BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Share

‘गंदी बात’ जैसे शोज में काम कर चुकीं अदाकारा गहना वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस समय गहना को पश्चिमी मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गहना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। खबरें हैं कि गहना को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन खबर आज निकलकर बाहर आई। जी दरअसल गहना वशिष्ठ डायबिटीज से ग्रस्त हैं और अगर उन्हें समय पर इन्सुलिन न मिले तो उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है।

गहना के घर में एक छोटा भाई और पिता है। गहना की मां का देहांत हो चुका है। हाल ही में इस बारे में गहना के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने पुष्टि की है। उनका कहना है कि, ''शनिवार शाम को एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पश्चिमी मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।'' इसके अलावा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि, ''मैंने अभी तक उन्हें नहीं देखा है। मुझे अभी उनसे मिलने के लिए अस्पताल जाना है। मुझे उनकी बिल्डिंग से किसी के जरिए खबर मिली कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे बताया गया कि वह बेहोश हैं और किसी के साथ बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं। मैं अस्पताल में उनसे मिलने जाऊंगा और जो भी अपडेट होगा वो आपको दूंगा।''

खबरें हैं कि गहना को यह दूसरी बार स्ट्रॉक आया है। जी दरअसल बीते साल जब गहना को हार्ट अटैक आया था, तो वह तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर रही थीं। फिलहाल भी यह कहा जा रहा है कि गहना की हालत बहुत गंभीर है।

Share

Leave a Reply