BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : प्रदेश के निजी चिकित्सालयों / निजी लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी

BIG BREAKING : प्रदेश के निजी चिकित्सालयों / निजी लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी
Share

रायपुरकोविड -19 की समय पर जांच हो जाने से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। राज्य शासन ने इसे ध्यान में रखकर निजी चिकित्सालयों और निजी लैब में आर टी पी सी आर/टूनाट/एंटीजन जांच की पात्रता के संबंध में नए निर्देश निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार एंटीजन जांच सभी निजी चिकित्सालय एवं सभी निजी लैब जो नेशनल एक्रेटिशेन बोर्ड ऑफ हास्पिटल एंड हेल्थ केयर एन ए बी एल से मान्यता प्राप्त हों, कर सकते है। इसके अलावा ऐसे नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत रजिस्टर्ड संस्थाएं भी यह टेस्ट करने के लिए पात्र हैं। टूनाट टेस्ट के लिए एन ए बी एल मान्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता होनी चाहिए। आर टी पी सी आर टेस्ट के लिए आई सी एम आर द्वारा मान्यता, एन ए बी एल से रीयल टाइम आर टी पी सी आर के लिए मान्यता और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता प्राप्त संस्थाएं इसके लिए पात्र हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में 16 सितंबर को निर्देश जारी किए हैं कि उपरोक्त योग्यता होने पर इच्छुक निजी चिकित्सालय/लैब, जांच की अनुमति के लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं।


Share

Leave a Reply