CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और बिगड़ी, फेफड़ों में संक्रमण ने बढ़ाई परेशानी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और बिगड़ी, फेफड़ों में संक्रमण ने बढ़ाई परेशानी
Share

नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत पहले की तुलना में बिगड़ गई है और उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया है। मुखर्जी का सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में गत 10 अगस्त से उपचार चल रहा है।

पढ़ें : हाईजैक हुई बस को किया गया सही सलामत बरामद, सभी यात्री सुरक्षित

अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि फेफड़े में संक्रमण होने के कारण मुखर्जी की हालत कुछ बिगड़ी है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखे हुए है।

READ : एनपीसीएल के सब स्टेश में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर 

इससे पहले उनके पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने कहा था कि उनके पिता की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं। चौरासी साल के मुखर्जी के मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था जिसे हटाने के लिये ऑपरेशन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति को कोरोना वायरस का भी संक्रमण पाया गया था।
 
 
अभिजीत ने आज ट्वीट किया था, आप सभी की दुआओं और डाक्टरों के अथक प्रयासों से मेरे पिता अब स्थिर हैं। उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग लगातार नियंत्रण में और सही तरीके से काम कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आए हैं। आप सभी से विनती है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। 

Share

Leave a Reply