देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत नाजुक, बेटी हुईं भावुक
नईदिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ब्रेन सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रणब मुखर्जी के लिए दुआ करते हुए एक साल पुरानी बात को याद किया है। शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया कि ठीक एक साल पहले उनके पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और एक साल बाद अब वह गंभीर रूप से बीमार हैं।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, पिछले साल 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, क्योंकि मेरे पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। भगवान उनके लिए सबकुछ अच्छा करें और मुझे जीवन के सुख और दुख दोनों को समान भाव से स्वीकार करने की शक्ति दें, मैं उनकी चिंताओं के लिए ईमानदारी से सभी को धन्यवाद देती हूं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मस्तिष्क सर्जरी हुई है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया है। मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा। सर्जरी से पहले 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह सेना के आर ऐंड आर अस्पताल में अभी वेंटिलेटर पर हैं।
Last year 8August was 1 of d happiest day 4 me as my dad received Bharat Ratna.Exactly a year later on 10Aug he fell critically ill. May God do whatever is best 4 him & give me strength 2 accept both joys & sorrows of life with equanimity. I sincerely thank all 4 their concerns????
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 12, 2020







.jpeg)












