नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

VIRAL VIDEO : शादी का जोड़ा पहन एयर होस्टेस दुल्हन ने दिए जरुरी निर्देश, कैमरे पर दी चेतावनी, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : शादी का जोड़ा पहन एयर होस्टेस दुल्हन ने दिए जरुरी निर्देश, कैमरे पर दी चेतावनी, देखें विडियो
Share

आपने दूल्हा दुल्हन के अतरंगी एंट्री और डांस सोशल मीडिया में बहुंत देखें होंगे, लोगों को दूल्हा-दुल्हन द्वारा शादी में किए गए अलग कारनामे खूब भाते हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो एयर होस्टेस दुल्हन का है. वीडियो में दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही है. साथ ही वो उसी खूबसूरती के साथ कैमरे में चेतावनी व लोगों को निर्देश देती नजर आती है.

दुल्हन ने कैमरे में देखकर दी प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाल रंग का लहंगा चुन्नी पहने एक दुल्हन नजर आती है. दुल्हन कैमरे में देखकर लोगों को प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन इन-फ्लाइट सुरक्षा नियमों को बताती हुई नजर आ रही है. दुल्हन कहती है, 'कृपया ध्यान दीजिए. कुर्सी की पेटी इस तरह बांधी जाती है. कसने के लिए फीते को इस तरह खींचे. पेटी खोलने के लिए फ्लैप को इस तरह उठाये.’ इसी के साथ वह निकास द्वारों की डीटेल भी देती है. वीडियो में दुल्हन ने जिस अंदाज में डीटेल दी है वह काबिल-ए-तारीफ है. आप भी देखिए एयर होस्टेस दुल्हन का ये शानदार वीडियो.

वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे प्यार
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. फिलहाल जो वीडियो हम आपके लिए लाए हैं वो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. 20 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 34 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी लिख रहे हैं.


Share

Leave a Reply