BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम नीतीश ने की सुशांत मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा

सीएम नीतीश ने की सुशांत मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा
Share

पटना। बिहार सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा का फैसला किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिये सीबीआई जांच ज़रूरी है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा सीबीआई जांच के आग्रह के बाद बिहार सरकार ने इसकी अनुशंसा का फैसला किया। भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब सच्चाई से परदा उठेगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में सोमवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने पटना में पैदा हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने सबसे पहले यह मांग की। बबलू दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार भी हैं। उन्होंने यह मांग उस समय की, जब सदन द्वारा 12 विधेयक पारित किए जाने के बाद अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदस्यों को इस विषय पर बोलने की अनुमति दी।
 
 
विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन के लिए आहूत किया गया था। बबलू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए। उन्होंने कहा,'यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार बिहार पुलिस के रास्ते में बाधाएं खड़ी करने की कोशिश कर रही है और उसे मामले की सही तरीके से जांच करने से रोक रही है।' बबलू की पत्नी और भाजपा विधान पार्षद नूतन सिंह ने विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया था। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी यह मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की मांग का समर्थन किया और जोर दिया कि राजद पहली पार्टी थी, जिसने ऐसी मांग की थी।

Share

Leave a Reply