BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर से लगे खुड़मुड़ा में चार लोगों की निर्मम हत्या मामले में बिल्डरों के 2 दलाल गिरफ्तार

बड़ी खबर: रायपुर से लगे खुड़मुड़ा में चार लोगों की निर्मम हत्या मामले में बिल्डरों के 2 दलाल गिरफ्तार
Share

रायपुर। रायपुर से सटे अमलेश्वर के ग्राम खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने बिल्डरों के दो दलाल को रायपुर से हिरासत में लिया है। ज्ञात हो कि इस मामले में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सीबीआई जांच की मांग की थी।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की जमीन बिल्डर के प्रोजेक्ट के मुख्य मार्ग पर स्थित है। हत्याकांड में जमीन दलालों की संलिप्तता को देखते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई थी। जिस पर दुर्ग पुलिस ने बिल्डरों के दो दलाल को रायपुर से हिरासत में लिया है।
 
 
बता दें कि अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में वालफोर्ट ग्रीन से लगे सोनकर बाड़ी में यह वारदात हुई है। वहां खेती करने वाले बालाराम सोनकर (65), उसकी पत्नी दुलारी बाई (63), बेटे रोहित सोनकर (38) और बहू कीर्तिन बाई (32) की हत्या हुई है। वहीं उसके 11 वर्षीय पोते दुर्गेश की हत्या की कोशिश की गई है। सुबह करीब आठ बजे इस हत्याकांड की जानकारी हुई। हत्या को पुराने विवाद और सुपारी किलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


Share

Leave a Reply