BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में 1 करोड़ 46 लाख के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में 1 करोड़ 46 लाख के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share

महासमुंद | छत्तीसगढ़  महासमुंद जिला में पुलिस ने अवैध मादक पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से नदी मोड से होते महासमुंद की ओर एक व्यक्ति भारी मात्रा में ब्राउन शूगर (हेरोइन) एवं ऑटोमैटिक पिस्टल रख कर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।

पढ़ें : चलती बस में लगी आग: झुलसने से बच्चे सहित 5 लोगो की हुई मौत, 27 घायल 

आरोपी शंकर लाल वैष्णव पिता जोधाराम वैष्णव (30) राजस्थान के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल 7.6 उउ व 02 नग मैग्जीन व 02 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया गया एवं तलाशी दौरान जेब से 50 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शूगर मिला तथा नीले रंग के मैस्ट्रो एज मोपेड गाडी के डिक्की से 01 डिब्बे में भुरे रंग का पाउडर मादक पदार्थ 550 ग्राम ब्राउन शूगर एवं 01 अन्य प्लास्टीक के डिब्बे में मादक पदार्थ 180 ग्राम ब्राउन शूगर मिला। जिसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत प्रति ग्राम 20 हजार रुपए है। बताया जा रहा जब्त किए अवैध मादक पदार्थ इसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 46 लाख है।
 
 
इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर एवं अनुअधिकारी(पु) महासमुंद नारद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक योगेश सोनी व सउनि. नवधाराम खाण्डेकर प्रआर. मिनेश ध्रुव, प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला आर. संदीप भोई, देव कोसरिया, छत्रपाल सिन्हा, शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, अजय जांगडे, रवि यादव, लाला राम कुर्रे के द्वारा की गई।
 


Share

Leave a Reply