BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन बढ़े दाम

इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन बढ़े दाम
Share

नईदिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच घरेलू बाजार में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, 17 दिन की लगातार बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। बुधवार को डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

भारतीय इतिहास में पहली बार दिल्ली में ऐसा हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गई है। आज लगातार 18वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई जबकि पेट्रोल की कीमत कल के ही बराबर है। पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत में 10.48 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जबकि पेट्रोल भी 8.50 रुपए महंगा हुआ है।

24 जून यानि कि आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत तो कल के बराबर 79.76 रुपए पर टिकी रही, लेकिन डीजल की कीमत 79.40 रुपए से बढ़कर 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 48 पैसे महंगा है। दिल्ली क्या, पूरे देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो पिछले 18 दिनों में से अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उस हिसाब से कमी नहीं हुई है। इसी का असर है कि पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत में 10.48 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 8.50 रुपए प्रति लीटर चढ़ गया।

Share

Leave a Reply