BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
aaj Ka Rashifal 25 March 2023: मेष, तुला, धनु राशि वाले भूल कर भी करें ये काम, नवरात्रि के चौथे दिन सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल

aaj Ka Rashifal 25 March 2023: मेष, तुला, धनु राशि वाले भूल कर भी करें ये काम, नवरात्रि के चौथे दिन सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल

 Horoscope Tomorrow, Daily Horoscope Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 25 March 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मार्च 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. शनिवार के दिन आप नवरात्रि का चौथा व्रत मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है. मेष राशि वाले खर्चे कम करें, वृष राशि वालों की समृद्धि में इजाफा होगा. मिथुन राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी. कर्क, वृश्चिक, धनु राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा व ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. छात्रों के कैरियर में प्रगति की संभावना है. अगर छात्र किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी कामयाबी हासिल होगी. आपकी स्वच्छ जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है.

किसी भी खर्चीली काम व योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच विचार कर ले. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जहां सभी लोग एक साथ बैठकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तो में मनमुटाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है, सोच समझकर बातों को करें तो बेहतर रहेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी.

लव पार्टनर को आप अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे, जिससे आपके विवाह में और देरी ना हो. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कल अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. कल पड़ोस में हो रहे समारोह में आप परिवार के साथ सम्मिलित होंगे, सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.

वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. बिजनेस कर रहे जातको को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मित्रों की सहायता मिलेगी और बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं. आपकी दूसरों को राजी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी. जॉब कर रहे जातकों को अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. कोई भी लापरवाही ना हो सावधानीपूर्वक सभी कार्यों को करें. शिक्षा में सफलता मिलेगी.

कल किया गया निवेश आपकी समृद्धि में इजाफा करेगा. राजनीति में सफलता मिलेगी. सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा. नेताओं से भी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनके सामने आप अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्र एक शहर से दूसरे शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है. पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उस में कुछ बदलाव करेंगे. जीवनसाथी के साथ कल आप अपने रिश्तेदारों के बारे में बातचीत करेंगे.

भाई-बहन की शिक्षा के लिए धन का निवेश करेंगे. माताजी का सानिध्य मिलेगा. घर से निकलने से पहले वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लें तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. कल आप अपने खाली समय में अपने फोन पर अपने मित्र से बातचीत करके काफी खुश नजर आएंगे. कहीं घूमने फिरने की भी योजना बनाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. शिक्षा में सफलता संभावित है. पॉलिटिक्स में लाभ हो सकता है. नेताओं से संपर्क बनेगा. आप उनके साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आओगे. धन प्राप्ति की संभावना है. ऑफिस में कल आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए नहीं तो आपकी बातों से किसी को का मन दु:खी हो सकता है. कल आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा.

गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे.

कुछ समय कल आप अपने बच्चों के साथ भी व्यतीत करेंगे और खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सफल रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है. नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे. जॉब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं. अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा. घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा. कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी. प्रेमी को कल आपकी कोई बात चुभ सकती है. कैरियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा. कल आप लोगों की मदद भी करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी.

भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा. बेरोजगार लोगों को अच्छे रोजगार मिलने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा. रुका हुआ धन कल आपको किसी मित्र की सहायता से प्राप्त होगा. आप किसी नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे, जिससे आपकी आय में और बढ़ोतरी हो सके. आप घर की मरम्मत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे. किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए शॉपिंग पर जाएंगे. अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे और उसमें अपने मनपसंद कार्यों को करेंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. जॉब कर रहे जातकों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी और नवीन पद की तरफ प्रेरित होंगे. जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है, जिससे सभी लोग आप से काफी खुश नजर आएंगे.

आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपको धन खर्च करेंगे और कुछ समय भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. परिवार की कल आपके ऊपर और अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिनसे आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे लेकिन आप जीवनसाथी की सहायता से सभी कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार की तरफ से आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा.

संतान के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. आप जो कार्य को करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वह कल आपका पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. मित्र आपके कार्यों में हाथ बढ़ाते हुए नजर आएंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका शुभ रहने वाला है. कल आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने बहुत दिनों से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. आप दूसरों की सहायता के लिए भी आगे बढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ होने की संभावना है. धन से जुड़ा कोई मसला कल हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है. व्यवसाय लेन-देन में सावधानी की जरूरत है, जोखिम भरे निवेश करने से बचें.

संतान की पढ़ाई पर अधिक खर्चा होगा. सेहत में पहले से सुधार होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. कल आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे खुशियां भरा माहौल होगा. बड़े बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा. जो जातक विदेशों से आयात निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें सुख समाचार सुनने को मिलेगा.

जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. शाम के समय आप अपने माता-पिता के साथ बातचीत करते हुए नजर आएंगे. किसी पार्टी में भी सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. मित्रों के द्वारा कुछ उपहार भी मिलेंगे.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. बात करें तो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे और नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, जिन से लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. कल जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति रहेंगी. अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें.

क्रोध पर नियंत्रण रखें. धन के व्यय पर नियंत्रण रखें. रियल स्टेट व मीडिया से संबंधित जातकों के लिए समय बेहतर है. आपको हताशा का सामना करना पड़ सकता है. नए विचार फायदेमंद साबित होंगे. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के द्वारा कोई सूचना मिलेगी. आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम करने का भी निर्णय लेंगे, जिसमें आपके जीवनसाथी पूरा सहयोग करेंगे.

बच्चों की पढ़ाई पर भी अधिक धन खर्च होगा. आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सता सकती है. कल आप कोई ऐसा कार्य पूरा करेंगे. जो आप काफी लंबे समय से सोच रहे थे, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. भाई, बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. कल नौकरी में प्रगति को लेकर उत्साह होगा. किसी नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी और पद में बढ़ोतरी भी होगी. स्थान परिवर्तन को लेकर आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे. कल आप को उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है. कल आपको जीवनसाथी के द्वारा कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे.

वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. कल कुछ समय आप अपने बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों के बीच और अधिक प्यार देखने को मिलेगा  रिश्तेदारों के द्वारा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. आप घर में पूजा, पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा.

साझेदारी में जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें लाभ प्राप्त होगा. छोटे व्यापारियों को भी अपने व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा. आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे. बहन के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, सभी लोग मिलकर शॉपिंग पर जाएंगे. छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है. आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा लोग ग्रहस्थजीवन में खुश नजर आएंगे. पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी. आप घर की मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. बहन के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी, जिससे मनचाहा जीवनसाथी पाकर काफी खुश नजर आएंगे. नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है. रूके धन के आगमन होने के संकेत हैं.

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है. कल का दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है. माताजी का सानिध्य मिलेगा. माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जा सकते हैं, जहां वे काफी खुश नजर आएंगे. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप अपने मित्रों से फोन पर बातचीत करेंगे. काफी समय आप अपना फोन पर व्यतीत करेंगे.

जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कल किसी के वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना है. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार प्राप्त होगा. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. कल आपको अपने ऐसे मित्रों से दूर रहना होगा, जो आपका समय खराब करते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. छात्रों को सफलता मिलेगी. जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, कल उन्हें सफलता हासिल होगी. कल आपको विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आप अपने कुछ विषयों में बदलाव करना चाहते हैं, तो यह समय बढ़िया है. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे. घर से निकलते समय पिताजी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें, आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे.

व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. कोई अच्छी डील कल फाइनल होगी. कल के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं. संतोषजनक परिणाम पाने के लिए कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें. आलस्य के कारण कल आप अपने कार्यों को कल पर टाल सकते हैं. माता-पिता के साथ आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे. कार्य क्षेत्र में सीनियर व जूनियरों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पहले कर पाएंगे. नौकरी के साथ-साथ आप साइट काम करने का भी निर्णय लेंगे, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सके. संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे. किसी मित्र के घर पूजा, पाठ में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है. राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी. युवा लव लाइफ को लेकर काफी खुश नजर आएंगे. आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे. व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्राएं उनके लिए काफी लाभदायक रहेंगी. आपको धन संचय करने में कल बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

कल आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं. आप बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आपको पता ही नहीं चलेगा समय कैसे व्यतीत हो गया. आप अपने मन की बात को अपनी माता जी के साथ साझा करेंगे. माता जी के द्वारा धन की प्राप्ति होगी. बहन की सेहत में पहले से सुधार होगा. भाई को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे. कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. माता-पिता अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करके काफी खुश नजर आएंगे. नए मेहमान के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे. जो जातक घर से ऑनलाइन का काम करते हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. रुके धन की प्राप्ति होगी. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्जा भी आखिरकार आपको मिल जाएंगे. दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है, सावधानी बरतें. न्यायिक, बैंकिंग, आईटी जॉब के जातकों को लाभ हो सकता है. कल आप प्लांट, दुकान, मकान को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उस में कामयाबी मिलेगी. सेहत में पहले से सुधार होगा.

संतान के लिए धन का निवेश करेंगे, जिससे आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो. मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे. छोटे बच्चों को लेकर पिकनिक व शॉपिंग मॉल में जाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. रिश्तेदारों के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी. किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित होने के लिए खरीदारी करते हुए नजर आएंगे.

सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे. जो लोग राजनीति में कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी. अपना कुछ समय फोन पर बातचीत करके व्यतीत करेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

Chanakya Niti: पति से हमेशा छुपाकर रखें ये राज, नहीं तो गृहस्थी हो जाएगा बर्बाद

Chanakya Niti: पति से हमेशा छुपाकर रखें ये राज, नहीं तो गृहस्थी हो जाएगा बर्बाद

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहते हैं कि पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. ऐसें चाणक्य नीति में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसे भूलकर भी अपने पति को भी नहीं बताना चाहिए. उनका कहना है कि ऐसे करने से दोनों के रिश्तों में  कई तरह की परेशानियां आ सकती है. अगर आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के इन बातों पर जरूर अमल करें.

पत्नी भूल से पति को ये बातें न बताएं

आचार्य चाणक्य का कहना है कि शादी के बाद स्त्रियों को अपने ससुराल की बुराई और साथ ही मायके के राज ससुराल में कभी नहीं बताना चाहिए. इन बातों को पति के साथ भी शेयर नहीं करें. ऐसे करने से दोनों परिवार के बीच मतभेद हो सकता है. और पति-पत्नी के रिश्तों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.

कहा जाता है कि दान का फल व्यक्ति को तभी मिल पाता है जब एक हाथ से दिए दान के बारे में दूसरे हाथ को पता भी नहीं चले. कहने का अर्थ है अपने द्वारा दिए दान का कभी किसी के सामने गुणगान न करें, ऐसा करने से  उसका प्रभाव खत्म हो जाता है. पत्नी को पति के सामने भी इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए.

चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी को पति या खुद की कमाई का कुछ हिस्सा हमेशा बचा कर रखना चाहिए और इसके बारे में  पति को भी नहीं बताएं करें. परिवार की मुश्किल घड़ी में ये पैसा काफी काम आ सकता है.

वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए करें ये काम

पत्नियों को कभी अपने पति की तुलना किसी दूसरे पुरुष से नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है और शादीशुदा जीवन में तनाव भी पैदा हो सकता है.

चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखना चाहिए.

चाणक्य का कहना है कि क्रोध पर नियंत्रण रखने वाले इंसान का वैवाहिक जीवन सफल होता है. क्रोध में इंसान अच्छे और बुरे का अंतर नहीं कर पाता. जिसके चलते रिश्ते में दरार भी आ सकती है.

Aaj Ka Panchang: आज 24 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 24 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 24 मार्च 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - चैत्र
चैत्र - अमान्त

तिथि
तृतीया - 04:59 पी एम तक

नक्षत्र
अश्विनी - 01:22 पी एम तक

योग
वैधृति - 01:43 ए एम, मार्च 25 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चंद्रोदय - 07:55 ए एम
चन्द्रास्त - 09:27 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल- 10:56 ए एम से 12:27 पी एम
यमगण्ड    - 03:31 पी एम से 05:02 पी एम
गुलिक काल- 07:52 ए एम से 09:24 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:47 ए एम से 09:36 ए एम, 12:52 पी एम से 01:41 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 पी एम से 12:52 पी एम
अमृत काल - 06:24 ए एम से 07:57 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 ए एम से 05:33 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:21 ए एम से 01:22 पी एम

Aaj Ka Rashifal 24 March 2023: नवरात्रि का तीसरा दिन इन 5 राशियों को दे रहा है शुभ संकेत, छप्पड़ फाड़ होगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 24 March 2023: नवरात्रि का तीसरा दिन इन 5 राशियों को दे रहा है शुभ संकेत, छप्पड़ फाड़ होगी तरक्की

 Aaj Ka Rashifal  24 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है।  आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।  इसके आलावा आज गणगौर व्रत भी किया जायेगा। आज मत्स्य जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 24 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा।  किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा।  लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे।  इस राशि के केमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे।  दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरक़रार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 1

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घरवाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे 

  • लकी रंग -  ग्रे
  • लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।  माता को मीठे का भोग लगाएं, परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगा। 

  • लकी रंग - मंजेटा
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है।  आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 7

सिंह राशि

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने। परिवारवालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 4

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा।  पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया

काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊँचा होगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

 आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर- 3

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा।  आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बडे बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे। आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 3

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।  पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आयेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगे। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा।  पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 8
Chanakya Niti: व्यक्ति के भाग्य में पहले ही लिख दी जाती हैं ये 5 चीजें, लाख चाहकर नहीं कर सकते हैं बदलाव

Chanakya Niti: व्यक्ति के भाग्य में पहले ही लिख दी जाती हैं ये 5 चीजें, लाख चाहकर नहीं कर सकते हैं बदलाव

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के समकालीन थे। उन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।  इतिहासकारों की मानें तो मौर्य राजवंश की स्थापना की नींब आचार्य चाणक्य ने रखी थी। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कई शास्त्रों की रचना की है। इनमें अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति प्रमुख हैं। आज भी अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति प्रासंगिक हैं। आचार्य ने भाग्य से मिलने वाली चीजों के बारे में भी विस्तार से बताया है। उनकी मानें तो मां के गर्भ में रहने के दौरान प्राणी के भाग्य लिख दी जाती हैं। व्यक्ति चाहकर भी इसमें बदलाव नहीं कर सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

-आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति की आयु भाग्य में पहले ही लिख दी जाती है। इसके लिए व्यक्ति का नियत समय पर जन्म होता है। वहीं, सांसारिक सुख-दुःख भोगने के पश्चात निश्चित तिथि पर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। व्यक्ति चाहकर भी अपनी आयु को बढ़ा नहीं सकता है।

-कर्म को लेकर भी आचार्य चाणक्य ने बड़ी महत्वपूर्ण बात कही है। आचार्य के अनुसार, व्यक्ति जो भी कर्म करता है। उसके भाग्य में पहले ही लिखा होता है। व्यक्ति पूर्व जन्म के कर्म से अज्ञान रहता है। इसके लिए वह अपने भाग्य को कोसता है।

-आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति के जीवन में सुख और दुःख पहले से लिख दिया जाता है। इसके लिए उसके पास जितनी भी धन और संपत्ति होती है। वह पहले से लिखी होती है। उसके अनुरूप ही व्यक्ति को धन प्राप्त होता है।

-धन की तरह विद्या भी पहले से भाग्य में लिखा होती है। इसके लिए भाग्य में जितनी विद्या लिखी होती है। व्यक्ति को उतनी ही विद्या मिलती है। इंसान बल या धन से अधिक ज्ञान अर्जन नहीं कर सकता है।

-मृत्यु भी निर्धारित है। आचार्य चाणक्य की मानें तो तय समय पर व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है। व्यक्ति लाख चाहकर धन और बल से मृत्य को रोक नहीं सकता है। तय समय पर व्यक्ति को धरातल छोड़कर जाना ही पड़ता है।

Aaj Ka Panchang 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, इस देवी की होगी पूजा, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, इस देवी की होगी पूजा, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 23 March 2023: पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन बहुत ही विशेष है. मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा मीन में रहेगा. जहां चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी जैसा शुभ योग बना हुआ है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया की तिथि है. जो रात्रि 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की शुक्ल की पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
23 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार रेवती नक्षत्र रहेगा. रेवती नक्षत्र आकाश मंडल का 27वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. इस ग्रह का संबंध वाणी, वाणिज्य, कानून, लेखन आदि से है. बुध ग्रह हरे रंग का भी प्रतिनिधित्व करता है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2023, गुरूवार को राहुकाल दोपहर: 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन: मां ब्रह्माचारिणी पूजा (Navratri 2023 2 Day Devi)
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानि आज को मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होगी. चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से संयम और त्याग की भावना पैदा होती है. जिन लोगों को असफलताएं परेशान करती हैं, उन्हें  मां ब्रह्माचारिणी सफलता प्राप्त करते हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही  मां का नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। 
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

23 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: शुक्ल
दिन: गुरूवार
ऋतु: वसंत
तिथि: द्वितीया - 18:23:22 तक
नक्षत्र: रेवती - 14:09:11 तक
करण:  बालव - 07:19:01 तक, कौलव - 18:23:22 तक
योग: एन्द्र - 27:41:44 तक
सूर्योदय: 06:22:21 AM
सूर्यास्त: 18:33:50 PM 
चन्द्रमा: मीन राशि- 14:09:11 तक
राहुकाल:  13:59:32 से 15:30:58 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:03:43 से 12:52:29 तक
दिशा शूल: दक्षिण

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 10:26:11 से 11:14:57 तक, 15:18:47 से 16:07:33 तक
कुलिक: 10:26:11 से 11:14:57 तक
कंटक: 15:18:47 से 16:07:33 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:56:19 से 17:45:05 तक
यमघण्ट: 07:11:07 से 07:59:53 तक
यमगण्ड:  06:22:21 से 07:53:48 तक
गुलिक काल:  09:25:14 से 10:56:40 तक
Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों के लिए लाएगा सौभाग्य, मां भगवती की जमकर बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों के लिए लाएगा सौभाग्य, मां भगवती की जमकर बरसेगी कृपा

 Aaj Ka Rashifal 23 March 2023:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जा रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 23 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। 

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा । आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिए शिक्षको की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आएंगी। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगाएं, सेहत अच्छी रहेगी। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई –बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाएं, करोबार में बरकत होगी। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि 

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लंबी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। 

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तो के साथ समय बिताएंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बढें बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। 

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। पुरानी की गई मेहनत से दुगना लाभ मिलेगा। परिवार वालो के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। 

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7
Chanakya Niti: पति पत्नी रोज रात को करें ये काम कभी भी नहीं आएगी रिश्ते में खटास

Chanakya Niti: पति पत्नी रोज रात को करें ये काम कभी भी नहीं आएगी रिश्ते में खटास

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के मधुर संबंधों पर ही परिवार की सुख-शांति निर्भर करती है।

कहा जाता है कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं होता, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसे में पति-पत्नी को इन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास बातें।

एक दूसरे का सम्मान करो

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का मित्र बनकर रहना चाहिए। साथ ही एक रिश्ता खूबसूरत होता है जहां प्यार के साथ-साथ सम्मान भी हो।

इसलिए हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें। एक दूसरे की जरूरतों को समझें। ऐसा होने पर पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है।

गर्व मत करो

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी एक वाहन के दो पहिए हैं। दोनों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। यदि एक टूट जाता है, तो दूसरा अकेले कार को घर नहीं खींच सकता।

अगर काम करना है तो पति-पत्नी को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए, न कि प्रतिद्वंदियों के रूप में। किसी भी स्थिति में एक दूसरे के प्रति अहंकारी नहीं होना चाहिए।

धैर्य रखें

यदि कोई व्यक्ति सफल वैवाहिक जीवन चाहता है तो पति-पत्नी दोनों को धैर्य रखना चाहिए। जीवन में कैसी भी परिस्थितियां हों,

पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के साथ धैर्य रखकर ही आगे बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी ही अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में धैर्य नहीं खोते हैं।

अपनी निजी जानकारी किसी और से शेयर न करें।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ रहस्य होने चाहिए। जो लोग जीवनसाथी के बीच की बातचीत को अपने तक ही रखते हैं वे हमेशा खुश रहते हैं।

दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी निजी बातें किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंचे, अन्यथा पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है।

Aaj ka Panchang 22 March: आज से शुरू हो रही नवरात्रि, जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त-दिशाशूल और राहुकाल, ये रहा बुधवार का पंचांग

Aaj ka Panchang 22 March: आज से शुरू हो रही नवरात्रि, जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त-दिशाशूल और राहुकाल, ये रहा बुधवार का पंचांग

 आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं. आज सुबह 9 बजकर 18 तक शुक्ल योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. चलिए पंडित दिव्यांक शास्त्री से आज का पंचांग विस्तार से जानें.

आज का पंचांग (22 मार्च 2023 दिन बुधवार) 

• तिथि (Tithi): प्रतिपदा - 20:23:34 तक 
• नक्षत्र (Nakshatra): उत्तराभाद्रपद - 15:32:59 तक 
• पक्ष (Paksha): शुक्ल 
• योग (Yoga): शुक्ल - 09:16:29 तक, ब्रह्म - 30:14:50 तक 
• दिन (Day): बुधवार 

सूर्य और चंद्रमा की गणना (22 मार्च 2023 दिन बुधवार) 

• सूर्योदय (Sun Rise): 06:23:32 
• सूर्यास्त (Sun Set): 18:33:17 
• चन्द्र राशि (Moon Sign): मीन 
• चंद्रोदय (Moon Rise): 06:47:59 
• चंद्रास्त (Moon Set): 19:19:59 
• ऋतु (Season): वसंत 

हिंदू महीना और साल (22 मार्च 2023 दिन बुधवार) 

• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत 

• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080 
• काली संवत (Kali Samvat): 5124 
• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 8 
• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): चैत्र 
• मास अमांत (Month Amanta): चैत्र 
• दिन की अवधि (Day Duration): 12:09:45 

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Wednesday, 22 March 2023)

• दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 12:04:05 से 12:52:44 तक 
• राहु काल (Rahu Kaal): 12:28:25 से 13:59:38 तक 
• यमगंड (Yamaganda): 07:54:45 से 09:25:58 तक 
• गुलिक काल (Gulika Kaal): 10:57:11 से 12:28:25 तक 

आज 22 मार्च 2023 दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)

अभिजीत (Abhijit): कोई नहीं 

आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : उत्तर 

Horoscope 22 March 2023 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 22 March 2023 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति भी होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयेाग रहेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता से परेशानी आ सकती है।

तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। तनाव की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी, परन्तु कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की चिंता से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।

TUesday Upay : बंद किस्मत का ताला खोलेंगे लाल किताब के ये चमत्कारी टोटके, दूर होंगे दुख- घर में बरसेगा अपार धन

TUesday Upay : बंद किस्मत का ताला खोलेंगे लाल किताब के ये चमत्कारी टोटके, दूर होंगे दुख- घर में बरसेगा अपार धन

 मंगलवार ( tuesday) दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन बजरंगबली की पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से सारे संकट दूर होते हैं. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है. साथ ही उग्र ग्रह भी बताया गया है. यदि कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या अशुभ स्थिति में हो तो जातक के विवाह में समस्‍याएं आती हैं. इसके अलावा उसके परिवार में कलह, संपत्ति में विवाद झेलना पड़ता है।

मंगलवार के उपाय( upay) 

– मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, उन्‍हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्‍न होते हैं।

– मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूरे भक्ति-भाव से उपासना करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं. लाल किताब के अनुसार यदि मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, सिंदूर, लाल रंग के वस्‍त्र और गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें तो जल्‍द ही सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

Aaj Ka Panchang 21 March 2023 अमावस्या तो कुंभ राशि में बना है शनि-चंद्र की युति से विष योग, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 21 March 2023 अमावस्या तो कुंभ राशि में बना है शनि-चंद्र की युति से विष योग, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 21 March 2023: पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अमावस्या की तिथि है. इसे चैत्र अमावस्या भी कहते है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के साथ युति बनाकर विष योग बना रहा है. आज की तिथि पितरों के तर्पण के लिए भी उत्तम है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. जो रात्रि 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह का शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा और प्रतिपदा की तिथि लगेगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है. दान-स्नान और पितरों का तर्पण के लिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
21 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वाभाद्रपद रहेगा. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आकाश मंडल का 25वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान का कारक बताया गया है. इसे देवताओं का गुरु भी बताया गया है. वर्तमान समय में गुरु अपनी ही राशि मीन में गोचर कर रहे हैं. जहां पर सूर्य और बुध भी विराजमान हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 30 मिनट से दोपहर 5 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

हनुमान जी पूजा (Hanuman Ji)
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन हनुमान की पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है. हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन विशेष है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से कृपा प्राप्त होती है और हर प्रकार के कष्ट दूर होते है. हनुमान जी को संकट मोचक भी कहा गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम हं हनुमंताय नम:

21 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
ऋतु: वसंत
तिथि: अमावस्या - 22:55:24 तक
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद - 17:26:26 तक
करण: चतुष्पाद - 12:20:28 तक, नाग - 22:55:24 तक
योग: शुभ - 12:40:25 तक
सूर्योदय: 06:24:41 AM
सूर्यास्त: 18:32:44 PM 
चन्द्रमा:  कुंभ राशि-11:58:22 तक
राहुकाल:  15:30:43 से 17:01:43 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:04:26 से 12:52:58 तक
दिशा शूल: पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 08:50:17 से 09:38:49 तक
कुलिक:  13:41:30 से 14:30:02 तक
कंटक: 07:13:13 से 08:01:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:50:17 से 09:38:49 तक
यमघण्ट: 10:27:22 से 11:15:54 तक
यमगण्ड: 09:26:41 से 10:57:42 तक
गुलिक काल:  12:28:42 से 13:59:42 तक
Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: मंगलवार को इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली, देंगे मनचाहा फल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: मंगलवार को इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे बजरंगबली, देंगे मनचाहा फल

 आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 तक शुभ योग रहेगा। उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 26 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। प्रोफेशनली आपके हर काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खुद पर फोकस करने की कोशिश करें। मेडिटेशन का सहारा लें। एग्रेसिवनेस के कारण वाणी में कड़वाहट आ सकती है। खुद को कूल रखें। आपके जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें नई सफलता मिल सकती है। धन लाभ की अच्छी संभावना है।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
वृष राशि

आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के योग हैं। आपके सामने कुछ नए चैलेंजस रहेंगे। जिन्हें आसानी से पार कर नई सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों से अच्छा तालमेल रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है। थोड़ी मेहनत के बाद नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। उनकी शादी तय हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर से संबंधित यात्रा हो सकती है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, जितना हो सके अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मिथुन राशि

आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी। कोई शुभ काम होने के योग है। आपके इनकम के साधन बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। जो लोग विदेश में अपना
कैरियर या शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा आर्थिक उन्नति के योग है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें मुश्किल आ सकती है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
कर्क राशि

आपकी परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य योजनाओं को आप अपनी सूझबूझ से पूरा करेंगे। पैसों के इन्वेस्टमेंट से बचें। अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। खुद का व्यवसाय हैं तो विरोधीयों से सावधान रहें। धन की प्राप्ति के एक से
ज्यादा स्रोत बनने के योग हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में अच्छी बांडिंग बनाएं । तभी आप रिश्तों को बेहतर तरीके से जी पाएंगे।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 1
सिंह राशि

आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में आप की छवि अच्छी बनेगी। आपको इसका लाभ भी मिलेगा। बोलते वक्त संयम रखें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है। राजनीति से संबंध रखने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपका पारिवारिक
वातावरण शांतिपूर्ण में रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। कुछ कार्यों को लेकर आप उलझन महसूस कर सकते हैं। लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें। धीरे धीरे ठीक हो जाएगा। आप धार्मिक रूप से एक्टिव रहेंगे। अच्छे धन लाभ के योग हैं। सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7
कन्या राशि

आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आप का मनोबल बढ़ेगा। आपके कार्यों में तेजी आएगी। आप अपने बड़ों की कही बातों पर ध्यान दें। आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आपसी मेल-जोल रहेगा। आप अपनों की खुशी के लिए जुटे रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत से समझौता ना करें, मेडिटेशन और योग करते हैं तो स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। लवमेट्स कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
तुला राशि

आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपके चारों ओर आनंद का वातावरण रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर योजनाएं बनाएंगे। अच्छे परिणाम से उत्साहित रहेंगे। कुछ विपरीत सिचुएशन से आज आप पार पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी समझदारी से सब सॉल्व हो जायेगा। युवा छात्र अपने मनचाहे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनों की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपना खानपान साधारण रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन लकी रहेगा। आपके वैवाहिक रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन लाभ की अच्छी
संभावना है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से आज पूरे दिन आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5
धनु राशि

आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने बड़ों का सम्मान करें। अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को तरक्की मिलने की संभावना है आपमें उत्साह बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। आपके अपने आप से प्रसन्न रहेंगे। संतान की पढ़ाई में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आप आज शारीरिक मेहनत वाले कार्यों को करने से बचें। हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
मकर राशि

आपको सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं। उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी आएगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बढ़ेंगे। वैवाहिक रिश्तों में उत्साह रहेगा। किसी से आपको कुछ सीख मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे । व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपसी समझौतों से व्यापार का विस्तार करेंगें। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दान पुण्य में आपका मन लगेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज आपको किसी से, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की
संभावना है।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1
मीन राशि

आज आपको नए लोगों से मिलकर काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। जिसमें अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा | नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। संतान के कैरियर में सफलता के योग हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अच्छे मौके मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

Aaj ka Panchang 20 March 2023: आज चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत, पढ़िए आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 20 March 2023: आज चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत, पढ़िए आज का पंचांग

 Aaj ka Panchang 20 March 2023: पंचांग के अनुसार आज 20 मार्च 2023, सोमवार के दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज अशुभ योग लगेगा जिनमें भद्रा, बाण और वर्ज्य योग शामिल हैं। इसके साथ आज भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जा रहा है। दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग का समय और राहुकाल की अवधि।

आज का पंचांग ( Panchang 20 March 2023)

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 21 मार्च, मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 17 मिनट पर

शतभिषा नक्षत्र- शाम 06 बजकर 09 मिनट तक

साध्य योग- दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक

शुभ योग- 20 मार्च दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से 21 मार्च सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक

विशेष- चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत

भगवान शिव की उपासना के लिए मासिक शिवरात्रि व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. चैत्र मास और विक्रम संवत 2079 का अंतिम प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा. शास्त्रों में बताया गया है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की उपासना करने से सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 39 मिनट से सुबह 05 बजकर 26 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 20 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 45 मिनट से सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक

Horoscope Today 20 March 2023: इन 4 राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20 March 2023: इन 4 राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 20 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 20 मार्च 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज पूरे दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज शाम 07:38 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे.

आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है. दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी जो अशुभ है. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. सुनफा, साध्य और बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में आय के अतिरिक्त साधन मिलने से बिजनेस में धन लाभ आपके हाथ लगेंगे. वर्कस्पेस पर आपको नई जॉब के लिए मेल आ सकती है. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग को लेकर प्लानिंग बन सकती है. ज्वाइंट पेन की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. सोशल लेवल पर आपने क्या किया यह मायने नहीं रखता है, यह मायने रखता है कि आपने क्या बोला है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे. स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे जॉब में बदलाव होगा. डिजाइनर कपड़ों के बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, आप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी अच्छे धन कमाएंगे. वर्कस्पेस पर विरोधियों को आपकी कोई बात खटक सकती हैं, आपको अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है. सामाजिक स्तर पर प्रिंट मीडिया पर आप छाए रहेंगे. एसिडिटी की समस्या हो सकती है. तली-भुनी और स्पाइसी फूड से बचें. लव और लाइफ पार्टनर से बात करते समय आपको समय का ध्यान ही नहीं रहेगा. फैमिली मेंबर बिना कुछ कहे ही आपको अच्छे से समझेंगे और उनसे आपको कुछ सिखने को मिलेगा. स्टूडेंट्स में एकाग्रता से आप अपने फील्ड में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे सोशल लाइफ अच्छी रहेगी. वीक स्टार्टिंग बिजनेस के साथ-साथ शेयर मार्केट में आपकी पॉजिटिव सोच आपको ऊंचाई पर ले जाएगी. वर्कस्पेस पर किस कार्य को कैसे करना है, यह कोई आपसे से सीखें. ट्रेवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने से यात्रा में समय का पता ही नहीं चलेगा. सेहत के मामले में व्यायाम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. फैमिली के साथ किसी प्रॉपर्टी को देखने जा सकते है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ मौज-मस्ती में दिन गुजारेंगे. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स के एग्जाम डेट नियर होने से चिंतित रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में समस्या हो सकती है. विषदोष के बनने से बिजनेस में कंपटीटर बढने से आपकी परेशानियां भी बढ़ेगी. वर्कस्पेस पर किसे से बहस न करें, बहस कर आप अपना ही समय बर्बाद कर रहे है. बेरोजगार व्यक्ति को जॉब के लिए अभी और कोशिश करनी होगी. डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे, खान-पान का ध्यान रखें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कोई अपना ही आपके भरोसे को तोड़ेगा. फैमिली में शांत रहे वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है. मेडिकल स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर कुछ परेशान हो सकते है.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. हार्ड और स्मार्ट वर्क से आप अपने बिजनेस में बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे, साथ ही अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करने का विचार बना रहे है, तो दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य ही करें, क्योंकि सुबह से दोपहर 3:20 बजे तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार के कार्य नहीं किए जाते है. वर्कस्पेस पर दिन आपके मुताबिक गुजरेगा जिससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे. सोशल लेवल पर दिन जोखिम भरा रहेगा. अपच की समस्या हो सकती है. जंक फूड से दूरियां बनाएं रखें. फैमिली में बच्चों के साथ समय बिताएंगे. लव और लाइफ पार्टनर का आपको सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. बुधादित्य, वासी और साध्य योग के बनने से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस में आपके हाथ अच्छा-खासा प्रॉफिट हाथ लगेगा. वर्कस्पेस पर प्रोब्लम को दूर करते हुए आप अपने वर्क को कंप्लीट करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सबका सोचना सबका भला करना आपके जीवन का नियम बन जाएगा. हल्का फीवर हो सकता है. सेहत को लेकर अलर्ट रहें. स्टूडेंट्स का एग्जाम को लेकर किया गया अथक प्रयास उन्हें सफलता दिलाएगा. फैमिली की खुशी हेतु आप कोई नया गैजेट्स या अन्य आरामदायक चीजों को खरीदेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ आप हसीन पल गुजारते हुए कुछ पुरानी यादों को संजोयेगे.

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स की पढाई अच्छी रहेगी. पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के प्रयास में आप सफल होंगे. वर्कस्पेस पर हायर पोस्ट मिलने के चांस बढ़ सकते है. फैमिली की सुख-सुविधा के लिए आप प्रॉपर्टी और नया वाहन लेने की प्लानिंग बन सकती है. रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके कार्य आगे से आगे बढ़ेंगे. फल की चिंता न करते हुए सोशल लेवल पर आप अपने कर्म करते रहिए. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स स्टडी में बिजी रह कर ही सफलता की ओर बढ़ेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में पैसों की बचत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, पैसे कमाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा. विषदोष के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन के योग बनने में कुछ बाधाएं आएगी. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर हाथ में आए हुए मौके हाथ से निकल जाएंगे. हृदय संबंधी विकार हो सकता है. फैमिली में आप अपने बच्चों के लिए समय निकालें. लव और लाइफ पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लगेगी. खिलाड़ी अपने लक्ष्य से भटक सकते है

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में वृद्धि होगी. मार्केट में हो रहे विवाद को आप अपनी स्मार्ट थिंकिंग और इंटरफेयर से जल्द ही सुलझा लेंगे. बुधादित्य, साध्य और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी प्रोग्रेस पॉसिबल है बॉस आपके ऊपर पूर्ण मेहरबान रहेंगे. सोशल लेवल पर आपके कार्य बिना किसी रूकावट के चलते रहेंगे. खिलाड़ियों पर पसीना बहाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर से किसी सीरियस मैटर के लिए सलाह- मशवरा कर सकते है. फैमिली में किसी खास के लिए कॉस्टली गिफ्ट परचेज कर सकते है. सेहत के मामले में शुगर लेवल को लेकर आप परेशान रहेंगे.

मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से लाभ होगा. चल रहे बिजनेस के साथ अन्य बिजनेस को पार्ट टाइम करने की कला के साथ-साथ दोनों बिजनेस को पैरलल चलाने में आप माहिर रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपको न्यू रिस्पांसिबिलिटी दी जा सकती है, जिसे आप उत्साह पूर्वक करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य लोगों के मध्य आपको फेमस कर देंगे. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग किसी कारणवश कैंसल हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल रहेगा लेकिन आप उसमें सफल होंगे. फैमिली में किसी के साथ हो रही मनमुटाव की स्थिति दूर होने लगेगी. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स करियर को लेकर गंभीर रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बौद्धिक-विकास होगा. बुधादित्य, वासी और साध्य योग के बनने से ऑनलाइन बिजनेस में फॉरेन के क्लाइंट से आपको अच्छा-खासा प्रॉफिट प्राप्त होगा. वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर ध्यान देनें में सफल होंगे. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप अपने आप ज्यादा बोझ न डालें. सोशल और पॉलिटिकल लेवल पर आपकी फैन फॉलोइंग में इजाफा होगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ स्नेह पूर्वक दिन बिताएंगे. फैमिली में किसी खास के साथ शॉपिंग करने जा सकते है. एमबीए और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स मार्केट से ही कुछ नया सिखेंगे जो उनके लिए फ्यूचर में महत्वपूर्ण पार्ट बनकर उभरेगा.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. विषदोष के बनने से होटल, मोटेल और रेस्टोरेंट बिजनेस में सांझेदार आपके लिए कुछ प्रोब्लम खड़ी कर सकता है. वर्कस्पेस पर लेट-लतिफी के चलते आप अपने कार्य टाइमली कंप्लीट नहीं कर पाएंगे. स्टूडेंट्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा क्योंकि कहा भी गया हैं, कि अति होना सेहत के लिए हानिकारक होता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर विरोधियों के द्वारा आपके कार्यों में विरोधी रूकावटें उत्पन्न कर सकते है. आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में आपकी कुछ पुरानी बातें सामने आने से स्थितिया बिगड़ सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में ट्रस्ट की कमी का अन्य पर्सन फायदा उठा सकता है.

Aaj Ka Panchang 19 March 2023: आज के पंचांग में जानिए शुभ तिथि और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 19 March 2023: आज के पंचांग में जानिए शुभ तिथि और मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 19 March 2023: आज यानी 19 मार्च 2023 का पंचांग आपके लिए शुभ तिथि और शुभ समय लेकर आया है. आज 19 मार्च 2023 रविवार का दिन है. आज के दिन कोई भी शुभ काम करना हो तो कर सकते हैं. 

आज का पंचांग
आज विक्रम संवत: 2080 
आज का माघ - कृष्ण पक्ष - द्वादशी
आज की तिथि - रविवार
आज का नक्षत्र - धनिष्ठा नक्षत्र
आज का महत्वपूर्ण योग - सिद्ध योग
आज का करण - तैतिल
आज का योग- सिद्ध योग
आज ऋतु- वसंत 

आज का शुभ अशुभ मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:51 से 5:39 तक 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:30 से 3:18 तक 
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12:05 से 12:52 तक 
गोधूलि बेला- शाम 06 :29 से 6:53 तक
अमृत काल- दोपहर 12:43 से 02:09 मिनट तक
राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 
आज सूर्योदय का समय : सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर
आज सूर्यास्त का समय : शाम 6 बजकर 31 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त रा समय
आज चंद्रोदय का समयः सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर होगा
आज चन्द्रास्त का समयः 2 बजकर 58 मिनट तक  
आज चन्द्र राशि: मकर
आज सूर्य राशिः मीन

Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा मेष, मिथुन और धनु राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा बीतेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा मेष, मिथुन और धनु राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा बीतेगा दिन

 Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: आज का राशिफल आपका लिए दिन भर का लेखा-जोखा लाया है. ग्रहों की चाल का असर हमारे जीवन पर पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है. क्या है आज का राशिफल

मेष : मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. रविवार को फर्जी खर्च से बचें, अपनी जरूरत की चीजों को खरीदने में खर्च करेंगे.  

वृषभ : आज रविवार के दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. खर्च थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन इसी के साथ ही आमदनी के साधन भी बढ़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं और जाना पड़ सकता है.

मिथुन : रविवार के दिन लोग आपके आभारी रहेंगे और आपसे मिलकर प्रसन्न होंगे. अगर आज आपने सावधानी नहीं बरती तो आपको नुकसान हो सकता है. आज जीवनसाथी के प्रति अपने प्‍यार का इजहार करने के लिए दिन बहुत अच्छा है. आज स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा. 

कर्क : आज कर्क राशि वालों को आर्थिक बाजार वर्तमान में अच्छा लाभ देगा और आज पैसे का निवेश बेहतर साबित हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन हो सकता है. आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं और कुछ करीबी दोस्त बन सकते हैं. आज आपको परिवार में बहस करने से बचना चाहिए. आप अपने साथी के साथ अपनी आर्थिक स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं.

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापारी किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए भी बेहद खास रहने वाला है. घर के लोगों से किसी बात पर विवाद हो सकता है थोड़ा क्रोध करने से बचें.

कन्या : कन्या राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापारी वर्ग को आज उम्मीद से कम मुनाफा होने पर थोड़ी चिंता हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते है.

तुला : रविवार का दिन आप की राशि के लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है. आज आपका किसी से विवाद हो सकता है. सामने वाला व्यक्ति आप से अधिक बलवान निकलेगा. आज के दिन कहीं ना कहीं आप अपने रोग से परेशान रहेंगे. 

वृश्चिक : आज रविवार के दिन आप कोई ऐसी गलती करेंगे जिससे आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है. निश्चित तौर पर ऐसी घटना आपके सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली होगी. 

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को उनकी उम्मीद के अनुसार अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते है. 

मकर : आज रविवार के दिन किसी भी नोकझोंक को गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें. आज धन के जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें. भाई, बहन और पड़ोसियों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं. 

कुम्भ : आज रविवार के दिन आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं. आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे और यह आकर्षण यौन संबंधी या किसी अन्य गतिविधि को लेकर भी हो सकता है.

मीन : आज रविवार के दिन मीन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आज नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है. व्यापार के लिए भी आज का दिन अच्छा है. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी.

Aaj Ka Panchang 18 March 2023: एकादशी व्रत आज, पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 18 March 2023: एकादशी व्रत आज, पंचांग अनुसार जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Today Panchang, Aaj Ka Panchang 18 March 2023: पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज एकादशी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-


आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2023, शनिवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. जो प्रात: 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की द्वादशी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
18 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार श्रवण नक्षत्र रहेगा. श्रवण नक्षत्र आकाश मंडल का 22वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है. विशेष बात ये है कि शनि का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है. जो उनकी ही राशि मानी जाती है. क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव ही हैं. शनि देव को शास्त्रों में कर्मफलदाता कहा गया है. आज शनिवार है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है. इसलिए कह सकते हैं. आज का दिन शनि पूजा के लिए भी उत्तम है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 28 मिनट से प्रात: 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

शनि देव (Shani Dev)
शनिवार का दिन शनि की पूजा के लिए उत्तम माना गया है. आज शनि देव की पूजा का विशेष संयोग भी बना है. इसके साथ ही आज विष्णु पूजा का भी योग बना है. एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । 
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।।

18 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: शनिवार
ऋतु:  वसंत
तिथि: एकादशी - 11:16:56 तक
नक्षत्र: श्रवण - 24:30:22 तक
करण: बालव - 11:16:56 तक, कौलव - 21:44:46 तक
योग: शिव - 23:52:41 तक
सूर्योदय: 06:28:09 AM
सूर्यास्त: 18:31:00 PM
चन्द्रमा: मकर राशि
राहुकाल:  09:28:52 से 10:59:14 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:05:29 से 12:53:41 तक
दिशा शूल: पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  06:28:09 से 07:16:21 तक, 07:16:21 से 08:04:32 तक
कुलिक:  07:16:21 से 08:04:32 तक
कंटक:  12:05:29 से 12:53:41 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  13:41:52 से 14:30:03 तक
यमघण्ट: 15:18:15 से 16:06:26 तक
यमगण्ड:  13:59:56 से 15:30:18 तक
गुलिक काल: 06:28:09 से 07:58:31 तक 
Horoscope 18 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope 18 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

 पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन होगा। विदेश जाना भी हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी मानसिक शान्ती बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत होगी।

धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी संयत भी रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में भी वृद्धि होगी। धनलाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि- मन शान्त रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश जाना हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में विदेश जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। संतान को लेकर चिंता रह सकती हैं।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। विवाद की स्थितियां बन सकती हैं।

Chanakya Niti: करियर में बुलंदियों पर पहुंचना है तो न करें ये 5 गलती, मंजिल पाना होगा आसान

Chanakya Niti: करियर में बुलंदियों पर पहुंचना है तो न करें ये 5 गलती, मंजिल पाना होगा आसान

 Chanakya Niti: करियर में आसमान की ऊंचाईयों को छूना है तो चाणक्य की ये 4 बातें कभी न भूलें, क्योंकि एक गलती व्यक्ति की सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है.