BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

लॉकडाउन में छूट मिलने से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 33000 के करीब, निफ्टी 9800 के पार

लॉकडाउन में छूट मिलने से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 33000 के करीब, निफ्टी 9800 के पार
Share

मुंबई। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे देश में सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों की छूट देने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तूफानी तेजी देखी गयी। बाजार खुलने के बाद देखते-देखते बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 260 अंक से अधिक चढ़ गया। पिछले सप्ताह 32,424.10 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स 481.95 अंक की बढ़त में 32,906.05 अंक पर खुला और चंद मिनटों में 900 अंक से अधिक की छलाँग लगाकर 33,334.96 अंक पर पहुँच गया।


निफ्टी भी 146.55 अंक की तेजी के साथ 9,726.85 अंक पर खुला और 260 अंक से अधिक चढ़ता हुआ 9,845.90 अंक पर पहुँच गया। केंद्र सरकार ने 01 जून से 30 जून तक लॉकडाउन का पाँचवाँ चरण लागू किया है, लेकिन इसमें कंटेनमेंट जोन के बाहर हर प्रकार की आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी गयी है। होटल, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल भी 08 जून से खुल जायेंगे। सरकार के इस फैसले से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

चौतरफा लिवाली के बीच सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हैं। धातु, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में सबसे अधिक लिवाली देखी गयी। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 872.59 अंक यानी 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,296.69 अंक पर और निफ्टी 254.30 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,834.60 अंक पर था। 

Share

Leave a Reply