BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : छग संवाद तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अधिकारी-कर्मचारी दहशत में

BIG BREAKING : छग संवाद तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अधिकारी-कर्मचारी दहशत में
Share

रायपुर | रायपुर शहर में कोरोना संक्रमण के विस्फोटक स्थिति के बीच नवा रायपुर स्थित मंत्रालय व संचालनालय में भी संक्रमण का कहर टूट पड़ा है। नवा रायपुर स्थित अधिकांश शासकीय विभागों के कार्यालयों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के निजी चिकित्सालयों / निजी लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी

नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में हालांकि पूरी सावधानी बरती जा रही है। बावजूद इसके जिस तरह से हाई सिक्योरिटी में रहने के बाद भी मंत्रालय और इसके बाद संचालनालय में कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में दशहत व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि अब छत्तीसगढ़ संवाद तक संक्रमण फैल चुका है। सुरक्षा के लिहाज से अब संवाद कार्यालय को बंद कर सेनेटाइज किया जा रहा है। दूसरी ओर संवाद के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों के मन में भी कोरोना संक्रमण को लेकर डर व दहशत स्पष्ट देखा जा सकता है।
 
 
हाल ही में संचालनालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 14 दिन का सामूहिक अवकाश घोषित करते हुए संचालनालय में कार्यरत सभी लोगों को क्वारंटाईन में भेजने की बात कही थी। मंत्रालय व संचालनालय से उठी आवाज मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी। चूंकि मंत्रालय में दर्जनों लोगों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच चुका था, लिहाजा अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने निजी वाहनों से कार्यालय आने, रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाने, बसों की संख्या बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं। 
 

Share

Leave a Reply