नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार
Share

 सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म के प्रोड्यसूर अमित जानी ने एक्टर की याचिका के खिलाफ एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि इस तरह का विवाद पहले से ही एक्टर द्वारा दायर एक पुराने मुकदमे में चल रहा है. ऐसे में अब मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे लेकर सलमान खान से जवाब मांगा है.

सलमान खान से दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
अमित जानी ने ये अर्जी जस्टिस अनूप जयराम भंभानी के सामने पेश की थी. अमित जानी के वकील ने कहा कि हाई कोर्ट में पहले से लंबित एक केस में भी इसी तरह की राहत की मांग की गई थी. ऐसे में काला हिरण के मेकर्स की तरफ से सलमान की नई याचिका पर रोक लगाने की मांग की गई. जानी के वकील ने सलमान को लेकर कहा, 'उन्होंने पिछले मुक़दमे में भी ऐसी ही मांगें की थीं.'

सलमान के वकील ने क्या कहा?
इस मामले में सलमान खान की तरफ से पेश हुए वकील रवि प्रकाश ने कहा कि अर्जी का जवाब दिया जाएगा. कोर्ट में सुनवाई के वक्त कोर्ट ने स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि क्या यह मुक़दमा पर्सनैलिटी राइट्स के लिए था?' इस पर प्रकाश ने कहा कि सलमान का असल मुकदमा उनके व्यक्तित्व अधिकारों से संबंधित था और कोर्ट ने तब उनके पक्ष में आदेश दिया था. इसके बाद एक फिल्म (काला हिरण) का ऐलान किया गया जो एक्टर की लाइफ से जुड़ी घटना पर बेस्ड थी.

बता दें कि साल 2025 में प्रोड्यूसर अमित जानी ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' नाम से फिल्म बनाने का ऐलान किया था. हालांकि इस पर सलमान ने आपत्ति जताई थी. उनका मानना था कि ये फिल्म में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि साल 1998 के काला हिरण विवाद में एक्टर का नाम जुड़ा था. सलमान के वकील ने आगे कहा कि फिल्म से जुड़े प्रमोशनल मटीरियल, इंटरव्यू और प्रोड्यूसर के बयानों का उस वक्त हवाला दिया गया था.

16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी. बता दें कि इससे पहले हुई सुनवाई में फिल्म काला हिरण की रिलीज को लेकर कोर्ट ने स्पष्ट जानकारी मांगी थी. तब बताया गया था कि फिल्म अभी रिलीज की स्थिति में नहीं है. न ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ.

वहीं इसके बाद की सुनवाई में सलमान की याचिका पर गौर करते हुए कोर्ट ने फिल्म से जुड़े टीजर और अन्य कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा था. हालांकि काला हिरण के मेकर्स इनकार करते रहे हैं कि फिल्म का सलमान खान से कोई लेना-देना नहीं है. ये फिल्म उनकी काला हिरण घटना से ताल्लुक नहीं रखती है.


Share

Leave a Reply