BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Horoscope Today 22 January 2023: कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 22 January 2023: कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 22 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं दोपहर 01:50 के बाद चन्द्रमा-शनि का विष रहेगा.आज शाम 06:43 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी.

आज पूरे दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का साथ मिलेगा. चन्द्रमा दोपहर 01:50 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे. आज शुभ समय दो हैं.सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा.

मेष राशि (Aries Horoscope)

चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे राजनितिक में होगी उथल-पुथल. रिक्रुटमेंट बिजनेस के लिए समय प्रतिकूल रहेगा. आप नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं. वर्कस्पेस पर कम्युनिकेशन में सुधार आएगा.फैमिली में आपकी सलाह से किसी बात पर बहस हो सकती है.अगर आप सिंगल हैं तो आपको रिजेक्शन के सामना करना पद सकता है. बिजी शेड्यूल के चलते आपकी सेहत पर असर पड़ेगा. रिक्रुटमेंटर में पड़कर स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं. ऑफिस के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा आपका भाग्य. सप्ताह की शुरुवात में बिजनेस में परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलेगा.वर्कस्पेस पर आपको बेस्ट एम्प्लॉय का खिताब मिल सकता है.आपके परिवार वाले आपकी इस तरक्की से खुश होगें. शादीशुदा जिंदगी में आपको अपने पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा. फैमिली के साथ आपकी घूमने की प्लानिंग बन सकती है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में आ सकती समस्या. बिजनेस में आपकी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.वर्कस्पेस पर आपकी नेगेटिव छवि बन सकती है. फैमिली में गलतफहमियों के चलते आपकी किसी से बहस हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें. आपकी शारीरिक और मासिक सेहत में गिरावट आयेगी.स्टूडेंट्स के रिजल्ट उनको निराशा दे सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा.वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में क्लाइंट्स में इजाफा आपके बिजनेस को नई ऊँचाई पर ले जाएगा.वर्कस्पेस पर आपकी बहुमुखी प्रतिभा आपको अच्छा पैकेज दिलाएगी.फैमिली में चल रही समस्या को आप आसानी से हल कर देंगे. शादीशुदा जिंदगी में आ रही दिक्कतें अब खत्म होगी और अब खुशहाल जीवन होगा. डाइट प्लान से आपकी सेहत में सुधार आयेगा.स्टूडेंट्स  एग्जाम में सफल होंगे.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा.बिजनेस में अच्छी अर्निंग के लिए किसी और फील्ड में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं. हेल्थ को लेकर ध्यान और योग से आप अपने जिंदगी को बेहतर बना पाएंगे. जॉब में चेंज की प्लानिंग बन सकती हैं.फैमिली में सभी का साथ मिलेगा. शादी शुदा जिंदाही में रिश्ते अच्छे रहेंगे. इंजीनियरिंग और मेडिकल स्टूडेंट्स अच्छा परफॉर्म करेंगे. ऑफिस का ट्रैवल करते समय आप अपने सामान का ध्यान रखें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे संतान से सुख मिलेगा.वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में इजाफा होगा साथ ही नए क्लाइंट्स भी बनेंगे. अगर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.दूर के Relative से आपको धन लाभ हो सकता है.शादीशुदा जिंदगी में आप अपने पार्टनर की खुशी में अपनी खुशी को पाएंगे. सेहत को लेकर आप अलर्ट रहें.स्टूडेंट्स नए आइडियाज के साथ अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते है.

तुला राशि (Libra Horoscope)

चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में कोई बड़ी सरकारी डील आपके हाथ से निकल सकती है.वर्कस्पेस पर जायदा काम करने के बाद भी आपके कार्य की सराहना नहीं होगी. सामाजिक लेवल पर आपके स्वभाव से छोटा झगड़ा होना संभव है. लाइफ पार्टनर आपकी बात को नहीं मानकर मन मर्जी के कार्य करेंगे. सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.स्टूडेंट्स अपने पेरेंट्स की उम्मीदों पर खरें नहीं उतर पाएंगे.फैमिली में किसी दिक्कत के चलते फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कैंसल हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त करेंगे आपकी मदद.पुराने बिजनेस के साथ आप नए बिजनेस को आसानी से संभाल पाएंगे. बिजनेसरी में आपके पुराने सपने पूरे होंगे. फैमिली लाइफ में चल रही दिक्कत का समाधान आप आसानी से कर पाएंगे.शादीशुदा जिंदगी में जल्द ही आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. दिमाग में स्ट्रेस कम होगा जिससे आपका एकाग्रता बढ़ेगी .स्टूडेंट्स के EQ और IQ लेवल में इजाफा होने से एग्जाम्स में सफलता मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे फाइनेंस में लाभ होगा.बिजनेस में अटके हुए काम बनने से बिजनेस नई रफ्तार पकडे़गा. नौकरी पेशा लोग अपने प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बात कर सकते हैं.फैमिली के साथ बिताया गया टाइम आपको मन में शांति व सुकुन देगा. शादीशुदा जिंदगी में रोमांच और रोमांस रहेगा.घर में किसी की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी.IT स्टूडेंट्स के लिए समय शानदार व जानदार है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा. बिजनेस इन्वेस्टमेंट के साथ बिजनेस को बढ़ाने की प्लानिंग भी बना रहे है, तो सुबह 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 के मध्य का समय आपके लिए बेहतर रहेगा.वर्कस्पेस पर आपके कॉन्टैक्ट की वजह से ही आपके प्रमोशन की संभावना बन रही है. शादीशुदाइफ में संतान के साथ खुशी के पल जी पाएंगे. शादी शुदा जिंदगी में रोमांस और रोमांच का तड़का लगना संभव है. सेहत में बदलाव आपको नई ऊर्जा देंगे. टीचिंग या एजुकेशन फील्ड से अगर आप हैं तो आपको इस फील्ड में सफलता मिलेगी. कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए इस समय यात्रा को अवॉइड करें. ज्यादा से ज्यादा अपना कार्य ऑनलाइन करें. जरूरी होने पर ही यात्रा करें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. बिजनेस में आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा.वर्कस्पेस पर पोस्ट के कम और ट्रांसफर की ज्यादा संभावना बन रही है.फैमिली में बॉन्डिंग की कमी के चलते रिश्ते तेज नहीं होंगे. शादीशुदा जिंदगी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.लम्बे समय से चल रही सेहत में दिक्कत परेशानी का कारण बनेगी.स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में जब तक बदलाव नहीं लाएंगे तब तक वो बेहतर रिजल्ट प्राप्त नहीं करेंगे. अगर आपको कोई बीमारी है तो इस समय यात्रा न करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)

चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी.वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में अपनाई गई मार्केटिंग तकनीक आपके बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाएगी. बेरोजगार के लिए नेटवर्किंग एक अच्छा ऑप्शन रहेगा.फैमिली में बड़ो की सलाह से किया गया कार्य आपको अपार सफलता दिलाएगा.लाइफ पार्टनर आपके काम में हाथ बटाएगा जिससे आपके समय में बचत होगी. एनर्जी लेवल बेहतर होने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी. अच्छे कॉलेज में अगर आप एडमिशन पाना चाहते है तो उस कॉलेज में सीट पाना आपका एक मात्रा सपना होगा. किसी भी तरह का  ट्रैवल प्लान बनना संभव है.

Chanakya Niti: कामयाब होने के लिए चाणक्य की इस बात को कभी न करें नजरअंदाज, नहीं खाएंगे मात

Chanakya Niti: कामयाब होने के लिए चाणक्य की इस बात को कभी न करें नजरअंदाज, नहीं खाएंगे मात

 Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं कि काम चाहे छोटा हो या बड़ा हो, उसे पूरा करने करने के लिए पूरी ताकत लगा देनी चाहिए. हर वर्ग के व्यक्ति का काम बंटा हुआ है जैसे विद्यार्थी का कर्तव्य है अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगन से पढ़ाई करना.

चाणक्य ने बताया है कि जीवन में सफल होना है तो किन व्यक्ति को अधिक नींद का त्याग करना जरूरी है. ऐसे लोगों के लिए नींद नुकसानदायक है, ये न सिर्फ उनकी सफलता में बाधा है बल्कि इससे उन्हें गंभीर शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं.

स्टूडेंट्स - युवा और विद्यार्थी देश का भविष्य है. इनके कंधों पर राष्ट्र के विकास का जिम्मा होता है. स्टूडेंट्स के लिए अधिक नींद उनके और देश के भविष्य को बिगाड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए नींद जरुरी है लेकिन आवश्यकता से अधिक सोना उसके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थी सोता दिखे तो तुरंत जगा दें. छात्र जिंदगी में इस चीज को दरकिनार न करें. कहते हैं आग में तपकर ही सोने की चमक निखरती है उसकी तरह छात्र जीवन में मेहनत कर ली तो जिंदगी सफलता से भरी होगी.

सेवक - चाणक्य कहते हैं कि घर का सेवक अपने काम के वक्त सोता दिखाई दे तो उसे फौरन जगा दें. सेवक अपना काम समय पर नहीं करेगा तो इसे पूरे घर को कष्ट झेलना पड़ सकता है. इससे उसका मालिक नाराज हो सकता है यहां तक कि उसकी नौकरी भी जा सकती है.

चौकीदार - चौकीदार का काम बहुत अहम होता है उसके ऊपर संपत्ति की जिम्मेदारी होती है. अगर वह ड्यूटी पर सो जाए तो सुरक्षा इंतजाम जोखिम में पड़ सकते हैं. जान-माल का नुकसान हो सकता है. इससे न सिर्फ उसकी नौकरी छिन सकती है बल्कि उसकी जान भी सकते में आ सकती है. गार्ड को सोता देखकर जल्द उठा दें.

भूखा व्यक्ति - अक्सर गुस्से या मजबूरी में लोग भूखे सो जाते हैं. कई बार विवाद के चलते घर में लोग भूखे सो जाते हैं. ऐसे लोगों को उठाकर भोजन कराएं. भोजन न करने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. जो गुस्से में बिना खाए सो जाते हैं उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियां झेलनी पड़ती है, क्योंकि क्रोध व्यक्ति को अंदर ही अदंर जला देता है.

Aaj ka Panchang 21 January 2123: आज मौनी अमावस्या, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा विधि

Aaj ka Panchang 21 January 2123: आज मौनी अमावस्या, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा विधि

 Aaj ka Panchang 21 January 2123: आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. आज मौन रहने का विशेष महत्व है. आज के दिन शनिवार है ऐसे में यह माघ मास की शनिश्चरी अमावस्या भी है. आज का पंचांग आपके लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त लेकर आया है. आज के दिन शनिदेव की विशेष पूजा करने से खास लाभ मिलते हैं. अभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:54 पी एम  तक है. इसके साथ ही राहुकाल 09:53 ए एम से 11:13 ए एम तक है. ध्यान रहे कि अगर आप कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो राहुकाल से बचना चाहिए. इसके अलावा किसी कार्य की शुरुआत के लिए अभिजित मुहूर्त सबसे उत्तम होता है. 

 
आज का पंचांग
सूर्योदय 07:14 ए एम
सूर्यास्त 05:51 पी एम
चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं  
चन्द्रास्त 05:12 पी एम
 
तिथि और नक्षत्र
 
तिथिअमावस्या - 02:22 ए एम, जनवरी 22 तक Krishna Amavasya
नक्षत्र पूर्वाषाढा - 09:40 ए एम तक Purva Ashadha
                     उत्तराषाढा - 06:30 ए एम, जनवरी 22 तक Uttara Ashadha
 
प्रतिपदा           Shukla Pratipada
योगहर्षण - 02:35 पी एम तकⓘ
                     श्रवण
 
वार               शनिवार
पक्ष               कृष्ण पक्ष
 
अयन
द्रिक ऋतु शिशिर दिनमान 10 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स
वैदिक ऋतु हेमन्त            रात्रिमान 13 घण्टे 22 मिनट्स 46 सेकण्ड्स
द्रिक अयन उत्तरायण मध्याह्न 12:32 पी एम
वैदिक अयन उत्तरायण  
 
सम्वत भी जानिए
 
शक सम्वत1944 शुभकृत्
चन्द्रमास माघ - पूर्णिमान्त
                       पौष - अमान्त
 
विक्रम सम्वत 2179 राक्षस
गुजराती सम्वत  2179 आनन्द
 
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या   05:54 ए एम से 07:14 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त   02:19 पी एम से 03:01 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:48 पी एम से 06:15 पी एम
सायाह्न सन्ध्या   05:51 पी एम से 07:11 पी एम
अमृत काल 12:56 ए एम, जनवरी 22 से 02:21 ए एम, जनवरी 22
निशिता मुहूर्त   12:06 ए एम, जनवरी 22 से 12:59 ए एम, जनवरी 22
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:30 ए एम, जनवरी 22 से 07:14 ए एम, जनवरी 22
 
अशुभ समय
राहुकाल09:53 ए एम से 11:13 ए एम  Rahu Kalam
यमगण्ड 01:52 पी एम से 03:12 पी एम
आडल योग07:14 ए एम से 09:40 ए एम
दुर्मुहूर्त 07:14 ए एम से 07:56 ए एम
        10:04 ए एम से 01:18 ए एम, जनवरी 22
                            07:56 ए एम से 08:39 ए एम
गुलिक काल 07:14 ए एम से 08:34 ए एम
Horoscope 21 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

Horoscope 21 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

वृष राशि- पारिवारिक सुख में कठिनाइयां हो सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय में से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धनलाभ होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहे। क्रोध से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।

कर्क राशि- परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सफलता के योग हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

सिंह राशि- आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से दूर रहें। मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है।

कन्या राशि- परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़ें एवं विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेक‍िन नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि- सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।

धनु राशि- घर-पर‍िवार में कोई मांगल‍िक कार्यक्रम हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- परि‍वार के साथ क‍िसी यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कुंभ राशि- पिता का साथ मिलेगा। भाइयों के सहयोग से धनलाभ होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर पर धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि- आय में वृद्धि होगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

Chanakya Niti: बिना अग्नि के ही शरीर को जला देती हैं ये 6 चीजें, व्यक्ति जीवनभर रहता है दुखी

Chanakya Niti: बिना अग्नि के ही शरीर को जला देती हैं ये 6 चीजें, व्यक्ति जीवनभर रहता है दुखी

 नई दिल्ली. Chanakya Niti for wife आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार ज्यादातर लोगों को सख्त और कठोर लगते हैं, लेकिन उनकी बातें जीवन का वास्तविक सत्य हैं. उन्‍होंने जीवन में तमाम विषयों का न सिर्फ गहन अध्‍ययन किया, बल्कि आम जिंदगी में काम आने वाली बातों के बारे में लोगों को भी बताया है. आचार्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी 6 ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो मनुष्य को बिना आग के ही जला देती हैं.

कुग्रामवासः कुलहीन सेवा कुभोजन क्रोधमुखी च भार्या।

पुत्रश्च मूर्खो विधवा च कन्या विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम्॥

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अशिक्षित स्थान पर रहना, नीच व्यक्ति की सेवा करना, पौष्टिकता रहित भोजन करा, झगड़ाली स्त्री, मूर्ख पुत्र और विध्वा कन्या ये सब आसी चीजें हैं, जो शरीर को बिना आग के जलाती रहती हैं.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन सब बातों से व्यक्ति जीवन भर दुखी रहता है. इन सब में से सबसे प्रमुख वह स्तान है, जहां व्यक्ति को लगातार रहना पड़ता है. अगर उस जगह रहने वाले लोगों को व्यवहार ठीक नहीं हो तो व्यक्ति हमेशा दुखी ही रहता है. इस प्रकार अगर किसी को नीच व्यक्ति की नौकरी करनी पड़े या उसे बासी और पौष्टिकता से रहित भोजन  करना पड़े तो भी वो हमेशा दुख में ही रहता है.

चणक्य के अनुसार, अगर कोई स्त्री झगड़लू स्भाव की है और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती हो तो व्यक्ति को गृहस्थ सुख की कभी भी प्राप्ति नहीं हो सकती. मुर्ख पूत्र के होने और घर में विधवा कन्या हो तो यह भी किसी प्रकार के असहनीय पीड़ा से कम नहीं है.

Aaj ka panchang 20 January 2023: आज प्रदोष पर इन शुभ मुहूर्त में शुरू करें कोई भी कार्य, अवश्य सफल होंगे

Aaj ka panchang 20 January 2023: आज प्रदोष पर इन शुभ मुहूर्त में शुरू करें कोई भी कार्य, अवश्य सफल होंगे

 Aaj ka panchang, 20 January 2023: आज शुक्रवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तथा चतुर्दशी तिथि है। प्रदोष सुबह 9.59 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.59 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.51 बजे तथा चन्द्रास्त 4.11 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर सुबह 10.46 बजे से 11.28 बजे तक एवं दोपहर 3.00 बजे से 3.42 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.46 बजे से 11.28 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.00 बजे से 3.42 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.24 बजे से 5.06 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.56 बजे से 8.39 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.14 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 1.51 बजे से 3.10 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.37 बजे से 9.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.38 बजे से 1.58 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.16 बजे से 12.59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेंगे। सुबह 5.28 बजे से अगले दिन 21 जनवरी 2023 को सुबह 6.52 बजे तक अमृत काल रहेगा। दोपहर 2.25 बजे से 3.08 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सायं 5.56 बजे से 6.23 बजे तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Horoscope Today 20 January 2023: मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20 January 2023: मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचाग के अनुसार आज सुबह 09:59 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज दोपहर 12:39 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा.

अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे आज के शुभ समय दो है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा.                               

मेष राशि (Aries Horoscope)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे सोशल लाइफ रहेगी अच्छी. वर्कस्पेस पर ये दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. अगर आपका ट्रेडिंग बिजनेस है तो आप आज कुछ जरूरी निर्णय ले सकते है, उसके लिए यह दिन अच्छा है.

पॉजिटिव सोच से आप हर मुश्किल समस्या का हल निकाल पाएंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है, जो आपकी किस्मत के सितारे चमका सकता है. सोशल प्लेटफार्म पर आप अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा व्यस्त रहेंगे. संतान की सेहत में सुधार आने से आपकी चेहरे की खुशी पुनः लौट आएगी. स्टूडेंट्स उन्नति और तरक्की पा सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझाने का प्रयास करे.वर्कस्पेस पर वर्क लोड ज्यादा होने से आपकी टेंशन बढ़ेगी जिसका असर आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक रहेगा. अगर आपका सर्राफा के काम है तो धन को लेकर समस्या का सामना करना पड़ेगा.

काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का दिन है. किसी प्लानिंग के फेल होने से आप टेंशन में रहेंगे. खिलाड़ियों को ट्रैक पर चोट लगने की संभावना बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे. सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की यात्रा न करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है. अगर आपका होटल, मोटेल या फिर रेस्टोरेंट का बिजनेस है तो उसको पहले जैसी पकड़ में लाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे.

फैमिली में रिश्तों के समर्पण से ही भविष्य में आपको काफी सहायता मिलेगी. वर्कस्पेस पर सबकी बातों पर ध्यान दें पता नहीं कब किस समय आपके काम आ जाएं.वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं. कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार बड़ों की सलाह अवश्य लें. स्टूडेंट्स नेगेटिव सोच रखने वालों से दूरी बना के रखें .परिवार के साथ भी आप बाहर घूमने जा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे बिमारी से छुटाकारा मिलेगा. पार्टनरशिप बिजनेस में जायदा मुनाफे के आसार बन रहे है.वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए सीनियर्स आपको किसी पॉजेक्ट में टीम लीड करने के लिए चुन सकते है.

बिना रिसर्च किए किसी भी प्लानिंग पर काम न करें.आपके आइडियाज और प्लान जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. फैमिली के लिए टाइम निकाल पाने में आप सफल होंगे. लाइफ पार्टनर के इमोशंस को समझते हुए उनके साथ आप खुलकर बातें करेंगे.फैमिली में किसी की सेहत को लेकर आप ट्रैवल कर सकते हैं.

सिंह राशि (Leo Horoscope)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे संतान सुख मिलेगा. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका परफॉर्मेंस टॉप पर रहेगा आपका एनर्जी लेवल भी Top पर रहेगा.

बिजनेस में पुराने दिनों को याद करके आप अपना समय बर्बाद न करें जो आज है उसमें जीएं. और उसे बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं.फैमिली में किसी सदस्य  के लिए आपके मन में कड़वाहट हैं, तो उसे माफ कर दें. परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाने में सफल होंगे .लाइफ पार्टनर के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है. अचानक घूमने जाने की प्लानिंग बन सकती है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में कमी आयेगी. कपड़े और रेडीमेड के बिजनेस में मुनाफा काम और खर्चा ज्यादा होने से आप तंग रहेंगे. जिन लोगों के पास नौकरी नही है वो लोग आलस्य और लेट-लतीफी के चलते सुनहरे अवसर अपने हाथों से गवा सकते है. कमजोरी के चलते आपकी सेहत खराब हो सकती है.

परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. शादीशुदा जिंदगी में  आपके पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग गड़बड़ा सकती है. जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है. एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अपने करियर में कुछ खास नहीं कर पाने से उदास रहेंगे.सेहत को देखते हुए आप किसी भी प्रकार की यात्रा न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. इस दिन चीनी व चांदी का दान भूलकर भी न करें, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र का शुभ प्रभाव घट जाता है.

तुला राशि (Libra Horoscope)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त करेंगे आपकी मदद. सुनफा और वासी योग के बनने बिल्डिंग मैटेरियल बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट के आगे बढ़ जाने से काम का प्रेशर कम हो सकता है. वर्कस्पेस पर सीनियर्स और जूनियर्स से आपको मदद मिलती रहेगी. यह दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, आपके कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होगी.

बिना रिसर्च किए किसी भी काम में हाथ न डाले. अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा. फैमिली में आप अपने आइडियाज और प्लान के लिए सबसे खुल कर बातें करें. खिलाड़ी कसरत कर के अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएंगे. सोशल प्लेटफार्म पर आपका स्टेटस आपके लिए गले की फांस बन सकता है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ.वर्कस्पेस पर आपको आपके साथी लोगों से मदद मिलेगी जो आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए काफी रहेगी.बाजार की हालत को देखते हुए बिजनेस में कुछ बदलाव लाना आपके लिए बेहतर रहेगा.फैमिली में अन्य लोगों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा.

शादीशुदा लोग आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ मजाक के मूड में रहेंगे. दोस्तो के साथ काफी दिनों के बाद टाइम स्पेंड करेंगे.अपनी सेहत को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहें . खिलाड़ी की किसी एक्टिविटी को लेकर घूमने की प्लानिंग बन सकती है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढेगा आपका आत्म-विश्वास. वर्कस्पेस पर छूटे हुए काम को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा. होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस में काफी दिनों के बाद आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है.

ओमिक्रन सब वेरिएंट के चलते यात्रा के दौरान सतर्कता रखें, मास्क, हैंड वाश और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें. फैमिली में बदलाव को खुशी- खुशी अपनाएं.शादीशुदा जिंदगी में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है. सोशल प्लेटफार्म पर आपका आत्मविश्वास टॉप पर रहेगा. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से लाभ होगा. बिजनेस में आपका दिन समस्याओं से भरा रहेगा, आपके विरोधी आपकी समस्याओं का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपका शातिर रवैया आपको सहयोगियों से पीछे रखेगा. फैमिली में आप जीतना शांत रहेंगे उतना आपके लिए बेहतर रहेगा. आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें.

अगर आप शादीशुदा हैं तो किसी बात को लेकर परेशान हो सकते है उसे किसी से कह कर अपना मन हल्का करें. आईआईटी स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे.समाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत है उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की. अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी . बिल्डिंग मैटेरियल, कंस्ट्रक्शन या इंटीरियर बिजनेस में किए गए बेहतर प्रयास का आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा.रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए आवश्यक रहेगा. वर्कस्पेस पर आपको अपनी क्षमता और अच्छे काम पर विश्वास बनाएं रखना होगा. फैमिली में किसी को आपका सौभव ठेस पहुंचा सकता है. आपको अपने व्यवहार में बदलावा लाना होगा. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एग्जाम की चिंता छोड़कर अपने कर्म पर लग जाएं,सफलता आपके हाथ लगेगी. गीता में श्रीकृष्ण ने कहा था कि तुम कर्म करते जाओं फल की चिंता मत करों. आपके आइडियाज बहुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है.

मीन राशि (Pisces Horoscope)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे बनेंगे आप कामकाजी. वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है. संचित पुंजी को उचित तरह से खर्च करें भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगी. किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दें. वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा.

दबाव में आकर किसी भी तरह का निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें. स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती हैं .समाज के कार्यों में आपकी उपस्थिति जरूरी होगी. फैमिली में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल होंगे.

Guru Pradosh Vrat 2023: आज गुरु प्रदोष व्रत में जानिए भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय! फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ…

Guru Pradosh Vrat 2023: आज गुरु प्रदोष व्रत में जानिए भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय! फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ…

 Guru Pradosh Vrat 2023: भगवान भोलेनाथ जी सबसे सरल व सहज देवता हैं। भोले बाबा की भक्ति से भक्तो को सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित त्रयोदशी तिथि हर महीने में दो बार पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में।

Guru Pradosh Vrat 2023: प्रत्येक माह की दोनों त्रयोदशी तिथि भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव शंकर के भक्त विधि-विधान से व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

Guru Pradosh Vrat 2023: इस बार 19 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। गुरुवार को होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव शंकर के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन करने से शिव जी और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व…

प्रदोष व्रत 2023 तिथि
Guru Pradosh Vrat 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 19 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 20 जनवरी शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 59 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए गुरु प्रदोष व्रत 19 जनवरी को ही रखा जाएगा।

गुरु प्रदोष व्रत 2023 पूजा मुहूर्त
Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष की पूजा का शुभ समय 19 जनवरी को शाम 05 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट तक है। आप इस मुहूर्त में विधि पूर्वक भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

गुरु प्रदोष व्रत पूजा विधि
गुरु प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिव जी के सामने दीपक प्रज्वलित कर प्रदोष व्रत का संकल्प लें।
संध्या समय शुभ मुहूर्त में पूजा आरंभ करें।
गाय के दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें।
फिर शिवलिंग पर श्वेत चंदन लगाकर बेलपत्र, मदार, पुष्प, भांग, आदि अर्पित करें। फिर विधिपूर्वक पूजन करें।

प्रदोष व्रत का महत्व
मान्यता है कि गुरु प्रदोष व्रत को करने से रोग, ग्रह दोष, कष्ट, पाप आदि से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस व्रत के पुण्य प्रभाव से नि:संतान लोगों को पुत्र भी प्राप्त होता है। भगवान शिव शंकर की कृपा से धन, धान्य, सुख, समृद्धि से जीवन परिपूर्ण रहता है।

गुरु प्रदोष व्रत कथा
Guru Pradosh Vrat 2023: पौराणिक मान्यता के अनुसार, वृत्तासुर नाम का एक दैत्य था। इस दैत्य ने देवलोक पर आक्रमण कर दिया। जब असुरों की सेना हारने लगी तो वृत्तासुर ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसे देखकर देवता डर गए और देवगुरु बृहस्पति के पास पहुंचें। देवगुरु बृहस्पति ने उन्हें बताया कि “वृत्तासुर पूर्व जन्म में राजा चित्ररथ था। वह भगवान शिव का परम भक्त था। एक दिन उससे कुछ भूल हो गई, जिसकी वजह से देवी पार्वती ने उसे राक्षस बनने का श्राप दे दिया। तब से वह वृत्तासुर बन गया। बृहस्पति देव ने बताया कि वो आज भी शिव जी का परम भक्त है। यदि आप सभी गुरु प्रदोष व्रत को नियमपूर्वक करें, तो वृत्तासुर को हरा सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति के कहना मानते हुए देवताओं ने गुरु प्रदोष व्रत रखकर पूजन किया और वृत्तासुर को परास्त कर दिया।

Chanakya Niti: किसी भी हाल में पत्नी को ना बताएं ये राज, जानिए क्या है वो 4 बातें

Chanakya Niti: किसी भी हाल में पत्नी को ना बताएं ये राज, जानिए क्या है वो 4 बातें

 Chanakya Niti: सैकड़ों वर्ष पहले आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी दुनिया के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बहुत सी ऐसी बाते बताई है जिसको एक मनुष्य अपने जीवन में अपनाकर अपना जीवन सफल बना सकता है।

चाणक्य नीति में उन्होंने पुरुषों के फायदे की कई ऐसी बातें बताई है जिन्हे एक पुरुष को अपनी पत्नी के साथ किसी भी हाल में शेयर नहीं करना चाहिए। आइये हम आपको चाणक्य द्वारा बताई गई ऐसी 4 बातें बताएंगे जिन्हे पुरुषों को हमेशा अपनी पत्नी से छुपाकर रखनी चाहिए। जो लोग ऐसा करते है उनका परिवार बिगड़ते समय नहीं लगती। आइए आपको उन 4 बातों के बारे में बताते है। जानिए 

कमजोरी

आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को हमेशा अपनी कमजोरी को पत्नी से छुपाकर रखना चाहिए। नहीं तो आपकी पत्नी विभिन्न मौकों पर आपसे काम निकलवाने के लिए आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। जिससे आपको अपने जीवन में शर्मिंदा होना पड़ सकता है।  

अपमान

चाणक्य नीति में बताया गया है कि अपने अपमान के बारे में भूलकर भी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि कोई भी स्त्री अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसे में विवाद गुस्से की वजह और बढ़ सकता है। जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है। 

दान

इंसान को दान हमेशा गुप्त रूप से करना चाहिए। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी नहीं बताना चाहिए कि उसने किस चीज़ का और कैसादान दिया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसे दान का कोई मोल नहीं रहता। आपका सारा पुण्यफल व्यर्थ हो जाता है। 

कमाई

चाणक्य नीति शास्त्र में लिखा है कि इंसान को अपनी कमाई के बारे में अपनी पत्नी को पूरी तरह से नहीं बताना चाहिए। इसकी वजह यह है कि पति की असली आमदनी के बारे में जानकर वह उस पर अपना हक जमाने लगती है उसे खर्चा करने से रोकने लगती है। ऐसा होने से पति को अपने खर्चे से भी तरसना पड़ जाता है। 

Aaj Ka Panchang 19 January: जानिए गुरुवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, समय, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 19 January: जानिए गुरुवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, समय, नक्षत्र और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 19 January 2023: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है. जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है. आज गुरुवार का दिन है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. गुरुवार के दिन सच्चे दिल भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है. साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते है. ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन जो भी लोग भगवान विष्णु जी की पूजा करते है और व्रत रखते है उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और उन पर धन की वर्षा करती है. उन पर अपनी कृपा बना कर रखती है. बहुत लोग गुरुवार के दिन व्रत भी करते है.

आज विक्रम संवत आनंद 2079 कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि बृहस्पतिवार है. द्वादशी तिथि अपराह्न 1 बजकर 19 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ. आज सूर्योदय 6 बजकर 54 मिनट तक होगा. आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12 :48 तक रहेगा और राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा. 

आज का पंचांग
आज विक्रम संवत 2079
वार: बृहस्पतिवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि :- कृष्ण पक्ष द्वादशी
योग- ध्रुव
व्रत त्योहार : प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी
ऋतु-सर्दी
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- तैतिल
सूर्योदय: 6 बजकर 54 मिनट तक होगा. 
सूर्यास्त: 5 बजकर 44 मिनट तक होगा.
चन्द्रोदय - जनवरी 19 4:35 AM
चन्द्रास्त - जनवरी 19 2:55 PM 
आज का योग – अतिगंड 
अभिजीत मुहूर्त : 11:56 से 12 :48 तक
राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
यमगण्ड काल- 6:19 से 8:32 तक रहेगा.

Horoscope Today 19 January 2023: तुला, मकर, कुंभ राशि वाले सावधान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 19 January 2023: तुला, मकर, कुंभ राशि वाले सावधान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 19 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 19 जनवरी 2023, गुरुवार का दिन बहुत खास है. आज का दिन विष्णु जी को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रहों की चाल आपके भाग्य को किस तरह से प्रभावित कर रही हैं? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातक को के लिए आज खुशियां लेकर आएगा.  आपको किसी बड़े निवेश कों करने का मौका मिलेगा.  आपके पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो आप उस नजर अंदाज बिल्कुल ना करें. आपके रुके हुए कामों के समय समय से पुरा होने से  खुशियां बनी रहेंगी. संतान से  आप यदि किसी काम को करने के लिए मना करेंगे, तो वह आपसे नाराज हो सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग यदि  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको अधिक से अधिक  स्त्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. संतान से आपने  जितनी उम्मीदें लगायी, थी वह उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को  व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा और अपने लक्ष्य पर चलते रहें, तभी वह पूरा हो पाएगा. कार्यक्षेत्र मे आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है. साझेदारी में किसी काम को करने का आपको मौका मिलेगा.  आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे.  जीवनसाथी को  आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज देन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा. आपको लेनदेन के मामलों में पूरा फोकस बनाए रखना होगा. आप अपने धन को किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा. यदि आपने किसी बहकावे में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है. नौकरी में कार्यरत लोग  अपने कामों की और पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिहं राशि के व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार के सदस्यो का पूरा साथ मिलेगा. आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको घूमने फिरने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातको आज जिद व अहंकार में आकर किसी काम को करने से बचना होगा और घर परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे. किसी भूमि व वाहन की खरीदारी से संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं. जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना लें. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातको के लिए दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा. आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको  कुछ सरकारी कामों से किए गए प्रयासों को लेकर सावधान रहना होगा. आप सभी के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखेंगे. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. ग्रहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा और आप जीवनसाथी के साथ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे. आपको आज कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा  और आप सभी के मान सम्मान पर पूरा ध्यान देंगे और रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा. व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. वाणी व व्यवहार से घर व बाहर लोग आपसे प्रसन्न रहेगे. रचनात्मक कार्यों में भी  आपकी रुचि बढ़ेगी और आप बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिससे आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों की दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं. कुछ कानूनी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा. आज आपको कुछ अजनबी लोगों से ज्यादा बातचीत करने से बचना होगा. स्वास्थ्य के प्रति यदि  कुछ समस्या है, तो  उसे नजरअंदाज ना करें. व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. निजी जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और खुशहाली आएगी. आपको विभिन्न स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है. कैरियर को लेकर आज आप किसी सहयोगी से मदद मांग सकते हैं. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा. मित्रों के सहयोग से  आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा व अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें किसी गलत बात के लिए हां ना करें. शासन व प्रशासन के कार्यों को गति मिलेगी. कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करते नजर आएंगे. आपको व्यवसाय में धन मिलने से आप परेशान रहेंगे.

Vastu tips : सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, घर से चली जाती है सुख-शांति, होने लगते है कलेश…

Vastu tips : सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, घर से चली जाती है सुख-शांति, होने लगते है कलेश…

 Vastu tips : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है, बता दे की सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद करने की मनाही होती है. आपने कई बार घर के बड़े-बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने के लिए मना करते देखा होगा. धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद कुछ ऐसे काम होते हैं, जिनको करना अशुभ होता है. शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जिन कामों को सूर्यास्त के बाद करने की मनाही होती है. यदि कोई व्यक्ति उसे करे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

शाम के समय ना सोएं

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति शाम के वक्त सोता है, तो वह कई रोगों का शिकार हो सकता है. साथ ही शाम के वक्त सोने वाले व्यक्ति की आयु भी कम होती है. हिंदू धर्म में सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी का घर में आगमन माना गया है. इसके साथ ही ऐसा भी बोला जाता है कि शाम को व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए.

शाम को ना लगाएं झाड़ू

हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद या संध्या के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने की मनाही है. ऐसा माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से अशुद्धियां आती हैं और माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं. इसके अलावा शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है.

दहलीज पर ना बैठें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को या किसी महिला को घर की दहलीज पर शाम के वक्त नहीं बैठना चाहिए. शास्त्रों में घर की दहलीज पर शाम के वक्त बैठने को अशुभ माना जाता है. ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पातीं.

तुलसी की पूजा न करें

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और शुद्ध माना गया है. यहां तक कि तुलसी के पौधे की पूजा के कुछ नियमों का भी उल्लेख किया गया है. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को छूना या उसके पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और मां लक्ष्मी की नराजगी का सामना करना पड़ता है.

Chanakya Niti: इस चीज़ की वजह से मनुष्य को पूरे जीवन मिलता है कष्ट, तुरंत करें त्याग

Chanakya Niti: इस चीज़ की वजह से मनुष्य को पूरे जीवन मिलता है कष्ट, तुरंत करें त्याग

 Chanakya Niti: इस संसार का हर व्यक्ति इस समय सुखी जीवन की कामना करता है. लेकिन कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं, जिससे आप के जीवन में समस्याएं आ जाती है. इसको लेकर भी आचार्य चाणक्य द्वारा रचित महान रचना चाणक्य नीति में उपाय बताए गए हैं. उन्होंने इसको लेकर जीवन के गूढ़ रहस्यों और सुख के साधनों के बारें में बताया है. उनके शब्द भले ही कठोर हो लेकिन इनका पालन करने वाला हर व्यक्ति सुखी रहता है. 

इसके अलावा ये व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है और अपने कुल का नाम ऊंचा करते हैं. ऐसी ही कुछ शिक्षा पर हम भी चर्चा करेंगे, जिसमे उन्होंने बताया है कि सुखी जीवन के लिए किन चीजों का त्याग करना चाहिए. 

आचार्य चाणक्य की इस बात का रखें ध्यान 

यस्य स्नेहो भयं तस्य स्नेहो दुःखस्य भाजनम् ।

स्नेहमूलानि दुःखानि तानि त्यक्तवा वसेत्सुखम् ।।

इस श्लोक का अर्थ हैं, " जिसका डर स्नेह है.उसका प्यार ही दुःख की वजह से है. ऐसे में मोह इस इस मूल को छोड़ कर सुखी रहना चाहिए. 

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के इस श्लोक में मध्यम से कहा है कि मनुष्य को जिस चीज से सबसे ज्यादा प्यार होता है. उसी के खो जाने की वजह से दुःख उत्पन्न होता है. इस संसार में ऐसी चीजें बहुत हैं, जिसके मोह में आकर मनुष्य अपने कर्तव्यों का त्याग कर देता है. जो उसके पतन का करण बन सकता है इसी वजह से मनुष्य को ऐसे मूल का त्याग कर देना चाहिये. जो मनुष्य मोह अर्थात धन, वासना इत्यादि का त्याग कर देता है, वो जीवन में हमेशा खुश रहता है. जो मनुष्य मोह के जाल में फंस जाता है तो उसे अपना लक्ष्य हासिल करने में मुसीबतों को सामना करना पड़ता है. 

Aaj ka Panchang, 18 January 2023: आज बनें ये शुभ मुहूर्त, शुरु करें ये काम

Aaj ka Panchang, 18 January 2023: आज बनें ये शुभ मुहूर्त, शुरु करें ये काम

 Aaj ka panchang, 18 January 2023: आज बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी दोपहर 4.03 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.37 बजे तथा चन्द्रास्त 2.11 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.19 बजे से 5.00 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.57 बजे से 8.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.33 बजे से 9.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.37 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.17 बजे से 9.57 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.17 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.37 बजे से सायं 5.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.37 बजे से रात्रि 10.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघडिया रहेंगे।

सुबह 7.17 बजे से सायं 5.23 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धी रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.24 बजे से 3.07 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7.35 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 January 2023: इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 January 2023: इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 Aaj Ka Rashifal 18 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सू.उ. से शाम 5 बजकर 23 मिनट तक अमृतसिद्धियोग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।  आज शाम 4 बजकर 42 मिनट पर बुध मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।  कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे, आप परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने से आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।  किसी नए कांटेक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। जिन छात्रों का जल्दी ही एग्जाम है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।  कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। जरूरतमंद को चने की दाल दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपके गुणों की तारीफ़ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा।  कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद भी मांग सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी मंदिर के प्रांगण में फूल वाला पौधा लगाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए। आज किसी काम में बड़ों की सलाह आपके लिए बेहतर होगी। खुद को फिट रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहने से आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। मंदिर में हल्दी की एक गांठ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज किसी नए काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं।  सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना बन रही है। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए।  घरवालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आप परिवारवालों की इच्छाएं पूरी करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिलने के योग हैं। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में किसी उत्सव का माहौल बन सकता है। घर में किसी उत्सव का माहौल बन सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, पॉजिटिविटी बनी रहेगी। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपकी डेली रूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे अपने प्रोजेक्ट के लिए आपसे हेल्प मांग सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके साथ चीज़ें बेहतर होगी।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि 

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। मंदिर में धूपबत्ती का पैकेट दान करें, आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 3

धनु राशि 

आपका दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। 

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं।  साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती मजबूत होगी।  आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके काम पूरे होंगे।

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

आप का दिन ताजगी से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि हो सकती है। मंदिर में पीले चावल दान करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवारवालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। भगवान को पीले फूल अर्पित करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 6
इस दिन भूलकर भी ना तोड़े तुलसी पत्ती, भगवान विष्णु होते हैं नाराज, मां लक्ष्मी भी जाती है रूठ, जाने क्या हैं धार्मिक मान्यता…

इस दिन भूलकर भी ना तोड़े तुलसी पत्ती, भगवान विष्णु होते हैं नाराज, मां लक्ष्मी भी जाती है रूठ, जाने क्या हैं धार्मिक मान्यता…

 नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है. हिंदू धर्म में पूजा- पाठ में तुलसी के पौधे की काफी मान्यताएं हैं। तुलसी के पौधे को शरीर के लिए काफी लाभ लाभदायक माना जाता। इसके तने, जड़, और पत्तियों से कई सारी औषधियां बनाई जाती हैं। लेकिन ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की कहानी।

ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए. लोगों का मानना है कि रविवार के दिन भगवान विष्णु का प्रिय वार होता है और तुलसी भी भगवान विष्णु को प्रिय होती है इसलिए इस दिन तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।

विष्णु पुराण के अनुसार, रविवार, एकादशी, द्वादशी, चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण और शाम के समय में तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए. इसके अलावा एकादशी के दिन तुलसी तोड़ने से घर में गरीबी आती है. शास्त्रों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बिना नहाएं- धोएं तुलसी तोड़ता है तो भगवान विष्णु उस पत्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। तुलसी का पत्ता भगवान शिव, गणेश और भैरव जी को नहीं चढ़ाया जाता है. वही, तुलसी के पत्ते को 11 दिन तक बासी नहीं माना जाता है.

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहा बेहद ही अद्भुत संयोग, भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने करें ये काम

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहा बेहद ही अद्भुत संयोग, भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने करें ये काम

 Mahashivratri 2023: हिन्दू धर्म में यूँ तो हर पर्व का विशेष महत्व होता है। किन्तु देवों के देव महादेव को समर्पित महा-शिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

 कृष्ण पक्ष का 14वां दिन विशेष रूप से भगवान शिव के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

 हिन्दू धर्म के अनुसार सृष्टि का संचालन तीन देव करते हैं। ब्रह्मा को रचना विष्णु को संचालन और महेश को इस सृष्टि के विनाश के लिए उत्तरदायी माना जाता है। इन तीनों ही देवताओं को एक साथ त्रिदेव की उपाधि दी गयी है। भगवान भोलेनाथ को देवो के देव महादेव भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था।

गरुड़ पुराण, स्कन्द पुराण, पद्मपुराण और अग्निपुराण आदि में शिवरात्रि का वर्णन मिलता है। कहते हैं शिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्तियों से शिव जी की पूजा करता है और रात के समय जागकर भगवान के मंत्रों का जाप करता है, उसे भगवान शिव आनन्द और मोक्ष प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की तिथि शुभ योग और पूजा विधि के बारे में।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023, शनिवार के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।
निशिता काल पूजा : 19 फरवरी को तड़के 12:16 से 1:06 तक रहेगा।
निशिता काल पूजा की जो समय अवधि 50 मिनट रहेगी।
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त:19 फरवरी, रविवार प्रातः 06:57 मिनट से दोपहर 03: 33 मिनट तक
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: सायं 06: 30 मिनट से रात्रि 09:35 मिनट तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय: रात्रि 09:35 मिनट से तड़के 12:39 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 19 फरवरी, रविवार, तड़के 12:39 मिनट से 03:43 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 19 फरवरी, रविवार, प्रातः 3:43 मिनट से 06:47 मिनट तक

महाशिवरात्रि पूजा विधि
ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने के बाद मंदिर स्थल को स्वच्छ कर लें । इसके बाद शिवलिंग पर चन्दन का लेप लगाकर पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए।
महाशिवरात्रि व्रत में मिट्टी के लोटे में पानी या दूध भरकर, ऊपर से बेल पत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
यदि आपके घर के पास कोई शिव मंदिर नहीं है, तो घर में ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका पूजन करें।
इसके बाद शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
शिव पूजा के बाद गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति दें।
महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है। मान्यता है कि जो भक्त ऐसा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

महाशिवरात्रि पूजन मंत्र
शिवलिंग स्नान के लिए रात्रि के प्रथम प्रहर में दूध, दूसरे प्रहर में दही, तीसरे प्रहर में घृत और चौथे प्रहर में मधु यानी शहद से स्नान करना चाहिए। चारों प्रहर में शिवलिंग स्नान के लिये मंत्र भी हैं-
प्रथम प्रहर में- ‘ह्रीं ईशानाय नमः’
दूसरे प्रहर में- ‘ह्रीं अघोराय नमः’
तीसरे प्रहर में- ‘ह्रीं वामदेवाय नमः’
चौथे प्रहर में- ‘ह्रीं सद्योजाताय नमः’।।

महाशिवरात्रि का महत्व
Mahashivratri 2023:  महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रखते है। व्रत रखने से भगवान भोले प्रसन्न होते है और अपने भक्तो को आशीर्वाद देते है। यह व्रत रखने से हर जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। महाशिवरात्रि का व्रत उन लड़कियों को जरूर रखना चाहिए जो मनचाहा वर पाना चाहती है। इस व्रत को करने से विवाह से सम्बंधित सारी बाधाएं दूर होती है, जिस कन्या की शादी नहीं हो रही उसे यह व्रत जरूर करना चाहिए। जो लोग मुक्ति प्राप्त करना चाहते है उन्हें यह व्रत रखना चाहिए।

Chanakya Niti: जवान औरत से ऐसे मर्दों को नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग, जानिए क्या है कारण

Chanakya Niti: जवान औरत से ऐसे मर्दों को नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग, जानिए क्या है कारण

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी किसी गोल्डन एडवाइस से कम नहीं है। वहीं चाणक्य ने पति-पत्नी के रिश्ते से लेकर कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि इस रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। स्त्री-पुरुष के बीच कैसे संबंध हों इस पर आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में विस्तार से जानकारी दी है। 

उन्होने पति-पत्नी के बीच सही उम्र के अंतर पर कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में गृहस्थ जीवन में आने वाली परेशानी और उससे निजात के तरिके भी बताए है। आचार्य चाणक्य की नीतियों को फॉलो करके स्त्री पुरुष सुखी जीवन का मज़ा ले सकते हैं। 

इस कारण नहीं बैठेगा वैवाहिक जीवन में तालमेल

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जहां दोनों का ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है। दोनों की उम्र के बीच अंतर जितना कम होगा उतना ही दोनों के लिए अच्छा है। यदि अंतर ज्यादा होता है तो वैवाहिक जीवन में तालमेल नहीं बैठेगा। एक दूसरे की जरुरत को वह पूरा नहीं कर सकेंगे। एक वृद्ध पुरुष को जवान महिला से विवाह नहीं करना चाहिए।  ये विवाह बेमेल होता है।  ऐसी शादियां कभी भी सफल नहीं  हो सकती।   

रखें इस बात का ध्यान

आचार्य चाणक्य का मानना है कि पति-पत्नी का रिश्ता इस संसार में सबसे पवित्र है जिसको मजबूती देने की जरुरत होती है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं तो जीवन में खुशहाली नहीं रहेगी। चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा सौहार्द और प्यार का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।

Aaj ka Panchang, 17 January 2023: आज मंगलवार को इन शुभ मुहूर्त में करें कोई भी काम, अवश्य सफलता मिलेगी

Aaj ka Panchang, 17 January 2023: आज मंगलवार को इन शुभ मुहूर्त में करें कोई भी काम, अवश्य सफलता मिलेगी

 Aaj ka panchang, 17 January 2023: आज मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी सायं 6.05 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.28 बजे तथा चन्द्रास्त 1.25 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

सुबह 9.00 बजे से 9.43 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.19 बजे से 2.02 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.34 बजे से 8.17 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.00 बजे से 9.43 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.26 बजे से 11.10 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.32 बजे से 10.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 3.17 बजे से 4.37 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। शूल योग सुबह 8.35 बजे तक रहेगा। आज भद्रा भी है जो सायं 6.05 बजे तक रहेगी।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.1 बजे से दोपहर 1.57 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.17 बजे से 4.3 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.37 बजे से 9.17 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। पंचांग के अनुसार विजय मुहूर्त दोपहर 2.24 बजे से 3.06 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 10.12 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12.16 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Horoscope Today 17 January 2023: मेष, सिंह, धनु राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 17 January 2023: मेष, सिंह, धनु राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 17 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचाग के अनुसार आज शाम 06:05 तक दशमी तिथि रहेगी और उसके बाद फिर एकादशी तिथि रहेगी. आज शाम 06:45 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शूल योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा.

अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा दोपहर 12:59 के बाद वृश्चिक राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य  करने के लिए समय है दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.  आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- 

मेष राशि- चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या. वर्कस्पेस पर रिजल्ट आपके पक्ष में नहीं होने से आप  कुछ परेशान रहेंगे.होटल बिजनेस वालों के लिए थोड़ी राहत है . आप दिमाग से थोड़े परेशान रह सकते हैं .अपनी सेहत को लेकर थोड़े अलर्ट रहें. ऑफिस के काम से आपको जबरदस्ती ट्रेवल करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए ये दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा. परिवार में किसी की हेल्थ को लेकर आप टेंशन में रहेंगे.

वृषभ राशि- चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेंगे जिससे बिजनेस में तेजी आऐगी .वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा और आपको टीम लीड करने का मौका मिल सकता है. खर्चा कम होने की वजह से आपकी इनम में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक स्तर पर हालात सामान्य रहेंगे. लव लाइफ में आपके पार्टनर के साथ आपका लगाव बढ़ सकता है. निजी जिंदगी में भी कुछ नया करने की प्लॉनिंग बना सकते हैं. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनाए रखें.

मिथुन राशि- चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. व्यापार में नए लोगों के जुड़ने से सफलता आपके हाथ लगेगी. वर्कस्पेस पर काम में मन लगने से आपकी कार्य शर्मता बढ़ेगी और  आप नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगे. परिवार के सभी लोगों से तालमेल बनाएं रखने में आप सफल होंगे. सोशल लेवल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लाउफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर अलर्ट हो जाएं. सफलता आपके कदम चुमेगी. परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है.  इस दिन न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें. माना जाता है कि इस दिन लिए गए उधार को चुकाना कठिन हो जाता है.

कर्क राशि - चन्द्रमा 5वे  हाउस में रहेंगे जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा. खानदानी बिजनेस में परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्तर पर आप सक्षम होंगे. संतान की सेहत में सुधार होगा.लंबे समय से रुका हुआ काम समय पर पूरा कर पाएंगे. वर्कस्पेस पर उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. आपके साथी से आपकी बहस हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा. 

सिंह राशि- चन्द्रमा 4वे हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी. बिजनेस में नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा. वर्कस्पेस पर फालतु की बहसबाजी और बातों से स्वयं का समय बर्बाद करने से बचें. शादी शुदा जिंदगी में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें. फैमली लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.एकाएक किसी चीज के जाने से या कम होने से आपकी टेंशन बढ़ जाएगी. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत गड़बड़ा सकती है.

कन्या राशी- चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त मदद करेंगे. भाग्य का साथ मिलने से बिजनेस में कुछ अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते है. सेहत के मामले में आपका दिन शानदार गुजरेगा. वर्कस्पेस पर टीम में एकजुटता बनाएं रखने में आप कामयाब होंगे. कुवांरों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. एमबीए स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें. शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन प्यार से भरा रहेगा. आप किसी निजी या ऑफिस के कम से बाहर जा सकते हैं.

तुला राशि- चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. वर्कस्पेस पर कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ेगा .वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस के मसालों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, नई जगह पर आप अपना ऑउटलेट खोलने की प्लानिंग कर सकते हैं. बड़ी कंपनी से आप जॉब का ऑफर मिल सकता है, साथ ही आप जॉब बदलने की भी सोच सकते हैं. अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें.  सैलरी बढ़ने की संभावना है. डेली रुटीन में कुछ परिर्वतन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. मेडिकल स्टूडेंट्स अपने प्रयासों के लिए भविष्य में अच्छे रिजल्ट प्राप्त करेंगे .

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढ़ेगा आपका आत्म-विश्वास. बिजनेस डील में आपको विरोधी का सहयोग मिलने से आपके रिश्ते में भी मजबुती आएगी. वर्कस्पेस पर सीनियर से किसी प्रोजेक्ट में आपका सहयोग करेंगे.परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. लाइफ पार्टनर के साथ रोमांच और रोमांस में दिन गुजरेगा. स्टूडेंट्स कठिन मेहनत करते हुए अपनी रैंक को बरकरार रखेंगे. एकाएक ऑफिस के ट्रीप आपकी चिंता बढ़ा सकता है.

धनु राशि- चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ. वर्कस्पेस पर आपके कार्य पर किसी को शंका हो सकती है. बिजनेस में पार्टी से ऑडर न मिल पाने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी. साथ ही बच्चों की कोई गलती आपको दुखी कर सकती है. परिवार में रिश्ते बिगड़ सकते हैं, जिन्हें संवारने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. खाने को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पाचन गड़बड़ा सकता है. शेयर बाजार में सोच-समझकर इंवेस्ट करें. मैनेजमेंट कर रहे स्टूडेंट्स की परफॉमेंस कम रहेगी. 

मकर राशि- चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करें. बिजनेस वाले दिक्कतों को दूर करते हुए आगे बढ़ेंगे. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको हार्डवर्क का प्राइज मिलेगा और खिताब हासिल करने में सफल होंगे. फैमली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे. पार्टनर के साथ ट्रीप की प्लैनिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स के लिए ये दिन आलस्य से भरा रहेगा. शादी शुदा जिंदगी में प्रेम सम्बन्धों में सुधार होगा.

कुंभ राशि- चन्द्रमा 10वे  हाउस में रहेगा जिससे दादा व पिता के आदर्शों पर चले. वर्कस्पेस पर मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने से  आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं. बिजनेस में अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं .पुराने कार्यों को सुधारते हुए आप आगे बढ़ेंगे. शादी शुदा लोगों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए दिन मस्ती भरा होगा. किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लैनिंग बन सकती है. या फिर परिवार के किस सदस्य दौरा किसी जगह पर जाने की प्लैनिंग बन सकती है. 

मीन राशि- चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे बढेगा आपका ज्ञान. वर्कस्पेस पर आपके कार्य की सीनिय़र , बॉस और आपके टीम के लोग आपकी सराहना कर सकते हैं. बिजनेस में इंवेंस्टमेंट की प्लैनिंग कर सकते हैं, धन संबंधी शुभ समाचार मिल सकते है. हेल्थ में सुधार आपके वर्कस्पेस में और आपके कार्य में तेजी लाएगा. शादी शुदा लाइफ में सुधार आएगा, साथ ही आप किसी पुरानी बात को बार-बार न दोहराएं. स्टूडेंट्स को अपने मेंटर्स से कुछ नया सिखने को मिलेगा, जो उनके भविष्य में नया मोड़ लाएगा. परिवार में  बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा. ऑफिस के ट्रीप से कोई अच्छी खबर लेकर आएगा.