नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 15 रुपये की मामूली तेजी के साथ 38,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। रुपये के मजबूत होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लगा। इससे पहले बुधवार को सोना 38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 15 रुपये की मामूली तेजी आयी लेकिन रुपये के मजबूत होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे अधिक मजबूत हो गया था।चांदी की कीमत भी 50 रुपये की तेजी के साथ 45,726 रुपये किलो हो गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। सोना का भाव 1,466.50 डॉलर प्रति औंस था तथा चांदी 16.97 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने कहा, ''अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर चिंता के कारण लगातार तीसरे दिन सर्राफा में सकारात्मक कारोबार हुआ और कीमतों में मजबूती आई। पटेल ने कहा कि हांगकांग में विरोध प्रदर्शन बढऩे तथा चीन के कमजोर उत्पादन आंकड़ों के सामने आने से भी सर्राफा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।
रायपुर। राजधानी के एक निजी स्कूल द रेडियंट वे स्कूल में एडवेंचर नाइट कैंप के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें जिप लाइनिंग गेम के दौरान 25 फीट की ऊंचाई से एक बच्ची नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोट आई है। बच्ची एम्स आइसीयू में भर्ती है। बच्ची के पैर में दो से ज्यादा फैक्चर हैं, वहीं चेहरे और सिर में भी गंभीर चोट आई है। एमआरआइ रिपोर्ट के बाद आगे की जांच होगी।
मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर को प्राप्त होते ही वे स्कूल और बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। डीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। डीईओ ने कहा स्कूलों में इस तरह के जानलेवा खेल नहीं करवाए जाने चाहिए। मामले में अगर स्कूल की लापरवाही पाई गई तो मान्यता रदद कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय से लगे द रेडियंट वे स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 11 साल की बच्ची जिप लाइनिंग गेम के दौरान रस्सी के सहारे नीचे आने शामिल होने गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची एडवेंचर गेम जिप लाइनिंग के लिए दूसरी मंजिल में गई, उस समय उसने हेलमेट लगाया।
कमर में बेल्ट लगाकर एंगल को रस्सी में फंसा कर उसे छोड़ा गया, वह सीधे नीचे गिर गई। बताया जा रहा था कि जितना खतरनाक यह गेम है, उस आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं थे। बच्ची के नीचे गिरते ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में लग गया। पहले तो उसे 20 मिनट तक किसी भी अस्पताल में नहीं लेकर जाया गया। वहां मौजूद पालकों के कहने के बाद भी अस्पताल नहीं लेकर जाया गया। प्रबंधन यह कहता रहा कि बच्ची के पिता आने वाले हैं। उनके आने के बाद अस्पताल लेकर जाएंगे।
400 बच्चे थे शामिल
एडवेंचर कैंप में स्कूल के 400 बच्चे शामिल थे, जिनसे प्रबंधन ने एक-एक हजार रुपये फीस भी ली थी। यहां बच्चों के लिए रुकने समेत खाने की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि मामले में परिजनों ने थाने में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।
मां के सामने गिरी बच्ची, बेहोश
सुबह के तकरीबन 9.30 बजे की घटना बताई जा रही है। जिस दौरान हादसा हुआ, उस समय बच्ची की मां भी मौके पर थी। बच्ची को इतनी ऊंचाई से गिरते देख मां सुध-बुध खो बैठी। वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।
स्कूल प्रबंधन का कहना- जिम्मेदारों पर कार्रवाई
मामले को लेकर द रेडियंट वे स्कूल की प्राचार्य भावना दुबे से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें फोन कॉल और मैसेज किए गए, लेकिन उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया। लेकिन वहीं के एक एडमिनेशटेशन अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्कूल प्रबंधन ने जिस कंपनी को यह आयोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसकी जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा। दीपका व बालको पुलिस ने कोयला की अफरा-तफरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की है। दीपका थाना क्षेत्र के पाली रोड दीपका के समीप पुलिस ने ग्राम झाबर निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा पिता बुधवार सिंह गोंड़ के पास से दो बोरी कोयला जप्त किया है। सुनील कुमार प्लेटिना वाहन में कोयला ले जा रहा था। इसी तरह बालको पुलिस ने काशी नगर निवासी संगीत माली पिता स्व. पंचराम 41 वर्ष को गोढ़ी पुल के पास रोककर पूछताछ की। संगीत माली व दो अन्य साथी दो बोरी कोयला लेकर अ.य जगह में खपाने के लिए जा रहे थे। इससे पूर्व पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
नवापारा-राजिम| अक्सर देखा जाता है कि एक बेटी का सबसे अधिक जुड़ाव अपने पिता के साथ होता है।लेकिन एक कलयुगी पिता ने बाप- बेटी के रिश्ते को ही अपमानित कर डाला। अपनी नाबालिग घर पर अकेला देखकर उसके अंदर का हैवान जाग गया। कलयुगी बाप बिना कुछ सोचे समझे बेटी के साथ ही जबरदस्ती करने लगा।जिसके बाद .

मंत्रियों के रूप में इन विधायकों ने शपथ ली है-
अनिल विज- अंबाला कैंट से विधायक।
कंवर पाल गुर्जर- यमुनानगर के जगाधरी।
मूलचंद शर्मा- बल्लभगढ़ से विधायक।
रणजीत सिंह- रानियां से विधायक।
जेपी दलाल- लोहारु से विधायक।
बनवारी लाल- बावल से विधायक।
हरियाणा मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ
ओमप्रकाश यादव- नारनौल के विधायक।
कमलेश ढांडा- कलायत की विधायक।
संदीप सिंह- पेहवा के विधायक।
अनूप धानक- उकलाना के विधायक।
ओडिशा के बालासोर के खंटापारा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में क्लोरिन गैस के लीक होने के कारण 100 से अधिक श्रमिकों को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झींगा मछली प्रोसेसिंग फैक्ट्री में कल रात गैस लीक से प्रभावित सभी श्रमिकों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अस्प्ताल में भर्ती सभी श्रमिकों की हालत स्थितर है। प्रशासन ने घटना की जांच का आदेश दिया है। घटना के बाद फैक्ट्री को सील कर लिया गया है और इसके कम से कम तीन अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी घटना के कारण का पता लगाया जाना बाकि है। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि गैस के क्षमता से अधिक मात्रा में भरे जाने की वज से गैस लीक हुआ।
बेंगलुरु | चंद्रयान-2 को भले ही मनमाफिक सफलता ना मिली हो लेकिन उसका ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा के चक्कर लगाते हुए जानकारियां एकत्र कर रहा है। विक्रम लैंडर से संपर्क ना हो पाने के कारण मिशन को जो जानकारियां जुटानी थी वो जुटा नहीं पाया। जहां एक तरफ चंद्रयान-2 अपना काम कर रहा है वहीं इसरो ने चंद्रयान-3 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इसरो ने नवंबर 2020 की डेडलाइन तय की है। इस मिशन के लिए इसरो ने कईं कमेटियां बनाई हैं। एक ओवरऑल पैनल और उसकी तीन सब कमेटी बनी है। अक्टूबर से लेकर अब तक तीन हाई लेवल मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। इस मिशन में केवल लैंडर और रोवर ही होगा।
मंगलवार को ओवरव्यू कमेटी चंद्रयान-3 के कॉन्फीगरेशन की समीक्षा के लिए कमेटी ने बैठक की थी। साथ ही इसने पोपल्सन, सेंसर, ओवरऑल इंजीनियरिंग नेविगेशन और गाइडेंस पर भी बात की। सत्रों के अनुसार काम पूरी रफ्तार पर है। खबर के अनुसार इसरो ने अब तक इस मिशन के 10 स्पेसिफिक आस्पेक्ट्स पर ध्यान दिया है जिसमें लैंडिंग के लिए साइट सिलेक्शन के अलावा नेविगेशन और लोकल नेविगेशन शामिल हैं।
एक अंग्रेजी अकबर ने सूत्रों के हवाले से इसरो के 5अक्टूबर को आदेश की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें निर्देश थे कि यह महत्वपूर्ण है कि एक्सपर्ट कमेटी और उन रिकमेंडशन जिन्हें चंद्रयान-2 की फ्लाइट प्रिपरेशन की एडवांस स्टेज की वजह से लागू नहीं किया जा सकता, का लैंडर सिस्टम को बेहतर करने के लिए डिटेल्ड एनालिसिस किया जाए।
एक अन्य वैज्ञानिक ने कहा है कि मिशन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता लैंडर की टांगे मजबूत बनाना है ताकि यह ज्यादा वैलोसिटी पर भी लैंड कर सके। सूत्रों का दावा है कि इसरो मिशन के लिए नया लैंडर और रोवर बना रहा है।
कांकेर| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्री के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम भेजा जिला बालोद निवासी योगेश कुमार साहू ने कोरर थाना में सूचना दिया कि मेरा भाई बीरबल साहू पिता नजरू राम अपने मोटर सायकल से 11 नवंम्बर को शाम करीब 7 बजे किसी काम से कोरर जा रहा था। ग्राम कुर्री के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी ट्रैक्टर को ठोकर मार दिया, जिससे उसके सिर व माथे में गंभीर रूप से चोट आई। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों जिसमें ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सदस्यों का प्रवर्गवार आरक्षण की प्रस्तावित तिथि 23 नवम्बर निर्धारित की गई है। केवल सरपंच पद के आरक्षण को वर्तमान में रोक कर शेष पदों पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के पदों का प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 23 नवम्बर तक सम्पन्न करायी जाएगी।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। हवाई सुविधा शुरू करने को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हुई। मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन से कहा की हवाई सेवा शुरू करने गंभीरता से प्रयास करें। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसम्बर को होगी। पत्रकार कमल दूबे ने दायर की है पुनर्विचार याचिका।
पूर्व में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पहले मामले को निराकृत कर दिया था । बता दें कि पत्रकार कमल दुबे ने बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिस पर लंबी सुनवाई हुई ।
हालांकि पिछले साल डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी कर दिए जाने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले को निराकृत कर दिया था। लेकिन 9 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी हवाई सेवा शुरू ना होने के बाद पत्रकार कमल दुबे ने मामले पर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की हैं।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी को लेकर पूरे प्रदेश में 15 नवम्बर को मंडल स्तर पर प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार किसान विरोधी नीति अपनाकर धान नहीं खरीद रही है। जिसका हम पुरजोर विरोध करेंगे। प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो हर साल 15 नवम्बर से ही धान खरीदी की जाती रही है। लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है अपने वादों के मुताबिक किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।

अभी धान कटाई चल रही है और किसानों का धान बिचैलियों औने-पौने दाम पर खरीद रहे हैं। पूर्व की तरह कांग्रेस सरकार को 15 नवम्बर से धान खरीदी करना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि अपने वादे के मुताबिक कांग्रेस की सरकार को किसानों व धान खरीदी के मुद्दे पर ठोस कदम उठाना चाहिए।
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ बागी 3 की पूरी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए सर्बिया पहुंच चुके हैं। फिल्म बीते सितंबर में फ्लोर पर गई थी और अब कुछ हाई ऑक्टेन ऐक्शन सीन्स के लिए टीम फॉरेन लोकेशन पर पहुंच गई है।
.jpg)
रायपुर। चंगोराभाठा में एक होटल संचालक गंदगी को सड़क पर फेंकते पाया गया। उस पर 2 हजार रुपए जुर्माने के साथ ही कड़ी फटकार भी लगाई गई। नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के सेनेटरी इंस्पेक्टर दिलीप साहू ने बताया कि होटल संचालक का नाम चन्दू देवांगन है। वह चाय नाश्ता के होटल के साथ बच्चों के चिप्स, नड्डा, मुरकु आदि चीजें बनाकर बेचते हैं। आज उन्हें होटल से निकले खराब सामानों के साथ पॉलीथीन आदि चीजों को सड़क पर फेंकते पाया गया। जिस पर उनके खिलाफ 2 हजार रुपए के जुर्माने की कार्यवाही की गई।
जगदलपुर। बस्तर मुख्यालय से शीघ्र ही हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना को देखते हुए डीजीसीए ने हवाई सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए एयरपोर्ट और शहर के विमान तल से लगे हुए क्षेत्र में नो फ्लाइंग जोन निर्मित कर दिया है और इसका परीक्षण भी शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट बनाकर कड़ी निगरानी रखने के साथ अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
हर रोज इस्तेमाल किया जाना वाला पानी आर्सेनिक, नाइट्रेट और फ्लोराइड से प्रदूषित हो जाता है. इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है. आज हमारे देश के कई शहरों में पानी की गुणवत्ता की चिंताजनक स्थिति है. ऐसे में देश के कई क्षेत्रों में भूजल (जमीन से निकलने वाला पानी) आर्सेनिक प्रदूषण से भरा हुआ है यानि उनमें विषैलापन काफी बढ़ गया है. इसके अलावा, पानी में नाइट्रेट और फ्लोराइड प्रदूषण को भी काफी उच्च स्तरों पर दर्ज किया गया है|
दुर्ग। जिले के ग्राम आमटी के आश्रित ग्राम मासाभाट में लगे नीम कि पेड़ में से निकल रहा दूध जैसा तरल पदार्थ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंडा निकुम इलाके सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचकर इसे देखने के लिए उमडऩे लगे हैं। कोई इसे चमत्कार का नाम दे रहा है तो कोई इसे केवल कुदरती घटना बता रहे है। लेकिन लोग यहां पहुंच कर उसे देखने के काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक सोच रखने वाले तर्कशील इसकी जांच करने मे जुट गए हैं व इसके कारणों पर से पर्दा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। निकुम से महज़ तीन किलो मीटर दुर ग्राम मासाभाट में शीतला माता के मदिंर से चंद कदम की दूरी पर स्थिर ठाकुर देव है जो नीम के पेड़ में विराजित है ,ग्रामीणों के अनुसार अचानक रविवार से नीम के पेड़ से अनवरत दुध की धारा बह रही है जिससे यहाँ आस्था का केंद्र बना हुआ है ,लोग इसे चमत्कार मानते हुए इसे श्रद्धा से जोड़ रहे है।






.jpg)




.jpg)

.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)