नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS: पड़ोसियो को धमकी देने के आरोप मे ये बॉलीवुड अभिनेत्री पुलिस की गिरफ्त मे , जानिए पूरा मामला

BREAKING NEWS: पड़ोसियो को धमकी देने के आरोप मे ये बॉलीवुड अभिनेत्री पुलिस की गिरफ्त मे , जानिए पूरा मामला
Share

नई दिल्ली: शुक्रवार को अहमदाबाद पुलिस ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पायल रोहतगी को उनकी हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नगर के सैटेलाइट थाने के निरीक्षक ए एस रॉय ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पराग शाह की शिकायत के आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. रॉय ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि 36 वर्षीय अभिनेत्री पिछले करीब एक साल से अपने माता-पिता के साथ सैटेलाइट इलाके की एक ‘पॉश' सोसाइटी में रह रही हैं और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 294-बी (अश्लील टिप्पणी करने), 504 (जानबूझकर अपमान) और आपराधिक भयादोहन (506) के तहत मामला दर्ज किया गया है|

 


शाह ने अपनी शिकायत में दावा किया कि रोहतगी पिछले कुछ समय से बच्चों के साथ ही सोसाइटी के सदस्यों को परेशान कर रही हैं और उन्होंने एक बार बच्चों को धमकी दी थी कि अगर वे सोसाइटी के ‘कॉमन' एरिया में खेलेंगे तो वह ‘‘उनके पैर तोड़ देंगी.'' शाह ने आरोप लगाया कि हालांकि सोसायटी में उनका अपना घर नहीं है, लेकिन उन्होंने 20 जून को अपने माता-पिता के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लिया और यह बताए जाने के बावजूद कि वह सदस्य नहीं हैं, वहां से हटने से इनकार कर दिया. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने बैठक में सोसाइटी के सदस्यों के साथ गाली-गलीज की और सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक पोस्ट किया|

 

 

शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि अभिनेत्री ने सदस्यों को झूठे मामलों में गिरफ्तार कराने की धमकी भी दी. शाह ने दावा किया कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें और अन्य सदस्यों को निशाना बनाया. पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है|

 

Share

Leave a Reply