







नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी ने बहुत लोगों को चोट पहुंचायी है लेकिन इसने सबसे ज्यादा दर्द प्रवासी मजदूरों को दिया है जिन्हें पीटा गया, रोका गया, डराया-धमकाया गया किंतु वे रुके नहीं और अपने घरों की तरफ चलते रहे। गांधी ने प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत का एक वीडियो शनिवार को जारी करते हुए कहा कि मजदूरों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से अपने घरों को लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुछ श्रमिकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि रोजी रोटी छिनने के कारण परेशान हजारों मजदूर पैदल सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं।



आज 23 मई का राशिफल
मेष:
आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथी सहयोग करेंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। लॉकडाउन में फंसे किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना का जन्म होगा। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं।
वृषभ:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। नौकरी में ट्रासंफर का भय बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा और संभव हो सके तो घर से बाहर न निकलें। आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपका बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं। गुरू मंत्र का जप करें।
मिथुन:
आज आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। अपने कार्यस्थल में ट्रासंफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा।
कर्क:
जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अत: सोच-समझकर ही निर्णय लें। घरेलू स्तर पर आपको काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों की मदद करेंगे। संभव हो तो बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
सिंह:
मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। लॉकडाउन की वजह से इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें। प्रिय वस्तु की हानि का योग है। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता।

तुला:
आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों से परामर्श करते रहें।
वृश्चिक:
मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सुअवसर को हाथ से न जाने दें। व्यापार-व्यवसाय की तरफ नजर रखना आज आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुरसत नहीं मिलेगी।
धनु:
प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है एवं भविष्य की चिंता सताएगी। किसी चीज के पाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मन दुविधा में हो सकता है। सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।
मकर:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद से बचें। लाभ कम की स्थिति बनी रहेगी। मन में निराशा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। आपको विकल्प के रूप में लॉकडाउन के बाद और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा, भाइयों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता के बीच प्रेम संबंधों के लिए समय निकाल पाएंगे, मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा।
मीन:
शुभाशुभ दोनों प्राकर के फल मिलेंगे। संघर्ष का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। दादा-दादी से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनो के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ सामाजिक विषयों पर परिचर्चा में भाग लेंगे, सभी आपके दृष्टिकोण का सम्मान करेंगे।
आज देर शाम 20 और नये मरीज संक्रमितों के लिस्ट जुड़ गये। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। देर शाम जो 20 नये मरीज मिले हैं, उनमें कवर्धा में 5, बलौदाबाजार में 4, बालोद में 4, गरियाबंद में 3, राजनांदगांव में 2 और दुर्ग में 2 नये मरीज शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के सक्रिय प्रकरण की संख्या एवं प्रकरणों के दुगुने होने की दर तथा सैंपल जांच प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर विकास खंडों को रेड व ऑरेंज जोन में वर्गीकृत किया गया है। यह आदेश स्वास्थ्य विभाग सचिव निहारिका बारीक ने ज़ारी किया है।
देखे सूची









रायपुर। छत्तीसगढ़ से आय दिन कोरोना के नए-नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की प्रदेश में अभी-अभी फिर 2 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। अब कोरोना ने बलरामपुर जिले में भी दस्तक दे दी है। दो नए मरीजों में से बिलासपुर 1 और बलरामपुर में 1 नए मरीज़ मिलने की राज्य कोरोना कंट्रोल डेस्क ने पुष्टि की है। इनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दे की कुछ देर पहले ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद प्रदेश में फिर सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई है।
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। कांकेर,बिलासपुर व बलरामपुर जिले में एक-एक नए मरीज़ की पुष्टि हुई है।इनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO
रायपुर | छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा अब पूरे जिले को किसी भी जोन में शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि प्रभावित क्षेत्र के डेढ़ किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के जिला हॉस्पिटल से जांजगीर जिले के कोरोना से पीड़ित 03 मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी | इस तरह राज्य में कुल 86 सक्रिय मरीज़ हैं। आज पाए गए पॉजिटिव प्रकरणों की भर्ती की प्रकिया जारी है।
#COVID19 #UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
जिला अस्पताल बिलासपुर के कोविड सेंटर से जांजगीर जिले के कोरोना से पीड़ित 03 मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।इस तरह राज्य में कुल 86 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/MeTDQ6SugY