BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : झील में पलटी भाजपा नेताओं की नाव, भाजपा की रैली में हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : झील में पलटी भाजपा नेताओं की नाव, भाजपा की रैली में हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर
Share

श्रीनगरभारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को श्रीनगर की डल झील पर चुनावी रैली की। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रैली में शामिल एक नाव डल झील में पलट गई। कम से कम चार भाजपा नेता और रैली को कवर कर रहे तीन से चार कैमरामैन और रिपोर्टर झील में गिर गए। राहत की बात ये रही कि समय रहते सबको पानी से निकाल लिया गया।

पढ़ें : बड़ी खबर : दो युवकों ने की नाबालिग से रेप के बाद हत्या, चाय पीने के बहाने घुसे थे घर में, इलाके में मचा हड़कंप 

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की रैली में शामिल से शिकारा उस समय पलटा जब वो किनारे से ज्यादा दूर नहीं था। शिकारे के पलटते ही वहां मौजूद स्थानीय युवक मदद के लिए दौड़े और सभी को पानी से निकाल लिया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि शिकारा में जो लोग मौजूद थे, वो सभी एकदम ठीक हैं।


जम्मू-कश्मीर में इन दिनों जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही हैं। भाजपा की आज श्रीनगर में डल झील पर रैली थी। जिसमें अनुराग ठाकुर, तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन जैसे भाजपा के बड़े चेहरे भी शामिल हुए।

पढ़ें : BIG BREAKING : मृतक की पत्नी के साथ मिल वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ़्तार


अनुराग ठाकुर ने इस चुनावी रैली में कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने बंदूक और गोलियों को चुनने की बजाए चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। यहां के युवाओं को एहसास हो चुका है कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का परिवार सिर्फ स्वयं के बंगले बनाने की दिशा में काम करते हैं। बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को जम्मू-कश्मीर राज्य में चुनाव प्रभारी बनाया है।


Share

Leave a Reply