BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang 17 March 2023: आज एकादशी की तिथि कब से लगेगी? पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 17 March 2023: आज एकादशी की तिथि कब से लगेगी? पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 17 March 2023: पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज दशमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. जो दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की एकादशी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी भी कहा जाता है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में कठिन बेहद पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
17 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आकाश मंडल का 21वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग तीक्ष्ण बुद्धि और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं. यह कठिन कार्य को भी आसानी से करने में महारत रखते हैं. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति के भीतर अछूते क्षेत्रों पर शोध करने की अद्भुत क्षमता होती है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग समाज कल्याण के बारे में भी विचार रखते हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

लक्ष्मी जी की पूजा (Lakshmi Ji Puja)
आज शुक्रवार है. धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं. इस दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन कन्याओं को उपहार देने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

17 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन:  शुक्रवार
ऋतु: वसंत
तिथि: दशमी - 14:10:03 तक
नक्षत्र:  उत्तराषाढ़ा - 26:47:23 तक
करण:  विष्टि - 14:10:03 तक, बव - 24:45:41 तक
योग:  वरियान - 06:58:17 तक, परिघ - 27:32:11 तक
सूर्योदय:  06:29:18 AM
सूर्यास्त:  18:30:27 PM 
चन्द्रमा:  धनु राशि- 10:19:38 तक
राहुकाल: 10:59:44 से 12:29:52 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:05:50 से 12:53:55 तक
दिशा शूल:  पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  08:53:32 से 09:41:37 तक, 12:53:55 से 13:41:59 तक
कुलिक:  08:53:32 से 09:41:37 तक
कंटक: 13:41:59 से 14:30:04 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:18:08 से 16:06:13 तक
यमघण्ट:  16:54:17 से 17:42:22 तक
यमगण्ड:  15:30:09 से 17:00:18 तक
गुलिक काल: 07:59:27 से 09:29:35 तक
Horoscope Today 17 March 2023: मेष, वृषभ, कुंभ राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 17 March 2023: मेष, वृषभ, कुंभ राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 17 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 17 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 02:06 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी. आज पूरे दिन उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग, परिध योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सुबह 10:18 के बाद मकर राशि में रहेगे.

आज के शुभ समय दो है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे राजनीतिक उन्नति होगी. बुधादित्य, परिध, वासी और वरियान योग के बनने से मेडिकल और फार्मेसी बिजनेस में कुछ बदलाव करने के प्रयास में आप सफलता प्राप्त करेंगे. ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको बहुत आगे ले जाएगी. सेहत के मामले में नई बीमारी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. फैमिली के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आप करवा सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप एक-दूसरें पर विश्वास करेंगे तब ही आपकी लाइफ बेहतर चलेगी. कंपीटीटीव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें. एग्जाम की डेट्स कभी भी डिक्लेयर हो सकती है. खिलाड़ियों को हार्ड वर्क का अच्छा प्राइज मिलेगा

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे नॉलेज बढेगा. बिजनेस में अकाउंट मैनेजमैन को लेकर आप कुछ बदलाव करने के बारे विचार कर सकते है. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यशैली की दूसरे कॉपी करेंगे. समाजिक स्तर पर रिटायर्ड पर्सन का आपके कार्यों में सहयोग मिलेगा. सेहत के मामले में ओवरवेट को लेकर आप परेशान रहेंगे. फैमिली में किसी नए मेंबर की एंट्री आपके चेहरे पर खुशी लाएगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में नजदिकिया बढ़ने से रिलेशन बेहतर रहेंगे. स्टूडेंट्स कुछ सेमेस्टर में कम मार्क्स आने पर पूरी ताकत के साथ अच्छे मार्क्स लाने के लिए लग जाएं.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके दूसरे पहलू के बारे में जानने के बाद ही निवेश करें. कार्यस्थल पर फालतू की बातों और बैक बाइटिंग से दूरियां बनाएं रखें. सामाजिक स्तर पर कोई आपका मोरल डाउन करने की फिराक में रहेगा. बिजनेस और वर्क प्रेशर के चलते आप अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर की किसी गलती को माफ करने से ही रिलेशन में सुधार आएगा. डायबिटीज़ के मरीजों के समस्या बढ़ सकती है. स्टूडेंट्स अपनी क्रिएटिव स्किल्स पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध अच्छे रहेंगे. बुधादित्य, वासी, परिध और वरियान योग के बनने से बिजनेस के लिए कोई बड़ा लोन लेना चाहते हैं तो वो क्लियर हो सकता है. वर्कप्लेक पर आपके प्रोजेक्ट आपको अलग ही पहचान दिलाएंगे. फैमिली में सभी के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर का बदला व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है. हेल्थ के मामले में आप स्वयं को एनर्जेटिक फीलकरेंगे. ऑफिशियल ट्रेवलिंग को लेकर दौड़-भाग हो सकती है. हायर एजुकेशन के लिए किये गये अटेंप्ट्स में उन्हें सफलता मिलेगी.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शारिरिक तनाव होगा. बिजनेस में आपका कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर रहेगा जिसका फायदा आपको आपके बिजनेस में प्रॉफिट के रूप में प्राप्त होगा. बेहतर पैकेजेस का ऑफर मिलने से आपका मन जॉब चेंज करने का सकता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी पोस्ट आपको चर्चा में रखेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है. फैमिली के घरेलु कार्यों के लिए आपके पास समय नहीं होगा. ज्वाइंट पैन से आप परेशान रहेंगे. स्टूडेंट्स को ज्यादा कोशिशे करने से ही लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेँगे जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में निखार आऐगा. इंडस्ट्रियल बिजनेस अन्य जगह शिफ्ट करने का गवर्नमेंट से ऑर्डर आ सकता है. बुधादित्य, वरियान, परिध और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर टाइम आपके पक्ष मे रहेगा. जिसका आप उचित फायदा उठाएंगे. स्मार्ट वर्क से आप कार्यस्थल पर सब आपकी ही चर्चा करेंगे. और कुछ तो आपसे सलाह भी लेने आ सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ खर्चें बढ़ सकते है. सामाजिक स्तर पर की गई भागदौड आपके लिए फायदेमंद रहेगी. आपके मेहनत रंग लाएगी. फैमिली के साथ वक्त बिताने का समय मिलेगा. टेक्निकल स्टूडेंट्स समय की महत्ता को समझे.

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ निर्णय आपके पक्ष में न होने से आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते है. ऑफिस में आपका व्यवहार आपके लिए हानिकारक हो सकता है. आपको अपने व्यवहार में बदलावा लाना होगा. फैमिली में सभी को साथ रखने के प्रयास में आपको असफलता हाथ लगेगी. लेकिन आप कोशिश जारी रखें. लव और लाइफ पार्टनर के साथ वार्तालाप करते समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्यों में कानुनी अड़चने आ सकती है. स्टूडेंट्स को स्कूल का काम पूरा ना होने के कारण टीचर से डांट सुननी पड़ेगी. नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में वृद्धि होगी. बिजनेस में आ रही कुछ प्रोब्लम को आप विवके से हल कर लेंगे. और वापस बिजनेस को पहले वाली स्थिति में ले आएंगे. बुधादित्य, परिध, वासी और वरियान योग के बनने से कार्यस्थल पर सैलरी को लेकर चल रही बात आगे बढ़ सकती है. सोशल लेवल पर एक्सपेंडिचर में कमी लाने से आपके अन्य कार्य उस बचत से कंप्लीट होंगे. आपकी मध्यस्तता ही फैमिली के विवाद को सुलझाएगी. हेल्थ के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. कंपीटीटीव एग्जाम में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपना सारा ध्यान एग्जाम पर देना होगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में कोई नया इक्विपमेंट्स खरीदने की प्लानिंग बना रहें है, तो सुबह 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे के मध्य करें. वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस की हेल्प से नई ऑपर्च्युनिटी आपके हाथ लगेगी. कंधों के दर्द से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में हो रहे किसी मांगलिक कार्य की सारी भागदौड़ आपके कंधें पर रहेगी. लव और लाइफ पार्टनर के सहयोग से लाइफ में आ रही प्रोब्लम को आप आसानी से दूर कर पाएंगे. यूपीएससी, एसपीएसवी, बैंक और एसएससी एग्जाम के स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता को बनाएं रखना होगा. ट्रेवलिंग पर किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपकी लाइफ में नया टर्निंग प्वाइंट लाएगा.

मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे विवेक में वृद्धि होगी. बुधादित्य, परिध, वरियान और सुनफा योग के बनने से मार्केट में इन्वेस्ट किए हुए पैसे से अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त होगा जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. ऑफिस में टीमवर्क से ही आप अपने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट कर पाएंगे. सामाजिक  स्तर पर आप अपनी वाणी से सभी को मोहित करेंगे. फैमिली में इंगेजमेंट सेरेमनी को लेकर आप व्यस्त रहेंगे. स्टूडेंट्स के हाथ सफलता लग सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. होटल, मोटेल रेस्टोरेंट और इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस में घाटा लग सकता है. वर्कस्पेस पर आपके प्रोजेक्ट इनकंप्लीट होने से आपकी परेशानियां बढे़गी. सोशल लेवल पर आलस्य आपका सबसे बड़ा दुश्मन होगा, जो आपके लिए लाइफ में प्रोब्लम क्रिएट कर सकता है. फैमिली में किसी की कही गई बात आपको हिट कर सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के फालतु के खर्चें आपको कर्जदार बना सकते है, समय पर सचेत हो जाएं. ब्लड प्रेशर उपर नीचे हो सकता है, मेडिसिन हमेशा अपने पास रखें. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स को कुछ प्रबल फेस करनी पड़ेगी.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से खुशखबरी मिलेगी. ग्लास रीसाइकिल बिजनेस में आप अपनी पकड़ बनाने में सफल होंगे. वरियान, परिध और बुधादित्य योग के बनने से वर्कस्पेस पर ट्रांसफर के लिए किए गए प्रयासों में आप जल्द ही सफलता आपके हाथ लगेगी. सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा. फिर भी सेहत को लेकर अलर्ट रहें. फैमिली में लग्जरियस लाइफ में बढ़ोतरी हो सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी बात पर आप क्रोधित न हो. मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फील्ड से जुडे़ स्टूडेंट्स स्टडी में निरतंरता बनाएं रखने से सफलता को प्राप्त करेंगे.

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना? इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना? इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

 Chaitra Navratri 2023: हिन्दू धर्म में त्योहारों व पर्वों का विशेष महत्व होता है। वहीँ चैत्र नवरात्र के साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है. इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ हो रही है. चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से वासंतिक या चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाती है।

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि स्थापना से लेकर रामनवमी तक का समय अत्यंत पवित्रता, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। आदिशक्ति की उपासना के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से की जाती है।

Chaitra Navratri 2023: देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शक्ति, स्फूर्ति और विनम्रता प्रदान करती हैं। सभी को अपना ममतामयी आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पूजा के इन पावन दिनों में यदि श्रद्धा भक्ति के साथ-साथ कुछ वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर मां दुर्गा की उपासना की जाए तो इससे पूजा में ध्यान भी लगता है और पूजा के फल में वृद्धि होती है।

सही दिशा में हो पूजन
Chaitra Navratri 2023: मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा का दिशा क्षेत्र उत्तर-पूर्व पूजा करने के लिए आदर्श स्थान हैं। यहां पूजा करने से अच्छा प्रभाव मिलता हैं, शुभ फलों में वृद्धि होती है एवं आपको हमेशा ईश्वर का मार्गदर्शन मिलता रहता है।

सात्विक रंगों का प्रयोग
Chaitra Navratri 2023: ध्यान रहे कि जिस कमरे में आप माता का पूजन कर रहे हैं वह कक्ष साफ़-सुथरा हो, उसकी दीवारें हल्के पीले, गुलाबी ,हरे या बैंगनी जैसे सात्विक रंग की हो तो अच्छा है, क्योंकि ये रंग आध्यात्मिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते है। काले, नीले और भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा कक्ष की दीवारों पर नहीं होना चाहिए क्योंकि ये रंग सुस्ती एवं आलस्य को बढ़ाते हैं।

इस दिशा में रखें कलश
Chaitra Navratri 2023: धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश में सभी ग्रह,नक्षत्रों एवं तीर्थों का वास होता है। इनके अलावा ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र,सभी नदियों, सागरों, सरोवरों एवं तैतीस कोटि देवी-देवता कलश में विराजमान होते हैं। वास्तु के अनुसार ईशान कोण(उत्तर-पूर्व)जल एवं ईश्वर का स्थान माना गया है और यहां सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए पूजा करते समय माता की प्रतिमा या कलश की स्थापना इसी दिशा में करनी चाहिए।

शुभ रहेगी यह दिशा
Chaitra Navratri 2023: देवी मां का क्षेत्र दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा माना गया है इसलिए यह ध्यान रहे कि पूजा करते समय आराधक का मुख दक्षिण या पूर्व में ही रहे। शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से हमारी प्रज्ञा जागृत होती है एवं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से आराधक को शांति अनुभव होती है।

प्रवेशद्वार पर बंदनवार
Chaitra Navratri 2023: देवी मां की पूजा-अनुष्ठान के दौरान घर के प्रवेशद्वार पर आम या अशोक के ताजे हरे पत्तों की बंदनवार लगाईं जाती है। ऐसा करने के पीछे मान्यता यह है कि इससे घर में नकारात्मक या बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। माना जाता है कि देवी मां की पूजा के दौरान देवी के साथ तामसिक शक्तियां भी घर में प्रवेश करती हैं, लेकिन मुख्यद्वार पर बंदनवार लगी होने के कारण तामसिक शक्तियां घर के बाहर ही रहती हैं।

चीन के लोगों को कभी भी जोड़ों का दर्द नहीं होता क्योंकि

वजन घटाने की विधि: आप 7 दिनों में 14 किलो जलाएंगे

 
CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का 9वां दिन, उद्योग, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग का उठेगा मुद्दा

CG Budget Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का 9वां दिन, उद्योग, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग का उठेगा मुद्दा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 9वां दिन है। आज प्रश्नकाल में उद्योग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा विभाग का मुद्दा उठेगा। ध्यानाकर्षण में सहकारिता, PHE विभाग का मुद्दा उठेगा। इसके साथ ही CM भूपेश बघेल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

बता दें कि कल छत्तीसगढ़ विधानसभा का 8वां दिन था। कल भी सदन में हंगामेदार कार्यवाही हुई। वही मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के विभागों पर चर्चा विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई।

सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई

लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया।

Naxal Arrest : पुलिस को मिली सफलता, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार

Naxal Arrest : पुलिस को मिली सफलता, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार

 गड़चिरोली। छ ग सीमा से लगे महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिला में आज एक हरदकोड नक्सली( naxali) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जो कि बीते 11 मार्च को एक युवक साईनाथ नरेटी जो कि पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था।

बता दे 7 दिन के छुट्टी में घर आया था जिसे घर से उठाकर जंगल ले जाकर गोली मारकर हत्या कर रातो रात गांव के बाहर फेंक दिया था पुलिस मुखवीरी के शक में।युवक को लेने के लिए 3 नक्सली आये थे जिसमे एक हार्डकोड नक्सली को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस को मिली सफलता।

नक्सली (naxali) नाम प्रकाश गाँवरे उम्र 27 वर्ष बताई जा रही

जिस नक्सली को पकड़ा गया वो साईनाथ नरेटी के हत्या में शामिल था।नक्सली का नाम प्रकाश गाँवरे उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।उसके नाम कुल 10 मर्डर, 8 एनकाउंटर, 1 डकैती, 2 आगजनी और 1 अन्य मामला शामिल हैं। चूंकि उसी हत्या में उसके सक्रिय रूप से शामिल होने की पुष्टि हुई थी,बाकी दो नक्सली का पुलिस ने पतासाजी कर रही है।गडचिरोली एसपी नीलोत्पल सा.के मार्ग दर्शन में नक्सली पकड़ा गया।

Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज,किसी को भी कर सकती है...

Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज,किसी को भी कर सकती है...

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महानतम अर्थशास्‍त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक में होती है. महानतम ज्ञानी और विद्वान महात्मा चाणक्य का नीति शास्त्र मौजूदा दौर में भी काफी लोकप्रिय है.  चाणक्य नीति महात्मा चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना ये लिखने समय था. इन नीतियों का अमल करने से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है. महात्मा चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए स्त्री का विश्लेक्षण किया है, इस श्लोक से स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति क्या होती इसका  पता चलता है. इस श्लोक में चाणक्य ने महिलाओं के साथ-साथ ब्राह्मण, राजा (नेता/लीडर) की शक्ति का भी वर्णन किया है.

बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली।

रूप यौवन माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्।।

इसका मतलब ये है कि राजाओं का बल बाहुबल, ब्राह्मण का बल ज्ञान और विद्या जबकि स्त्रियों का बल मधुर वाणी, रूप, शीलता और यौवन है.

स्त्री की शक्ति

चाणक्य ने स्त्री की शक्ति की विवेचना करने के बाद ये साफ किया किया है कि मधुर वाणी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत होती है. अपनी मधुर वाणी से स्त्री किसी को भी कभी भी अपने प्रति मंत्र-मुग्ध करने की शक्ति रखती हैं.

वहीं उनका शारीरिक सौंदर्य उनकी दूसरी बड़ी शक्ति होती है. हांलाकि चाणक्य का कहना है कि स्त्री की शारीरिक सुंदरता से ज्यादा महत्व उनकी वाणी की मधुरता होती है, क्योंकि जिस स्त्री की वाणी मधुर हो वो कम सुंदर होकर भी किसी को भी अपना प्रशंसक बना सकती है. अपनी इस शक्ति के दम पर घर हो या बाहर स्त्रीसभी जगह प्रशंसा हासिल कर सकती है.

ब्राह्मण की शक्ति

चाणक्य ने ब्राह्मण के लिए कहा है कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति है उनका ज्ञान है. अपनी इसी शक्ति के आधार पर ब्राह्मण समाज में खास सम्मान हासिल कर पाता है. अपने ज्ञान से ब्राह्मण किसी भी व्यक्ति की शक्ति के द्विगुणित कर सकता है.

राजा (नेता) की शक्ति

चाणक्य नीति के अनुसार किसी राजा का सबसे ज्यादा समय तक सत्ता पर काबिज रहना उसके बाहुबल अथवा उसके शक्तिशाली सैन्य शक्ति पर निर्भर करता है, क्योंकि राजा अथवा नेता अगर कमजोर है तो वह शासन को कभी भी सही तरीके से नहीं चला सकता है.

Aaj Ka Panchang 16 March 2023: भगवान विष्णु का दिन और नवमी की तिथि, पंचांग अनुसार जानें  शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 March 2023: भगवान विष्णु का दिन और नवमी की तिथि, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, आज का राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 March 2023: पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज नवमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की नवमी की तिथि है. जो दोपहर 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की नवमी की दशमी प्रारंभ होगी. 

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आकाश मंडल का 20वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्में जातक संवेदनशील और कोमल ह्रदय के होते हैं. ये दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं. इस नक्षत्र में जन्में व्यक्ति बात की खाल निकालने में माहिर होते हैं. ये अधिक तर्कसंगत होते हैं.  

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 4 बजकर 01 मिनट से दोपहर: 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

16 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरुवार
ऋतु: वसंत
तिथि: नवमी - 16:42:26 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा - 28:47:48 तक
करण: गर - 16:42:26 तक, वणिज - 27:29:13 तक
योग: योग:  व्यतीपात - 10:05:53 तक
सूर्योदय: 06:30:28 AM
सूर्यास्त: 18:29:51 PM
चन्द्रमा: धनु राशि
राहुकाल:  14:00:05 से 16:30:00 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:06:11 से 12:54:08 तक
दिशा शूल:  दक्षिण

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  10:30:16 से 11:18:13 तक, 16:18:01 से 16:05:59 तक
कुलिक:  10:30:16 से 11:18:13 तक
कंटक: 16:18:01 से 16:05:59 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:53:56 से 17:41:54 तक
यमघण्ट:  07:18:25 से 08:06:23 तक
यमगण्ड: 06:30:28 से 08:00:23 तक
गुलिक काल: 09:30:18 से 11:00:14 तक
Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: मेष, वृष, कुंभ, मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: मेष, वृष, कुंभ, मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 Horoscope Today, Daily Horoscope Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 16 March 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. गुरुवार के दिन मकर और मीन राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा कल का दिन. कर्क, वृश्चिक, धनु राशि के जातकों के लिए विशेष होने जा रहा है. वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मेष से मीन राशि तक के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. मित्रों का भी सहयोग मिलेगा. नए व्यापार को करने की भी योजना बनाएंगे. धैर्य बनाए रखें क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरुर दिलाएंगे. करीबी रिश्तेदार के घर जाना कल आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है.

जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद ले सकते हैं. अवसाद से बचाएगा. साथ ही यह समझदारी भरा फैसला लेने में आपकी मदद करेगा. काम के दबाव के चलते मानसिक तनाव भी देखने को मिल सकता है. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने तनाव से बाहर आ पाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. कल आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आएंगे, आप मित्रों के साथ अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे. माता जी से आप अपने मन की बात को साझा करेंगे.

नौकरी कर रहे जातकों को अपनी पुरानी नौकरी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होता हुआ नजर आएगा. आपके जीवनसाथी की सूची आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है. आप आराम करने में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि आप कुछ दोस्तों के साथ फोन पर वार्तालाप करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आप अपने आप को तरोताजा भी महसूस करेंगे. 

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है. जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना कल आपके लिए घातक हो सकता है, जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें. कल के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. कल आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय निकालेंगे, जिसमें कुछ रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ेंगे  आपका जीवनसाथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है.

छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं, इससे आप आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सके. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. पिताजी के पैर छूकर आशीर्वाद ले. घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा.

नौकरी कर रहे जातक कल अपने कार्य क्षेत्र में सीनियर से शाबाशी पाएंगे. अधिकारियों के द्वारा पद में बढ़ोतरी की भी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे काफी खुश नजर आएंगे. विद्यार्थी जातक किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी.

मिथुन राशि (Gemini)- 
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. आप अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें. आप को खुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे. सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है. जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच कल आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे. जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है.

 स्वयं को भागदौड़ के लिए बाध्य ना करें. कल खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. आप अपने परिवार वालों व मित्रों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे.

कल आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा. आय के काफी अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे. कुछ समस्या होने पर अपने गुरुजनों से भी मदद ले सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)- 
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. कल आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है, इससे आपको काफी खुशी होगी. कल आपको ऐसे विवादों और बहस करने से बचना होगा, जो आपके और प्रिय जनों के बीच दूरियां पैदा कर सकते हैं. कल आपका साथी कोई बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके आपको खुश कर सकता है  यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी.

नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. छोटे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए कल पार्टी दे सकते हैं. कल खेलकूद में हिस्सा लेंगे, जिससे आप अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिसमें सभी लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं.

पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं. कल आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपको पुरानी यादें ताजा होंगी. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है. आपको विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सके. वरिष्ठ सदस्य आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. दोस्तों का रूख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे. भविष्य में अगर आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनना है, तो कल से ही धन की बचत करें.

छोटे भाई, बहन आप से राय मांग सकते हैं. सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपने साथी को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं. जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं है, उन पर कल अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं. आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें परिवार की याद सता सकती हैं. संतान के द्वारा मान सम्मान की प्राप्ति होगी.

राजनीति में सफलता के लिए समय बढ़िया है. आपको नेताओं से मिलने का भी अवसर प्राप्त होगा. छोटे बच्चे कल आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे, जिन्हें आपको अवश्य करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थी जातकों की बात करें तो कल कुछ विषयों में समस्या के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करेंगे, जिसके लिए उन्हें अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन कराया जाएगा. ऐसे मित्रों से कल आप दूर रहे जो आपका समय खराब करते हैं.

कन्या राशि (Virgo)- 
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी. कल आपको अपने मित्रों के द्वारा आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे. आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे. सेहत में पहले से सुधार होगा.

आपको आपकी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे  संतान की पढ़ाई में आप उनकी मदद करेंगे और कुछ समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिश आपके रंग-रूप को निकालने में फायदेमंद साबित होंगे. लंबे समय से अटके मुआवजा और खर्च आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे.

एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है. कल के दिन आप अपने प्रिय से कोई गलत बात ना करें. जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा. आपके प्रेम को देखकर कल आपका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा. जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. कल कोई उलझन आपको दिनभर तंग कर सकती है. इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी होगी.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उन्हें कामयाबी मिलेगी. परिचितों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा, जिससे आपने अगर किसी से उधार लिया हुआ है तो वह भी आप समय पर देने में कामयाब रहेंगे.

मकान, प्लाट, दुकान आदि को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी. अगर आप कोई निवेश करने का सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर पाएंगे. आर्थिक जीवन में कल खुशहाली रहेगी, इसके साथ ही आप कजो से भी मुक्त हो सकते हैं. अपने स्वभाव को अस्थिर ना होने दें, खासतौर पर अपने जीवनसाथी के साथ नहीं तो घर की शांति पर असर डाल सकता है.

रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप के बीच झगड़ा देखने को मिल सकता है. जीवन की आपाधापी के बीच कल आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे, उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरूरी पल गवा दिए है. आप महसूस कर सकते हैं, कि जीवनसाथी का प्यार सारे दु:ख दर्द भुला देता है. घर का कोई वरिष्ठ कल आपको कोई ज्ञान की बात बता सकता है, उनकी बातें आपको अच्छी लगेगी और आप उन पर अमल भी करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. कल आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें.

घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके, आपको आर्थिक परेशानी तो कल जरूर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे. शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना खाने व घूमने भी जाएंगे, जो आपको सुकून देंगे और खुशमिजाज बनाए रखेगा. कल आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी जिंदगी से ज्यादा चाहता होगा.

घर के कामों को पूरा करने के बाद आप अपना कुछ समय अपने मित्रों से फोन पर बात करने में व्यतीत करेंगे. कल आपका वैवाहिक जीवन हंसी खुशी प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है. उन लोगों की बातों का बुरा ना माने, जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है. विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी. 

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं, कल उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अपने आस पड़ोस में हो रहे हो वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे, हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बेहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है.

नया रूप रंग, नए कपड़े, नये यार-दोस्त जो कल का दिन खास बनाएंगे. कल प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचे. रात को ऑफिस से घर आते वक्त कल आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं, सावधानी बरतें. आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है.

बिना किसी को बताए कल आप घर में छोटी मोटी पार्टी रख सकते हैं. जीवनसाथी के द्वारा कोई खास उपहार मिल सकता है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे. विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. कल आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे कि धन को कैसे संचय किया जाता है, जो भविष्य में आपके काम आएगा.

मकर राशि (Capricorn)- 
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा. जो कानूनी कार्य चल रहे थे, वह भी समाप्त होंगे. नए वाहन को भी खरीदने की योजना बनाएंगे. जमीन में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा पूरा फायदा मिलेगा.

नौकरी में तरक्की पाकर काफी खुश नजर आएंगे. आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबी से बचाएगा, जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें कल किसी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होगी. घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर देगा.

आप भी इसमें पूरी सहभागिता करेंगे और आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के काबिल बनाया है. शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आराम से नहीं रहेगी,लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिए फायदेमंद साबित होगी. मुमकिन है कि माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा. अगर कल कुछ अधिक करने को नहीं है, तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. नौकरी कर रहे जातक अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे.

अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करें तो आप अच्छा खासा लाभ हासिल कर सकते हैं. जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. लंबी यात्रा के लिहाज से अपनी सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वह काफी फायदेमंद रहेंगे. आप परिवार वालों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.

परिवार वालों के साथ शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां सभी खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. कल आप अपने मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे. संतान के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा. आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिन से लाभ कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. कल अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ नया काम करने की क्षमता देगा, यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो पैसा सोच समझकर खर्च करें. धन हानि हो सकती है, अगर आप सामाजिक जलसा और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों में इजाफा कर सकते हैं.

कल का दिन आपका काफी रोमांचक रहने वाला है. आपका प्रिय आपको कोई उपहार दे सकता है. आप अपने प्रिय को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. आपके घर किसी दूर के रिश्तेदार का आगमन होगा, जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है. आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिश कर सकता है. आपका कोई दोस्त कल आप की जमकर तारीफ कर सकता है.

राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. नेताओं से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे. संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी. मकान, प्लॉट, फलैट को खरीदने की इच्छा कल पूरी होगी. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ सदस्य कल आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. माताजी का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा. 

 
 

 

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इस स्थान पर खुशी-खुशी वास करती हैं मां लक्ष्मी

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इस स्थान पर खुशी-खुशी वास करती हैं मां लक्ष्मी

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी विश्व भर में पढ़ा और सुना जाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करके ही महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध देश पर मौर्य वंश की स्थापना की और धनानंद जैसे शासक को परास्त किया था। आचार्य चाणक्य को न केवल राजनीति, कूटनीति, रणनीति का ज्ञान था, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विषय में विस्तृत ज्ञान था। चाणक्य नीति के इस भाग में आज हम जानेंगे की माता लक्ष्मी कैसे स्थान पर खुशी-खुशी वास करती हैं और संसार में क्या निश्चल है?

चाणक्य नीति ज्ञान (Chanakya Niti in Hindi)

मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम् ।

दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता ।।

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि जिस स्थान पर मूर्ख या अज्ञानी व्यक्ति का सम्मान नहीं होता है, जहां अन्न का भंडार हर समय भरा रहता है। जिस स्थान पर पति-पत्नी या परिवार के सदस्यों में कलह की स्थिति नहीं होती है। वहां माता लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं। इसलिए मनुष्य को सदैव इन बातों का ध्यान रखकर ही जीवन यापन करना चाहिए। अन्यथा व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चला लक्ष्मीश्चलाः प्राणाश्चले जीवितमन्दिरे ।

चलाचले च संसारे धर्म एको हि निश्चलः ।।

आचार्य चाणक्य ने बताया है लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है। वह आज हमारे पास है तो कल कहीं और चली जाती है। ठीक उसी प्रकार प्राण, जीवन, शरीर यह सब चंचल हैं और एक समय आने पर इनका नाश हो जाता है। लेकिन सृष्टि में केवल 'धर्म' ही निश्चल है इसलिए व्यक्ति को सदैव धर्म के मार्ग पर चलकर अपना कर्म करना चाहिए और दूसरों को भी धर्म का ज्ञान देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को ही श्रेष्ठ माना जाता है।

Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी और मीन संक्रांति आज, पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी और मीन संक्रांति आज, पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 15 March 2023: पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अष्टमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. जो रात 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की नवमी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को शीतला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
15 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र आकाश मंडल का 18वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी  बुध ग्रह है. शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र को विशेष माना गया है.  ज्येष्ठा नक्षत्र को गंड मूल नक्षत्र भी कहा जाता है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर: 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

15 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 March 2023)
विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: बुधवार
ऋतु: वसंत
तिथि: अष्टमी - 18:48:37 तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा - 07:34:22 तक, मूल - 30:25:00 तक
करण: बालव - 07:40:41 तक, कौलव - 18:48:37 तक
योग: सिद्धि - 12:51:17 तक
सूर्योदय: 06:31:35 AM
सूर्यास्त: 18:29:17 PM 
चन्द्रमा: वृश्चिक राशि- 07:34:22 तक
राहुकाल: 12:30:27 से 14:00:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:  कोई नहीं
दिशा शूल:   उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 12:06:31 से 12:54:22 तक
कुलिक: 12:06:31 से 12:54:22 तक
कंटक: 16:53:36 से 17:41:27 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:19:26 से 08:07:17 तक
यमघण्ट: 08:55:08 से 09:42:59 तक
यमगण्ड:  08:01:18 से 09:31:01 तक
गुलिक काल: 11:00:44 से 12:30:27 तक
राशिफल 15 मार्च 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि में बना है हंस योग, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

राशिफल 15 मार्च 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि में बना है हंस योग, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 15 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है.आज शाम 06:45 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी. आज सुबह 07:33 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा सुबह 07:33 के बाद धनु राशि में रहेगे. आज के शुभ समय दो है, सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा. बिजनेस एक्सपेंडिचर नॉर्मल होने से बिजनेस की इनकम में ग्रोथ होगा. वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए आपको टीम को लीड करने का ऑफर दिया जा सकता है. सोशल लेवल पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आप इमोशनली भावुक हो सकते है. फैमिली में किसी खास से अगर आप नाराज हैं, तो उसे एंकात में उसकी गलती पर डांटिए. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, फिर भी सेहत को लेकर सतर्क रहें. स्टूडेंट्स स्टडी करते समय एकाग्रता बनाएं रखने में सफल होंगे.

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. रेस्टोरेंट, होटल और मोटेल बिजनेस में हो रही भरपाई को पूरी करने में लगे रहेंगे. वर्कस्पेस पर किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद तब तक नही होगी जब तक कि आप उस पर कार्य करना प्रारंभ न कर दें. सामाजिक स्तर पर आपके बनते-बनते कार्यों में अड़चने आएगी. हाई कोलेस्ट्रॉल के पेशेंट सेहत को लेकर अलर्ट रहें. न चाहते हुए भी आपको ऑफिशियल ट्रेवलिंग करनी पड सकती है. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. फैमिली में हो रही गृह कलह से दूरी बनाकर रखें.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध अच्छा रहेगा. बिजनेस में नए कस्टमर्स जोड़ने के लिए आप डिजिटल एडवरटाइजिंग का सहारा लेंगे. वर्कस्पेस पर आपकी वर्क एफिशिएंसी आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. फैमिली में सभी के साथ आपके तालमेल बेहतर रहेंगे. वासी और सिद्धि योग के बनने से सामाजिक स्तर पर आपके कार्य आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सचेत हो जाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं और टीचर की सलाह पर अम्ल करें. फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. कॉस्मेटिक बिजनेस का विस्तार करने के लिए आपको अपनी मार्केटिंग टीम को बढ़ाना होगा. कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बोनस मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. फैमिली में किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें होगी, जिन्हें आपको पूर्ण करना होगा. अगामी चुनाव को देखते हुए पॉलिटिशियन अपने आचरण से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. किसी खास के साथ ट्रेवलिंग हो सकती है. स्टूडेंट्स सफलता पाने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करना स्टार्ट कर दें. लव और लाइफ पार्टनर से बहस को अपनी वाणी से आप प्यार में बदलने में सफल होंगे.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आय के अतिरिक्त साधन से धन लाभ होने की संभावना है. वर्कस्पेस पर टीम में एकजुटता बनाएं रखने के कारण आपको टीम को लीड करने के लिए कहा जा सकता है. सेहत के मामले में दिन शानदार गुज़रेगा. फैमिली के साथ किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है. एमबीए और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स समय से अपनी स्टडी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो ही वो अपना भविष्य बेहतर बना पाएंगे स्टडी में आ रही चुनौतियों से डरें नहीं उनका सामना करें. लव और शादी-शुदा जिंदगी के लिहाज से देखा जाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग के लिए आपको तैयार रहना होगा.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेगें जिससे मां की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करेंगे. बिजनेस में कंपटीशन के चलते आपको अपने प्राइस में नेगोशिएट करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर फालतू की बहसबाजी और बातों से स्वयं को दूर रखें आप सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ेगा. फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा, वरना गृह-क्लेष हो सकता है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी चीज के भूल जाने से आपके साथी आपसे नाराज़ हो सकते है. अचानक से एग्जाम डेट डिक्लेयर से आपकी टेंशन बढ़ जाएगी. सेहत के मामले में आपको अपने आलस्य को त्यागकर नियमित व्यायाम की तरफ ध्यान देना होगा.

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त मदद करेंगे. बिजनेस में आपको अच्छे नतीजे तो मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ जगह पर कंपटीशन का सामना भी करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य की गति को बढ़ाएं. सामाजिक स्तर पर किसी बड़ी कंपनी का सहयोग आपको मिल सकता है. मांसपेसियों में खिचाव की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. फैमिली की सहायता से आप अपनी पुरानी प्रॉपर्टी वापस खरीदने में कामयाब होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ परिर्वतन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मेडिकल और टेक्निकल स्टूडेंट्स लव अफेयर के चक्कर में पड़कर अपना करियर बर्बाद कर सकते है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. वासी और सिद्धि योग के बनने से कॉरपोरेट्स मीटिंग में आपके रिलेशन बेहतर होने और आपकी कार्यशैली को देखते हुए कोई बड़ी पोस्ट आपको मिल सकती है. जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट्स में जूनियर्स की हेल्थ आपके कार्य को पूर्ण करेगी. फैमिली में आपको किसी कार्य के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. सोशल लेवल पर आपके कार्यों की ही चर्चा रहेगी. स्टूडेंट्स अपनी रैंक को बरकरार रखने में सफल होंगे. अचानक ही किसी कार्य को लेकर ट्रेवलिंग हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आत्म-विश्वास बढेगा. बिजनेस में अच्छी कमाई और कठिन मेहनत के चलते धन से संबंधित आ रही परेशानियां दूर होगी. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर एम्प्लॉय ऑफ द मंथ का खिताब पुनः आप ही हासिल करेंगे. सोशल लेवल पर फ्रेंड्स, फैमिली और पॉलिटिकल सपोर्ट मिलेगा. घर के रेनोवेंशन कराने में फैमिली से आपको आर्थिक सहायकता मिलेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शाम बिताना मजेदार होगा. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट को लेकर अभी से अपनी कमर कस लेंगे. वजन कम करने के लिए जंक फूड त्याग कर स्वस्थ्य खानपान पर ध्यान दें.

मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए विदेशी सम्पर्क से लाभ होगा. अच्छा पैकेज मिलने से मार्केटिंग और मैनेजमेंट टीम आपकी कंपनी से रिजाइन देंगे जो आपके लिए किसी पहाड़ के टूटने से कम नहीं रहेगा. वर्कस्पेस पर किसी को प्रमोशन मिलने से आप दुखी होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कोई बात ज्यादा बढ़ने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है. फैमिली में रिश्ते को सुधारने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. जंक फूड खाने से आपका डाइजेशन गड़बड़ा सकता है. सामाजिक स्तर पर किसी भी मंच से आप किसी प्रकार की टिका-टिप्पणी करना आपके लिए गले की फांस बन सकता है. स्टूडेंट्स अपना बेहतर नहीं दोहरा पाएंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. वासी और सिद्धि योग के बनने से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यक्षमता को जांचने के लिए आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सामाजिक स्तर पर पुराने कार्यों के साथ नए कार्य को करने में व्यस्त रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य लगाना होगा. फैमिली में किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपकी जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी. सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे पिता के आदर्शो पर चले. बिजनेस में अच्छी कमाई के चलते धन संबंधित हो रही समस्यां दूर होगी साथ ही आप किसी नई जगह आउटलेट ओपन करने का विचार बना रहे है, तो सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15बजे के मध्य करें. बेरोजगार व्यक्ति अपने हाथ आए अवसर को जाने न दें. हेल्थ में सुधार होने से आपकी जान में जान आएगी. लव और लाइफ पार्टनर पर किसी बात को लेकर आप दबाव बना सकते है. खिलाड़ियों को मेंटर से कुछ नया सिखने को मिलेगा, जो उनके भविष्य में नया मोड़ लाएगा. फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी. किसी फ्रेंड के साथ ड्राइव पर जाते समय ड्राइविंग खुद करें.

Chanakya Niti: धन और घर की ऐसे करें रक्षा, परिवार के साथ भविष्य भी होगा सुरक्षित, जानें चाणक्य नीति

Chanakya Niti: धन और घर की ऐसे करें रक्षा, परिवार के साथ भविष्य भी होगा सुरक्षित, जानें चाणक्य नीति

 Chanakya Niti: मनुष्य जीवन पद, परिवार, विद्या और धर्म के इर्द गिर्द घूमता है. इन्हें सुरक्षित रखने के लिए व्यक्ति जी तोड़ मेहनत करता है लेकिन कई बार अथाह प्रयासों के बाद छोटी सी गलती हमारे परिवार और भविष्य को अंधकार में डाल देती है. चाणक्य नीति में इन चारों चीजों को संयोए रखने का अचूक तरीका बताया गया है. चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि अगर जीवन को आर्थिक, मानसिक तौर पर सुरक्षित रखना है तो किन चीजों का पालन करना चाहिए.

वित्तेन रक्ष्यते धर्मो विद्या योगेन रक्ष्यते।

मृदुना रक्ष्यते भूपः सत्स्त्रिया रक्ष्यते गृहम्॥

अर्थ - आचार्य चाणक्य के अनुसार धर्म की रक्षा धर्म की रक्षा धन से की जाती है, योग से विद्या को सुरक्षित और अपनाया जा सकता है, कोमलता से राजा, शासन-प्रशासन बेहतर रहता है और घर-परिवार की रक्षा स्त्री सही ढंग से करती है.

विद्या की सुरक्षा ही सफलता का राज है

चाणक्य श्लोक में कहते हैं कि विद्या तभी आपको फलेगी जब इसका निरंतर प्रयास किया जाए. भविष्य को सुरक्षित करना है तो विद्या का योग यानी प्रयास बेहद जरुरी है. विद्या न सिर्फ हमें अंधकार से दूर ले जाती है बल्कि ये सुनहरे भविष्य का अहम पड़ाव है जिसे पार करने के बाद ही धन-सुख मिल सकता है. जो लोग विद्या का निरंतर प्रयास करते हैं वह कभी दुख की घड़ी में घबराते नहीं क्योंकि ये ऐसा धन है जो आपको हर मुसीबत से बाहर निकाल सकता है. इसे सुरक्षित रखना बेहद जरुरी है.

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सत्ता पर बैठेना है या फिर लीडरशिप को कायम रखना है तो अपने से नीचे लोगों के साथ विनम्रता से व्यवहार करें. अपने रुतबे का अहंकार न करें क्योंकि शासन-प्रशासन और राजा को अपनी सत्ता पर काबिज रहने के लिए कोमलता और मधुरता व्यवहार में होना चाहिए.

धन और धर्म की रक्षा से संवरेगा भविष्य

धन से धर्म की रक्षा होती है. चाणक्य कहते हैं धन के बिना धर्म का कोई कारय नहीं हो सकता है. धर्म ही इस संसार में सब कुछ है, सार है, इसलिए धर्म की रक्षा करनी चाहिए. वहीं धन की रक्षा के लिए अपनी कमाई को खर्च करना जरुरी है. खर्च से अर्थ है दान-धर्म के कामों में खर्चा, इनवेस्टमेंट ताकि भविष्य संवर सके. जिस तरह धर्म के काम में धन का उपयोग करने पर कभी न खत्म होने वाला सुख मिलता है उसी प्रकार मुश्किल समय के लिए धन की बचत इनवेस्टमेंट के तौर पर की जाती है ताकि बुरे वक्त में किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े.

घर को सुरक्षित रखने के लिए ये है जरुरी

चाणक्य कहते हैं कि एक स्त्री न सिर्फ घर बल्कि पूरे परिवार की रीढ़ होती है. एक अच्छी स्त्री अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है. एक संस्कारवान और गुणों से परिपूर्ण स्त्री के घर में होने से परिवार न सिर्फ फलता फूलता है बल्कि पीढ़ियों को उद्धार हो जाता है.

Aaj Ka Panchang: आज 14 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 14 मार्च 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - फाल्गुन

तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी-  मार्च 13 09:27 PM – मार्च 14 08:22 PM
कृष्ण पक्ष अष्टमी  - मार्च 14 08:22 PM - मार्च 15 06:45 PM

नक्षत्र
विशाखा - मार्च 12 08:00 AM – मार्च 13 08:21 AM
अनुराधा - मार्च 13 08:21 AM – मार्च 14 08:13 AM

योग
वज्र - मार्च 13 05:10 PM – मार्च 14 03:13 PM
सिद्धि - मार्च 14 03:13 PM - मार्च 15 12:53 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - 01:14 AM
चन्द्रास्त - 10:36 AM

अशुभ काल
राहू - 3:30 PM – 4:59 PM
यम गण्ड - 09:32 AM – 11:01 AM
गुलिक - 12:31 PM – 2:00 PM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:43 AM, 11:18 PM – 12:06 AM
वर्ज्यम् - 01:40 PM – 03:13 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 11:00 PM – 06:50 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM – 05:44 AM

Horoscope 14 March 2023 : इन राशियों का दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Horoscope 14 March 2023 : इन राशियों का दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

 Aaj ka rashifal 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यर्थ की परेशानियां अभी जारी रहेंगी।

वृष-आशा-निराशा के भाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

मिथुन-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क-मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। कारोबार में परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

सिंह-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा।

कन्या-पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत होंगे।

तुला-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।

धनु-मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मकर-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ-संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मीन-शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तनाव की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 13 March 2023 : आज सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 March 2023 : आज सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 13 March 2023 : आज सोमवार का दिन है और चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ये षष्ठी तिथि  रात 09:28 मिनट तक रहेगी. शाम 5.11 मिनट पर हर्षण योग में किए गए कार्य खुशी प्रदान करते हैं और भाग्य का साथ दिलाते हैं

आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक विशाखा नक्षत्र के बाद अनुराधा नक्षत्र होगा और स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी. आपको बतादें कि आज  सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में एंट्री ले चुके हैं जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ने वाला है.

आज का पंचाग 13 March 2023

तिथि: षष्ठी - 21:30:13 तक होगी 
नक्षत्र : विशाखा - 08:21:49 तक होगी
करण : गर - 09:51:04 तक, वणिज - 21:30:13 तक होगी
पक्ष : कृष्ण -योग : हर्शण - 17:08:38 तक होगा

सूर्य और चंद्रमा की गणना (13 मार्च 2023 दिन सोमवार) 
सूर्योदय : 06:16:35 तक
सूर्यास्त : 18:12:44 तक
चन्द्र राशि : वृश्चिक तक
चंद्रोदय : 23:41:59 तक
चंद्रास्त : 09:41:00 तक
ऋतु : वसंत तक

शुभ मुहूर्त
षष्ठी तिथि- रात 9 :28 मिनट तक 
हर्षण योग- शाम 5:11 मिनट तक 
विशाखा नक्षत्र- सुबह 8:22 मिनट तक
 मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश- आज सुबह 5: 02 मिनट पर 

आज का अशुभ मुहूर्त  
दुष्ट मुहूर्त : 12:38:32 से 13:26:16 तक, 15:01:45 से 15:49:30 तक रहेगा
राहु काल : 07:46:07 से 09:15:37 तक रहेगा 

आज 13 मार्च 2023 दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त 
अभिजीत : 11:50:47 से 12:38:32 तक रहेगा
आज का दिशा शूला : पूर्व है

 

राशिफल 13 मार्च 2023: कन्या, धनु, मीन राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

राशिफल 13 मार्च 2023: कन्या, धनु, मीन राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 13 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 13 मार्च 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है.आज रात्रि 09:27 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी. आज सुबह 08:20 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, हर्षण योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा.

अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. आज का शुभ समय दो है. सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे. इंडस्ट्रियल बिजनेस में मशीन खराब होने से आपकी टेंशन बढ़ेगी. ऑर्डर टाइमली कंप्लीट नहीं कर पाएंगे. वर्कस्पेस पर हो रही पॉलिटिक्स के कारण आपका मन वर्कस्पेस पर नहीं लगेगा. फैमिली मेंबर से वार्तालाप करते समय आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल करना होगा. रीढ में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. राजनीतिक स्तर पर किसी जिद्द को लेकर आप मुसीबत में पड़ सकते है. लव और लाइफ पार्टनर के विश्वास को न तोड़े. स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. 

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी के सम्बधो में मधुरता आऐगी. पॉलिटिकल सपोर्ट होने से आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है, जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा साथ ही नई जगह पर साइट का कार्य स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 बजे के मध्य करें. वर्कस्पेस पर सफल होने के लिए आपको अपनी सोच को बढ़ाना होगा. खिलाड़ियों को अगर सफल होना हैं, तो डाइट चार्ट को फॉलो करना होगा. फैमिली में सुख शांति का माहौल बना रहेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ खट्टे-मीठे लम्हें बिताएंगे. गले में इन्फेक्शन हो सकता है. ट्रेवलिंग करते समय आप अपने समान का ध्यान रखें, चोरी हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शारिरिक तनाव होगा. बिजनेस में सही जगह पर पैसों का निवेश करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क से आप ऑफिस में पहचान बनाने में सफल होंगे. फैमिली में पेरेंट्स के साथ मधुर संबंध बनेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में लवेबल मोमेंट्स बिताएंगे. इकोनॉमिक प्रगति होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर प्रकार की समस्या हल कर पाएंगे. सोशल लेवल पर दूसरों की मदद करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्टूडेंट्स अपने फील्ड में सक्सेस प्राप्त कर पाएंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. हेल्थ सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट बिजनेस में अचानक प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है. कंपीटीटीव एक्सन दे रहे कंपटीटर को सफलता पाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा. पॉलिटिशियन किसी कार्य को लेकर उत्तेजीत न हो. सेहत के मामले में अलर्ट हो जाएं. फैमिली में आपको किसी की मदद पर निर्भर रहना होगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में एक दूसरे को समझने से आपकी लाइफ बेहतर चलेगी. स्टूडेंट्स को अच्छे करियर ऑप्शन मिल सकते है.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में कमी आऐगी. आईटी और सेल्यूलर बिजनेस में गवर्नमेंट के नए रूल्स को लेकर आप परेशान रहेंगे. वर्कस्पेस पर घरेलु समस्या के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. सामाजिक स्तर पर व्यर्थ की दौड़ धूप और व्यस्तता बनी रहेगी. मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सेहत में सुधार लाएंगे. फैमिली में किसी घरेलु उपकरण की जरूरत न होने पर खरीदने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव जैसी स्थितियां बन सकती है. स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना होगा.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से एग्रीकल्चर इंडस्ट्री बिजनेस में समय आपके पक्ष में रहेगा. बेरोजगार व्यक्ति को काफी समय के बाद उम्मीद से बेहतर और मनचाही जॉब हाथ लगेगी. फैमिली में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. सोशल लेवल पर आप अपने मन पर काबू नहीं रख पाएंगे और जल्दबाजी में कार्य करेंगे. डायबिटीज के पेशेंट की सेहत को लेकर अलर्ट रहें. बड़े बुजुर्ग की एडवाइस आपके लिए बहुत काम आएगी. सप्ताह की शुरुवात में बैंकिंग और फाइनेंस से रिलेटेड व्यक्ति के अचानक ट्रेवलिंग हो सकती है.

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा. वर्कस्पेस पर ओवरटाइम करने के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक स्तर पर आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें. लव और लाइफ पार्टनर के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैमिली का माहौल अनुकूल रहेगा. कान में दर्द की समस्या रहेगी. स्टूडेंट्स की प्रतिभा उन्हें बड़े लेवल पर पहचान दिला सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन अशांत व विचलित रहेगा. सॉफ्टवेयर और डेवलपमेंट बिजनेस में आपको अपने अनुभव से नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते है. वर्कस्पेस पर कार्य में हो रहा ज्यादा बदलाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. सेहत के मामले में डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे. खान-पान पर ध्यान दें. मौसम परिवर्तन को लेकर फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के लिए महंगा गिफ्ट खरीद सकते है. अगामी चुनाव को देखते हुए सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर हर किसी की पोस्ट को शेयर करने से बचें. स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट को लेकर टीचर की सहायता ले सकते है.

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्चों में कमी करने के कुछ योजना बनाएंगे. बिजनेस में आपको असफलता का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप हार न मानें आप अपने प्रयास में लगे रहें. वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क करना पड सकता है इसलिए हर समय तैयार रहें. फैमिली में किसी बात को लेकर बन रहे वातावरण में आप अपने गुस्सें को कंट्रोल में रखें. लव और शादी-शुदा जिंदगी में संबंधों में खटास आ सकता है. सेहत को फिट रखने के लिए आपको वर्कआउट पर ध्यान देना होगा. सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल पोस्ट से दूरियां बनाएं रखें. ऑफिशियल ट्रेवलिंग की प्लानिंग अचानक कैंसल हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. बिजनेस में मैन पावर की कमी को पूर्ण करने के लिए नई रिक्रूटमेंट करनी पड़ेगी. बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका छुपा हुआ टैलेंट सामने आने से सभी चकित हो जाएंगे. सामाजिक स्तर पर किसी फेवरेट वर्क में रुचि लेंगे और उसमें अपना समय व्यतीत करेंगे. फैमिली में अविवाहित पर्सन के विवाह की बातें हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ रोमांच में समय बिताएंगे. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. इंजीनियरिंग और मेडिकल स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल को लेकर कुछ डरे-डरे रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे राजनीति में बदलाव आऐगा. बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में अचानक प्रॉफिट होने से चेहरे पर मुस्कान आएगी. वर्कस्पेस पर टारगेट अचीव करने में सफल होंगे लेकिन आप अहंकार से दूरी बनाएं रखें.मौसम के बदलाव के कारण जुकाम, बुखार और एलर्जी की समस्या हो सकती है. फैमिली के साथ किसी नई जगह घूमने की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरेगा, प्यार भरी बातें होगी. सोशल लेवल पर एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल करना होगा. स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के लिए ट्रैवल करना पड़ेगा.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे सोशल लाइफ अच्छी रहेगी. बुधादित्य, सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से कंस्ट्रक्शन बिजनेस में आपकी इकोनॉमिक सिचुएशन बेहतर रहेगी. वर्कस्पेस पर किसी कार्य को सीखने के लिए आपको अपने जूनियर्स के कहे अनुसार काम करना पड़ सकता है. पेट दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे, तली-भुनी चीजों से दुरियां बनाकर रखें. फैमिली में मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है. लव और लाइफ पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है. सामाजिक स्तर पर आलस के चलते आपके कार्य लेट होते चले जाएंगे. स्टूडेंट्स करियर को लेकर चिंतित रहेंगे.

Aaj ka Panchang 12 March 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 12 March 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Aaj ka Panchang 12 March 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा है। वहीं आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजे तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है, जबकि मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र विवाह, प्रेम, विलासिता, सुख-समृद्धि, वाहनों, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, जुनूनृ और काम का प्रतीक है। शुक्र के संयोग से ही लोगों को नाम व ख्याति पाने के योग्य बनते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि- आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक
  • स्वाती नक्षत्र- आज सुबह 8 बजे तक 
  • रंग पंचमी- 12 मार्च 2023
  • शुक्र का मेष राशि में गोचर- आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर 

राहुकाल

  1. दिल्ली- शाम 04:57 से शाम 06:26 तक
  2. मुंबई- शाम 05:17 से शाम 06:47 तक
  3. चंडीगढ़- शाम 04:59 से शाम 06:27 तक
  4. लखनऊ- शाम 04:43 से शाम 06:12 तक
  5. भोपाल- शाम 04:58 से शाम 06:27 तक
  6. कोलकाता- शाम 04:14 से शाम 05:43 तक
  7. अहमदाबाद- शाम 05:17 से शाम 06:46 तक
  8. चेन्नई- शाम 04:48 से शाम 06:18 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06:34 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 27 बजे
Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों को खर्च में बरतनी होगी सावधानी, वरना बिगड़ सकता है बजट; जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों को खर्च में बरतनी होगी सावधानी, वरना बिगड़ सकता है बजट; जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 12 March 2023: रविवार को मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम और व्यवहार के जरिए पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा. वहीं तुला राशि के ठेकेदारी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है. जानें अपना राशिफल.

मेष- मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम और व्यवहार के जरिए पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा. व्यापारियों को आज के दिन लाभ कमाने के लिए परिश्रम भी अधिक करना होगा, इसलिए मेहनत करने में तनिक भी संकोच न करें. युवा निरंतर प्रयास के माध्यम से लक्ष्य के निकट पहुंचने में सफल होंगे. सफलता हासिल करने के लिए उन्हें ऐसे ही एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी को हस्तक्षेप करने देने से रोकना होगा, कोशिश करें कि घर की बातों को घर तक ही सीमित रखें. हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना होगा, बीपी घटने बढ़ने के चक्कर में तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है.

वृष- वृष राशि के लोगों को जो भी करना है उसे आज ही करें, काम को कल पर कतई न डालें. काम में देरी होने पर  बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, व्यापार के विज्ञापन के लिए उन्हें नई उपलब्धियों का सहारा लेना चाहिए. नई तकनीकी का प्रयोग करने से आपको फायदा होगा. युवा के हृदय में आज संतुष्टि के भाव रहेंगे, जिस कारण वह सभी कार्य प्रसन्नचित होकर करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा, पुराने सारे गिले शिकवे दूर होंगे और प्रेम प्रस्फुटित होगा. सेहत को लेकर सजग रहना होगा, पुराने रोग शत्रुओं की भांति आपको परेशान करने की फिराक में हैं.

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को ऑफिशियल काम खुद पूरे करने के प्रयास करने होंगे और सहकर्मी पर निर्भर होने से बचना होगा. व्यापारियों को आज के दिन चौकन्ना होकर  काम करना होगा, जिससे आप व्यापार में चल रही पॉलिटिक्स से अलर्ट हो सके. युवाओं को दूसरों द्वारा तय मानकों में उलझने के बजाय अपने हृदय की सुननी होगी. लोग आपके काम में विघ्न डालने के फिराक में है. ग्रहों की सकारात्मक स्थिति परिवार के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते आप परिवार में शांति और सामंजस्य का अनुभव करेंगे. हेल्थ में उन लोगों को सचेत रहना है जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर है. कमजोर इम्यून सिस्टम के चलते कई बीमारियों से घिर सकते हैं.

कर्क- कर्क राशि के लोग कर्मक्षेत्र में त्वरित निर्णय लेने से सफलता के समीप पहुंचेगे. जो भी कार्य करें आत्मविश्वास के साथ करें. व्यापारी अपना व्यवहार जितना सौम्य रखेंगे आपके काम उतने ही बनेंगे, इसलिए जितना  हो सके अपनी वाणी को मीठा बनाने का प्रयास करें. आज का दिन युवाओं के लिए कुछ खास नहीं जाने वाला है, भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस करने से आज आप खुद को बहुत अकेला महसूस करेंगे. पारिवारिक विवादों को स्पष्ट सोच और भाषा से हल करने में सफल होंगे. खांसी, जुकाम से अलर्ट रहते हुए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा.

सिंह- सिंह राशि के लोगों को अधिक तनाव लेने से बचना होगा. ऑफिस के नियम, तनाव मार्ग में अवरोध पैदा कर सकते हैं, ऐसे में आपको उनमें उलझने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करना होगा. व्यापारियों को बड़े क्लाइंट को आकर्षित करने के लिए उन्हें अच्छे ऑफर देने होंगे. तभी वह आपके परमानेंट क्लाइंट बन सकेंगे. युवाओं को सर्वप्रथम अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होगी, क्योंकि प्राथमिकताएं तय करने से ही सही मार्ग का चयन करने में सुविधा होगी. घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए पारिवारिक सदस्यों को नियंत्रित करने के बजाय खुद को बदलने का प्रयास करें. जो लोग शराब आदि का सेवन करते है उनको अब स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट होना चाहिए क्योंकि किडनी से संबंधित दिक्कत हो सकती है. 

कन्या- कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर असंभव लक्ष्य के संबंध में वरिष्ठों को अवगत कराना चाहिए. व्यापारियों के अंदर लाभ कमाने की इच्छा  बढ़ सकती है, लाभ कमाए लेकिन अपने सिद्धांतों पर चलकर. युवाओं को अपने अंतर्मन की ऊर्जा को जगाने का काम करना होगा, अंतर्मन की इच्छा जाग्रत होने पर ही आप कुछ काम कर सकेंगे. परिवार में किसी स्वार्थी सदस्य से सामना हो सकता है, जिससे आपका विवाद होने की संभावना है. बिगड़ा खान-पान सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको खानपान को लेकर सख्ती बरतनी होगी. 

तुला- तुला राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में नई भूमिका को अर्जित करने के लिए कुछ चीजों का त्याग करना पड़ सकता है, जिसके लिए मन कतई छोटा न करें. ठेकेदारी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है. जाने अनजाने मित्र की किसी बात से आपका दिल दुखा हो तो, अपना समझदारी दिखाते हुए उसे माफ करने की कोशिश करें. घर के बड़े से अपेक्षाएं पूर्ण न होने से मन छोटा बिल्कुल न करें, आपकी इच्छाएं जरूर पूरी की जाएगी. सेहत में पुराने रोगों के प्रति सावधान रहना होगा, वह फिर से दोहरा सकते हैं. 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को करियर से संबंधित दिक्कतों का नए दृष्टिकोण से समाधान ढूंढना होगा, समाधान निश्चित तौर पर मिलेगा. लोहे से संबंधित व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है. युवाओं की  पुरानी समस्याओं का अंत होगा और जीवन की पुनः एक नई शुरूआत होगी, जिसमे इस बार आपको कुछ भी गलत करने से बचना होगा. दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको जीवनसाथी का सहयोग करना होगा, साथ ही उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है, आज दिल खोलकर जीवन का आनंद ले.  

धनु- धनु राशि के लोग ऑफिस के कार्यों को लेकर बॉस व अपने सहयोगियों को जो भी बताएँगे वह उसे महत्व देंगे. जो लोग सरकार से संबंधित व्यापार करते है उनको लाभ मिलने की संभावना है. युवाओं के मन में पुराने मित्रों के लिए कुछ खटास आ सकती है जिसके चलते मित्रता को कायम रखना वह बंधनों में रहना कठिन प्रतीत होगा. पारिवारिक सदस्यों के संग मिलकर घर में धार्मिक माहौल बनाने का प्रयास करना होगा. यदि आप चाहे तो घर में छोटा सा कीर्तन भी कर सकते हैं. गर्दन के ऊपरी भाग में परेशानी होने की आशंका है, इसको लेकर सजग रहें. 

मकर- मकर राशि के लोगों को ऑफिशियल कामों को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ लगना होगा. कारोबारियों को व्यापार को लेकर अलर्ट रहना होगा, कोई व्यापारिक मामलों में सेंध लगाने का प्रयास कर सकता है. आज के दिन युवाओं का नए पुराने सभी तरह के दोस्तों के साथ तालमेल बना रहेगा. यदि आप बड़े हैं तो छोटे भाई बहनों की संगति पर ध्यान देना होगा, उन्हें बातों ही बातों में समझाने का प्रयास करें. जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उन्हे हेल्थ का ध्यान रखना होगा और जल्दी ही किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना होगा. 

कुंभ- कुंभ राशि के लोग कार्यस्थल पर महिला सहयोगी से विवाद न करें, उनसे उलझने का मतलब अपनी छवि को क्षति पहुंचाना होगा. व्यापारियों को जितना हो सके अनावश्यक रूप से कर्ज लेने से बचना होगा. अत्यधिक कर्ज़ आपको मानसिक तनाव दे सकता है. युवाओं को समझदारी दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना होगा. जब तक आपकी जरूरत न हो तब तक शांत रहने की कोशिश करें. पारिवारिक संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का ध्यान रखकर ही अपनी बात सबसे करनी होगी. ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी जरूर चेक कर ले क्योंकि त्वचा से संबंधित रोग होने की आशंका है.

मीन- मीन राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में कार्य को सिद्ध करने के लिए है अहंकार को पीछे रख कर आगे बढ़ना होगा. जो व्यापारी नया माल खरीदने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज का दिन उपयुक्त है. आज आप माल डंप कर सकते हैं. युवाओं के काम न बनने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, ऐसे मैं आपको अपने मन को मजबूत करना होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, पुरानी गलतफहमियों के चलते रिश्ते को कमजोर न पड़ने दें. हेल्थ में जिन लोगों की शारीरिक क्षमता कमजोर है वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें. 

Chanakya Niti: मनुष्य जीवन का सबसे कड़वा सच है ये, अपनाने वालों को मिलती है सफलता

Chanakya Niti: मनुष्य जीवन का सबसे कड़वा सच है ये, अपनाने वालों को मिलती है सफलता

 Chanakya Niti: सुखी और संपन्न जीवन पाना हर व्यक्ति की चाहत होती है. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का अच्छा और बुरा समय उसके कर्मों पर निर्भर करता है. कहते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है लेकिन कर्म का फल ओर भी मीठा होता है. चाणक्य नीति में सफलता पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं लेकिन इंसानों के जीवन का एक ऐसा सच है जिसे अपनाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन यही सफलता की कुंजी भी है. जो इस कड़वे सच से रूबरु होकर उसके अनुरूप अपना कार्य करते हैं उनके लिए जहर का घूंट भी मिश्री की तरह मिठा स्वाद देता है. आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार क्या है जीवन का सबसे बड़ा और कड़वा सच.

कस्य दोषः कुले नास्ति व्याधिना को न पीडितः।

व्यसनं केन न प्राप्तं कस्य सौख्यं निरन्तरम् ।।

अर्थ - किसके कुल में दोष नहीं है ? रोग के कारण दुख किसे नहीं होता है. दुःख किसे नहीं मिलता है और लंबे समय तक कौन है जो सुखी रह पाता है. इन सबका एक ही निचोड़ है कमी हर जगह, हर व्यक्ति में है और यही एक कड़वी सच्चाई.

नजर नहीं नजरिया जरुरी है

चाणक्य ने इस श्लोक के जरिए व्यक्ति को उस सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की है जिसे वह जितनी जल्दी समझ ले, तकलीफें उतनी कम होती चली जाएंगी. चाणक्य कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं है, रिश्तों में सुखी रहना है तो दूसरों की बुराई करने से बेहतर है उसकी अच्छाईयों पर गौर किया जाए. वहीं कार्यस्थल पर अगर सफलता पानी है तो सहयोगी की कमियां गिनाकर उसे नीचा न दिखाएं बल्कि आगे ऐसी कोई गलती न हो इसके लिए तैयार करें और मोटिवेट करें.

ऐसे लोग होते हैं सफल

चाणक्य कहते हैं कि कमी हर जगह, हर व्यक्ति में होती है लेकिन अगर हम अपना नजरिया सकारात्मक कर लें तो जहर का कड़वा घूंट भी मिठी मिश्री की तरह स्वाद देने लगता है. चाणक्य उदाहरण से बताते हैं कि बांस एक ही होता है लेकिन यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसे तीर बनाकर किसी दूसरे को घायल करना है या उसी की बांसुरी बनाकर लोगों में मधुर रस घोलना है.जो हालात के मद्देनजर अपना काम करता है वह कभी असंतुष्ट नहीं होता और हर काम को बेहतर ढंग से कर पाता है जिससे उसे सफलता मिलती है. अपनी छवि को इस तरह ढाल लो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो दूसरा उस पर कभी विश्वास न करे.

Aaj Ka Panchang: आज 11 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 11 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 11 मार्च 2023

विक्रम संवत - 2080 नल
शक सम्वत - 1944 शुभकृत्
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - फाल्गुन

तिथि
कृष्ण पक्ष, चतुर्थी- मार्च 11 10:05 PM तक
कृष्ण पक्ष पंचमी - मार्च 12 10:01 PM तक

नक्षत्र
चित्रा - मार्च 10 05:57 AM - मार्च 11 07:11 AM
स्वाती -  मार्च 11 07:11 AM - मार्च 12 08:00 AM

योग
ध्रुव - मार्च 10 08:40 PM - मार्च 11 07:52 PM
व्याघात - मार्च 11 07:52 PM - मार्च 12 06:43 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:36 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय- 10:03 PM
चन्द्रास्त - 08:39 AM

अशुभ काल
राहू - 09:34 AM से 11:02 AM
यम गण्ड - 02:00 PM से 03:29 PM
गुलिक - 06:36 AM से 08:05 AM
दुर्मुहूर्त - 06:36 AM से 07:23 AM, 07:23 AM से  08:11 AM
वर्ज्य - 12:58 PM से 02:38 PM

शुभ काल

अभिजित मुहूर्त - 12:09 PM से 12:56 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM से 05:49 AM
गोधुलि मुहूर्त - 06:24 PM से 06:49 AM