BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Horoscope Today 5 January 2023: वृष, कर्क, सिंह, कन्या राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती, मेष-मीन तक सभी का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 5 January 2023: वृष, कर्क, सिंह, कन्या राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती, मेष-मीन तक सभी का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 5 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज रात्रि 09:25 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आद्र्रा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा सुबह 08:05 के बाद मिथुन राशि में रहेगे. आज का शुभ समय दो है. सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघडिया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा. वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-  

मेष राशि- शुक्ल, सुनफा और बुधादित्य योग के बनने से बिजली उपकरणों से जुड़े व्यापार में कई नए रास्ते खुलेंगे. कार्य की व्यस्तता के चलते नए साल के बाद मित्रों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है. हेल्थ में सुधार आएगा. आप अपने सगे-संबंधियों के साथ मतभेद दूर कर पाने में सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर आपका छवि किसी विवाद को लेकर प्रभावित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. 

वृषभ राशि- चन्द्रमा का आपकी राशि में रहने से नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा. स्क्रब बिजनेस में अटके हुए ऑर्डर आपके हाथ लग सकते है. वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. अपनी हेल्थ का ख्याल रखें बुखार जैसा महसूस हो सकता है. जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते है. फैमली में सभी को समझने का प्रयास करें. बिजनेस या यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सुबह 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक मलमास रहेगा.  

मिथुन राशि- बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर मिल सकते है, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाएगा. बेरोजगार लोगों द्वारा के जॉब को लेकर किए गए निरंतर प्रयास में उन्हें सफलता मिलेगी. पेट खराब हो सकता है, आपको खाने पीने पर नियंत्रण करना होगा. आपको फैमली मेंबर को समय देने की जरूरत है इससे आपके संबंध मजबूत होंगे. आपके पार्टनर के बर्ताव में बदलाव आ सकते हैं लेकिन उसे समझने की कोशिश करें. विद्यार्थी अपने परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें ज्यादा फोकस करने की जरूरत है.

कर्क राशि- ड्राई फूड्स बिजनेस में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले रिसर्च अवश्य कर ले. नए स्टर्टअप के लिए समय अच्छा नहीं है. ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है. फैमली में किसी के साथ बहस हो सकती है. वर्कलोड के चलते फैमली के साथ किसी पार्टी में जाने की प्लान बदल सकता है. आगामी चुनाव को देखते हुए राजनीति से जुड़े लोंग किसी भी प्रकार की टिका-टिप्पणी से दूरी बनाएं रखें. विद्यार्थी को अपनी स्किल में अच्छी तरीके से प्रर्दशन करने के लिए कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा.

सिंह राशि- ठेकेदारी जैसे बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो इसकी प्लानिंग सुबह 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक मलमास रहेगा. आपको अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. हेल्थ को लेकर दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा. माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे. रोमांस और रोमांचित रहेंगे. राजनीति से जुड़े लोगो को सामाजिक छवि को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.
विद्यार्थी को अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है.

कन्या राशि- कला के क्षेत्र में बिजनेस करने वालों को सफलता हाथ लगेगी. वासी, बुधादित्य और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका कार्य आपको टॉप पर रखेगा. फैमली में किसी से हो रहा मनभेद और मतभेद दूर होगा. जीवनसाथी की हेल्थ की चिंता रह सकती है. समाज में आपके किसी कार्य के कारण हर तरफ आपकी ही वाह-वाही होगी. विद्यार्थी को टीचर का सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने समस्या का हल करने में सफल होंगे.

तुला राशि- अगर आपने किसी शेयर मार्केट में निवेश किया हैं, तो उसका लाभ मिलेगा. वर्कस्पेस पर आपको ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है. आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. आपके बर्ताव में आया बदलाव अन्य व्यक्ति को आपकी और आकृर्षित करेंगा. आपको अपने बच्चों के भविष्य की तनाव हो सकती है. वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी चलेगी. आपके अथक प्रयास और कठोर परिश्रम के कारण आपको किसी विदेश कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते है. 

वृश्चिक राशि- वर्कस्पेस पर आपका आलस्य आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है. सामाजिक जीवन में अतिरिक्त गतिविधियां हो सकती है. ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, ज्यादा तनाव नहीं लें और बार-बार पानी पीते रहें. फैमली में किसी की बातों से आपके संबंध खराब हो सकते है. जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपने बर्ताव में सुधार लाए. बिजनेस में अच्छी खबर के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है आपको करियर में काफी अच्छे विकल्प मिलेंगे.

धनु राशि- बिजनेस में अचानक लाभ हो सकता है, इस लाभ से बिजनेस में कुछ नया लाने का प्लान बना रहे हैं, तो सुबह 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक मलमास रहेगा. वर्कस्पेस पर जॉब से संबंधित काफी नए आईडिया मिलेंगे तो भविष्य में आपकी मदद करेंगे. शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है आप अपनी हेल्थ को लेकर सावधान रहें. फैमली के साथ शॉर्ट ट्रिप का प्लान बन सकते हैं. लव पार्टनर के साथ शादी के फैसले फैमली की सहमती से ही ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपके कार्यों को देखते हुए समाजिक स्तर पर आपको किसी उच्च पद पर आसीन किया जा सकता है. विद्यार्थी को डर नहीं हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ काम करने की जरूरत है. 

मकर राशि- बिजनेस संबंध मजबूत होने से भविष्य में कुछ प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकते है. वर्कस्पेस पर जॉब से संबंधित किसी प्रोजेक्ट पर आपको सहकर्मी और वरिष्ठ की मदद मिलेगी. ज्यादा वर्कलोड का असर आपकी हेल्थ पर पडे़गा. फैमली के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. विवाह में आ रही अड़चन आज भी कायम रहेगी. धैर्य बनाए रखें. परिजनों से विवाद न करें. खिलाड़ियों को ट्रैक पर ज्यादा अभ्यास करेंगे जिससे उन्हें करियर में अच्छा विकल्प मिलेंगे. 

कुंभ राशि- आपको कम मेहनत करने पर भी अपने बिजनेस में ज्यादा लाभ मिलेगा. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर ट्रांसफर और पोस्टिंग दोनों में परिवर्तन की संभावना बन रही है. हेल्थ को लेकर सावधान रहें कोई पुरानी हेल्थ समस्या दोबारा फेस करनी पड़ सकती है. दोस्त और फैमली के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी भी तरीके की गलत-फहमी से बचें और उन पर विश्वास करने की कोशिश करें. खिलाड़ियों को व्यक्ति को अगर टॉपर बनना हैं, तो उसके लिए आपको और ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी. सामाजिक स्तर पर आप सक्रिय रहेंगे, समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. 

मीन राशि- होटल और खानपान के बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आपकी चिंता बढ़ा सकते है. बर्ताव और कार्य क्षमता में कमी के चलते वर्कस्पेस पर प्रमोशन मिलते-मिलते रह जाएगा. दौड़ धूप की वजह से शरीर में थकान रहेगी. अपने मन की बात फैमली के सामने खुलकर करने से आपके संबंध में बदलाव हो सकता है. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है. आपको अपने व्यवहार पर काम करने की जरूरत है. भविष्य आगे समस्या हो सकती है. बिजनेस से संबंधित कॉविड के कारण यात्रा कैंसिल करनी पड़ सकती है.

Aaj Ka Panchang 4 January 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 4 January 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल का समय

 नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 3 January 2023: पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज साल का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इसके साथ ही आज रोहिणी व्रत के साथ सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल ।

आज का शुभ मुहूर्त

पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 3 जनवरी को रात 10 बजकर 2 मिनट से 5 जनवरी सुबह 12 बजकर 1 मिनट तक

रोहिणी नक्षत्र- 3 जनवरी को शाम से शुरू होकर 4 जनवरी शाम 6 बजकर 48 मिनट तक

मृगशीर्षा नक्षत्र- 4 जनवरी को शाम 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 5 जनवरी तक

शुभ योग - आज सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- 4 जनवरी को शाम 6 बजकर 48 मिनट से 5 जनवरी सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक

राहुकाल

आज दोपहर 12 बजकर 123 मिनट से 1 बजकर 31 मिनट तक

व्रत त्योहार

प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में विधिवत पूजा करने के साथ उपवास रखा जाता है। इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर

सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 4 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट को

चन्द्रास्त- 5 जनवरी प्रातः 5 बजकर 37 मिनट पर

Horoscope 04 January: बुधवार को इन 4 राशि वालों की रहेगी चांदी, जानिए आज का राशिफल

Horoscope 04 January: बुधवार को इन 4 राशि वालों की रहेगी चांदी, जानिए आज का राशिफल

 Todays Horoscope 04 January 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के चाल का असर मानव जीवन पर पड़ता है. जिसका पता ज्योतिष जन्म समय के हिसाब से निकाले गए राशि के हिसाब से करते हैं. इसी आधार पर ज्योतिषाचार्य जातक का भविष्य बताते हैं. ग्रह नक्षत्रों के चाल के हिसाब से आज यानी 04 जनवरी बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए लाभदायक और कुछ के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी राशियों का हाल...

मेषः आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को तगड़ा लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी. घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है.

वृषः धर्म कर्म में लगेगा. व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. माता के सेहत का ख्याल रखें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. उधारी देने से बचें.

मिथुनः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है. ऑफिस में अधिकारियों से बहस हो सकती है. वाद-विवाद से बचें. जीवनसाथी से खटपट हो सकती है. युवा वर्ग करियर पर फोकस करें.

कर्कः व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. बिजनेस में नुकसान का सौदा करना पड़ेगा. बेवजह उलझनों में फंसने से बचें, शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सिंहः मन प्रसन्न रहेगा. युवा वर्ग को आज नौकरी संबंधित गुड न्यूज मिल सकती है. आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है. धन लाभ के योग हैं. व्यवसाय में नया निवेश से बचें.

कन्याः आज का दिन सामान्य रहने वाला है. विदेश से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा. जीवनसाथी के सेहत का ख्याल रखें. ऑफिस में अधिकारियों से रिकझिक हो सकती है. विवाद से बचें.

तुलाः आज आप परेशान हो सकते हैं. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होगा. कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार लें. विवाद से बचें. जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें.

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को तगड़ा लाभ होगा.

धनुः धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. धन लाभ के योग हैं. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वाद-विवाद से बचें. युवा वर्ग करियर पर फोकस करें.

मकरः समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. व्यवसाय में निवेश से पहले अनुभवी लोगों से राय लें. लवलाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कुंभः पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं. संपत्ति को लेकर भाई से विवाद हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मीन- मीन राशि के लोगों को काम अधिक होने पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है, अधिक मेहनत करने पर उचित परिश्रम भी मिलेगा. व्यापारियों को यदि कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे, तो जल्दी ही उन्हें इससे राहत मिलने वाली है क्योंकि कानूनी फैसले आपके पक्ष में आने वाला है. युवा दूसरों की बातों पर चलने की जगह खुद के दिमाग का प्रयोग करें वरना वह गड्ढे में गिर सकते हैं. घर के बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें, अचानक से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. चलते-फिरते वक्त अलर्ट रहें, गिरकर पैर में चोट लगने की आशंका है. 

अपने घर पर जरूर लगाएं तांबे से बना सूर्य, सुख समृद्धि का होगा आगमन, लेकिन दिशा का रखें ध्यान

अपने घर पर जरूर लगाएं तांबे से बना सूर्य, सुख समृद्धि का होगा आगमन, लेकिन दिशा का रखें ध्यान

 नई दिल्ली, Copper Sun Vastu Tips : घर की सजावट के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह की फूलों, तस्वीरों आदि का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका घर खूबसूरत नजर आएं। वास्तु के हिसाब से घर में मौजूद हर एक चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। जिसका असर उस घर में रहने वाले हर एक सदस्य के जीवन पर पड़ता है। इसी कारण वास्तु में घर में किस दिशा में कौन सी वस्तु रखें।

Copper Sun Vastu Tips : इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसी तरह प्रवेश द्वार में कौन कौन सी चीजें लगाएं कि घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास हो। वास्तु में घर के बाहर लगाने के लिए कई चीजें बताई है जो पॉजिटिव एनर्जी (Positive Vibe) पैदा करती हैं। इन्हीं में से एक है तांबे से बना हुआ सूर्य।

Copper Sun Vastu Tips : सूर्य को घर के प्रवेश द्वारा की दीवार में लगाना काफी शुभ माना जाता है। आमतौर पर इस तरह का सूर्य लोहे सहित कई धातुओं में बना हुआ मिल जाता है। लेकिन वास्तु के मुताबिक तांबे से बना हुआ सूर्य सबसे अच्छा माना जाता है। जानिए तांबे का सूर्य (Copper Sun) लगाने संबंधी सभी वास्तु नियम।

तांबे से बना सूर्य लगाने के फायदे

Copper Sun Vastu Tips : वास्तु के मुताबिक, जिस तरह से सूर्य की किरणें घर में पड़ने से वातावरण में शुद्धता आने के साथ पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। उसी तरह तांबे से बने इस सूर्य को घर की खास दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश कर पाती है।

Copper Sun Vastu Tips : सूर्य के प्रतीक के रूप में तांबे से बने इस सूर्य को लगाने से घर में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के साथ वैभव मिलता है।

Copper Sun Vastu Tips : तांबे का सूर्य लगाने से आपका प्रभाव चारों ओर फैल जाता है। धन लाभ के साथ-साथ प्रसिद्ध लोगों के साथ मिलना -जुलना बढ़ जाता है।

Copper Sun Vastu Tips : अगर आप कुछ क्राफ्ट संबंधी उद्योग शुरू कर रहे हैं तो तांबे का सूर्य जरूर लगाएं। माना जाता है कि इसे लगाने से व्यक्ति के लोगों के साथ संबंध मजबूत बनते हैं जो आगे चलकर लाभकारी साबित होते हैं।

Copper Sun Vastu Tips : व्यापार में लाभ के लिए ऑफिस, दुकान आदि में तांबे से बना सूर्य लगाना लाभकारी होता है। इसे लगाने से कभी भी व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है

किस दिशा में रखें तांबे से बना सूर्य

Copper Sun Vastu Tips : वास्तु के हिसाब से तांबे का सूर्य पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में कोई द्वार या फिर खिड़की नहीं हैं, तो आप दीवार में लगा दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Copper Sun Vastu Tips : करियर में बढ़ोत्तरी के लिए ऑफिस की पूर्व दिशा की ओर तांबे का सूरज लटका दें। ऐसा करने से नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

 

Aaj Ka Panchang: आज 03 जनवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 03 जनवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 03 जनवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - पौष
अमांत - पौष

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी - जनवरी 02 08:23 PM - जनवरी 03 10:01 PM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - जनवरी 03 10:01 PM - जनवरी 05 12:00 AM 

नक्षत्र
कृत्तिका - 02 जनवरी 02:24 PM - 03 जनवरी 04:26 PM
रोहिणी - 03 जनवरी 04:26 PM - 04 जनवरी 06:49 PM

योग
शुभ - 03 जनवरी 06:53 AM - 04 जनवरी 07:07 AM
शुक्ल - 04 जनवरी 07:07 AM - 05 जनवरी 07:34 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - 03:19 PM
चन्द्रास्त - 04:55 AM

अशुभ काल
राहु- 03:28 PM – 04:51 PM
यम गण्ड - 09:58 AM – 11:20 AM
गुलिक - 12:43 PM – 02:06 PM
दुर्मुहूर्त - 09:25 AM – 10:09 AM, 11:25 PM - 12:17 AM
 
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:21 PM – 01:05 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM – 06:19 AM
अमृत काल - 01:50 PM - 03:34 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग - 07:12 AM - 04:26 PM

Aaj Ka Rashifal, 03 january 2023 : मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, जानें आज का राशि‍फल

Aaj Ka Rashifal, 03 january 2023 : मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, जानें आज का राशि‍फल

 Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 january 2023 : 03 जनवरी 2023 का राशिफ़ल-

 आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र व वृष राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क,मिथुन व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल.
1. मेष- सूर्य भाग्यभाव में व चन्द्रमा द्वितीय में हैं।द्वादश गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।कम्बल का दान करें।
 
2. वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं ।जाँब के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
 
3. मिथुन- शिक्षा में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर पॉलिटीक्स में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर आम का पेड़ लगाएं। असत्य मत बोलें।
 
4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से एकादश व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
 
5. सिंह- जाँब में सफलता है।जाँब में नवीन पद की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। श्री कृष्ण उपासना करें
 
6. कन्या- वृष में चन्द्रमा व मकर का शनि राजनीति के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।
 
7. तुला- आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाये।
 
8. वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि से द्वितीय व शनि तृतीय दिवस को सफल करेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है
 
9. धनु- सूर्य का इस राशि में ,चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।
 
10.मकर- चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान व शनि का इस राशि में गोचर शिक्षा के लिए शुभ है ।शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।लाल व नीला रंग शुभ है।
 
11. कुंभ- सूर्य एकादश,चन्द्रमा चतुर्थ व शनि द्वादश हैं। द्वादश शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
 
12. मीन- चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य दशम व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है।एकादश शनि न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
Aaj Ka Panchang, 02 january 2023 : आज एकादशी का व्रत, जानें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 02 january 2023 : आज एकादशी का व्रत, जानें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 02 january 2023 in Hindi Today : आज पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।आज एकादशी का व्रत व सोमवार है।भगवान विष्णु व शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है

 
आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

 
दिनांक 02 जनवरी 2023
दिवस सोमवार
माह पौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:15am
सूर्यास्त 05:35 pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष
करण वााणि‍ज
योग साध्य
 
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
 
शुभमुहूर्त समय अशुभ मुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से 12:45 pm तक राहुकाल सायंकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
विजय मुहूर्त 02:31pm से 03:26 pm तक    
गोधुली मुहूर्त 06:41pm से 07:06pm तक  
 
 
Horoscope Today 2 January 2023: मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि को हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 2 January 2023: मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि को हानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today  2 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. पंचांग के अनुसार आज एकादशी की तिथि है. इस दिन मेष राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल  (Rashifal in Hindi)- 

मेष राशि -
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसंन्नता दिलाने वाला रहेगा. आज आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करके अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को  आप समय रहते पूरा करेंगे, जिससे आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे. घर परिवार में यदि कुछ रिश्तो में अनबन चल रही थी, तो  आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे.

वृषभ राशि -
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आज आप बहुत ही खुशनुमा अंदाज में रहेंगे. विद्यार्थियों का भी  पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और नौकरी में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे दूसरे स्थान पर जा सकते हैं. छोटे बच्चे  आपसे कहीं घूमने फिरने की जिदद कर सकते हैं, इसे आप पूरी अवश्य करेंगे.

मिथुन राशि - 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत खूब रंग लाएगी और आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे. आज आप कुछ मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं.

कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्य करने के लिए रहेगा. आज आपने जल्दबाजी में कोई निवेश किया, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती है. आज आप अत्यधिक ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण काफी कामों की ओर ध्यान लगाएंगे. माता जी से  आप किसी जरूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं.

सिंह राशि - 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम मिलने से व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपकी अपने साथियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आज आपको धैर्य और संयम दिखाकर काम लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार के सदस्य  आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेगे. सेहत के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा.

कन्या राशि – 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा. आपकी  अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है  व्यवसायिक  क्षेत्र में  स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन आप सभी से विनम्रता बनाए रखें. प्रेम जीवन जी रहे लोग  आज  साथी के साथ डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते है.

तुला राशि -
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है. आज आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. आज आपको कुछ व्यवसाय संबंधित कुछ समझौते करने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है. आज आपके नौकर चाक्ररो के सुखों में भी वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि- 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. कार्य क्षेत्र में  आपके काम से  अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे, जिनसे आपको कोई उपहार भी मिल सकता है,  लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित किसी फैसले को बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है.

धनु राशि –
धनु राशि के जातक को के लिए उस दिन कुछ समस्या भरा रहने वाला है. आज आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में  धैर्य बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से प्यार का इजहार कर सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह भी आपके लिए बेहतर रहेगी.

मकर राशि -
मकर राशि के जातकों के लिए दिन अध्यात्म से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाएगें और बीमारियों से दूर रहेंगें, जिससे आपका दिन बेहतर रहेगा.  आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर काफी धन व्यय कर सकते हैं, जिसमें आपको नियंत्रण बनाना होगा, नहीं तो धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

कुम्भ राशि -
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने  वाला है. आज आप कार्य क्षेत्र से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अपने पार्टनर से सलाह मशवरा लेकर ही लेना होगा. आपको आज किसने पुराने किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है. संतान को यदि आप आज कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन्हे समय रहते पूरा करेगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

मीन राशि -
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. जीवन साथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी और दोनों एक दूसरे के साथ लांग डाईव पर जाने की योजना बना सकते हैं. व्यवसाय में यदि आपको लंबे समय से कम पूरा ना होने के कारण समस्याएं आ रही थीं, तो आज आपको  उनसे भी निजात मिलेगी और आपको कुछ नयी योजनाओं में भी निवेश करना बेहतर रहेगा.

Aaj Ka Panchang, 01 January 2023: हैप्पी न्यू ईयर 2023 के पहले दिन का पंचांग, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 01 January 2023: हैप्पी न्यू ईयर 2023 के पहले दिन का पंचांग, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 01 January 2023 in Hindi Today: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है।अश्वनी नक्षत्र व शिव योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

 
आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक 01 जनवरी 2023
दिवस रविवार
माह पौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथि दशमी
सूर्योदय 07:15am
सूर्यास्त 05:35 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष
करण गर
योग शिव
 
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
 
शुभमुहूर्त समय अशुभ मुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से 12:45 pm तक राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
विजय मुहूर्त 02:31pm से 03:26 pm तक    
गोधुली मुहूर्त 06:41pm से 07:06pm तक  
Aaj Ka Rashifal, 01 January 2023: नए साल के पहले दिन इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें ये कौन सी राशियां हैं

Aaj Ka Rashifal, 01 January 2023: नए साल के पहले दिन इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें ये कौन सी राशियां हैं

 Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 January 2023: आज अश्वनी नक्षत्र है व चन्द्रमा मेष राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

 
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
 
1. मेष- द्वादश गुरु व इस राशि के चन्द्रमा तथा दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
 
2. वृष- छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। शनि भाग्यभाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश दिवस को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व पीला रंग शुभ है।
 
3. मिथुन- इस राशि से सप्तम सूर्य व इस राशि से एकादश गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे।व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।
 
4. कर्क-आज का दिन पॉलिटीक्स में सफलता का है।मीडिया,फ़िल्म व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।कम्बल का दान करें।युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
 
5. सिंह-अभी सूर्य -शुक्र पँचम हुए हैं। चन्द्रमा का नवम भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
 
6. कन्या- चतुर्थ सूर्य व इस राशि से अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।
 
7. तुला- सूर्य अभी इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा यहाँ से अब सप्तम हो गए हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
 
8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। पिता का चरण स्पर्श करें।
 
9. धनु- आज इस राशि का सूर्य व मेष का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। ऊनी वस्त्रों का दान करें।बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।
 
10. मकर-द्वादश सूर्य व शुक्र लाभ देंगे। चन्द्रमा मेष व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।हल्दी का दान करें।जाँब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।
 
11. कुंभ-एकादश स्थान पर सूर्य सफल करेंगे।आज सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला व पालक खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
 
12. मीन-दशम सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा दिवस को मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।हल्दी का दान करें।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।
Aaj ka Panchang, 31 December 2022: आज पंचक खत्म होते ही रवि योग शुरू, फटाफट करें शुभ कार्य

Aaj ka Panchang, 31 December 2022: आज पंचक खत्म होते ही रवि योग शुरू, फटाफट करें शुभ कार्य

 Aaj ka Panchang, 31 December 2022: आज शनिवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि शाम को 6.33 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सुबह 11.47 बजे पंचक भी समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद रवि योग आरंभ होगा। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.44 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.06 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.09 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.13 बजे से 8.36 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.54 बजे से 8.36 बजे तक एवं कंटक नामक योग दोपहर 12.03 बजे से 12.44 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.26 बजे से 2.07 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.48 बजे से 3.30 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.41 बजे से 2.59 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल का समय सुबह 9.48 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार सुबह 8.34 बजे से 9.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.48 बजे से 4.26 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सांय 5.44 बजे से 7.26 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.07 बजे से अर्द्धरात्रि 12.30 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.09 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.47 बजे से अगले दिन 1 जनवरी 2023 को सुबह 7.16 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 31 December 2022: कैसा रहने वाला है राशियों के लिए साल 2022 का अंतिम दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 December 2022: कैसा रहने वाला है राशियों के लिए साल 2022 का अंतिम दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

 Horoscope Today 31 December 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope। साल 2022 का आज अंतिम दिन है. कल से साल 2023 शुरू होगा. आज ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही कष्टकारी साबित हो सकता है. इसलिए ये लोग सावधान रहें.

पंचांग (Panachang Today) के अनुसार आज नवमी की तिथि है. इस दिन मीन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बना है. ज्योतिष ग्रंथों में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है. शनिवार के दिन किन राशि वालों को लाभ होगा है, आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी सरकारी निवेश को करने से पहले उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है. आज आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की पूरी जानकारी देंगे. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा. आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना को बनाने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप उसमें कुछ जानकारियों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके कुछ शत्रु उन्हें लीक कर सकते हैं. माता-पिता की सेवा में भी आप  दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. कार्य क्षेत्र में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उसे तोड़ सकते है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन संपत्ति संबंधित मामलों में सुधार लेकर आएगा. यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपके किसी कीमती सामान के चोरी होने का चोरी होने का भय सता रहा है. आपके कुछ प्रशासनिक मामले  आज आपके पक्ष में बने रहेंगे और आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. माता जी की आपसे  किसी बात पर झड़प हो सकती है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसंन्नता दिलाने वाला रहेगा. यदि कार्यक्षेत्र में कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं को लेकर आ परेशान चल रहे हैं, तो आप फिर से उनकी शुरुआत कर सकते हैं. आपको भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी सेहत में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं. आपको  कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में धैर्य  दिखा कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई उनको क्रोध दिला सकता है, जिसके बाद कोई उसका पूरा फायदा उठा सकता है. आज आप लोगों की कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें, नहीं तो कोई आपका लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं. माताजी से आप परिवार में जल रही उलझनो को लेकर बातचीत कर सकते हैं, तभी आपको उसका समाधान मिल पाएगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी. व्यवसाय  में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. साझेदारी में आप कुछ अच्छे कामों को कर सकते हैं. यदि आप किसी नई संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आप पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बना पाएंगे, जो लोग नौकरी में तरक्की चाहते हैं, उन्हें आज प्रमोशन मिल सकता है.  कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को भी  कोई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
वृश्चिक राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे और लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको  किसी नई उपलब्धि के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपकी सुख व सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप आज घर की साज सच्चा पर भी विशेष ध्यान देंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है और वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.  आप अपने परिजनों से मिलकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में कामयाब रहेंगे और आपको आपके भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा. साझेदारी में किसी काम को करने की कोई योजना बना सकते हैं. आपके किसी पुराने कर्ज को भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा. आपको आज घर व बाहर तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे. आप एक लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे, नहीं तो वह लटक सकती है. आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और कला कौशल से भी  आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से आज वह प्रसन्न रहेंगे और किसी बड़े पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी.

Aaj Ka Panchang 30 December 2022: आज है दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शुक्रवार का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 30 December 2022: आज है दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शुक्रवार का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 30 December 2022: आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही पंचक का चौथा दिन है। आज के दिन काफी खास योग बन रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गाष्टमी का भी व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने की विधान है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शुक्रवार का पंचांग राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त।

आज का शुभ मुहूर्त

पौष मास की अष्टमी तिथि- आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक

वरीयान योग- आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक

अमृतसिद्धि योग - 30 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 24 मिनट से 31 दिसंबर को सुबह 7 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग - 30 दिसंबर सुबह 11 बजकर 24 मिनट से 31 दिसंबर को सुबह 7 बजे तक।

परिघ योग- आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट से  31 दिसंबर सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र- दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा।

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक

दिशाशूल: पश्चिम।

ग्रहों की स्थिति-  बुध वक्री धनु राशि में, शुक्र मकर राशि

आज का अशुभ मुहूर्त

आज का राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक

यम गण्ड - दोपहर 2 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 4 मिनट तक

दुर्मुहूर्त - सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 45 मिनट तक, दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 7 बजे

सूर्यास्त - शाम 5 बजकर 21 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय - 30 दिसंबर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal 30 December 2022: साल के आखिरी शुक्रवार को बन रहा खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Aaj Ka Rashifal 30 December 2022: साल के आखिरी शुक्रवार को बन रहा खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

 आज का राशिफल 30 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होगा। इसके साथ ही आज लक्ष्‍मी नारायण योग के बीच शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी किन-किन राशियों पर मेहरबान होंगी। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और करियर के मामले में कैसा रहेगा, देखें क्‍या कहता है ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला का राशिफल।

मेष राशि : व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे और आप मन लगाकर काम करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम को भी अपने हाथ में लेंगे और उसकी शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, जिससे आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिलेगा। आज आप घर का कोई नया सामान खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : खर्च में वृद्धि होगी, आमदनी ठीक-ठाक रहेगी

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। किसी कारणवश आप मानसिक रूप से काफी चिंता में रहेंगे और इस कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी थोड़ा गिर सकता है। आप सोच विचार कर अधिक समय व्यतीत करेंगे तो लाभ होगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी। दिन पर दिन काम के सिलसिले में आप काफी मेहनत करेंगे और परिणाम भी आपके फेवर में आएंगे। आपके परिवार के सदस्य आपके काम में सहयोगी रहेंगे और आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे, वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि : आप एक नयापन महसूस करेंगे

मिथुन राशि वालों का आज का दिन बच्‍चों के साथ अच्‍छा बीतेगा। आपका उनका पूरा ध्यान भी रखेंगे। इससे आप एक नयापन महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में कुछ तनाव महसूस करेंगे और कुछ घरेलू समस्या इसका कारण बन सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ सैर सपाटा करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आपके काम की तारीफ होगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा

कर्क राशि के लोग आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू खर्चों के मामले में भी आज आपको हाथ संभालकर खर्च करना चाहिए। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, जिनका आप बखूबी सामना करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम की भावना रहेगी और कहीं बाहर जाकर परिजनों के साथ भोजन करने का विचार बनेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तनाव के बीच दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपको गुस्से से बचना होगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि : सेहत के मामले में दिन कमजोर है

सिंह राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आज किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। यात्री की तैयारी पूरी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी रहेगा क्योंकि सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर है। आज खर्चों में वृद्धि होगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें मनाना मुश्किल होगा। आज आप पर काम का दबाव भी अधिक रहेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि : धन का आगमन होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। धन का आगमन होगा और आय में मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए उपहार ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी कारण से विवाद हो सकता है और उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है जबकि विवाहित लोग अपने घरेलू जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। नौकरी के मामले में भी दिन अच्छा है, क्योंकि आपका भाग्य आपका साथ देगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

तुला राशि : प्रेम संबंधों में तनाव

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और सभी कार्य अपने रूटीन के अनुसार पूरे होने से आप काफी रिलैक्‍स फील करेंगे। आपका मन भी लगेगा। आप चाहेंगे कि सारे काम समय से पूरे हो जाएं और इसके लिए आप भरपूर प्रयास भी करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जो इसमें आपकी मदद करेगा। अचानक कहीं से धन आने के योग बन रहे हैं। परिवार में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान देने का अच्छा परिणाम आज देखने को मिलेगा जब उन्हें अपने काम की सराहना मिलेगी। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके विरोधी शांत रहेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने घरेलू जीवन में प्यार का एहसास होगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

वृश्चिक राशि : प्रेम की भावना बढ़ेगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन तो लाभपूर्ण है, लेकिन आपको आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और खर्चे बढ़ेंगे। बेवजह के मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने जीवनसाथी के करीब आएंगे और एक-दूसरे के साथ समझ बढ़ेगी। प्रेम की भावना बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच का तनाव भी आज दूर होगा और आप खुश नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। आज अचानक कहीं यात्रा के योग है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि : आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आर्थिक मामलों में लाभ होगा। पैसों के मामले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कहीं से धन का आगमन होगा और आपका अटका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सही रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन शुभ है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें घरेलू जीवन में कुछ परेशानी महसूस होगी। बेहतर होगा कि जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी लेकिन अपने खानपान पर ध्यान जरूर दें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मकर राशि : गैस की शिकायत हो सकती है

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी होने से काम में मन नहीं लगेगा। इस वक्‍त सर्दी से बचकर रहना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति आपकी बढ़ती हुई लापरवाही के कारण आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट खराब या गैस की शिकायत हो सकती है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और निजी जीवन भी आपको संतुष्टि देगा। प्रेम जीवन में रोमांस के मौके मिलेंगे वहीं शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और भी खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कुंभ राशि : अपनी पसंद का खाने को मिलेगा

कुंभ राशि के लोगों के जीवन में आज सब कुछ सामान्‍य रहेगा और आप अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार सभी कार्य करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे बिना मेहनत के भी कुछ काम बन जाएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी आपको खुशी देने की कोशिश करेगा और आपके लिए कुछ नया करेगा। आज आपको अपनी पसंद का खाना खाने को मिल सकता है, प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें।

मीन राशि : आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा। आपका मन एक जगह नहीं रुकेगा, बल्कि आपके दिमाग में एक ही समय में कई योजनाएं चलेंगी। आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लें जो आपका मित्र हो। काम के सिलसिले में दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा, लेकिन मन में अनजाना डर बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

29 December Ka Panchang: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 December Ka Panchang: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 29 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  

सप्तमी

19:23 तक
नक्षत्र   पूर्वभाद्रपदा 11:38 तक
करण

गारा
वणिजा

07:56 तक
19:23 तक

पक्ष शुक्ल  
वार    गुरुवार  
योग   व्यतिपाता 11:43 तक
सूर्योदय 07:17  
सूर्यास्त 17:28  
चंद्रमा    मीन  
राहुकाल 13:39 − 14:55  
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास पौष  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02 − 12:43


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Horoscope Today 29 December 2022: आज का राशिफल मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष, सभी राशियों का जानें राशिफल

Horoscope Today 29 December 2022: आज का राशिफल मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष, सभी राशियों का जानें राशिफल

 Horoscope Today 29 December 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार आज सप्तमी की तिथि है. इस दिन मीन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बना हुआ है, जो सभी राशि वालों को प्रभावित कर रहा है. इस दिन किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है, आइए जानते हैं आज का राशिफल  (Rashifal in Hindi)-                      

मेष-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक उन्नति पर फोकस बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और किसी विपरीत परिस्थिति में  आपको धैर्य बनाए रखना होगा. आप अपने घर आज  किसी पूजा पाठ व भजन, कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं.

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला रहेगा. आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करने की इच्छा पूरी होगी और अपने मित्रों के साथ आज आप  किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. कार्य क्षेत्र में  आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें, नहीं तो वह बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा.

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने के लिए रहेगा,जिनमे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य संविधान के कार्यों में लगाएंगे.आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. भाई बहनों से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे और आप किसी संपत्ति का सौदा भी कर सकते हैं.

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज  कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे. आप आज मित्रों के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपने अपने रूटीन मे में बदलाव नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी हो सकता है. आपका कोई मित्र  धन उधार मांग सकता है.

सिंह- 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहे अवरोध से आपको छुटकारा मिलेगा और रक्त सम्बन्धी रिश्तो में मजबूती आएगी. आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को क्या हुआ था, तो  आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा.

कन्या- 
कन्या राशि के जातको ने यदि  पहले किसी से धन उधार  लिया था, तो आपको उसे समय रहते ने चुकाना होगा, नहीं तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है. व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी. यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह भी आज  मेहनत व लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे. अधिकारी भी आपकी मेहनत देखकर आपसे प्रसन्न रहेंगे.

तुला- 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करेंगे. आप अपने वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आप कुछ मनोरंजन के कार्यक्रमों की भी योजना बना सकते हैं.

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राईज पार्टी का आयोजन होगा और परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. परिवार में आप लोगों को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे.

धनु-
आज के दिन आप बंधुत्व की भावना से आगे बढ़ेंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें आप अपनी बात लोगों के सामने रखें और किसी की गलत बात के लिए हां ना करे. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे है, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी और किसी व्यक्ति पर  आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. कार्य क्षेत्र में  आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे.

मकर-
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. आप संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा. यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो वह लंबा लटक सकता है, लेकिन यदि आपसे  कोई बड़ा निवेश करने को कहे, तो आपको उसमें चुप लगाना होगा.

कुंभ- 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आप कुछ रचनात्मक कार्या मे आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन मजबूत रहेगा. आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आप कोई बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने कुछ खर्चा में कटौती करनी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे.

मीन- 
मीन राशि के जातकों की आज सामाजिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और धर्म कर्म के कार्या में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो  में भी मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो  आपसे कोई वाद-विवाद पनप सकता है. आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं और छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे.

Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसंबर 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसंबर 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 विक्रम संवत - 2079, राक्षस

शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - पौष
अमांत - पौष

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी   - दिसंबर 27 10:53 PM – दिसंबर 28 08:44 PM
शुक्ल पक्ष सप्तमी   - दिसंबर 28 08:44 PM – दिसंबर 29 07:17 PM

नक्षत्र
शतभिषा - दिसंबर 27 02:27 PM – दिसंबर 28 12:46 PM
पूर्वभाद्रपदा - दिसंबर 28 12:46 PM – दिसंबर 29 11:44 AM

योग
सिद्धि - दिसंबर 27 05:27 PM – दिसंबर 28 02:20 PM
व्यातीपात - दिसंबर 28 02:20 PM – दिसंबर 29 11:46 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - दिसंबर 28 11:24 AM
चन्द्रास्त - दिसंबर 28 11:15 PM

अशुभ काल
राहु - 12:28 PM – 1:47 PM
यम गण्ड - 8:30 AM – 9:49 AM
गुलिक - 11:08 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 06:53 PM – 08:25 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 04:04 AM – 05:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:34 AM – 06:22 AM

Horoscope Today 28 December 2022: इन 6 राशियों को हो सकती है धन की हानि, मेष-मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 28 December 2022: इन 6 राशियों को हो सकती है धन की हानि, मेष-मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 28 December  2022,  Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार 28 दिसंबर 2022, बुधवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा. बुधवार को सिद्धि योग रहेगा. आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाने के लिए रहेगा. आप किसी काम के नीति में नियमों का पूरा पालन करें और किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्य को आज रिटायरमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आज आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे.

वृषभ
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा. आज आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आपके कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है. आपको आज शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आज आपकी दीर्घकालीन योजनाएं सफल रहेंगी और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.  आपको आज काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. माताजी से आज आप अपने मन की कुछ उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.  आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आपके परिजन किसी परिजन से सलाह मश्वरा करेगे, तो आप किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं. आपको कुछ अनजान लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं और आपका कोई  भरी बड़ी भारी नुकसान हो सकता है.

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा. व्यापार संबंधित कुछ जानकारियों को आज गुप्त रखें, नहीं तो आपके शत्रु इन का फायदा उठा सकते हैं. परिवार के करीबीयो से आज आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी. आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और स्थायित्व की भावना को पूरा बल मिलेगा.

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग  किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं और घर परिवार में चल रहे वाद विवाद को  आप मिलजुलकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे. मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. आपको किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है.

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा. आप सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. कला व कौशल से आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे. आपको  नौकरी में सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा व उनमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आज आपको कामकाज के मामले में किसी पर भरोसा नहीं करना है व आपको बिजनेस संबंधी यदि कोई आईडिया है, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है. यदि आप किसी भूमि वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी  पूरी होगी.

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप कारोबार को लेकर पूरी सक्रियता दिखाएंगे और आप किसी से बहस बाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको  अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को  आप समय रहते ले, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और रक्त सम्बन्धी रिश्तो में आज मजबूती आएगी.

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आप  कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे और परिवार में  चल रहे वाद विवाद को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन पारिवारिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा. आज लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अक्समात धन लाभ मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा।. आप पुराने निवेशो से  अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा.

 

Aaj ka Panchang, 27 December 2022: आज रवि नामक शुभ योग में करें नया काम स्टार्ट, बरसेगा पैसा

Aaj ka Panchang, 27 December 2022: आज रवि नामक शुभ योग में करें नया काम स्टार्ट, बरसेगा पैसा

 Aaj ka Panchang, 27 December 2022: आज मंगलवार को पौष माह के शु्क्ल पक्ष की पंचमी तिथि है जो रात्रि 10.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.42 बजे होगा। आज पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय आज 10.49 बजे तथा चन्द्रास्त का समय 10.10 बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.16 बजे से 9.57 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक अशुभ योग दोपहर 1.23 बजे से 2.05 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.53 बजे से 8.34 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.16 बजे से 9.57 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.38 बजे से 11.20 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.47 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 2.56 बजे से 4.14 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज उत्तर दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.09 बजे से दोपहर 1.46 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 3.05 बजे से 4.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.23 बजे से रात्रि 9.05 बजे तक लाभ का एवं रात्रि 10.46 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.10 बजे तक क्रमशः शुभ व अमृत के चौघड़िया रहेंगे। आज दोपहर 2.27 बजे से अगले दिन (28 दिसंबर, 2022) को सुबह 7.15 बजे तक रवि नामक शुभ योग रहेगा। दोपहर में 2.12 बजे से 2.54 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। आज अभिजित मुहूर्त का समय दोपहर 12.07 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 December 2022: इन 5 राशि वाले जातकों का जागेगा सोया भाग्य, बजरंगबली पूरी करेंगे मनोकामनाएं

Aaj Ka Rashifal 27 December 2022: इन 5 राशि वाले जातकों का जागेगा सोया भाग्य, बजरंगबली पूरी करेंगे मनोकामनाएं

 Aaj Ka Rashifal 27 December 2022: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है।  पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से रवि योग लग जायेगा। आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवारवालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे> इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

लकी रंग - मैरून 

लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।

लकी रंग - गोल्डन
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी अपने के साथ बहस करने से बचें, जिससे आपका समय बचेगा।  ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस के बारे में तारीफ करेंगे। लवमेट्स में चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

लकी रंग - पीच 
लकी नंबर- 9

कर्क राशि

 आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आपका पेंडिंग वर्क आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते हैं, उनका दिन आज अच्छा रहेगा।  कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी कुत्ते को रोटी खिलायें, परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। 

लकी रंग - काला
लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का ज्यादा सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे।  किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन हो सकती है, समझदारी से काम लेने पर आपकी टेंशन कम होगी। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। 

लकी रंग - पीला
लकी नंबर- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल आज बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। एक दूसरे के रिश्तों की कद्र करेंगे। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक सपोर्ट आपको मिलेगा। मौसम के कारण आपकी सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपना व अपनों का ख्याल रखें।

लकी रंग - ग्रे
लकी नंबर- 8

तुला राशि

अच्छा रहेगा। रुका कोई काम भाई की मदद से आप पूरा कर लेंगे।  घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा।  स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।  मंदिर में साफ सफाई का ध्यान रखें, आपको सुख मिलता रहेगा।

लकी रंग - ब्लू
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सारे कामकाज सम्भाल लेंगे। बच्चों से रिलेटेड आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की हेल्प करने से आपको लाभ होगा। नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमें आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवारवालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। 

लकी रंग - ब्राउन 
लकी नंबर- 6

धनु राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। घर के आस-पास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद ही इम्प्रेस्सेड होंगे। ऑफिस के कार्यों से संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। 

लकी रंग - सिल्वर
लकी नंबर- 2

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों के साथ आपकी मीटिंग होंगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। अपने जीवन साथी के साथ आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे।  

लकी रंग - हरा
लकी नंबर- 1

कुम्भ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई केस जो कोर्ट में चल रहा है, उसमें आपको अधिक सफलता मिलेगी।  परिवारवालो के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। शिक्षण के क्षेत्र में आपको आज अधिक सफलता मिलेगी। आप आज कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है।

लकी रंग - पर्पल 
लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बिजनेस कर रहे लोग लाभ कमाने के लिए नए नए उपाय सोचेंगे। आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है, गाय को चारा खिलायें। 

लकी रंग - मैरून 
लकी नंबर- 9