BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Aaj Ka Panchang, 13 April 2026: जानिए 13 अप्रैल 2026, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 13 April 2026: जानिए 13 अप्रैल 2026, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 13 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी.
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:28 AM
सूर्यास्त: 06:05 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: धनिष्ठा दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद शतभिषा
योग: शुभ दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक, उसके बाद शुक्ल
करण: वव उपरांत वालव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कुंभ राशि
मंगल, बुध, सूर्य, शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 05:28 AM से 07:02 AM
काल (हानि): 07:02 AM से 08:37 AM
शुभ (उत्तम): 08:37 AM से 10:11 AM
रोग (अशुभ): 10:11 AM से 11:45 AM
उद्वेग (अशुभ): 11:45 AM से 01:20 PM
चर (सामान्य): 01:20 PM से 02:54 PM
लाभ (उन्नति): 02:54 PM से 04:29 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:29 PM से 06:05 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:59 AM से 04:43 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:02 AM से 08:37 AM
यमगण्ड: सुबह 10:11 AM से 11:45 AM
गुलिक काल: दोपहर 01:20 PM से 02:54 PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर या दूध पीकर निकलें)

पंचक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर 44 मिनट से लेकर 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज वरुथिनी एकादशी का मुख्य व्रत है. यह व्रत सौभाग्य और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है. आज पंचक भी लगा हुआ है.
सरल उपाय: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें. आज के दिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना और दीप दान करना अत्यंत फलदायी होता है.

Aaj ka Rashifal 13 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 13 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 13 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, वृषभ कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज जहां मेष राशि वालों का अपने मित्रों के साथ हंसी-खुशी दिन बीतेगा तो वहीं वृषभ राशि के जातकों को करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, तो वहीं मिथुन, कर्क और सिंह जैसी राशियों को अपने स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान होगा. साथ ही साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी. सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 13 अप्रैल 2026, सोमवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे. मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. बुजुर्गों से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मानसिक प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली संतान से शुभ समाचार मिलेगा. प्रवास या पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार में भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

वृषभ (Taurus)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा. कार्यस्थल के जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे. गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी. परिवार में किसी जरूरी चर्चा में समय गुजारेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. तंदुरुस्ती बनी रहेगी. धन और सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापारी पैसे वसूल करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं. आज व्यापार बढ़ाने के लिए लोन का भी आवेदन कर सकते हैं.

मिथुन (Gemini)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. प्रतिकूल संयोग से आपके कार्य में विलंब होगा. शरीर में ताजगी और मन में उत्साह का अभाव रहेगा. पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है. नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से आपको दु:ख होगा. सरकारी काम में बाधा आएगी. महत्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखना उचित रहेगा. संतान के साथ मतभेद होगा. विरोधियों से सतर्क रहें. परिजनों के साथ भी विवाद होने की आशंका बनी रहेगी.

कर्क (Cancer)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज क्रोध की अधिकता रह सकती है. कार्यस्थल पर आपके व्यवहार से लोग दु:खी होंगे. दोपहर तक किसी बात को लेकर मूड अपसेट रहेगा. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. इस दौरान मौन रहने से विवाद आगे नहीं बढ़ेंगे. दोपहर के बाद मन थोड़ा शांत होगा. इस दौरान आपको अपने व्यवहार को पूरी तरह बदलना होगा. व्यापार में ग्राहकों या भागीदार के साथ उग्र चर्चा नहीं होनी चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज समय साधारण है. आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

सिंह (Leo)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है. व्यापार में अपने भागीदार के साथ धीरज से काम लें. संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना पड़ें. कोर्ट-कचहरी के काम में कम सफलता मिलेगी. सामाजिक क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा. मन में आए नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें.

कन्या (virgo)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज के दिन आप स्फूर्ति तथा अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे. आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे. नौकरी में लाभ की स्थिति बन रही है. घर तथा नौकरी में वातावरण आनंददायी रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. काम पूरा हो जाने से आपको यश मिलेगा. खर्च अधिक हो सकता है. हालांकि प्रेम जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा.

तुला (Libra)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. वैचारिक रूप से समृधता रहेगी. वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. चर्चा-परिचर्चा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे. परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेंगे. कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा. अपच की शिकायत हो सकती है, ऐसे में खान-पान में ध्यान रखें. साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज शांत चित्त से दिन गुजारें. मन किसी खास चिंता में रह सकता है. शरीर भी अस्वस्थ रहेगा. इससे आपके काम करने की गति धीमी होगी. नकारात्मक विचार को मन से निकाल दें. संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है. आर्थिक हानि की संभावना है. किसी भी प्रकार के दस्तावेज से जुड़ा काम आज नहीं करें. प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रह सकता है. आपको दूसरों की भावना को समझकर आज व्यवहार करना चाहिए.

धनु (Sagittarius)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. विरोधी आज परास्त होंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है. परिजनों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. आध्यात्मिकता का भी आनंद आपके जीवन में बना रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से मन खुश रहेगा. जीवनसाथी के साथ परिवार की समस्या की चर्चा करके उसका सार्थक हल निकाल सकेंगे. आज आपके सभी काम सही दिशा में होंगे.

मकर (Capricorn)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आप शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. किसी बड़े निवेश में भी आपकी रुचि रहेगी. आकस्मिक धन लाभ होगा. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. महिलाओं को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा. विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और आंखों में पीड़ा हो सकती है. नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें. व्यापार में लाभ की उम्मीद बनी रहेगी.

कुंभ (Aquarius)

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. इससे आप उत्साह से अपने सभी काम कर पाने की स्थिति में होंगे. आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा. सगे-संबंधियों तथा मित्रों से मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे. पर्यटन का भी आयोजन होगा. आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे. कार्यस्थल पर अधिक काम होने से दोपहर के बाद आपको कुछ तनाव हो सकता है.

 मीन 

आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. आज एकाग्रता कम रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. संतान की समस्या परेशानी में डालेगी. स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा. धार्मिक काम के पीछे खर्च होगा. महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है. पैसों के लेन-देन के लिए समय अनुकूल नहीं है. 

Aaj Ka Panchang, 12 April 2026: जानिए 12 अप्रैल 2026, दिन- रविवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 12 April 2026: जानिए 12 अप्रैल 2026, दिन- रविवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 12 April 2026: आज 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और रात में कुंभ राशि में गोचर करेंगे. सूर्य, शनि, मंगल और बुध मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी  तिथि हो जाएगी
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:29 AM
सूर्यास्त: 06:05 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: श्रवण दोपहर 12 बजकर 01 मिनट तक, उसके बाद धनिष्ठा
योग: साध्य दोपहर 06 बजकर 08 मिनट तक, उसके बाद शुभ
करण: वव उपरांत भद्रा  

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा:  मकर राशि
सूर्य, शनि, मंगल, बुध : मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 05:29 AM से 07:03 AM
चर (सामान्य): 07:03 AM से 08:37 AM
लाभ (उन्नति): 08:37 AM से 10:11 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:11 AM से 11:46 AM
काल (हानि): 11:46 AM से 01:20 PM
शुभ (उत्तम): 01:20 PM से 02:54 PM
रोग (अशुभ): 02:54 PM से 04:29 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:29 PM से 06:05 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:00 AM से 04:44 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:29 PM से 06:05 PM
यमगण्ड: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
गुलिक काल: दोपहर 02:54 PM से 04:29 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)

भद्रा: आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से  रात  1 बजकर 16  मिनट  तक रहेगा.

Aaj ka Rashifal 12 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 12 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 : 12 अप्रैल 2026 के दिन शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, श्रवण नक्षत्र में है। श्रवण नक्षत्र के मालिक स्वयं चंद्रमा होते हैं तो चंद्रमा अपने नक्षत्र में मकर राशि में चल रहे हैं। कुछ बहुत जो स्थिर दिखता था, उसके बदलने का टाइम आ गया है। कोई बड़ा परिवर्तन टाइप की चीज अचानक हो सकती है। राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल, शनि मीन राशि में बने हुए हैं। अब चंद्रमा के नक्षत्र पर हमारा जोर इसलिए रहता है क्योंकि दैनिक राशिफल चंद्रमा के अकॉर्डिंग ही बनती है।

मेष राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यवसाय में तेजी से पॉजिटिव परिवर्तन होने के भी संकेत हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति अभी भी मध्यम। संतान की स्थिति मध्यम। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है, बहुत बचके पार करिए। लाल वस्तु पास रखना। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम संतान में सुधार। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यवसाय भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रंगीन दिन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। एन्जॉय करेंगे आप। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक संभव है। बड़े नोकझोंक से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भावुकता पर काबू रखें। भावुक होके कोई निर्णय अगर लिया तो नुकसान संभव है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम संतान अभी क्रोध के हवाले रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान अच्छी स्थिति में, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धनार्जन होगा। मित्रों, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। परिवार में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य में बहुत अच्छी स्थिति है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। संतान आज्ञा का पालन करेगा और व्यापार की स्थिति अत्यंत शुभकारी दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अभी भी प्रभावित है। बहुत बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें।

Aaj Ka Panchang, 10 April 2026: जानिए 10 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 10 April 2026: जानिए 10 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 10 April 2026 (पंचांग 10 अप्रैल 2026): वैशाख माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ शिव और सिद्ध योग बन रहा है। इसके साथ ही आज काल भैरव को समर्पित मासिक कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो शाम 6 बजकर 3 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे और फिर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 10 अप्रैल का संपूर्ण पंचांग…

विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – बैशाख
अमांत – चैत्र
तिथि – अष्टमी – 11:15 पी एम तक, फिर नवमी तिथि आरंभ
पक्ष –कृष्ण पक्ष
वार -शुक्रवार
नक्षत्र – पूर्वाषाढा – 11:28 ए एम तक, फिर उत्तराषाढा
योग –शिव – 06:31 पी एम तक, फिर सिद्ध

करण

बालव – 10:21 ए एम तक
कौलव – 11:15 पी एम तक, फिर तैतिल

व्रत- वैशाख मास की मासिक कालाष्टमी

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखाजा रहा है। आज भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान काल भैरव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज व्रत रखने के साथ काल भैरव जी की पूजा करने से रोग, दोष और भय से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त – 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:16 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:42 पी एम से 07:05 पी एम

आज का अशुभ समय

राहुकाल – 10:47 ए एम से 12:22 पी एम
यमगण्ड – 03:33 पी एम से 05:08 पी एम
गुलिक काल – 07:36 ए एम से 09:12 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:33 ए एम से 09:24 ए एम, 12:48 पी एम से 01:38 पी एम

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय –06:01 ए एम
सूर्यास्त –06:43 पी एम
चंद्रोदय – 02:09 ए एम, अप्रैल 11
चन्द्रास्त- 11:35 ए एम

दिशा शूल- पश्चिम

दिन का चौघड़िया

लाभ चौघड़िया: 07:36 ए एम से 09:12 ए एम
अमृत चौघड़िया: 09:12 ए एम से 10:47 ए एम
शुभ चौघड़िया: 12:22 पी एम से 01:58 पी एम
चर चौघड़िया: 06:01 ए एम से 07:36 ए एम

रात का चौघड़िया

शुभ चौघड़िया: 12:22 ए एम से 01:46 ए एम, अप्रैल 11
अमृत चौघड़िया: 01:46 ए एम से 03:11 ए एम, अप्रैल 11
चर चौघड़िया: 03:11 ए एम से 04:35 ए एम, अप्रैल 11
लाभ चौघड़िया: 09:33 पी एम से 10:57 पी एम

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज चंद्रमा करेंगे धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज चंद्रमा करेंगे धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि रात को 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज कालाष्टमी, आडल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा धनु राशि में शाम 6 बजकर 4 मिनट तक संचऱण करेंगे। वहीं उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे आज वृष राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं आज कन्या राशि वालों को प्रेम संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बॉस से तालमेल बनाकर रखें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आपकी राशि से चंद्रमा नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में संचरण कर हैं, जिससे अचानक खर्च या मानसिक चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपकी गोचर कुंडली से चंद्रमा सप्तम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही पार्टनर का सहयोग मिलने के योग हैं। बिजनेस में नई साझेदारी फायदेमंद हो सकती है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए आपको शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है, लेकिन सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए प्रेम संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर चंद्रमा संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान घर-परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए आज आपके साहस और आत्मविश्वास बढ़ने को देकने को मिलेगा। छोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलने की संभावना है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही धन लाभ के योग हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। लेकिन आत्मविश्वास बढ़ सकता है। साथ ही नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, लेकिन भावनात्मक निर्णय से बचें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आपके द्वादश भाव में चंद्रमा संचऱण कर रहे हैं। इसलिए आज खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज चंद्रमा एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों और नेटवर्क से लाभ मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

आज का पंचांग 9 अप्रैल 2026: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 9 अप्रैल 2026: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 9 April 2026 (आज का पंचांग 9 अप्रैल 2026): आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। द्रिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेंगी। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज परिघ, शिव योग के साथ पूर्वाषाढ़ा के साथ मूल नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा आज धनु राशि में ही संचार करेंगे। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 9 अप्रैल का संपूर्ण पंचांग…

विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – बैशाख
अमांत – चैत्र
वार- बुधवार
नक्षत्र –मूल – पूर्ण रात्रि तक
योग – वरीयान् – 05:11 PM तक, फिर परिघ
करण – वणिज – 07:01 PM तक , फिर विष्टि करण

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त – कोई नहीं
ब्रह्म मुहूर्त – 04:32 AM से 05:18 AM
गोधूलि मुहूर्त – 06:41 PM से 07:04 PM

आज का अशुभ समय

राहुकाल – 12:23 PM से 01:58 PM
यमगण्ड- 07:38 AM से 09:13 AM
गुलिक काल – 10:48 AM से 12:23 PM
दुर्मुहूर्त – 11:57 AM से 12:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 06:03 AM
सूर्यास्त – 06:42 PM
चंद्रोदय – 12:41 AM, अप्रैल 09
चन्द्रास्त- 09:44 AM

दिशा शूल- उत्तर

चंद्र राशि- धनु
सूर्य राशि – मीन

आज का चौघड़िया (Aaj Ka Choghadiya 9 April 2026)

दिन का चौघड़िया

लाभ चौघड़िया: 12:22 PM से 01:58 PM
अमृत चौघड़िया: 01:58 PM से 03:33 PM
शुभ चौघड़िया: 06:02 AM से 07:37 AM
चर चौघड़िया: 10:47 AM से 12:22 PM

रत का चौघड़िया

लाभ चौघड़िया: 12:22 AM से 01:47 AM, अप्रैल 10
अमृत चौघड़िया: 04:36 AM से 06:01 AM, अप्रैल 10
शुभ चौघड़िया: 03:11 AM से 04:36 AM, अप्रैल 10
चर चौघड़िया: 08:08 PM से 09:32 PM

9 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, बिजनेस में मिलेगा बढ़िया लाभ, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

9 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, बिजनेस में मिलेगा बढ़िया लाभ, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

 9 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 58 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 9 अप्रैल 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे बहुत खुश होंगे। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी,नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा,उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। पिछले किए गए कार्यों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर मदद मिलेगी। अचानक धन लाभ होने का योग बनता दिख रहा है। इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको शुभ समाचार मिलेंगे, घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिये आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवारवालों के साथ खास बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कुरियर का बिजनेस करने वाले लोगों को आज बढ़िया लाभ होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने जीवनशैली में सुधार महत्वपूर्ण बदलाव लाने की योजना बनाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना मुनाफा होगा। किसी प्रकार की कानूनी समस्या से आज छुटकारा मिल जाएगा। पारिवारिक माहौल में स्थिरता बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी काबिलीयत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ पास में ही किसी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए दिन शुभ है आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है फिर बड़ी कामयाबी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता अवश्य मिलाएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सरकारी दस्तावेजों के रख रखाव संबंधी कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आज किसी विपरीत परिस्थिति से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज की जाने वाली व्यावसायिक यात्रा के दूरगामी परिणाम होंगे। आज वाणी में मधुरता रहेगी। बड़े भाई की सलाह आज बहुत काम आयेगी। जीवनसाथी से भविष्य की योजनाओं को लेकर लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का आज उचित फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचें। आपकी सूझबूझ और समझदारी से पड़ोसियों से पुराने विवाद आज समाप्त हो जाएँगे। बिजनेस में अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें जल्द ही आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे वालों आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख- संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट को आज अपने रिश्ते की बात परिवारवालों के बीच रखना शुभ रहेगा। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि: 

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे,जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा,ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफोर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि: 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं ,सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है ऐसा करने से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा , जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें। 

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। आज घूमने-फिरने में भी समय अधिक बीतेगा। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से बड़ा फायदा सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से अपेक्षा मजबूत होगा। ऑफिस में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि: 

आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। घर में विशेष मांगलिक कार्य का आयोजन होने के असार है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखेंगे जिससे आपका बॉस प्रभावित होगा। दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा , पूर्वनिर्धारित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang, 8 April 2026: जानिए 08 अप्रैल 2026, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 8 April 2026: जानिए 08 अप्रैल 2026, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 8 April 2026: आज दिन की शुरुआत आज थोड़ी अलग महसूस होगी। सोच में गहराई होगी, लेकिन पिछले कुछ दिनों जैसी भारी और अंदर ही अंदर सोचने वाली फीलिंग्स आज थोड़ी कम होगी। आज दिन में थोड़ी गतिविधिज्यादा महसूस हो सकती है। आपका मन रुक-रुक कर सोचता रहेगा लेकिन ज्यादा देर सोच में डूबेगा नहीं।

आज चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। पंचांग के हिसाब से आज कृष्ण पक्ष षष्ठी, मूल नक्षत्र, वरीयान योग और वणिज करण का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा आगे थोड़े से बदलाव होंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार आज गंडमूल और रवि योग भी बन रहा है। ऐसें में आज का दिन थोड़ा सा मिला-जुला लेकिन असरदार रहेगा।

आज आपका मन करेगा कि जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जाए। बेकार की बातों में समय खराब करने का मन कम रहेगा। किसी भी जरूरी काम के लिए आज का दिन सही माना जाएगा। बस आपको चीजों का बैलेंस बनाना है।

तिथि

आज कृष्ण पक्ष षष्ठी शाम करीब 6:28 बजे तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी शुरू होगी। षष्ठी तिथि में काम करने की एनर्जी थोड़ी ज्यादा रह सकती है। यह दिन मेहनत, अनुशासन और जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो आज उसे आगे बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि बिना सोचे-समझे जल्दबाजी करना सही नहीं रहेगा। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें।

नक्षत्र

आज चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहेगा। मूल नक्षत्र की वजह से सोच गहराई वाली होती है। आज आपका ध्यान असली मुद्दों पर जा सकता है। आप ये समझने की कोशिश करेंगे कि किसी चीज के लिए असली वजह क्या है? अगर आज आप सही तरीके से सोचेंगे तो क्लैरिटी मिल सकती है।

योग

दिन की शुरुआत आज वरीयान योग में होगी। शाम में करीब 4:10 बजे के बाद परिघ योग शुरू होगा। दिन का पहला हिस्सा किसी जरूरी काम को करने और मेडिटेशन के लिए बेहतर माना जा सकता है। इस समय आप किसी भी तरह के काम में ठीक से फोकस कर पाएंगे। शाम के बाद मन गंभीर हो सकता है। ऐसे में आज शाम के वक्त कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें तो अच्छा होगा।

करण

वणिज करण शाम करीब 6:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शुरू होगा और आधी रात के बाद बव करण आएगा। वणिज करण को काम और फैसलों के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय अगर आप समझदारी से फैसला लेंगे तो सही साबित होने के चांस बढ़ सकते हैं। विष्टि करण को थोड़ा सावधानी से चलने वाला समय माना जाता है। ऐसे में जल्दबाजी से बचना अच्छा होगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

-सूर्योदय: 6:03 बजे

-सूर्यास्त: 6:43 बजे

दिन और रात का समय लगभग बैलेंस है। दिन का समय काम करने के लिए ठीक होगा। भले ही आपका मन आज थोड़ा गंभीर महसूस करें।

ग्रह ग्रोचर

आज ग्रहों की स्थिति ज्यादा बदलती हुई नहीं दिख रही है। हालांकि इसका असर दिन के मूड पर पड़ सकता है। सूर्य मीन राशि में है और चंद्रमा धनु राशि में है। इस वजह आज मन में फीलिंग्स भी रहेंगी और आज आगे बढ़ने की इच्छा भी होगी। गंडमूल और रवि योग भी आज के दिन को थोड़ा मजबूत लेकिन थोड़ा अंस्टेबल बना सकते हैं। इसका मतलब है कि हर फैसले में समझदारी होना जरूरी होगा। जो बात जरूरी लगे उसी पर अपनी एनर्जी लगाएं।

आज का शुभ मुहूर्त

आज के दिन के लिए के कुछ अच्छे मुहूर्त के बारे में यहां जानें-

• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:33 से 5:18 तक

• अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 से 12:47 तक

• विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:20 तक

• गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:42 से 7:04 तक

• अमृत काल: रात 01:38 बजे, अप्रैल 09 से सुबह 03:25 बजे, अप्रैल 09

बता दें कि अभिजीत मुहूर्त जरूरी काम के लिए अच्छा माना जाता है। दोपहर का समय भी कॉन्फिडेंस से जुड़े कामों के लिए ठीक रह सकता है।

आज के अशुभ समय

• राहु काल: 12:23 से 1:58 तक

• गुलिक काल: 10:48 से 12:23 तक

• यम घंटा: सुबह 7:38 से 9:13 तक

• दुर्मुहूर्त: 11:58 से 12:48 तक

इन समय में जरूरी काम किया जा सकता है लेकिन कोई भी नया या बहुत जरूरी काम शुरू करने से बचना बेहतर माना जाता है।

आज के व्रत और त्योहार

आज कोई बड़ा खास त्योहार नहीं है। दिन का महत्व कृष्ण पक्ष षष्ठी से सप्तमी में बदलाव की वजह से माना जाता है। आज का दिन थोड़ा शांत और गंभीर एनर्जी वाला हो सकता है। ये दिन ईमानदारी से काम करने और बेकार की चीजों को छोड़ने के लिए अच्छा माना जाता है।

 
Aaj ka Rashifal 8 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 8 April 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

 Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : 8 अप्रैल के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 8 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 8 अप्रैल को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष

8 अप्रैल के दिन आज आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। अपने करियर में सफल होने के लिए फोकस बनाए रखें। आज के दिन नए आइडिया को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस कर रहे जातक अधिक धन कमाएंगे।

वृषभ

8 अप्रैल के दिन हेल्थ और धन दोनों अच्छी स्थिति में हैं। लव अफेयर में आने वाली दिक्कतों से सावधान रहें और उन्हें सावधानी के साथ संभालें। आज के दिन नौकरी में आपका रवैया बहुत जरूरी है।

मिथुन

8 अप्रैल के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा हो, तो फाइनेंशियल मामलों को समझदारी से संभालें। आज के दिन लव के मामले में मतभेदों को सुलझाएं। आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में सकारात्मक परिणाम देखकर खुशी महसूस होगी।

कर्क

8 अप्रैल के दिन आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन मजबूत बनी रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छा रहेगी। एक शानदार लव लाइफ का आज के दिन आनंद लें, जहां आप पिछली सभी प्रॉब्लम्स को सुलझा सकते हैं। सेहत और धन दोनों ही आपके लिए पॉजिटिव रहेंगे।

सिंह

8 अप्रैल के दिन आप अपनी काबिलियत साबित करने के लिए हर प्रोफेशनल मौके का इस्तेमाल करेंगे। अपने रिलेशनशिप को रोमांचक और प्रोडक्टिव बनाए रखें। आज के दिन पॉजिटिव सोच के साथ काम के तनाव को दूर करें।

कन्या

8 अप्रैल के दिन एक खुशहाल पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का आनंद लें। ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। आज के दिन आपकी सेहत सामान्य है, लेकिन अपने खान-पान का ध्यान रखें।

तुला

8 अप्रैल के दिन अपने रिलेशन में पार्टनर के साथ असहमति को सुलझाएं और बेहतरीन प्रोफेशनल नतीजे देते रहें। आज के दिन पैसे को समझदारी से इन्वेस्ट करें। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या भी आपको परेशान नहीं करेगी।

वृश्चिक

8 अप्रैल के दिन नौकरी में जरूरी काम हाथ में लें। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ समय बिताना जारी रखें। सही लाइफस्टाइल से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिलेशन में अहंकार के लिए आज के दिन कोई जगह नहीं रहेगी।

धनु

8 अप्रैल के दिन रोमांस से जुड़े मामलों को संभालें। ऑफिस में आज के दिन नई जिम्मेदारियां लें। फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के मामले में सावधान रहें। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर

8 अप्रैल के दिन ऑफिस में आपका रवैया बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के दिन धन की कमी नहीं रहेगी। आपको ज्यादा से ज्यादा सेविंग्स करने के ऑप्शन दिखेंगे। आज के दिन सेहत से भी समझौता न करें।

कुंभ

8 अप्रैल के दिन रोमांस से जुड़े मामलों को संभालें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लें। फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में सावधान रहें। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंध सफल रहेगा। पार्टनर के लिए अपने जुनून को साबित करने के मौके मिलेंगे।

मीन

8 अप्रैल के दिन आपकी ईमानदारी का आपके रोमांटिक रिश्ते पर गहरा असर पड़ेगा। काम की जगह पर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज सुरक्षित पैसों के निवेश को प्राथमिकता दें।

Aaj Ka Panchang : 7 अप्रैल को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज की तिथि, शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang : 7 अप्रैल को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज की तिथि, शुभ और अशुभ मुहूर्त

 आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 7 April 2026: 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो शाम तक प्रभावी रहेगी और इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं 7 अप्रैल 2026 के दिन पर शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा। इसके साथ ही आज का राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त आदि क्या है।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise & Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 06:05 बजे और सूर्यास्त शाम 06:42 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात 11:50 बजे होगा, जबकि चन्द्रास्त सुबह 08:56 बजे होगा।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04:34 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05:54 बजे तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा। योग के अनुसार व्यतीपात योग शाम 04:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद वरीयान योग प्रभावी होगा। करण के अनुसार तैतिल करण शाम 04:34 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर करण शुरू होगा।

वार एवं पक्ष (Vaar & Paksha)

आज मंगलवार है और पूरा दिन कृष्ण पक्ष रहेगा।

चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर (Chandra Maas, Samvat & Samvatsar)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव और गुजराती सम्वत 2082 पिंगल रहेगा। चन्द्र मास वैशाख (पूर्णिमांत) और चैत्र (अमान्त) रहेगा। बृहस्पति संवत्सर सिद्धार्थी 21 अप्रैल 2026 तक रहेगा। प्रविष्टे या गते 24 रहेगा।

राशि तथा नक्षत्र (Rashi & Nakshatra)

चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे और सुबह 05:54 बजे के बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्येष्ठा नक्षत्र के अलग-अलग चरण दिनभर चलते रहेंगे और इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा। सूर्य मीन राशि में रहेंगे और रेवती नक्षत्र में स्थित रहेंगे।

ऋतु तथा अयन (Ritu & Ayan)

वसंत ऋतु का प्रभाव बना रहेगा और उत्तरायण जारी रहेगा। दिनमान लगभग 12 घंटे 37 मिनट और रात्रिमान 11 घंटे 21 मिनट रहेगा। मध्याह्न का समय दोपहर 12:23 बजे रहेगा।

आज का शुभ समय (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:34 बजे से 05:19 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:56 बजे से 06:05 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:58 बजे से 12:49 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से 03:20 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:41 बजे से 07:04 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:42 बजे से 07:50 बजे तक

अमृत काल: रात 08:01 बजे से 09:49 बजे तक

निशिता मुहूर्त: 8 अप्रैल को रात 12:00 बजे से 12:46 बजे तक

आज का अशुभ समय (Aaj KaAshubh Samay)

राहुकाल: दोपहर 03:33 बजे से 05:08 बजे तक

यमगण्ड: सुबह 09:14 बजे से 10:49 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 12:23 बजे से 01:58 बजे तक

वर्ज्य: सुबह 09:14 बजे से 11:02 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 08:36 बजे से 09:27 बजे तक, रात 11:15 बजे से 12:00 बजे तक

आनन्दादि एवं तमिल योग (Anandadi & Tamil Yog)

आज आनन्दादि योग में मुद्गर योग अगले दिन सुबह 05:54 बजे तक रहेगा, इसके बाद छत्र योग शुरू होगा। तमिल योग में मरण योग रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग प्रारंभ होगा। जीवनम निर्जीव रहेगा और बाद में अर्ध जीवन होगा।

निवास और शूल (Nivaas & Shool)

आज होमाहुति गुरु को समर्पित रहेगी। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा। अग्निवास पृथ्वी पर शाम 04:34 बजे तक रहेगा, इसके बाद आकाश में माना जाएगा। चन्द्र वास उत्तर दिशा में रहेगा और राहु वास पश्चिम दिशा में रहेगा। शिववास नन्दी पर शाम 04:34 बजे तक रहेगा, इसके बाद भोजन में माना जाएगा। कुम्भ चक्र गर्भ में रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 7 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 7 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 अप्रैल को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 7 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष राशि

अभी भी अच्छा समय नहीं चल रहा है, बहुत बचके पार करिए। लग्नेश या राशिश कहें अष्टम भाव में, वो भी बुध के नक्षत्र में हैं, जो कि आपके राशि से तृतीयेश और षष्ठेश है। तो ये खराब योग का निर्माण हो रहा है। ये घातक है, बचके पार करिए। प्रेम-संतान से दूरी बनी रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में अभी नहीं रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना और हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी लेकिन ऊर्जा में कमी का अनुभव करेंगे। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खासकर त्वचा से संबंधित और नर्व से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा और संतान का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। तो जो लोग प्रेम में हैं, उनकी प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। जो संतान वाले हैं और संतान को लेकर के चिंतित थे, उनकी चिंता दूर होती हुई दिखाई पड़ रही है। व्यापार आपका अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

इस समय अनाप-शनाप खर्चे करने का मूड होगा और आप बड़े भावुक बने रहेंगे। प्रेम में थोड़ा सा चंचलता पर ध्यान रखिएगा। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है, खासकर मानसिक स्वास्थ्य आपका गड़बड़ चल रहा है। व्यापार की तरफ से भी थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा, तो थोड़ा सा अपने ऊपर कंट्रोल करके चीजों को लेकर के चलिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन गृह-कलह के भी संकेत हैं। तो जो भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि हो रही है, जो घरेलू सुख को बढ़ाएगा, वो बढ़ाने के बावजूद भी गृह-कलह के संकेत रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है। बस कलह से बचें और घरेलू चीजों को शांतिचित होकर निपटाएं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोज़ी-रोज़गार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक संतुलन बनेगा और नए व्यापार की तरफ भी आप जाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये अच्छा समय होगा। नौकरी-चाकरी में बच के रहिए और जीवनसाथी के साथ बड़े मनमुटाव की स्थिति है, शांतिचित होकर निपटाइयेगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

ज्यादा बोलने की कोशिश कम करिएगा, किसी भी चीज़ को बहुत बढ़ा-चढ़ा के बोलेंगे और कौटुम्बिक सुख में बाधा बन जाएगी। निवेश अगर आपने किया तो धन-हानि के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्य साथ देगा, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है लेकिन पहले से सुधार। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। सारी प्रतिकूलता में अनुकूलता का बोध कराएगा ये चंद्रमा लग्न का। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

धनु राशि

मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है और खर्च की अधिकता मेन परेशान करेगी आपको। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से हालांकि ये ठीक-ठाक समय होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सारी चीजें पहले से काफी बेहतर रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। फिर भी मन परेशान रहेगा। बुद्ध और राहु की जो युति आपके लग्न में बनी हुई है, यह मन को पॉजिटिव नहीं होने दे रहा है। चीजें आपकी धीरे-धीरे पॉजिटिव हो रही है, तो अच्छा फील करें। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार अच्छा। पर नकारात्मक फील करेंगे आप। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि

भाग्य साथ देगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। लेकिन मान सम्मान पे ज़रूर ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है और एक अच्छे दिनों की तरफ आप बढ़ रहे हैं। लेकिन फिर से कह रहा हूं स्वास्थ्य पे विशेष ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 6 April 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

तिथि- आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो दिन में आगे चलकर चतुर्दशी में प्रवेश करेगी। यह समय नए काम शुरू करने से ज्यादा पुराने कामों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है। जो काम पहले से चल रहे हैं, उनमें प्रगति हो सकती है, लेकिन नया काम शुरू करना उतना सहज नहीं लगेगा। कुछ समय ऐसे भी आ सकते हैं जब आपको लगे कि किसी काम को दोबारा देखने की जरूरत है। यह समय नई शुरुआत से ज्यादा सुधार और समीक्षा का है।

नक्षत्र- आज चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में है और बाद में ज्येष्ठा नक्षत्र की ओर बढ़ेगा। अनुराधा नक्षत्र चीजों को स्थिर रखता है। बातचीत होगी, लेकिन हर बात खुलकर सामने नहीं आएगी। ऐसा लग सकता है कि जो दिख रहा है, उसके पीछे भी कुछ चल रहा है। जैसे-जैसे ज्येष्ठा नक्षत्र की ओर बदलाव होगा, यह एहसास और बढ़ेगा। आप जवाब देने से पहले थोड़ा रुक सकते हैं या पूरी तरह समझे बिना कुछ कहने से बच सकते हैं। कुछ भी जबरदस्ती नहीं होगा, लेकिन ध्यान ज्यादा लगेगा।

योग- आज बाहर और अंदर के अनुभव में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है। बाहर से सब सामान्य लगेगा, लेकिन अंदर कुछ अलग-सा महसूस हो सकता है। यह बदलाव बहुत हल्का होगा, लेकिन आप इसे नोटिस करेंगे।

करण- आज गरज करण से शुरुआत होगी और आगे चलकर वणिज करण में प्रवेश होगा। गरज करण में काम तो होगा, लेकिन तुरंत पूरी समझ नहीं बन पाएगी। आप काम करेंगे और बाद में महसूस होगा कि अब चीजें साफ हो रही हैं। वणिज करण के आते ही काम का फ्लो थोड़ा प्रैक्टिकल हो जाएगा। लोगों के साथ तालमेल और बातचीत वाले काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। रफ्तार अचानक तेज नहीं होगी, लेकिन काम संभालना आसान लगेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

• सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे

• सूर्यास्त: शाम 6:38 बजे

दिन का समय संतुलित रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा ज्यादा व्यस्त महसूस हो सकता है।

शुभ मुहूर्त

आज बड़े नए कामों के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन कुछ समय बेहतर रहेंगे:

• सुबह 11:55 से 12:40- फोकस्ड काम या जरूरी बातचीत के लिए अच्छा समय।

• शाम 4:20 से 6:10- पेंडिंग काम पूरे करने के लिए बेहतर।

अशुभ समय

• राहु काल: सुबह 7:30 से 9:00

• यमगंड: 10:30 से 12:00

• गुलिक काल: दोपहर 1:30 से 3:00

इन समयों में काम चल सकता है, लेकिन कोई नया महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा।

6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैनिक राशिफल

6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैनिक राशिफल

 6 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज माता अनुसुइया की जयंती मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 6 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों की खुशी की वजह बनेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। बच्चे आज खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। प्रतियोयोगी छात्रों को परीक्षा में सफल होने के आसार है। काफी दिनों पहले लिए गए लोन की ईएमआई आज पूरी हो जाएगी, आपको आर्थिक तौर पर राहत मिलेगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि- 

आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।। पैसों से जुड़ा आपने जोफैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज रचनात्मक कार्यों आपका रुझान बढ़ेगा। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है , धन लाभ हो सकते हैं। आज आप किसी भी पुरानी बातों में न उलझें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उनके लिए धन लाभ के योग हैं। आज आपकी रुचि समाज सेवा में ज्यादा रहेगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो बिजनेस में आपको लाभ दिलायेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप नया घर लेने का विचार करेंगे ,परिवार में इस पर विचार विमर्श करेंगे। परिवार में आज किसी सदस्य से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी के मामले बिना मांगे सलाह न दें बातों में दखल देने से बचें। बच्चे आज आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा, बिजनेस को और आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। संतान की शैक्षिक उन्नति होने की संभावना है ,पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज रचनात्मक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। धैर्य बनाए रखें सफलता अवश्य। पुराना अटक हुआ धन प्राप्त हो सकता है आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद अवश्य लें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रूकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाए, स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको बिजनेस में बढ़िया मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी जानकर की मदद से जॉब मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। घर में बुजुर्गों का अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदें भी बनी रहेंगी , कुछ नया काम करने का सोचेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। आज किसी महिला की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है।। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन सफलता अवश्य मिलएगी। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे,आपको उससे कई गुना अधिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि- 

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। आज घर और ऑफिस दोनों ही जगह आपको संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी , आज घर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। आज लवमेट आज एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज के दिन आपका अधिकतम समय ध्यान और अध्यात्मक कार्यों में बीतेगा है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। साहित्य के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है बच्चों को मत पिता की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। माता- पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में बड़े भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट के व्यवहार में आये पाजिटिव बदलाव से आपको प्रसन्नता होगी।

  • शुभ रंग-  नारंगी
  • शुभ अंक- 4
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13.22 करोड़ रूपये से अधिक लागत के तीन अहम विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

मंत्री राजवाड़े ने विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर 419.37 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

राजवाड़े ने भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा में 136.23 लाख रूपये की लागत से जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया । उन्होंने प्रतापपुर–भैयाथान मुख्य मार्ग से परसापारा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 766.37 लाख रूपये है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों के जीवन में सीधा सकारात्मक परिवर्तन आएगा और भटगांव क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा।इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पुल और जल संरचना का सुदृढ़ीकरण होगा, जिससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

2 छात्रों ने की आत्महत्या : फांसी के फंदे से लटके मिले शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

2 छात्रों ने की आत्महत्या : फांसी के फंदे से लटके मिले शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ही छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्र में आत्महत्या की है। दोनों ही छात्रों द्वारा आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं दोनों छात्रों के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का पहला मामला अकलोरडीह है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और आज उसने अपना समाप्त कर लिया। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं दूसरे मामले में बीसीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव कमरे के अंदर पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का कारण फ़िलहाल अज्ञात है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

आज का पंचांग 5 अप्रैल 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 5 अप्रैल 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 5 April 2026 (आज का पंचांग 5 अप्रैल 2026): आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि दोपहर 12 बजे तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जा रहा है। इसके अलावा आज विशाखा नक्षत्र के साथ वज्र, सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 5 अप्रैल का संपूर्ण पंचांग…

विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – बैशाख
अमांत – चैत्र
तिथि- कृष्ण पक्ष तृतीया- 12:00 PM, फिर चतुर्थी तिथि लग जाएगी।
वार- रविवार
व्रत– विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र -पूरे दिन

करण- विष्टि – दोपहर 12:00 तक, फिर बव

योग

वज्र – दोपहर 02:43 बजे
सिद्धि – 02:43 पीएम – 06 अप्रैल 03:25 पीएम

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:19 एएम
सूर्यास्त – 6:39 पीएम
चन्द्रोदय – 9:46 पीएम
चन्द्रास्त – 06 अप्रैल 8:35 एएम

आज का अशुभ काल

राहुकाल – 5:07 पीएम – 6:39 पीएम
यम गण्ड – 12:29 पीएम– 2:02 पीएम
कुलिक – 3:34 पीएम– 5:07 पीएम
दुर्मुहूर्त – 05:01 पीएम– 05:50 पीएम
वर्ज्यम् – 04:35 एएम– 06:22 एएम

आज का शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:04 पीएम– 12:54 पीएम
अमृत काल – 02:23 पीएम– 04:09 पीएम
ब्रह्म मुहूर्त – 04:42 एएम– 05:30 एएम

सूर्य राशि- सूर्य का मीन राशि पर है
चंद्र राशि- शाम 05:27 तक तुला राशि उसके उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

आज का चौघड़िया मुहूर्त

दिन का चौघड़िया

उद्बेग: 06:19 एएम- 07:51 एएम
चर: 07:51 एएम-09:24 एएम
लाभ: 09:24 एएम-10:57 एएम
अमृत: (वार वेला) 10:57 एएम-12:29 पीएम
काल: (काल वेला) 12:29 पीएम-14:02 पीएम
शुभ: 14:02 पीएम-15:34 पीएम
रोग: 15:34 पीएम-17:07 पीएम
उद्बेग: 17:07 पीएम-18:39 पीएम

रात का चौघड़िया

शुभ: 18:39 पीएम- 20:07 पीएम
अमृत: 20:07 पीएम- 21:34 पीएम
चर: 21:34 पीएम- 23:01 पीएम
रोग: 23:01 पीएम -00:29 एएम
काल: 00:29 एएम- 01:56 एएम
लाभ (काल रात्रि): 01:56 एएम-03:23 एएम
उद्बेग: 03:23 एएम-04:51 एएम
शुभ: 04:51 एएम- 06:18 एएम

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

 Aaj ka Rashifa: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा विशाखा नक्षत्र के होकर अभी भी तुला में बैठे हैं और सायंकाल तक वृश्चिक के हो जाएंगे। बुध और राहु कॉम्बिनेशन बनाए हुए हैं कुंभ राशि में। सूर्य, मंगल, शनि एक कुयोग के साथ चल रहे हैं मीन राशि में।

मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शाम तक पूरा कर लें। इसके बाद परिस्थितियाँ आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। वर्तमान में समय आपके पक्ष में बना हुआ है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और नौकरी-चाकरी के क्षेत्र में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। आप एक आनंददायक और रंगीन जीवन का अनुभव कर रहे हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर होगा। सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा है, जहां आपके शत्रु भी मित्रों जैसा व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर है और व्यापार भी ठीक चल रहा है। भगवान गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए मंगलकारी होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को भावुक होकर निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी रोक कर रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है और व्यापार भी सामान्य रहेगा। मां काली की आराधना और उन्हें प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिलेगा, हालाँकि प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह एक शुभ समय है और भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। बस कलह से बचने की सलाह दी जाती है और लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों की व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपने जो भी योजनाएं सोच-समझकर तैयार की हैं, उन्हें लागू करने का यह सही समय है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। तांबे की वस्तु अपने पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए धन आगमन के संकेत हैं और स्वजनों की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा मध्यम बना हुआ है, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी और नौकरी-चाकरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि के जातक आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और समाज में उनकी सराहना होगी। आप नायक-नायिका की तरह चमकते हुए दिखाई देंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार, तीनों ही पक्ष आपके लिए बहुत अच्छे हैं। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए मंगलकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए पार्टनरशिप में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, इसलिए शाम तक किसी भी तरह के कठोर निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा बना हुआ है। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

  
  धनु राशि- आय से संबंधित कोई भी कार्य या यात्रा, अथवा धन से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शाम से पहले ही निपटा लें या उसकी शुरुआत कर दें। इसके बाद का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, परंतु प्रेम और संतान का पक्ष अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सुखद है। उपाय के तौर पर अपने पास लाल वस्तु रखें।

मकर राशि- आपने जो भी व्यवसायिक गतिविधियां की हैं, अब उनके लाभ मिलने का समय आ गया है। आपका स्वास्थ्य उत्तम है और प्रेम तथा संतान की स्थिति भी काफी अच्छी बनी हुई है। व्यापार पहले से बेहतर दिख रहा है, जो कि एक शुभ संकेत है। कल्याण के लिए माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति धीरे-धीरे बेहतरी की ओर बढ़ रही है। चाहे वह व्यवसाय हो या राजनीति, कानून या सरकारी कार्य, इन सभी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मक सोच हावी हो सकती है, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। लाभ के लिए अपने पास हरी वस्तु रखें।

मीन राशि- वर्तमान में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं, लेकिन शाम के बाद स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। प्रेम और संतान की स्थिति में भी सुधार होगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति अभी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लाभ के लिए मां काली को प्रणाम करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

 
Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 4 April 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

तिथि- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।

ये समय नई शुरुआत के लिए नहीं, बल्कि पुराने काम को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है।आज आप पहले से शुरू किए काम को पूरा करने पर ध्यान देंगे।

नक्षत्र- आज स्वाति नक्षत्र चल रहा है। इसमें चीजें एक जैसी नहीं रहतीं। प्लान बदल सकते हैं, काम बीच में थोड़ा अलग दिशा ले सकता है। लोग भी अपने तरीके से काम करना पसंद करेंगे। इसलिए आपको थोड़ा एडजस्ट करना पड़ सकता है।

योग- आज व्यतिपात योग है। इसमें चीजें पूरी तरह गलत नहीं होतीं, लेकिन सब कुछ बिल्कुल सही भी नहीं लगता। आपको लगेगा कि कुछ ठीक नहीं बैठ रहा, लेकिन साफ समझ नहीं आएगा क्या।

करण- दिन की शुरुआत में वणिज करण रहेगा, जो कामकाज और बातचीत के लिए ठीक है। लेकिन बाद में विष्टि (भद्रा) करण शुरू होगा। इस समय नए काम शुरू करना ठीक नहीं माना जाता। जो चल रहा है, उसी को पूरा करना बेहतर रहेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

• सूर्योदय: सुबह 6:11 बजे

• सूर्यास्त: शाम 6:41 बजे

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अंदर से थोड़ा ज्यादा एक्टिव महसूस हो सकता है।

ग्रह स्थिति- आज कोई बड़ा ग्रह परिवर्तन नहीं है, लेकिन असर महसूस होगा। सूर्य मीन राशि में है, इसलिए फैसले लेने में जल्दी नहीं होगी। आप पहले सोचेंगे, फिर आगे बढ़ेंगे। बुध सूर्य के बहुत पास है (अस्त स्थिति में), इसलिए बातों में पूरी क्लैरिटी नहीं रहेगी। एक ही बात को दोबारा समझाना या सुनना पड़ सकता है। मंगल की ऊर्जा है, लेकिन सीधी नहीं चलेगी। काम शुरू होंगे, फिर बीच में रुक सकते हैं, फिर आगे बढ़ेंगे।

शुभ मुहूर्त

• दोपहर 12:10 से 2:45 बजे — काम के लिए अच्छा समय

• शाम 4:35 से 6:20 बजे — अधूरे काम पूरे करने के लिए सही समय

आज किन कामों से बचें

• शादी-विवाह

• गृह प्रवेश

• बड़े आर्थिक फैसले

आज क्या करना बेहतर रहेगा

• पुराने काम पूरे करना

• प्लान को रीचेक करना

• सुधार करना

• शांति से काम करना

अशुभ समय

• राहु काल: 10:30 AM – 12:00 PM

• यमगंड: 3:00 PM – 4:30 PM

• गुलिक काल: 7:30 AM – 9:00 AM

इन समय में जरूरी काम शुरू करने से बचें।

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

 Aaj ka Rashifal 4 April 2026: ग्रहों की स्थिति- इस दिन शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और नक्षत्र स्वाति होगा। इसका अर्थ यह है कि चंद्रमा शुक्र के घर में हैं और राहु के नक्षत्र (स्वाति) में हैं। यह स्थिति मन को थोड़ा विचलित करने वाली हो सकती है। कालपुरुष के सप्तम भाव में चंद्रमा का होना और राहु के नक्षत्र में होना व्यग्रता बढ़ा सकता है। विशेष रूप से विपरीत लिंगी संबंधों के प्रति बहुत अधिक कल्पनाशीलता और आवेग में आकर निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इसलिए, ऐसी स्थितियों में सावधानी बरतना ज़रूरी है ताकि कोई अप्रिय या 'ऑकवर्ड' स्थिति पैदा न हो। अन्य ग्रहों की बात करें तो बुध और राहु कुंभ राशि में साथ हैं। इसे एक खराब कॉम्बिनेशन नहीं कहा जाएगा; उतार-चढ़ाव तो बने रहेंगे लेकिन स्थिति पहले से बेहतर रहेगी क्योंकि बुध, शनि के घर (कुंभ) में अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि, सूर्य, मंगल और शनि का मीन राशि में एक साथ होना एक खराब संकेत है। यह वैश्विक स्तर पर और जनमानस के लिए वर्तमान में अनुकूल स्थिति नहीं है।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं चल रहा है। प्रेम की स्थिति में दूरी और आक्रामकता बनी हुई है। संतान को लेकर मन परेशान रह सकता है और उनकी बातों में उग्रता देखने को मिल सकती है। आप अभी कोई ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। राहत की बात यह है कि आपकी नौकरी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवनसाथी की स्थिति ठीक बनी हुई है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें ताकि कोई खराब स्थिति उत्पन्न न हो। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। हालाँकि, आपका स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर और ठीक बनी हुई है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें कि वे किसी गलत काम में न पड़ें। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय सही है। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोग काफी भावुक बने रहेंगे, इसलिए भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय साबित होगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। माँ काली की आराधना करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है; रिश्तों में एक तरह का एग्रेशन या रूखापन (dryness) बना रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर चीजें पहले से सुधरी हैं, लेकिन अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार के लिए यह सही समय है। हालांकि, स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह अच्छा समय है। सूर्य देव को जल देना और तांबे की वस्तु पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि- दांपत्य जीवन में थोड़ा सतर्क रहें, अपमानित होने का भय है। यदि आपने अन्य विकल्पों पर ध्यान दिया, तो मुख्य वैवाहिक रिश्ते में दरार आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है और उच्च अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार लगभग ठीक रहेंगे। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और समाज में सराहे जाएंगे। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है, जिससे कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन या खींचातानी हो सकती है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

धनु राशि- आय के नए-नए मार्ग बन सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी करीबी रहेगी। मन थोड़ा भयग्रस्त रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि- अभी समय थोड़ा खराब है, इसलिए बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, हालांकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें और उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।