लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार

 सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Share

श्रीनगर। श्रीनगर से एक यौन शोषण का मामला सामने आया है। संघीय जांच ब्यूरो ने जानकारी दी कि सीबीआई की टीम ने श्रीनगर के एक 35 वर्षीय शख्स को बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स भारत से ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चला रहा था और अमेरिकी बच्चों को निशाना बनाकर उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरों को पैसों के लिए डार्क वेब और अन्य वेबसाइटों पर अपलोड किया करता था। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
आरोपी की पहचान नियाज अहमद मीर के रूप में हुई है। सीबीआई ने आरोपी नियाज के खिलाफ बाल यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अपनी पत्नी तमारा स्टेनली के साथ मिलकर बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील रैकेट चला रहा था। आरोपी नियाज की पत्नी तमारा स्टेनली वाशिंगटन में रहती है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये पूरा रैकेट चला रहा था।
 

बच्चों की अश्लील वीडियो और फोटो को करता था इंटरनेट पर वायरल-
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नियाज अहमद मीर ने पैसों के लिए इस रैकेट को अंजाम दिया। वो बच्चों की अश्लील वीडियो और फोटो को डार्क वेब पर अपलोड करता था और इंटरनेट पर वायरल किया करता था। संयुक्त राज्य अमेरिका में कई नाबालिगों के साथ वो सीधे संवाद भी किया करता था। एजेंसी ने कहा कि वह कथित रूप से अपनी अमेरिकी पत्नी तमारा स्टेनली के साथ ये रैकेट चला रहा था।
 

बात न मानने पर परिजनों को भेजी जाती थी वीडियो-
अधिकारियों ने ये भी बताया कि तमारा स्टेनली अपने पति नियाज अहमद मीर के कहने पर बच्चों का शोषण किया करती थी। उन्होंने बताया कि स्टेनली बच्चों का शोषण कर उसका वीडियो बनाती थी और इसे मल्टीमीडिया मैसेज और ईमेल के माध्यम से अपने पति नियाज को भेजा करती थी। आरोप है कि जब पीड़ित नाबालिग उसकी बात नहीं मानते थे, तो वो ये वीडियो और फोटो उन नाबालिगों के परिजनों को भेज देती थी।
 

आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी में मिले कई सबूत-
सीबीआई ने श्रीनगर में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली, तलाशी में 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, पेन ड्राइव, हाथ से लिखे गए नोट आदि सहित कई डिजिटल सबूत मिले हैं। नियाज अहमद मीर को हिरासत में लेने के लिए मंगलवार को श्रीनगर की सक्षम अदालत में पेश किया गया। 

Share

Leave a Reply