लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
Aaj ka Panchang 9 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

 Aaj ka Panchang, 9 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग (तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 9 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त भी रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा.

ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि आज

9 मई को सूर्योदय 5 बजकर 34 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगा. कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी तिथि का ही मान होगा. नक्षत्र श्रवण, जो रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा. वहीं, शुक्ल योग 10 मई की सुबह 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. करण बव दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक और उसके बाद बालव करण रहेगा.

नए कार्य, यात्रा, शुभ आयोजन या महत्वपूर्ण फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो विजय मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त का लाभ उठा सकते हैं.राहुकाल और अन्य अशुभ समय में सावधानी बरतने की सलाह विद्वान देते हैं. पंचांग के अनुसार समय का सही उपयोग करने से कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

शुभ मुहूर्त 

शनिवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, जो अभिजीत मुहूर्त के साथ मिलकर शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा समय माना जाता है. वहीं, अमृत काल दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजे से 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 34 मिनट से रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय 

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. यमगंड दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

Aaj ka Rashifal 9 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 9 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 09 May 2026: आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा. किसी राशि को करियर में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा तो किसी को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों, प्रेम जीवन, नौकरी और पारिवारिक सुख को लेकर आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज चंद्रमा का गोचर आपके करियर और जिम्मेदारियों को प्रभावित करेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ेगा. व्यवसाय में लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. परिवार के साथ समय कम बिताने के कारण भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में थकान और जोड़ों में दर्द परेशान कर सकता है.

वृषभ राशि

आज का दिन भाग्य और नई संभावनाओं को मजबूत करने वाला रहेगा. पढ़ाई, विदेश यात्रा या नई स्किल सीखने से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. खानपान और नींद का ध्यान रखें.

मिथुन राशि

आज आपको समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या पुराने निवेश को लेकर चिंता हो सकती है. ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और अपने करीबी लोगों के साथ बेहतर समझ बनेगी.

कर्क राशि

आज आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है. साझेदारी और रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है. नौकरी और व्यापार में टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में समझदारी और सहयोग बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है. मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को शांत रखें.

सिंह राशि

आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको अपनी मेहनत साबित करनी होगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा. व्यवसाय में छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें. परिवार को समय न देने से रिश्तों में हल्की दूरी आ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से पाचन और थकान की समस्या परेशान कर सकती है.

कन्या राशि

आज का दिन रचनात्मक कार्यों और नई उपलब्धियों के लिए अनुकूल रहेगा. कला, लेखन और डिजाइन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. ज्यादा तनाव लेने से बचें और खुद को रिलैक्स रखें.

तुला राशि

आज आपका ध्यान घर-परिवार और निजी जीवन पर अधिक रहेगा. घर में बदलाव या सजावट से जुड़े काम हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा. रिश्तों में भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आराम और सकारात्मक माहौल जरूरी रहेगा.

वृश्चिक राशि

आज नई योजनाओं और संवाद के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और करियर में सराहना मिल सकती है. मार्केटिंग, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. शुभ रंग: लाल.

धनु राशि

आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें. नौकरी और व्यापार में मेहनत का धीरे-धीरे लाभ मिलेगा. परिवार में धन और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें.

मकर राशि

आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी. तनाव और थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.

कुम्भ राशि

आज आत्ममंथन और भविष्य की योजना बनाने का समय है. अधूरे कामों और पुराने अनुभवों पर विचार कर सकते हैं. करियर में पर्दे के पीछे की गई मेहनत भविष्य में लाभ देगी. रिश्तों में दूरी या गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा.

मीन राशि

आज आपकी इच्छाएं पूरी होने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग से लाभ मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा 12 राशियों दिन

Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा 12 राशियों दिन

 Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा रात को 1 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि में संचरण कर गए हैं। 

साथ ही आज उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा । साथ ही आज तुला राशि वालों की गोचर कुंडली से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव पर हो रहा है। इसलिए माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। चंद्रमा का गोचर संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। आज मकर राशि वालों को चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आत्मविश्वास और आपकी परसैनिलिटी में आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपके कर्म भाव को एक्टिव कर रहा है। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह लाभ दे सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज भाग्य का साथ मिल सकता है। चंद्रमा का गोचर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मकर राशि में चंद्रमा का संचरण आपको धन और निवेश के मामलों में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने के योग हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा, जिससे वैवाहिक और साझेदारी संबंधी मामलों में सुधार आ सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में भावुकता से बचें और बातचीत में संयम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का है। चंद्रमा का प्रभाव कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ा सकता है। विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। खानपान का ध्यान रखें और तनाव से दूरी बनाए रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर प्रेम संबंधों और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आपकी गोचर कुंडली से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव पर हो रहा है। इसलिए माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। चंद्रमा का गोचर संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें।

09 या 10 मई कब रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

मकर राशि में चंद्रमा का संचरण आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। छोटी यात्रा संभव है।

सिंह राशि वालों के लिए आने वाले 3 साल कैसे रह सकते हैं, जानें करियर, व्यापार और सेहत का हाल

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी। चंद्रमा का गोचर धन भाव में होने से आय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आत्मविश्वास और आपकी परसैनिलिटी में आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है, इसलिए आराम भी करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज चंद्रमा का प्रभाव खर्चों और मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। बेवजह की चिंता से बचें। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। ध्यान और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

चंद्रमा का गोचर आय और लाभ के मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। दोस्तों और सामाजिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है। नौकरी में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

 

आज का पंचांग 08 मई 2026: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का पंचांग 08 मई 2026: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 08 May 2026 (पंचांग 08 मई 2026): ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज उत्तराषाढ़ा, श्रवण नक्षत्र के साथ शुभ और शुक्ल योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो मकर राशि में ही संचरण करेंगे। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 8 मई का संपूर्ण पंचांग…

विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
अमांत – बैशाख
वार- शुक्रवार
तिथि- कृष्ण पक्ष षष्ठी 12:21 पीएम, फिर सप्तमी तिथि आरंभ
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 09:19 पीएम, फिर श्रवण नक्षत्र आरंभ

करण

वणिज – सुबह से 12:22 पीएम
विष्टि – 12:22 पीएम– 9 मई 01:16 एएम

आज का शुभ योग

शुभ – सुबह 02:29 एएम
शुक्ल – 02:29 एएम– 10 मई 02:35 एएम
सर्वार्थसिद्धि योग – 09:19 पीएम -11:24 पीएम

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 5:53 एएम
सूर्यास्त – 6:53 पीएम
चन्द्रोदय – 9 मई 12:34 एएम
चन्द्रास्त – 09 मई 11:42 एएम

किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, 16 या 17 मई, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सामग्री और धार्मिक महत्व

आज का अशुभ काल

राहुकाल – 10:45 एएम– 12:23 पीएम
यम गण्ड – 3:38 पीएम– 5:15 पीएम
कुलिक – 7:30 एएम– 9:08 एएम
दुर्मुहूर्त – 08:29 एएम– 09:21 एएम, 12:49 पीएम– 01:41 पीएम
वर्ज्यम् – 01:40 एएम– 03:24 एएम

आज का शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 11:57 एएम– 12:49 पीएम
अमृत काल – 02:13 पीएम– 04:00 पीएम
ब्रह्म मुहूर्त – 04:16 एएम– 05:04 एएम

सूर्य- राशि- सूर्य मेष राशि पर है
चंद्र राशि- चंद्रमा मकर राश

Aaj Ka Panchang 07 May 2026: आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 07 May 2026: आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 07 May 2026: आज 7 मई 2026 दिन गुरुवार है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी। आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। शुक्र वृषभ राशि में हैं। बुध और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं।

विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 19 जिल्काद
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
पक्ष – कृष्ण

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

सूर्योदय का समय- प्रातः 05:36 बजे
सूर्यास्त का समय- सायं 07:00 बजे
चंद्रोदय का समय- रात्रि 12:06 बजे (08 मई)
चंद्रास्त का समय- प्रातः 09:26 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:11 बजे से 04:53 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से 12:45 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:32 बजे से 03:25 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:59 बजे से 07:20 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 01:23 बजे से 03:11 बजे तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: दोपहर 01:58 बजे से 03:39 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 05:36 बजे से 07:16 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 08:57 बजे से 10:37 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 10:04 बजे से 10:57 बजे तक और दोपहर 03:25 बजे से 04:19 बजे तक

तिथि, नक्षत्र और योग

आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 10:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:46 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। योग में साध्य योग रात 02:00 बजे (8 मई) तक रहेगा, इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा।

7 May 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

7 May 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 7 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 46 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 7 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।

मेष राशि: 

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। और स्टाफ के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। आज दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण हो सकता है। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में समय अच्छा बीतेगा। इस राशि के आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी नहीं करेंगे। किसी प्रकार की भी पार्टनरशिप करने की योजना को आज स्थगित करना पड़ सकता है। आज आपके वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान- मर्यादा बढ़ेगी। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि: 

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित से परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार की जिम्मेदारी दे जा सकती है। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा जिससे वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक संबंधी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके शानदार रहने वाला है। आज आपके लिए व्यावसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, इससे अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। सरकारी दफ्तर में सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज वफादार रहने की जरूरत है। आज पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। बच्चों के लिए मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे जिससे एक-दूसरे को और अधिक जानने का सुनहरा मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छा रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। तनाव और थकान अपने ऊपर ना हावी होने दें। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई उम्दा होगे। आज आपका का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। आपकी योग्यता और काबिलीयत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। आज युवाओं की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर संयम रखना जरूरी है। आज आप मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि : 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे,। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है। आपके नेतृत्व में सोसाइटी संबंधित विशेष गतिविधि पूरी होगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्वित महसूस करेंगे। किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, सेहत में सुधार आयेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने संपर्क बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज कुछ पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी सराहनीय रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा। है। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों का प्रतिफल आपको मिलने वाला हैं। उधार दिया हुआ अथवा फसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिल सकती है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बना रहें हैं, तो आज उस पर अमल अवश्य करें। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते है। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाये। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से अपने आपको बचाने की कोशिश करें। अगर मन में कोई भी समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप सक्रिय और सकारात्मक रहने तथा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक सेवार्थ में दिन का अधिकतर समय बीतेगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन बीतने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभ होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8
Aaj Ka Panchang, 6 May 2026: जानिए 6 मई 2026, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 6 May 2026: जानिए 6 मई 2026, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 मई, बुधवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। इस तिथि के स्वामी शेषनाग हैं। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा, मंत्र जाप और उपाय आदि करने चाहिए, इससे इनके जीवन में चल रही परेशानी कम हो सकती है। इस दिन सिद्ध, साध्य, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 6 मई को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

6 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी यानी इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। बुधवार को चंद्रमा धनु राशि में, न बुध और सूर्य मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि व मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 May 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 6 मई 2026 टाइमिंग

6 मई, रविवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजे तक रहेगा। विद्वानों की मानें तो राहु काल में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 6:52 PM
चन्द्रोदय - May 06 11:09 PM
चन्द्रास्त - May 07 9:51 AM

6 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:54 से 07:31 तक
सुबह 07:31 से 09:08 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 03:37 से शाम 05:15 तक
शाम 05:15 से 06:52 तक

6 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:31 AM – 9:08 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 02:05 PM – 03:53 PM और 02:38 AM – 04:25 AM

Aaj ka Rashifal 6 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 6 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj Ka Rashifal (6 May 2026) आज का राशिफल : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन, राहु कुंभ, शनि-मंगल मीन, सूर्य-बुध मेष और शुक्र वृष राशि में स्थित हैं। बुधवार का दिन होने से भगवान गणेश की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। साथ ही भैरव उपासना और गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ जीवन के कष्टों को दूर करने वाला माना गया है।

मेष राशि का 06 मई का राशिफल

तृतीय भाव के गुरु और नवम भाव के चन्द्रमा का गोचर करियर और जॉब के लिए बहुत शुभ संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन ऑफिस में समय देना जरूरी होगा। किसी भी काम को टालना नुकसान दे सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 06 मई का राशिफल

अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और आईटी व फाइनेंस फील्ड में सफलता के योग हैं। मानसिक तनाव से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 06 मई का राशिफल

गुरु, शनि और मंगल का प्रभाव व्यवसाय में धन लाभ दिला सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, अनार का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि का 06 मई का राशिफल

चन्द्रमा छठे भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलेगा, लेकिन निराश न हों। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें, उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का 06 मई का राशिफल

सूर्य और चन्द्रमा का गोचर करियर में सफलता दिलाएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को समय का सही उपयोग करना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: शिव उपासना करें, ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का 06 मई का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से घर-परिवार में सुख मिलेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और करियर में उन्नति के योग हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, मसूर और ऊनी वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 06 मई का राशिफल

नवम गुरु और तृतीय चन्द्रमा आपको कई कार्यों में सफलता दिलाएंगे। जॉब में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, लेकिन छात्र सफल रहेंगे। यात्रा के योग हैं और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि का 06 मई का राशिफल

द्वितीय चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। पुराने तनाव दूर होंगे और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री गणेश उपासना करें, वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का 06 मई का राशिफल

चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गुरु का सहयोग बिजनेस में लाभ दिलाएगा। जॉब में प्रमोशन के योग हैं और कर्ज से राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पीले वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, बैंगनी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 06 मई का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। जॉब में बदलाव के संकेत हैं। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावुकता से बचें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 06 मई का राशिफल

मंगल और शनि का प्रभाव आपको जॉब में नए अवसर देगा। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। धार्मिक यात्रा के योग हैं और छात्रों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें, अन्न दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का 06 मई का राशिफल

चन्द्रमा कर्म भाव में होने से करियर में उन्नति होगी। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खुशी रहेगी और संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं, उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

 05 May 2026 Today Shubh Muhurat : क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं? ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को सही मुहूर्त में करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

आइए जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

5 मई 2026, मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। साथ ही मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल देव की विशेष कृपा पाने का दिन है।

5 मई 2026: आज का पंचांग

तिथि: चतुर्थी - सुबह 04:06 एएम तक, उसके बाद पंचमी (रात 02:18 एएम, 6 मई तक)।

मास: ज्येष्ठ (कृष्ण पक्ष)।

वार: मंगलवार।

नक्षत्र: मूल - रात 10:41 पीएम तक, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा।

योग: सिद्ध - शाम 06:45 पीएम तक, उसके बाद साध्य।

करण: बव - दोपहर 03:09 पीएम तक, फिर बालव।

चंद्र राशि: धनु (पूरा दिन-रात)।

सूर्य राशि: मेष (उच्च राशि में)।

आज के शुभ और अशुभ समय

अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:36 एएम से 12:29 पीएम

विजय मुहूर्त- 02:14 पीएम से 03:07 पीएम

ब्रह्म मुहूर्त-03:55 एएम से 04:43 एएम

राहुकाल (अशुभ समय) 03:32 पीएम से 05:11 पीएम

यमगण्ड 09:00 एएम से 10:38 एएम

गुलिक काल 12:16 पीएम से 01:54 पीएम

आज के मुख्य उत्सव और महत्व:

गणेश चतुर्थी (संकष्टी): आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे संकट नाशक गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा के लिए यह दिन अत्यंत मंगलकारी है। आज गणेश चतुर्थी का सुंदर संयोग है, अत: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मंगलवार : आज का दिन हनुमान जी की आराधना के लिए बहुत प्रभावी है।

गण्डमूल नक्षत्र (मूल): आज रात 10:41 पीएम तक मूल नक्षत्र रहेगा। यह गण्डमूल नक्षत्रों में से एक है। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की शांति पूजा का विधान है, लेकिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह नक्षत्र अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है।

सिद्ध योग: आज 'सिद्ध' योग बन रहा है, जिसमें किया गया कोई भी कार्य (विशेषकर मंत्र साधना या नई शुरुआत) सिद्ध और सफल होता है।

उच्च का सूर्य: मेष राशि में स्थित सूर्य आपके मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगा।

आज का विशेष उपाय:

आज से ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल शुरू हो रहा है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें। उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। चूंकि ज्येष्ठ मास की गर्मी बढ़ रही है, इसलिए आज किसी प्यासे को ठंडा जल या शरबत पिलाना आपको मंगल के अशुभ प्रभावों से बचाएगा।

5 May 2026 Ka Rashifal: आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

5 May 2026 Ka Rashifal: आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

 5 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल भी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 5 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। बहुत पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइज होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन आपका खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी टीचर्स से आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें,जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट एक दूसरे को टाइम देंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा,जिसको आप किसी जरूरी काम में लगायेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि: 

आज आपका दिन मंगलकारी होने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि: 

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, अधिक प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरूरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से संबंधित परेशानियों के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी,किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा।आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफॉर्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लायेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang 04 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 04 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 04 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 04 मई 2026, सोमवार का दिन है. आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और सर्वार्थद सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आज भद्रा का भी साया रहेगा और इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त जरूर देखें. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

तिथि

तृतीया – 05:24 ए एममई 05 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 38 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 58 पी एम
चंद्रोदय का समय: 09:42 पी एम
चंद्रास्त का समय : 06:52 ए एम

नक्षत्र :
अनुराधा – 09:58 ए एम तक

आज का योग
परिघ – 11:20 पी एम तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: सोमवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2083 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:31 पी एम से 03:25 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:13 ए एम से 04:55 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 05 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:57 पी एम से 07:18 पी एम तक रहेगा.  अमृत काल 03:02 ए एम, मई 05 से 04:49 ए एम, मई 05 तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग 05:38 ए एम से 09:58 ए एम तक रहेगा.

दुर्मुहूर्त 12:45 पी एम से 01:38 पी एम, 03:25 पी एम से 04:18 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 07:18 ए एम से 08:58 ए एम तक रहेगा. यमगण्ड 10:38 ए एम से 12:18 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 01:58 पी एम से 03:38 पी एम तक रहेगा. भद्रा 04:12 पी एम से 05:24 ए एम, मई 05 तक रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

 Aaj ka Rashifal 4 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, और चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के होकर चल रहे हैं। मंगल के घर में और शनि के नक्षत्र में इनकी स्थिति अच्छी नहीं है, यह जनमानस के लिए खराब स्थिति कही जाएगी। राहु कुंभ राशि में हैं, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। और मंगल और शनि का गोचर ऑलरेडी बहुत खराब कहा जाता है।

मेष राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा, लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि: जीवनसाथी का बहुत सहयोग मिलेगा, साथ रहेगा, आनंदित रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा है, काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: गृह कलह के संकेत हैं। बहुत शांत चित्त होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, यह पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि: धन का आगमन बढ़ेगा, लेकिन किसी भी तरीके से अभी निवेश करना या किसी का लेन-देन करना वर्जित रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन जुबान के कारण खराब हो सकता है, ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है, हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि: मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, पूजा-पाठ में मन लगेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Aaj Ka Panchang 03 May 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 03 May 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 03 May 2026: 03 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो कई शुभ और खास योगों के साथ आ रही है। इस दिन विंछुड़ो, त्रिपुष्कर योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है, जो इसे और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। साथ ही चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनात्मक गहराई और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा।

संवत और मास

इस दिन विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थि और शक संवत 1948 पराभव रहेगा। पूर्णिमांत मान्यता के अनुसार यह ज्येष्ठ माह है, जबकि अमांत मान्यता में यह वैशाख माह के अंतर्गत आता है।

तिथि

कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 03 मई को रात्रि 12:50 बजे से प्रारंभ होकर 04 मई को सुबह 03:02 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 05 मई तक प्रभावी रहेगी। द्वितीया तिथि को सामान्यतः नए कार्यों की शुरुआत के लिए मध्यम फलदायी माना जाता है।

नक्षत्र

विशाखा नक्षत्र 02 मई सुबह 04:35 बजे से प्रारंभ होकर 03 मई सुबह 07:09 बजे तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा, जो 04 मई सुबह 09:57 बजे तक प्रभावी रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को मित्रता, सहयोग और संबंधों में मजबूती का प्रतीक माना जाता है।

योग

इस दिन वरीयान योग 02 मई रात 09:44 बजे से शुरू होकर 03 मई रात 10:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिघ योग का आरंभ होगा, जो 04 मई रात 11:19 बजे तक रहेगा। वरीयान योग को सामान्यतः शुभ माना जाता है, जबकि परिघ योग में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

03 मई को सूर्योदय सुबह 5:56 बजे और सूर्यास्त शाम 6:51 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात 8:33 बजे और चंद्रास्त 04 मई सुबह 7:16 बजे होगा। चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनाओं को गहरा बना सकता है और निर्णयों में तीव्रता ला सकता है।

अशुभ काल

इस दिन कुछ समय ऐसे हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए:

राहुकाल शाम 5:14 बजे से 6:51 बजे तक रहेगा।
यमगण्ड दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 3:37 बजे से 5:14 बजे तक रहेगा।
दुर्मुहूर्त शाम 5:07 बजे से 5:59 बजे तक रहेगा।
वर्ज्यम् सुबह 11:37 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।

इन समयों में नए कार्य, यात्रा या निवेश से बचना बेहतर माना जाता है।

शुभ काल

शुभ कार्यों के लिए इस दिन कई अच्छे मुहूर्त उपलब्ध हैं:

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:19 बजे से 05:07 बजे तक रहेगा। यह समय पूजा, ध्यान और साधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा, जो किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ होता है।
अमृत काल रात 10:19 बजे से 12:07 बजे तक रहेगा, जिसे विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जाता है।

विशेष शुभ योग

इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो 03 मई रात्रि 12:50 बजे से सुबह 07:09 बजे तक रहेगा। यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है और इसमें किए गए कार्यों के बार-बार सफल होने की मान्यता है।
इसके अलावा 04 मई को सुबह 05:55 बजे से 09:57 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा, जो सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्रदान करता है।

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

विंछुड़ो और आडल योग के साथ त्रिपुष्कर योग का संयोग इस दिन को विशेष बनाता है। हालांकि कुछ अशुभ काल भी हैं, लेकिन सही समय का चयन करके आप अपने कार्यों को सफल बना सकते हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर गहरे भावनात्मक अनुभव और आत्मविश्लेषण का अवसर देता है।

3 May 2026 Ka Rashifal: रविवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 May 2026 Ka Rashifal: रविवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 3 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 28 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन देवर्षि नारद की जयंती भी है। कहते हैं नारद मुनि ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 3 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। छात्र आज अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा। शिव जी की कृपा से अटके काम बनेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि- 

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका बचपन का मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। शिव कृपा से घर में सुख-समृद्धि आएगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली आर्थिक परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं । आज आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आज आपको यदि महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर लें, मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी,आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि- 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। किस दोस्त से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज आपको बडों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे, शिव जी का आशीर्वाद आपको मानसिक शांति दिलाएगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपके सफल होने के योग है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि- 

आज आपका दिन आपके परिवार में खुशियाँ लाने वाला रहेगा। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5
Aaj Ka Panchang 2 May: ज्येष्ठ माह आज से शुरू, जानें सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 2 May: ज्येष्ठ माह आज से शुरू, जानें सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

 Aaj Ka Panchang 2 May, आज का पंचांग: 02 मई, शनिवार, शक संवत्: 12, वैशाख (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 19, वैशाख मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम: 14, जिल्काद, 1447 विक्रमी संवत्: प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि रात्रि 12.51 मिनट तक, पश्चात द्वितीया तिथि। विशाखा नक्षत्र (दिन रात) व्यतिपात योग रात्रि 09.45 मिनट तक पश्चात वरीयान योग। चन्द्रमा तुला राशि में रात्रि 12.30 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रारंभ।

सूर्योदय 06:29 ए एम

सूर्यास्त 09:07 पी एम

चन्द्रोदय 10:42 पी एम

चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:14 ए एम से 05:51 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:32 ए एम से 06:29 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:19 पी एम से 02:17 पी एम

विजय मुहूर्त 04:15 पी एम से 05:13 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:06 पी एम से 09:24 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:07 पी एम से 10:03 पी एम

अमृत काल 05:55 पी एम से 07:41 पी एम

निशिता मुहूर्त 01:29 ए एम, मई 03 से 02:06 ए एम, मई 03

त्रिपुष्कर योग 09:19 पी एम से 03:40 ए एम, मई 03

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 10:08 ए एम से 11:58 ए एम

यमगण्ड 03:38 पी एम से 05:28 पी एम

आडल योग 03:40 ए एम, मई 03 से 06:27 ए एम, मई 03

दुर्मुहूर्त 06:29 ए एम से 07:27 ए एम

गुलिक काल 06:29 ए एम से 08:19 ए एम 07:27 ए एम से 08:26 ए एम

वर्ज्य 07:17 ए एम से 09:03 ए एम विंछुड़ो 09:00 पी एम से 06:27 ए एम, मई 03

बाण रोग - 05:15 पी एम तक

नक्षत्र विशाखा - 03:40 ए एम, मई 03 तक

योग व्यतीपात - 06:15 पी एम तक

करण बालव - 08:19 ए एम तक

वरीयान्- कौलव - 09:19 पी एम तक

आनन्दादि योग शुभ - 03:40 ए एम, मई 03 तक
तमिल योग सिद्ध - 03:40 ए एम, मई 03 तक

निवास और शूल

होमाहुति चन्द्र - 03:40 ए एम, मई 03 तक

दिशा शूल पूर्व

मंगल चन्द्र वास पश्चिम - 09:00 पी एम तक

अग्निवास पृथ्वी - 09:19 पी एम तक

उत्तर - 09:00 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

आकाश- राहु वास पूर्व

शिववास गौरी के साथ - 09:19 पी एम तक

कुम्भ चक्र उत्तर

Aaj ka Rashifal 2 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 2 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj ka Rashifal 2 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि के, शुक्र वृषभ राशि, गुरु मिथुन राशि, केतु सिंह राशि, चंद्रमा विशाखा नक्षत्र यानी गुरु के नक्षत्र में होकर शुक्र की राशि में, तुला राशि में सप्तम भाव में बैठे हैं। यहाँ प्रेम में परिपक्वता, विपरीत लिंगी संबंधों में पवित्रता, एक ठहराव रिश्ते में और शुभता के प्रतीक की स्थिति बनी हुई है। यह जनमानस के लिए कल्याणकारी है और शुभ है। राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति काफी शुभ रहने वाली है। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही यह समय रंगीन, सौहार्दपूर्ण और सुखद बना रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी आकर्षण बढ़ेगा और प्रेमी-प्रेमिकाओं की मुलाकात की संभावना भी है। संतान पक्ष की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी-चाकरी के क्षेत्र में भी आप उन्नति करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन भावनात्मक रूप से लगाव बना रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। यह एक शुभ समय है, हालांकि कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय किसी हरी वस्तु को अपने पास रखना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम एवं संतान पक्ष की स्थिति भी शुभ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। बस अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

कर्क राशि- घर में कुछ शुभ संस्कार संपन्न होंगे, हालांकि छोटी-मोटी कलह की संभावना भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। उपाय के तौर पर अपने पास कोई लाल वस्तु अवश्य रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ होगी और नए व्यापार के प्रचार-प्रसार के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्रेम और संतान की स्थिति भी संतोषजनक रहेगी। व्यापार में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। लाभ के लिए माँ काली को प्रणाम करना शुभ फलदायी होगा।

कन्या राशि- धन का आगमन बढ़ेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों और कुटुंबों की संख्या में वृद्धि होगी और लिक्विड फंड्स में भी बढ़ोतरी के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, परंतु प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- आप आकर्षण और शुभता के केंद्र बने रहेंगे तथा समाज में आपकी सराहना होगी। सरकारी कार्यों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और जीवन में आवश्यकतानुसार वस्तुएं उपलब्ध होंगी। तांबे की वस्तु का दान करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- मन में अकारण चिंता और परेशानी का भाव रह सकता है तथा खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, हालांकि व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शांति और शुभता के लिए अपने पास कोई पीली वस्तु रखें।

धनु राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्गों से भी धन आगमन होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस समय काली माता को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- इस दौरान आपको राजनीतिक लाभ मिल सकता है और उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वास्थ्य, प्रेम व संतान पक्ष की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। माँ काली की आराधना करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि- भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि- इस समय आपको थोड़ा बचकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और चोट लगने की भी आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएँ। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

 
Aaj Ka Panchang 01 May 2026: बुद्ध पूर्णिमा आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 01 May 2026: बुद्ध पूर्णिमा आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 01 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 01 मई 2026, शुक्रवार का दिन है. आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है. वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार आज भद्रा का साया रहेगा जिसे अशुभ माना जाता है. लेकिन आज स्वाति नक्षत्र बन रहा है जो कि बेहद ही शुभ होता है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

तिथि

पूर्णिमा – 10:52 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 41 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 56 पी एम
चंद्रोदय का समय: 06:56 पी एम
चंद्रास्त का समय : 05:32 ए एममई 02

नक्षत्र :
स्वाती – 04:35 ए एममई 02 तक

आज का करण :
विष्टि – 10:00 ए एम तक
बव – 10:52 पी एम तक

आज का योग
सिद्धि – 09:13 पी एम तक

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

आज का वार: शुक्रवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2083 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
वैशाख – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:31 पी एम से 03:24 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:15 ए एम से 04:58 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:57 पी एम से 12:39 ए एम, मई 02 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:55 पी एम से 07:17 पी एम तक रहेगा.  अमृत काल 06:56 पी एम से 08:41 पी एम तक रहेगा. 

दुर्मुहूर्त 08:20 ए एम से 09:13 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 10:39 ए एम से 12:18 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 03:37 पी एम से 05:17 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 07:20 ए एम से 08:59 ए एम तक रहेगा. भद्रा 05:41 ए एम से 10:00 ए एम तक रहेगा.

Aaj ka Rashifal 1 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 1 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 1 May 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 36 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाख पूर्णिमा है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 1 मई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी और आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी छात्र कोशिश करते रहें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि- 

आज आपका दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप कुछ नया सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और कार्य करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नई गतिविधियों में भाग लेंगे और पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में बढ़िया मुनाफा होगा। इस राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। आज आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि- 

आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। अपने प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा होगा। सेहत के मामले में दिन रहेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने लिए अच्छा मौका मिलेगा। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की सख्त जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी औपचारिक आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य बढ़ेगा जिससे आपको भी ख़ुशी होगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। असंभव सा लगने वाला काम भी आज पूरा हो जाएगा साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। अपने स्वभाव में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों लोगों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आपके फालतू खर्चे कम होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे और योजना बनाएंगे। आपकी कार्य योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी परेशानी आज समाप्त हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज किसी कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म में गाने का मौका मिल सकता है। आज किसी सामाजिक कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं।आज आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आज आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको ख़ुशी भी होगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। आपके लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang 30 April 2026: आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 30 April 2026: आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 30 April 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन है. आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज नरसिंह जयंती मनाई जा रही है. बता दें कि भगवान नरसिंह भगवान विष्णु का ही चौथा अवतार हैं. पंचांग के अनुसार आज रवि योग का निर्माण हो रहा है और भद्रा का भी साया रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

तिथि

चतुर्दशी – 09:12 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 41 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 56 पी एम
चंद्रोदय का समय: 05:56 पी एम
चंद्रास्त का समय : 04:59 ए एममई 01

नक्षत्र :
चित्रा – 02:16 ए एममई 01 तक

आज का करण :
गर – 08:29 ए एम तक
वणिज – 09:12 पी एम तक

आज का योग
वज्र – 08:55 पी एम तक

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

आज का वार: गुरुवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2083 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
वैशाख – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:31 पी एम से 03:24 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:15 ए एम से 04:58 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, मई 01 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:54 पी एम से 07:16 पी एम तक रहेगा.  अमृत काल 07:20 पी एम से 09:04 पी एम तक रहेगा. रवि योग 05:41 ए एम से 02:16 ए एम, मई 01 तक रहेगा.

दुर्मुहूर्त 10:06 ए एम से 10:59 ए एम, 03:24 पी एम से 04:17 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 01:58 पी एम से 03:37 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 05:41 ए एम से 07:21 ए एम तक रहेगा. गुलिक काल 09:00 ए एम से 10:39 ए एम तक रहेगा. 

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: आज 30 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेगा. नक्षत्र के अलावा करण की बात करें. तो गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. इसके साथ ही वज्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज नृसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 30 अप्रैल 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज आप मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे. किसी नए काम को पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आपके शत्रु सक्रीय होंगे. आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे है. पूर्व में किये निवेशों से आज आपको लाभ होगा.

वृषभ राशि

आप जोखिम के कार्यों से आज दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि 

आपके परिणय चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी. खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. आज धन लाभ हो सकता है.

कर्क राशि 

आप अपने काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है लेकिन यदि आप इस तरह हताश होकर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा. आज कारोबार में उन्नति के योग है. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपका न्यायपक्ष मजबुत होगा.

कन्या राशि 

आज आप केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. आपकी नौकरी में तबादले के योग बन रहे है. आपको आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि 

आज आपके भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से आप परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा. मेहनत से पीछे न हटें, आज का दिन आपके पक्ष रहेगा.

वृश्चिक राशि 

व्यवसायिक में आपको नए रस्ते मिल सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा.

धनु राशि 

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

मकर राशि 

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तोर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि 

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है.

मीन राशि 

आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. आपके मान सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी.