BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कौओं की मौत से मचा हड़कंप, कोरोना के बाद अब इस बिमारी ने दी दस्तक

 कौओं की मौत से मचा हड़कंप, कोरोना के बाद अब इस बिमारी ने दी दस्तक
Share

भोपाल। कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। इसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। प्रदेश के इंदौर में हाल ही में 50 कौए मृत पाए गए थे। अब कौओं में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
 

इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया ने कहा कि रेसीडेंसी क्षेत्र के स्कूल डेली कॉलेज के परिसर में करीब 50 कौए मृत मिले थे। पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से कुछ कौओं के शव को नमूना लिया था और भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच हुई, तो इनमें बर्ड फ्लू फैलाने वाले वायरस एच5एन8 पाया गया है।
 

उन्होंने कहा कि इसके बाद रेसीडेंसी क्षेत्र के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। इन मरीजों के नमूने लिए जाएंगे और बर्ड फ्लू की जांच कराया जाएगा।

 
शर्मा ने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र में हजारों कौओं का झुंड रहता है। इस क्षेत्र में मरे कौओं को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है जो कई दिनों तक जारी जारी रहेगा। इंदौर का रेसीडेंसी क्षेत्र शहर के पॉश इलाकों में शामिल हैं। इस इलाके में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही न्यायाधीशों के भी बंगले हैं।
 
 
बता दें कि मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान में सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई। नागौर जिले के मकराना उपखंड के कालवा गांव में सैंकड़ों की संख्या में मृत पक्षी मिल चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। मरने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा संख्या राष्ट्रीय पक्षी मोर की है, जिनकी संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है जबकि अन्य पक्षी भी लगातार काल का ग्रास बन रहे हैं। कौवे , कबूतर और फाख्ता सहित कई पक्षियों के शव लगातार मिलने जारी हैं।

Share

Leave a Reply