लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

UGC-NET जून 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इसी सप्ताह जारी होगी उत्तर कुंजी

UGC-NET जून 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इसी सप्ताह जारी होगी उत्तर कुंजी
Share

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर की) इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक इसके साथ ही संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एआईईईए-पीजी और एआईसीई-पीएचडी 2026 परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की यानी उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।  

एजेंसी ने सोमवार को जारी सार्वजनिक की गई एक सूचना में बताया कि उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र और उत्तरों के आधार पर उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उसके निर्धारित उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आपत्ति दर्ज करा सकेगा। इसके लिए छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी उत्तर कुंजी जारी किए जाने के साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया और विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे। 

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि कहीं भी किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो ऐसी स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर को लेकर चुनौती प्रस्तुत करें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। 

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर कुंजी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां मौजूद आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी नवीनतम सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। यूजीसी-नेट के माध्यम से अभ्यर्थियों की सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, परीक्षा के लिए पात्रता और अन्य नियम संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि अस्थायी उत्तर कुंजी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी उत्तर कुंजी जारी करने की कोई निश्चित तारीख और आपत्ति की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।


Share

Leave a Reply