CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Share

 Aaj ka Panchang 30 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

आज की तिथि

30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित होती है. इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. शुक्रवार होने के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी खास माना जाता है. नक्षत्र की बात करें तो आर्द्रा नक्षत्र रात 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. वहीं, व्याघात योग रात 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा और बव करण शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा

शुभ मुहूर्त और राहुकाल

शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 8 बजे से 9 बजकर 24 मिनट तक और यमगण्ड काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में नए शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचा जाता है.

दिशाशूल

30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रोदय रात 9 बजकर 18 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर बताया गया है. इस दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. इसलिए इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर यात्रा करना जरूरी हो तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित उपाय करके यात्रा की जा सकती है.


Share

Leave a Reply