CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल!

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल!
Share

 हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना जाता है. पंचांग की मदद से दिन की तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है. इस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी और गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा, साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं 27 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

आज की तिथि 

पंचांग के अनुसार, 27 नवंबर को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 28 नवंबर की सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी. 

आद्रा के बाद लगेगा पुनर्वसु नक्षत्र

27 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक आद्रा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 28 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3 बजकर 8 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो 28 नवंबर की सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

आज के शुभ मुहूर्त

  • आज सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
  • सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक अमृत काल रहेगा.
  • सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.

इन समयों को शुभ कार्यों और पूजा-पाठ के लिए अच्छा माना जाता है.

आज का अशुभ मुहूर्त

  • आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.
  • यम गण्ड दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
  • कुलिक काल सुबह 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त सुबह 9 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. 
  • वर्ज्यम् रात 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. 

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

27 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा. चंद्रोदय रात 8 बजकर 32 मिनट पर होगा. चंद्रमा पूरे दिन और रात मिथुन राशि में संचार करेगा. वहीं, सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे.


Share

Leave a Reply