रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | राजधानी रायपुर में 5 और कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है | जिनमें 6 साल और 4 साल के बच्चे भी शामिल है | स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मिले कोरोना मरीज रायपुर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले है | संक्रमित मरीज तेलीबांधा, शहीद नगर बीरगाँव, डब्लूआरएस कॉलोनी, कृष्णा नगर देवपुरी और एयरपोर्ट के जैनम भवन के निवासी हैं | प्रदेश में अब एक्टिव केस 808 हो गई है |
आज 8 जून का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों का रुझान आज अध्यात्म और ज्ञान प्राप्ति की और रहेगा। जिसके लिए वह दूर-संचार के साधनों का उपयोग करेंगे और इससे वह मानसिक शांति पाने में भी कामयाब रहेंगे। इच्छाओं की पूर्ति के सभी प्रयास सफल होंगे और धन लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने आपको बंधा हुआ महसूस करेंगे और अपनी मनमर्जी के मुताबिक काम ना कर पाने का मलाल रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए पूंजी की जरूरत पड़ेगी। जिसे इकत्र करने में सफल रहेंगे। प्रार्थना और ध्यान से अपने आपको एकाग्रचित रख पाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को चित्त की चंचलता पर नियंत्रण करना जरूरी है। क्षणिक सुख के लिए लंबे समय तक मुसीबत झेलना अक्लमंदी नहीं है। जो भी फैसला करें वह प्रैक्टिकल हो इस बात का जरूर ध्यान रखें। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर मिलेंगे। अपनी सूझबूझ से उसे संचित करने में भी कामयाब रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को दूसरों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। परंतु आप शांत रहकर अपना काम करते रहें। यह वक्त दूसरों को सबक सिखाने का नहीं है बल्कि अपनी ऊर्जा का सही उपयोग कामकाज में करने का है। आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र से कुछ रिलैक्स होकर कुछ नया ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। जिसमें वह कामयाब भी रहेंगे। तुरंत प्रतिक्रिया आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसलिए जल्दबाजी ना करें। अपने आपको समय दें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। सफलता के लिए दौड़-धूप करनी पड़ेगी और उसमें कामयाब रहेंगे। मनचाही वस्तु को पाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। धन की प्राप्ति में छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। अचानक आए कुछ खर्चे मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
तुला:
तुला राशि के जातक घर परिवार और ऑफिस के बीच में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। सुख समृद्धि को बनाए रखने के लिए किसी की बताई हुई बात को दूसरों के साथ शेयर ना करें। इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कमीशन के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को कुटिलता को छोड़कर सरलता को अपनाना चाहिए। किसी ने गलत किया है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी आपकी नहीं है। जितना ज्यादा आप अपने काम से काम रखेंगे उतने तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुंह मांगी मुरादें पूरी होंगी।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए तरह-तरह की युक्तिओं का उपयोग करके कामयाबी पाने की कोशिश करेंगे। नौकरों से काम निकलवाने के लिए भी प्यार से पेश आना अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर:
मकर राशि के जातक लगातार बिना थके काम करते रहते हैं। इससे धीरे-धीरे कार्य क्षमता प्रभावित होने लगती है, अत: कुछ समय आराम करें और फिर पूरी क्षमता के साथ काम करें। इससे उनकी कामकाज की क्वालिटी भी सुधरेगी और थकान भी कम होगी। सामान्य धन प्राप्ति का योग बनता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक हमेशा धन समृद्धि पर ही ज्यादा फोकस करते हैं परंतु आज इस सबका ध्यान छोड़कर जो आपके पास है उसके सुख को इंजॉय करेंगे। काम को पूरा करने के लिए टाइम को मैनेज करने में कामयाब रहेंगे। धन के लिए दिन सामान्य है।
मीन:
मीन राशि के जातक आज कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और अधिक मेहनत से बचेंगे। अपनी हॉबी का प्रयोग करके छुट्टी के दिन का उपयोग करेंगे और अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ खास दिन नहीं है।
रायपुर,आज छत्तीसगढ़ में 76 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। रायपुर में 35,दुर्ग में 13,बलरामपुर में 5,कवर्धा और महासमुंद में 4-4, बलौदाबाजार 3, जांजगीर-चांपा में 2,राजनांदगांव में 1 मरीज मिले हैं। साथ ही 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है, इस तरह छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 803 पर पहुंच गई है।
आज कुल 76 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई। कुल सक्रिय मरीज़ों की संख्या 803 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/IVuTI474yG
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 7, 2020
दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिए सबसे जरूरी है इसके सही समय पर टेस्ट होना. लेकिन पिछले 5 महीनों में कोरोना वायरस के टेस्ट में देरी भी एक समस्या बनी हुई है. ऐसे में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT – Hyderabad) हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कोविड-19 की जांच के लिए किट विकसित की है, जिससे महज 20 मिनट में नतीजे आ जाएंगे.
Talented researchers of IIT Hyderabad have innovated a low-cost test kit that can detect #Covid-19 within 20 minutes.
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 7, 2020
The kit is easy to carry around, and tests can be done at the point of care.
Well done, team????????
More: https://t.co/Tt7oI5N4vy pic.twitter.com/KlvTakV8Bs
RT-PCR पर आधारित है ये नया अविष्कार
शोधकर्ताओं ने दावा किया कि उनके द्वारा विकसित कोविड-19 जांच किट मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जा रहे रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) पर आधारित नहीं है.
उन्होंने कहा कि किट 550 रुपये की कीमत पर विकसित की गई है और बड़े पैमाने पर उत्पादन होने पर इसकी कीमत 350 रुपये तक हो सकती है.
रायपुर,प्रदेश में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें 11 मरीज राजधानी रायपुर के ही हैं और दुर्ग-06 कबीरधाम-03, जांजगीर- चांपा-02, कोरबा-01 मरीज़ मिलने की एम्स ने पुष्टि की है।
COVID 19 Update-23 more positive cases found during tests conducted at AIIMS with following details-
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) June 7, 2020
Raipur-11
Durg-06
Kabirdham-03
Janjgir- Champa-02
Korba-01#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors
रायपुर,प्रदेश में रविवार को एक ही साथ 59 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 36 रायपुर के ही हैं जो अलग-अलग इलाके से हैं। बताया जा रहा है कि नए मरीज अभनपुर, आरंग, माना बस्ती व भाठागांव से मिले हैं। अभनपुर में मिले मरीज क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे।
देखे कहा के है ये मरीज

रायपुर | शहर के सदर बाजार के बदरुद्दीन बंदूकवाला से ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल 6 हजार की एयर पिस्टल को 16 हजार में बेचने के बाद मुनाफे की जगह बंदूकवाला को आरोपी ने चकमा देकर 2 हजार के 8 नकली नोट थमाकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दे कि बदरुदीन आम्र्स डीलर के संचालक को पिंटू सोनी नामक युवक ने चकमा देकर 2 हजार के 8 नकली नोट थमाकर गायब हो गया। पुलिस ने तेलीपारा धमतरी निवासी आरोपी युवक के खिलाफ धारा 489ख के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
रायपुर | अनलॉक—1.0 में कल से होटल शुरू होने वाले हैं। लगभग होटलों में इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। कोरोना के कारण होटल संचालकों ने शासन के नियमों के साथ ही सुरक्षा को देखते हुए नियम बनाएं हैं। होटलों में खाना—खाने के पहले खाने का तापमान मापा जाएगा। उसके बाद ही लोगों को गरम व ताजा खाना ही खिलाया जाएगा। खाने का तापमान 75 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा स्टार्च वाली सामग्री को मैन्यू में शामिल नहीं किया जाएगा। होटलों में कोई बफे नहीं होगा और दो टेबलों के बीच में छह फीट की दूरी रहेगी। होटल के स्टाफ मास्क और ग्लब्स पहने रहेंगे। खाना बनाने वाले शेफ के लिए तो यह भी नियम रहेगा कि हर 20 मिनट के बाद उन्हें हाथ धोना होगा। किचन को भी हर दो घंटे में सैनिटाइज करना होगा। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार उन्हें डिस्पोजेबल में सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
दल्लीराजहरा | ड्रिलिंग कैम्प वार्ड क्रमांक 15 के समस्त वार्ड वासियों ने आज SDM दल्ली राजहरा के पास लिखित शिकायत करते हुए अपने वार्ड की समस्याओं को सामने रखा । जिसमे कहा गया है कि शहीद हॉस्पिटल दल्ली राजहरा बालोद जिला का सबसे बड़ा और भीड़भाड़ वाला हॉस्पिटल है। जहां रोजाना लोकल शहर और बाहर से सैकड़ो मरीजो कि आवाजाही लगी होती है। बाहरी बाइक, कार और एम्बुलेंस आते है। वर्तमान समय मे कोरोना वायरस (कोविड19) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। और दिन प्रतिदिन कोविड के मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। शहीद होस्पिटल OPD जाने का रास्ता ड्रिलिंग कैम्प वार्ड क्रमांक 15 से होकर जाता है और मरीजो की आवाजाही होती है। जहा सैकड़ो लोग निवास करते है। ऐसे हालातो में वार्ड क्रमांक 15 पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और शहीद अस्पताल प्रबंधक द्वारा वर्तमान समय मे बढ़ते कोविड महामारी को देखते हुए ड्रिलिंग कैम्प को सेनेटाइज नही किया गया है। शहीद हॉस्पिटल मैनेजमेंट देख रहे और एच. आर. त्रिलोचन साहू को मौखिक रूप से 2 बार सेनेटाइज करने के लिए बोला गया था। परंतु उन्होंने ध्यान नही दिया। और न ही हमारी बात को शहिद हॉस्पिटल प्रबंधक तक पहुचाये। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और शहीद हॉस्पिटल प्रबंधक द्वारा ड्रिलिंग कैम्प को सेनेटाइज नही करना काफी निंदनीय घटना है। हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र में रेखा बाई, प्रशान्त माने, दीपिका, देवकी, मुलेश, अनिता, पूजा, ओमप्रकाश, भानेश्वरी, राजकपूर, जीतू, धनबहादुर, नीता, महेंद्र कुमार, रामुर भारद्वाज, पुष्पा नागेश, मुकेश्वरी, घनश्याम, मेहरायीं ठाकुर, निर्मला ब्रम्हे, मोहम्मद मेराज, आदित्य रामटेके, गौतम चंद जैन, राकेश कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई है।


रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अभी तक 59 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये है | एम्स ने अपने ट्विट में बताया की रायपुर से 36, कबीर धाम से 12, कोरबा से 8, दुर्ग से 3 मरीज की पुष्टि की गई है |
COVID 19 Update- 59 new patients found positive during tests conducted at AIIMS Raipur. Detail are as follow-
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) June 7, 2020
Raipur- 36
Kabirdham-12
Korba-8
Durg-3#CoronaUpdatesInIndia
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है | इसी कड़ी में रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी मिल रही है कि रायपुर के गोकुल नगर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है | जानकारी के अनुसार गोकुल नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज का कुछ दिन पहले ही एक्सीडेंट हुआ था | कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीज के परिवार वालों को क्वारंटाइन कर इलाके को सील किया जा रहा है |

रायपुर | राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज | जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारी हैं जिनमे से एक लैब टेक्निशियन और एक सुपरवाइजर हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ाते ही जा रहा है | कल देर रात्रि 74 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई है | जिनकी जिलों से पुष्टि के बाद आंकड़े इस प्रकार हैं जिला कवर्धा से 42,रायपुर से 11,दुर्ग से 6,जशपुर व बलौदाबाजार से 3-3, रायगढ़,महासमुंद,कोरबा व बिलासपुर से 2-2 व बेमेतरा से 1 पॉजिटिव मरीज मिले है | स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर जानकारी दी |
कल देर रात्रि 74 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई,जिनकी जिलों से पुष्टि के बाद आंकड़े इस प्रकार हैं(जिला कवर्धा से 42,रायपुर से 11,दुर्ग से 6,जशपुर व बलौदाबाजार से 3-3, रायगढ़,महासमुंद,कोरबा व बिलासपुर से 2-2 व बेमेतरा से 1)।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 7, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिल रही है कि रायपुर के बिरगांव शहीद नगर में 46 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक 20-25 दिन पहले ही बिहार से आया था। 5 जून को उसका होम क्वारंटाइन की अवधी पूरी हुई थी। शनिवार को युवक की अचानक संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी मिली है कि युवक में कोरोना के लक्षण होने के कारण उसका शुक्रवार को सैंपल लिया गया था। टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई जा रही है इसलिए प्रशासन अब पॉजिटिव मरीज की तरह ही उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटा है। घटना के बाद युवक को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी | जिसको हटाने के लिए उरला पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
भोपाल | मध्यप्रदेश राज्य में शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच गतिरोध लगातार जारी है। इस बीच शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब सरकार राज्य में 70 फीसदी शराब दुकानें संचालित करेंगी। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग पुरुष और महिला निरीक्षकों को इसके लिए तैनात करेगा। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद सरकार तैयारी में जुट गई है। जानकारी मिली है कि 16 जिलों के शराब ठेकेदारों ने दुकानों को सरेंडर कर सरकार के हवाले कर दिया है।
रायपुर,ऐसा लग रहा था कि आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है पर छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। AIIMS में किए गए परीक्षणों के दौरान अभी-अभी कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले जो की इस प्रकार है। 28 कबीरधाम, 11 रायपुर, 06 दुर्ग, 03 रायगढ़, 02 मुंगेली, 01 जसपुर, व 1 बिलासपुर मरीज मिले है।
राजधानी रायपुर में 11 मरीज़ मिले हैं, जो कि अभनपुर से 6, एम्स रायपुर के दो स्टाफ और गोकुल नगर से एक पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं दो पीड़ित के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.

आज 7 जून का राशिफल
मेष:
मेष राशि वालों का मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
राशि से अष्टम भाव में केतु गुरू का शुभ योग यद्यपि मनोमालिन्य कारक है, तो भी आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आज आपकी मेहनत का प्रयास रंग लाएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत सार्थक होगी। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
आज धनु: राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज मनोकामना पूर्ति का दिन है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्रमा षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। यह किसी अंतर्विरोध को जन्म दे सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ न के बराबर हो सकता है। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान ना रखें। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी राशि पर चंद्रमा वृश्चिक का और पंचम भाव में धनु: राशिगत केतु अभिष्ट सिद्धि कारक है। अशुभ समाचार मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
आज आपकी राशि से चतुर्थ केतु, गुरू योग बना हुआ है। अत: आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
राशि पर द्वितीय घर का चंद्रमा तृतीय भाव में केतु आज आपके पुरूषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आज रूका हुआ धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी और धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी कुंभ राशि का होकर चतुर्थ भाव में पुराने रोग कर्ज से छुटकारा दिलाएगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से बिजनस में लाभ होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रूचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति नीच पद पर मार्गी है अत: गुप्त शत्रु, ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। कार्यों में बाधा का योग बन रहा है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
आपकी राशि पर प्रथम शनि गुरू का प्रभाव है। द्वादश भाव में केतु विवेकपूर्ण कार्य संपादन रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव है। आज दिन सुखमय रहेगा। उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। लाभ निश्चित है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
जन्म का चंद्रमा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
मीन:
आज आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम राज्य विजय कारक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।
रायपुर,लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो में बढ़ोतरी आने के बाद आज मिले मरीजो की संख्या में कमी आई है,आज कुल 23 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जो कि बलौदा बाज़ार से 14, रायपुर से 4, कोरबा से 3, कांकेर से 1, सूरजपुर से 1 है.
वही 22 मरीज स्वस्थ हो कर घर लौटे है जबकि 2 लोगो की मृत्यु हो गयी.
अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 660 है।
आज कुल 23 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 660 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/30lUmCpGsA
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 6, 2020





















