ब्याजदरों में कमीं, ईएमआई में राहत के फैसले का इन्तजार...
मुंबई। कोरोना के मुश्किल दौर में ब्याजदरों में कमीं और ईएमआई में राहत की आस लगाए बैठे लोगों के लिए आज का दिन अहम होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक का शुक्रवार को आखिरी दिन है और नई पॉलिसी का ऐलान किया जाएगा। हालांकि राहत की उम्मीद कम ही है। कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के कारण नीतिगत दरों में यथास्थिति बरकरार रखने का फैसला लिया सकती है। समिति की पिछली बैठक अप्रैल 2021 में हुई थी, तब भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। इस समय रेपो दर चार प्रतिशत पर और रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर है।







.jpeg)












