लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
राजधानी में अवैध शराब बेचते 3 दर्जन शराब कोचिया गिरफ्तार

राजधानी में अवैध शराब बेचते 3 दर्जन शराब कोचिया गिरफ्तार

343 पाव देशी व अंग्रेजी शराब सहित 4 बॉटल बीयर जब्त 

चखना ठेला में शराब पिलाने पर हुई कार्रवाई 

राजधानी रायपुर में लंबे समय से अवैध शराब बेचे जाने व चखना ठेला में शराब पिलाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34-1 तहत कार्रवाई किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में खमतराई में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीलकंठ साहू पिता भागीरथ साहू को अवैध शराब पिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इसी तरह भनपुरी शराब दुकान के पास चखना ठेला लगाने वाले सुजीत सिंह पिता चतुर्भुज सिंह व कचना रेलवे फाटक के पास पालन निषाद 21वर्ष पिता परसराम के पास से 10 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। खम्हारडीह में मुखबीर की सूचना पर राजीव नगर में शिवदास 35 वर्ष पिता महेतरू दास को गिरफ्तार कर 9 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है व शक्तिनगर खम्हारडीह में करण दास 28 वर्ष पिता महेतरू के पास से 8 पाव अवैध शराब जब्त की गई है। वहीं सरस्वती नगर में अनुपम गार्डन के पास अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर छापा मारकर पुलिस ने तेज प्रकाश यादव 19 वर्ष पिता धनीराम यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पाव देशी शराब जब्त किया गया है व मौदहापारा में रजबंधा मैदान के पास सुलताना बेगम 35 वर्ष पति फिरोज खान के पास से 8 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है व कल्लू गैरेज के पास मौहदापारा में माया भारती 35 वर्ष पति आकाश भारती के पास से 10 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। वहीं राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर महात्मागांधी नगर अमलीडीह में संतराम बंजारे 35 वर्ष पिता समय दास बंजारे के पास से 30 पाव अवैध अंगे्रजी शराब  जब्त किया गया है। वहीं मोवा थाना क्षेत्र से ग्राम खपरापट्टी में पुलिस ने छापा मारकर नीभाई भोई 41 वर्ष पिता लल्लू भोई के पास से अवैध रूप से 30 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। इसी तरह आमानाका थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर सतीश चौहान 50 वर्ष पिता मन्नू चौहान निवासी चंदनडीह रेती खोली के पास 30 पाव देशी शराब जब्त किया है व इंद्र कुमार क्षत्रिय 52 वर्ष पिता स्व. भैयामल के पास से 12 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने के जुर्म में पुलिस ने छापा मारकर कटोरा तालाब मरीन ड्राइव के पास शिशु सोनी 55 वर्ष पिता माथू सोनी को गिरफ्तार कर 15 पाव अंग्रेजी अवैध शराब जब्त किया है। वहीं पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भाठागांव शराब दुकान के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर विनोद साहू 33 वर्ष पिता स्व. गणेश साहू के पास से 35 पाव अंग्रेजी व देशी शराब जब्त किया है। इसी तरह सेजबहार थाना क्षेत्र से नकुल साहू 25 वर्ष पिता चंद्रिका साहू को जुलूम नाला के पास आठ पाव देशी शराब के पास गिरफ्तार किया है एवं टिकरापारा थाना क्षेत्र में देवार डेरा मठ पुरैना में बिसाहूराम यादव 64 वर्ष  पिता लेडग़ा राम यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। इसी तरह  डीडी नगर में मटखोलवा पारा चंगोरा भाठा में 10 पाव अंग्रेजी अवैध शराब के साथ संजय धु्रव 34 वर्ष पिता स्व. दयाराम धु्रव को गिरफ्तार किया है, कोतवाली थाना क्षेत्र में नेहरू नगर काली बाड़ी के पास दुर्गेश बाग 25 वर्ष पिता सुभाष बाग को गिरफ्तार कर अवैध रूप से रखे 30 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फाफाडीह एसबीआई बैंक के पास देवा साहू 23 वर्ष पिता मोनूराम साहू के पास से 9 पाव देशी शराब जब्त किया गया है व अमित सेल के पास फाफाडीह में पुलिस ने छापा मारकर सन्नी खंडेल 19 वर्ष पिता चिंताराम के पास से 48 पाव देशी शराब जब्त किया गया है व राहुल पारवानी 29 वर्ष पिता मोहन लाल के पास से फाफाडीह में 4 बाटल बीरयर पुलिस ने जब्त किया है। इस तरह से सभी आरोपियों के पास से कुल 343 पाव  देशी व अंग्रेजी शराब सहित 4 बाटल बीयर जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अवैध शराब बेचने व खुलेआम चखना ठेला में शराब पिलाने के जुर्म में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। 
 
 खाना बनाने और परोसने के विवाद से युवक ने की भाई की पत्नी की हत्या

खाना बनाने और परोसने के विवाद से युवक ने की भाई की पत्नी की हत्या

जगदलपुर जिले के बस्तर चौकी के अंतर्गत आने वाले रामपाल में एक दिन पहले हुई हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि मर्डर का आरोपी धनसाय घर का बड़ा बेटा था। वह अपनी पत्नी, छोटा भाई, उसकी पत्नी और पिता के साथ संयुक्त परिवार में रह रहा था। छोटे भाई गणपत की शादी के बाद से परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होने लगे थे। हमेशा झगड़े का कारण खाना बनाने और परोसने को लेकर रहता था। घटना वाली रात भी छोटे भाई गणपत की पत्नी धनवती के साथ खाना को लेकर ही धनसाय का विवाद हुआ था। विवाद के बाद धनसाय घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद सभी परिजन सो गये थे लेकिन सुबह होने तक धनसाय का गुस्सा और भड़क चुका था और उसने अपने भाई की पत्नी की हत्या कर दी। इधर घटना के बाद धनसाय ने फांसी लगाने की कोशिश की थी लेकिन गांव वालों ने उसे बचाकर हास्पिटल पहुंचा दिया था।
भारत-बांग्लादेश दूसरा टी-20 मैच आज, जानिए कौन कौन है टीम में

भारत-बांग्लादेश दूसरा टी-20 मैच आज, जानिए कौन कौन है टीम में

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी।

भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा। लेकिन भारत को वापसी के लिए इस मैच में हर क्षेत्र में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे थे।
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तान संभाल रहे रोहित शर्मा पर बल्लेबाजी क्रम की भी जिम्मेदारी है। पहले मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला था। उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 41 रन जरूर बनाए थे, लेकिन टी-20 के लिहाज से उनकी पारी काफी धीमी थी।
लोकेश राहुल लगातार जूझ रहे हैं। ऋषभ पंत के रवैये में भी बदलाव नहीं दिखा। श्रेयस अय्यर ने भी पहले मैच में जल्दबाजी दिखाई थी। पदार्पण करने वाले शिवम दुबे भी विफल रहे थे। अनुभव की कमी यहां एक बड़ी समस्या है।
टीम में बदलाव की गुंजाइश भी दिख रही है। पंत की लगातार विफलता के कारण राजकोट में संजू सैमसन को अपना दूसरा टी-20 मैच खेलने का मौका मिल सकता है। निचले क्रम में क्रूणाल पांड्या से तेजतर्रार पारी की उम्मीद की जा सकती है।
वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। पिछले मैच में चहल ने तो अपना काम किया था लेकिन बाकी गेंदबाज रोने के सिवाए कुछ नहीं कर पाए।
अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कारण बांग्लादेश को और मनोबल मिला है। पहले मैच में मुश्फीकुर रहीम ने इसका भरपूर फायदा उठाया था और टीम को जीत दिलाकर लौटे थे। रहीम ने ही खलील पर 19वें ओवर में चौकों की बरसात की थी।
उनके अलावा सौम्य सरकार और मोहम्मद नइम ने उनका अच्छा साथ दिया था। कप्तान महमुदुल्लाह अंत तक टिके रहे थे और रहीम के साथ टीम को जीत दिलाकर लौटे थे।
गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास मुस्ताफिजुर रहमान का अनुभव है। शइफुल इस्लाम जरूर थोड़े महंगे साबित हुए थे लेकिन अमिन हुसैन, अफिफ हुसैन ने रहमान का अच्छा साथ दिया था।
टीमें (संभावित) :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।
बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम।
 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को देंगे 147 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को देंगे 147 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 08 नवम्बर  को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान 147 करोड़ 17 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वे विकासखण्ड कुसमी तथा रामानुजगंज में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ 69 लाख 23 हजार रूपए के 14 कार्य का लोकार्पण एवं 48 करोड़ 07 लाख 64 हजार रूपए के 17 कार्यों का शिलान्यास तथा रामानुजगंज में आयोजित कार्यक्रम में 40 करोड़ 42 लाख 55 हजार रूपये के कुल 14 कार्यों का लोकार्पण एवं 47 करोड़ 97 लाख 88 हजार रूपए के 30 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 
    मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल रामानुजगंज में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड़ 61 लाख 80 हजार रूपए की लागत से कपसरा से हाथीड़ांड़ से रजखेता से धनवार मार्ग का नवीनीकरण, 03 करोड़ 69 लाख 16 हजार रूपए की लागत से निर्मित बसंतपुर-लमोरी से मुरकौल मार्ग पुल-पुलियों सहित, 95 लाख 35 हजार रूपए की लागत से विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, 7 करोड़ 50 लाख 56 हजार रूपये की लागत से बलरामपुर में शासकीय आवास भवन का निर्माण, 40 लाख 68 हजार रूपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय रामचन्द्रपुर में आवासीय भवन का निर्माण, 1 करोड़ 87 लाख 96 हजार रूपये की लागत से पण्डरी में प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का निर्माण, 2 करोड़ 12 लाख 24 हजार रूपए की लागत से बलरामपुर में पहाड़ी कोरवा आश्रम भवन का निर्माण, 3 करोड़ 18 लाख 22 हजार रूपए की लागत से जिला मुख्यालय बलरामपुर में बस स्टैण्ड का निर्माण तथा 31 लाख 85 हजार रूपए की लागत से रेस्ट हाउस रामानुजगंज का विस्तार कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा 90 लाख 54 हजार रूपए की लागत से जामवंतपुर उत्तरटोला से भितियाही में सेलेट नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 65 लाख 69 हजार रूपये की लागत से ककनेशा पश्चिमपारा से बेदरीपारा सड़क में बलछोटा नदी पर पुल निर्माण, 19 लाख 50 हजार रूपए की लागत से वाड्रफनगर में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण तथा उर्जा विभाग द्वारा 2 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से महावीरगंज एवं 2 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से बसंतपुर में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगेे। 
इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग रामानुजगंज द्वारा 01 करोड़ 16 लाख 04 हजार रूपए की लागत से निर्मित रामानुजगंज जेल में अतिरिक्त बैठक का निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से बलरामपुर में बलरामपुर में निशक्तजन भवन का निर्माण, 31 लाख 24 हजार रूपए की लागत से पशु रोग अनुसंधान केन्द्र भवन का निर्माण, 45 लाख 46 हजार रूपए की लागत से बलरामपुर में बैरक सहित बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा 3 करोड़ 86 लाख 48 हजार रूपए की लागत से पुटसुरा, ओरंगा, डिण्डो, पिपरौल, बिशुनपुर, पुरानडीह, शारदापुर, ढढ़िया में नलजल योजना का निर्माण, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज द्वारा 04 करोड़ 19 लाख 38 हजार रूपए की लागत से ककनेशा जलाशय योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य, 5 करोड़ 53 लाख 04 हजार रूपए की लागत से मानिकपुर जलाशय के अन्तर्गत बांध निर्माण का शेष कार्य, 7 करोड़ 74 लाख 23 हजार रूपए की लागत से गम्हरिया जलाशय योजना के अन्तर्गत बांध एवं नहर का निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 25 लाख रूपए की लागत से तातापानी में सामुदायिक भवन निर्माण, 15 करोड़ रूपये की लागत से 500 डबरी का निर्माण कार्य, पुलिस विभाग द्वारा 20 लाख रूपये की लागत से रामानुजगंज में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सह आवास भवन का निर्माण, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 06 करोड़ 70 लाख 10 हजार रूपए की लागत से जवाहरनगर, रामचन्द्रपुर और सनावल में 3600 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 01 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से पंडित दीनदयाल समाज मांगलिक भवन निर्माण, 05 लाख 05 हजार रूपए की लागत से रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 07 में मुक्तिधाम में अहाता निर्माण, 19 लाख 33 हजार की लागत से रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 03 में सी.सी. रोड निर्माण, 16 लाख 33 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 03, 04 एवं 12 में आर.सी.सी. नालियों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इसी क्रम विकासखण्ड कुसमी के श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज के अन्तर्गत 40 लाख 68 हजार रूपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय कुसमी प्राचार्य निवास, प्राध्यापक निवास तथा तृतीय एवं चुतुथ वर्ग कर्मचारी सहित कुल 5 आवासीय भवन, 02 करोड़ 07 लाख 27 हजार रूपए की लागत से जिला बलरामपुर के शंकरगढ़ में नवीन आई.टी. भवन, 01 करोड़ 07 लाख रूपए की लागत से कुसमी में कन्या छात्रावास भवन, 46 लाख 93 हजार रूपए की लागत से सामरी में निरीक्षण कुटीर में भवन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 01 करोड़ 92 लाख 28 हजार रूपए की लागत से एस.एच. 12 पटना-जशपुर रोड आर.डी. 139.10 किलोमीटर से जलबोथा सड़क के सेमराखाड़ नदी पर पुल निर्माण एवं 03 करोड़ 09 लाख 63 हजार रूपए की लागत से एस.एच. 12 पटना-जशपुर रोड आर.डी. 134.05 किलोमीटर से बैरडीहकला सड़क के भूपका़ नदी पर पुल निर्माण, पुलिस विभाग अन्तर्गत 19 लाख 50 हजार रूपए की लागत से कुसमी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन, ग्रामीण यांत्रिकी संभाग बलरामपुर के अन्तर्गत 57 लाख 44 हजार रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जवाहरनगर में 02 जी-टाईपी तथा 02 एच-टाईप आवासीय भवन, 27 लाख 20 हजार रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबाग में एच-टाईप आवासीय भवन, 28 लाख 51 हजार रूपये की लागत से उप स्वास्थ्व केन्द्र मदगुरी, 13 लाख 20 हजार रूपए की लागत से कोरंधा पशु औषधालय भवन, 09 लाख 65 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में मरच्युरी कक्ष, 09 लाख 94 हजार रूपए की लागत से तहसील कार्यालय कुसमी में मॉडल रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगे। 
      इसी प्रकार निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज अन्तर्गत् 03 करोड़ 98 लाख 35 हजार रूपए की लागत से करासी से घुघरीकला मार्ग निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अन्तर्गत 33 लाख 8 हजार रूपए की लागत से ग्राम कोरंधा में नल-जल योजना का कार्य, 39 लाख 21 हजार रूपए की लागत से ग्राम कंचनटोली में नल-जल योजना का कार्य, 46 लाख 25 हजार रूपए की लागत से ग्राम करकली में नल-जल योजना का कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत 15 करोड़ रूपए की लागत से 500 डबरी निर्माण कार्य, 10 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए की लागत से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अन्तर्गत 373 निर्माण कार्य, 01 करोड़ 62 हजार रूपए की लागत से शिक्षा अनुदान मद अन्तर्गत 24 लघु निर्माण कार्य, पुलिस विभाग अन्तर्गत 50 लाख रूपए की लागत से नवीन थाना भवन कोरंधा का निर्माण कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अन्तर्गत 3 करोड़ 44 लाख 49 हजार रूपये की लागत से 5400 एमटी गोदाम निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अन्तर्गत 9 करोड़ 78 लाख 54 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना का कार्य, 30 लाख 15 हजार रूपए की लागत से विद्युत कार्यालय के सामने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, 13 लाख 80 हजार रूपए की लागत से सी.एम.ओ. कार्यालय के सामाने शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण, 14 लाख 22 हजार रूपए की लागत से मटन मार्केट में शेड निर्माण, 10 लाख रूपये की लागत से ईदगाह में बाउण्ड्रीवाल निर्माण, 49 लाख 36 हजार रूपए की लागत से अशोक गुप्ता के घर से थाना तक नाली निर्माण तथा शिक्षा विभाग अन्तर्गत 01 करोड़ 50 लाख 46 हजार रूपए की लागत से कुसमी के ग्राम सबाग एवं राजपुर के ग्राम भेण्डरी में हाईस्कूल भवन का निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की खुदकुशी की कोशिश, मां और दो मासूम की मौत, पिता गंभीर जानिए कहा की है ये घटना

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की खुदकुशी की कोशिश, मां और दो मासूम की मौत, पिता गंभीर जानिए कहा की है ये घटना

 सागर। सागर के बम्होरी के रेन्गुआ गांव में सामूहिक सुसाइड करने का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुदकुशी की कोशिश की है। जिसमें मां और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के बम्होरी के रेन्गुआ गांव निवासी पटेल परिवार के चार सदस्यों ने बीती देर रात सुसाइड की कोशिश की। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 32 वर्षीय सपना समेत उसके दो बच्चियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पिता की हालत गंभीर बनी हुई।

सामूहिक सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, कुछ लोगों का ये कहना है कि शराब को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। गंभीर हालात में युवक का उपचार चल रहा है। उसके होश में आने के बाद ही सुसाइड की वजह साफ हो जाएगी।

रमन ने दी भूपेश को दिमाग शांत रखने की सलाह, जाने पूरी खबर

रमन ने दी भूपेश को दिमाग शांत रखने की सलाह, जाने पूरी खबर

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिमाग शांत रखने की सलाह दी है। 

डा. सिंह ने श्री बघेल द्वारा सर्वदलीय बैठक में भाजपा सांसदों के शामिल नहीं होने पर उनके खिलाफ दिए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री को दिमाग शांत रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय ठंडे दिमाग से काम करने का है। डा. सिंह ने यह भी कहा कि सरकारे धान खरीदी में एक माह लेट हो चुका है।
ज्ञात हो कि श्री बघेल ने डा. सिंह पर आरोप लगाया था कि वे भाजपा सांसदों व विधायकों को सरकार के कार्यक्रम व बैठक में शामिल होने से रोक रहे है। श्री बघेल ने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा था कि आखिर डा. सिंह किस हैसियत से उन्हें रोकते है। न ही वे संसदीय दल के नेता है और न ही विधायक दल के नेता है। श्री बघेल के इस बयान के बाद डा. सिंह ने आज श्री बघेल को दिमाग शांत रखने की सलाह दी है।
 
शादी का झांसा देकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, हुई 10 साल की सजा

शादी का झांसा देकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, हुई 10 साल की सजा

स्तर जिले के अंतर्गत आने वाले नगरनार थाना के तहत एनएमडीसी के कारखाने कार्यरत एक कर्मचारी अजीत मंडल को अव्यस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में न्यायालय ने उसे अगवा कर व विवाह का लालच देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में विभिन्न धाराओं के तहत 10 साल की सजा व अर्थदंड से सजा सुनाई है। आरोपी अजीत मंडल (22)निवासी जिला नवंग असम पिछले दो साल से एनएमडीसी कारखाने में कार्य कर रही एक कंपनी ठेका मजदूर के रूप में कार्य करता था। इसी मध्य गांव में रहने वाली एक 17 वर्षीय बालिका से उसका मैत्री हुई और मैत्री प्रगाढ़ता में बढ़ी। इसके बाद आरोपी ने उस बालिका को शादी का लालच देकर गत 22 अक्टूबर 2018 दोपहर को इंदिरा आवास नगरनार स्थित एक मकान में ले जाकर उससे शरीरिक संपर्क स्थापित किया। इसके बाद वह उससे कई बार संबंध बनाता रहा। उसी माह उसने बालिका को मोबाइल पर कॉल कर जगदलपुर नया बस स्टैंड बुलवाया। यहां से उसे सुकमा ले गया। सुकमा से विजयवाड़ा फिर वहां से बैंगलोर ले गया। वहां पर कई दिनों तक परिचित के यहां उससे अनाचार करता रहा। इधर परिजनों की शिकायत पर नगरनार पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर बैंगलोर से बालिका समेत उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।



 
ब्रिटेन की अदालत में बोला नीरव मोदी, अगर भारत को सौंपा गया तो कर लूंगा खुदकुशी

ब्रिटेन की अदालत में बोला नीरव मोदी, अगर भारत को सौंपा गया तो कर लूंगा खुदकुशी

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी माममले के मुख्य आरोपी और भगोड़ा घोषित हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से फिर झटका लगा है। अदालत ने नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीरव मोदी ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया। और कहा कि अगर उसे भारत को प्रत्यर्पित किया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगा। नीरव मोदी धोखाधड़ी के दो अरब डॉलर के मनी लांड्रिंग मामले में भारत को सौंपे जाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

नीरव ने अपनी जमानत याचिका बहुत पहले दायर की थी। अदालत के सामने पेश हुए भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने कहा कि उसे तीन बार जेल में पीटा गया है। साथ ही उसने न्यायाधीश के कहा कि अगर अदालत उसे भारत प्रत्यर्पित करती है तो वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन इसके बाद भी न्यायाधीश ने उसे जमानत नहीं दी। नीरव मोदी अदालत में अपनी वकील हुय्गो कीथ के साथ पेश हुआ। जहां कीथ ने अदालत को बताया कि नीरव मोदी को जेल में सबसे पहले अप्रैल में पीटा गया और अभी ताजा मामला पांच नवंबर का है जब दो कैदी उसके कमरे में आ गए। पहले तो उन्होंने नीरव के साथ धक्कामुक्की की, फिर इनके साथ मारपीट की। नीरव मोदी को मार्च में जेल में बंद किया गया था और उसके मामले की सुनवाई मई 2020 में होनी तय हुई थी। तब तक के लिए वह जमानत पाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।
 
डीजीपी व एसपी को कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में न्यायालयीन अवमानना का नोटिस

डीजीपी व एसपी को कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में न्यायालयीन अवमानना का नोटिस

वमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ व बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने कहा है। मुंगेली जिला मुख्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी राजकुमार सिंह ने वकील एसबी पांडेय के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर समयमान वेतनमान देने की गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि पुलिस विभाग में उसकी ज्वाइनिंग वर्ष 1985 की है। विभागीय अधिकारियों ने ज्वाइनिंग तिथि की गणना में चूक करते हुए समयमान वेतनमान का लाभ से वंचित कर दिया है। याचिकाकर्ता ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि नियुक्ति दिनांक से 20 वर्ष की सेवा पूरी होने पर पहला समयमान वेतनमान का लाभ शासन द्वारा दिया जाता है। इसके बाद 10 वर्ष और फिर 30 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर अंतिम समयमान वेतन का लाभ दिया जाता है। नियुक्ति तिथि में गड़बड़ी किए जाने के कारण समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मामले की सुनवाई जस्टिस पी सेम कोशी की सिंगल बेंच में हुई थी। प्रकरण की सुनवाई के बाद जस्टिस कोशी ने विभाग में अभ्यावेदन पेश करने और तीन महीने के भीतर प्रकरण का निराकरण करने राज्य शासन को निर्देशित किया था।
हाई कोर्ट के निर्देश के छह महीने बाद भी मामला का निराकरण नहीं किया गया है। इससे परेशान याचिकाकर्ता ने अपने वकील के जरिए पुलिस महानिदेशक और बिलासपुर एसपी को कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में न्यायालयीन अवमानना का नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस कोशी की सिंगल बेंच में हुई । जस्टिस कोशी ने पुलिस महानिदेशक और एसपी बिलासपुर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
Xiaomi ने अपने 108 मेगापिक्सल पेंटा कैमरे के साथ लॉन्च किया, Redmi Note 8T

Xiaomi ने अपने 108 मेगापिक्सल पेंटा कैमरे के साथ लॉन्च किया, Redmi Note 8T

जहां Xiaomi ने अपने 108 मेगापिक्सल पेंटा कैमरे वाले Mi Note 10 को लॉन्च कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अपनी Redmi Note 8 सीरीज का नया फोन Redmi Note 8T भी पेश कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को फ्रांस में लॉन्च किया है और खबर है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं होगा। इस खबर के बाद संभावना है कि भारतीय फैन्स निराश हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी पहले ही भारत में Redmi Note 8 और Redmi Note 8Pro लॉन्च कर चुकी है। फ्रांस में लॉन्च हुआ Redmi Note 8T भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके Redmi Note 8 की तरह बताया जा रहा है लेकिन उसमें NFC सपोर्ट दिया गया है जबकि Redmi Note 8 में यह सपोर्ट नहीं हैं।


Redmi Note 8T के फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 8 और Redmi Note 8T के फीचर्स एक जैसे ही हैं। या यह कहें कि कंपनी ने Redmi Note 8 को फ्रांस में Redmi Note 8T के नाम से पेश किया है तो भी गलत नहीं होगा। Redmi Note 8T 6.3-inch full-HD+ LCD डिस्प्ले, Snapdragon 665 AIE SoC प्रोसेसर, 4GB जीबी रैम RAM और 128GB मेमोरी के साथ आता है।
 
आईडिया और वोडाफ़ोन के कस्टमर परेशान २ घंटे तक रहेगा सर्वर बंद

आईडिया और वोडाफ़ोन के कस्टमर परेशान २ घंटे तक रहेगा सर्वर बंद

ज 12 बजे से अचानक आईडिया और वोडाफ़ोन के नंबर बंद हो गये है | न कॉल आ रहा है और न कॉल जा रहा है | कस्टमर केयर में लगातार भीड़ बढ़ रही है अपने सिम को ठीक करने के लिए | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहा सर्वर अपग्रेड का कार्य चल रहा है इसलिए आगामी २ घंटे सर्वर बंद रहेगा इस दौरान न कॉल आएगा और न जायेगा लेकिन इन्टरनेट की सुविधा चालू रहेगी |

Facebook  ने दी खुद डाटा चोरी होने की खबर, यूजर्स का डाटा जुटा रहे थे 100 ऐप

Facebook ने दी खुद डाटा चोरी होने की खबर, यूजर्स का डाटा जुटा रहे थे 100 ऐप

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक लंबे समय से यूजर्स की प्राइवेसी के उल्लंघन और डाटा चोरी के कई मामलों का सामना कर चुकी है। कंपनी अब तक इनसे ही नहीं उबरी है और इस बीच इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। खुद फेसबुक ने बुधवार को इस तरह के एक नए मामले की जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, करीब 100 ऐप डेवलपर ने कई महीनों तक फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा इकट्ठा किया। कंपनी ने इनमें से 11 ऐप की पुष्टि की है, जिनके जरिए बीते 60 दिनों में यूजर्स के नाम, प्रोफाइल पिक्चर और ग्रुप में उनके क्रियाकलापों से संबंधित जानकारियां इकट्ठा की गई थीं। इनमें से ज्यादातर वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट ऐप थे।

इन्हें सोशल मीडिया साइटों पर ग्रुप चलाने वाले एडमिन की सहूलियत के लिए डिजाइन किया गया था ताकि ग्रुप के सदस्य आसानी से वीडियो आदि शेयर कर पाएं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में अब तक निजता उल्लंघन या डाटा चोरी का सबूत नहीं मिला है। लेकिन कंपनी की ओर से ऐप डेवलपरों को डाटा डिलीट करने का निर्देश दिया गया है। इसे सुनिश्चित कराने के लिए कंपनी ऑडिट भी करेगी। 
 
फेसबुक के प्लेटफॉर्म पार्टनरशिप विभाग के निदेशक कांस्टेनटिनो पापमिल्डिटस ने कहा, "हम यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को लेकर सजग हैं। इस दिशा में सुधार के प्रत्येक प्रयास किए जा रहे हैं।" ब्रिटेन स्थित कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा 8.7 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी करने के मामले में फेसबुक पहले ही गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। फेडरल ट्रेड कमीशन ने इस मामले में कंपनी पर पांच अरब डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना भी लगाया है।
विधानसभा अध्यक्ष करेंगे कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ, जानिए पूरी खबर

विधानसभा अध्यक्ष करेंगे कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ, जानिए पूरी खबर

कोरबा जिले को 8 नवम्बर को नये कृषि महाविद्यालय की सौगात मिल जायेगी। कटघोरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नये कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह सहित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य बोधराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष देवीसिंह टेकाम, कटघोरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर सहित कटघोरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना भी शामिल होंगी। कृषि महाविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर कृषि प्रदर्शनी एवं युवा महोत्सव के कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया जायेगा।


 
LOVE सेल्फी जोन बन रहा लोगों के आकर्षण का केन्द्र, जाने कहाँ है LOVE सेल्फी जोन...

LOVE सेल्फी जोन बन रहा लोगों के आकर्षण का केन्द्र, जाने कहाँ है LOVE सेल्फी जोन...

गर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त राहुल देव के निर्देश पर सी.एस.ई.बी. चौक से आगे अप्पू गार्डन के सामने मुख्य मार्ग पर निगम द्वारा लव कोरबा सेल्फी जोन का निर्माण कराया गया है। यह सेल्फी जोन लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। औद्योगिक नगरी कोरबा की पहचान बने औद्योगिक क्षेत्र की थीम पर बनाए गए लव कोरबा सेल्फी जोन से एक ओर जहां उक्त स्थान को नया लुक मिला है, वहीं दूसरी ओर अपने कोरबा शहर से प्रेम करने का संदेश छिपा है। उक्त सेल्फी जोन में लव कोरबा के साथ अपनी सेल्फी लेने प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आते हैं, सेल्फी लेते हैं तथा निगम के इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हैं। आयुक्त राहुल देव, निगम के सभापति धुरपाल सिंह कंवर के साथ सेल्फी जोन पहुंचे तथा सेल्फी ली । इस दौरान उन्होने उक्त सेल्फी जोन को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। 

 
एक बार फिर चोरो ने सुने माकन पर किया हाथ साफ, जानिए कहा हुई चोरी

एक बार फिर चोरो ने सुने माकन पर किया हाथ साफ, जानिए कहा हुई चोरी

रायपुर| सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी किए जाने की रिपोर्ट कबीर नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार फेस-2 कबीर नगर रायपुर निवासी अभिषेक मिश्रा 21 वर्ष पिता सुभाष मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 नवंबर को 7.30 बजे से 10 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमत कुल 1 लाख 18 हजार के गहने चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

 पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ  का एक जवान शहीद, जानिए पूरी खबर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, जानिए पूरी खबर

पामेड़ के जंगलों में सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़
 
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। ये नक्सली हमला पामेड़ इलाके में हुआ। शहीद जवान 151 बटालियन का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपरेशन के दौरान बीती रात ये मुठभेड़ हुई है,जिसमें जवान का शहीद होने की खबर है। जवानों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली में आपरेशन चलाया था। इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक नही मिल पाई है। इस मामले की बीजापुर के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
देवउठनी एकादशी 8 नवम्बर को, माता तुलसी के साथ होगा भगवान शालीग्राम का विवाह, जाने पूजा की विधि एवं महत्व

देवउठनी एकादशी 8 नवम्बर को, माता तुलसी के साथ होगा भगवान शालीग्राम का विवाह, जाने पूजा की विधि एवं महत्व

4 माह के विश्राम के बाद भगवान विष्णु जागेंगे 

प्रतिवर्ष की भांति देवउठनी एकादशी  इस बार 8 नवम्बर को धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियां राजधानी एवं प्रदेश में धूमधाम से की जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता तुलसी का विवाह भगवान शालीग्राम के साथ उक्त दिवस पर ही हुआ था। एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु चार महीने तक सोने के बाद देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं. इसी दिन भगवान विष्णु शालीग्राम रूप में तुलसी से विवाह करते हैं. देवउठनी एकादशी  से ही सारे मांगलिक कार्य जैसे कि विवाह, नामकरण, मुंडन, जनेऊ और गृह प्रवेश की शुरुआत हो जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार देवउठनी एकादशी या तुलसी विवाह कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाया जाता है। 

देवउठनी एकादशी का महत्व:

देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी या हरिप्रबोधनिी एकादशी और तुलसी विवाह  एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस एकादशी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है. हिन्दू मान्यता के अनुसार सभी शुभ कामों की शुरुआत देवउठनी एकादशी से की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के शयनकाल के बाद जागते हैं. विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने शंखासुर नामक भयंकर राक्षस का वध किया था. फि र आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को क्षीर सागर में शेषनाग की शय्या पर भगवान विष्णु ने शयन किया. इसके बाद चार महीने की योग निद्रा त्यागने के बाद भगवान विष्णु जागे. इसी के साथ देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का अंत हो जाता है. जागने के बाद सबसे पहले उन्हें तुलसी अर्पित की जाती है. मान्यता है कि इस दिन देवउठनी एकादशी व्रत कथा सुनने से 100 गायों को दान के बराबर पुण्य मिलता है. इस दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है. इस एकादशी का व्रत करना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है.

देवउठनी एकादशी पूजा विधि :

एकादशी के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. अब भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें. अब घर के आंगन में भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाएं.  एक ओखली में गेरू से भगवान विष्णु का चित्र बनाएं.  अब ओखली के पास फ ल, मिठाई सिंघाड़े और गन्ना रखें. फिर उसे डलिया से ढक दें.  रात के समय घर के बाहर और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं.  इस दिन परिवार के सभी सदस्यों को भगवान विष्णु समेत सभी देवताओं की पूजा करनी चाहिए.

इसके बाद शंख और घंटी बजाकर भगवान विष्णु को यह कहते हुए उठाएं- उठो देवा, बैठा देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाए कार्तिक मास.

भगवान विष्णु को जगाने का मंत्र

उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये।

त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम॥

उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव।

गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिश:॥

शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव।

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह भी आयोजित किया जाता है. यह शादी तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु के रूप शालीग्राम के बीच होती है. यह विवाह भी सामान्य विवाह की ही तरह धूमधाम से होता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु जब चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं तो सबसे पहले तुलसी की ही प्रार्थना सुनते हैं. तुलसी विवाह का अर्थ है तुलसी के माध्यम से भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाना।

देवउठनी एकादशी की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार भगवान श्री हरि विष्णु से लक्ष्मी जी ने पूछा- हे नाथ! आप दिन रात जागा करते हैं और सोते हैं तो लाखों-करड़ों वर्ष तक सो जाते हैं तथा इस समय में समस्त चराचर का नाश कर डालते हैं. इसलिए आप नियम से प्रतिवर्ष निद्रा लिया करें. इससे मुझे भी कुछ समय विश्राम करने का समय मिल जाएगा।

लक्ष्मी जी की बात सुनकर नारायण मुस्कुराए और बोले- देवी! तुमने ठीक कहा है. मेरे जागने से सब देवों और खासकर तुमको कष्ट होता है. तुम्हें मेरी वजह से जरा भी अवकाश नहीं मिलता. अत: तुम्हारे कथनानुसार आज से मैं प्रतिवर्ष चार मास वर्षा ऋतु में शयन किया करूंगा. उस समय तुमको और देवगणों को अवकाश होगा. मेरी यह निद्रा अल्पनिद्रा और प्रलय कालीन महानिद्रा कहलाएगी. मेरी यह अल्पनिद्रा मेरे भक्तों के लिए परम मंगलकारी होगी. इस काल में मेरे जो भी भक्त मेरे शयन की भावना कर मेरी सेवा करेंगे और शयन व उत्थान के उत्सव को आनंदपूर्वक आयोजित करेंगे उनके घर में, मैं तुम्हारे साथ निवास करूंगा। 

 राफेल डील पर जल्द आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है यह पूरा मामला...

राफेल डील पर जल्द आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है यह पूरा मामला...

राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द बड़ा फैसला सुना सकता है। राफेल सौदे में मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और वकील प्रशांत भूषण ने सामूहिक तौर पर शीर्ष कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। इस याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायरमेंट के पहले फैसला सुना सकते हैं। इस पुनर्विचार याचिका में कहा गया था कि राफेल के हाल के फैसले में कई त्रुटियां हैं। यह फैसला सरकार के गलत दावों पर आधारित है। याचिकार्ताओं ने इसे स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन बताते हुए पुनर्विचार याचिका पर दोबारा सुनवाई की मांग की थी। जिसे मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका पर दोबारा सुनवाई की गई थी। इस याचिका पर अब सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया है। 

राफेल डील पर मार्च 2018 में दायर हुई थी PIL 
मोदी सरकार द्वारा फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर डील की गई थी। सरकार ने संसद में हर राफेल विमान की कीमत 670 करोड़ रुपए बताई थी। लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राफेल खरीदी की वास्तविक कीमत इससे कहीं ज्यादा है। इसके बाद 13 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी जिसमें फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीदी संबंधी सरकार के फैसले की स्वतंत्र जांच की मांग करने के साथ ही संसद के सामने सौदे की वास्तविक कीमत का खुलासा करने का अनुरोध भी किया गया था।

दिसंबर 2018 में मोदी सरकार को मिली थी क्लीन चिट
राफेल सौदे पर सवाल उठाने वाली इस जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई होने के बाद 14 दिसंबर 2018 को शीर्ष कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने इस मामले में मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने इस सौदे में कथित तौर पर हुई अनियमितताओं को लेकर CBI को FIR दर्ज करने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था।

पूर्व मंत्रियों ने जनवरी 2019 में दाखिल की पुनर्विचार याचिका
राफेल केस में एनडीए गवर्नमेंट को क्लीनचिट मिलने के बाद पूर्व मंत्रियों अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और वकील प्रशांत भूषण ने मिलकर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। इस याचिका में हवाला दिया गया था कि केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट के सामने सही तथ्य नहीं रख गए हैं। सरकार के गलत दावों पर फैसले को आधारित होने की पुनर्विचार याचिका में बात कही गई थी। तीनों याचिकाकर्ताओं की इस पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए दोबारा इस मामले पर सुनवाई की थी। अब इस पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और शीर्ष कोर्ट कभी भी इसे लेकर अपना फैसला सुना सकती है।

अटल बिहारी की सरकार में रखा था विमान खरीदी का प्रस्ताव
भारतीय वायुसेना को मजबूत करने के लिए एयर फोर्स की मांग के बाद सबसे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की एनडीए सरकार में लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन साल 2007 में यूपीए सरकार ने इस विमान खरीद समझौते को आगे बढ़ाया जिस वक्त रक्षा मंत्री एके एंटोनी थे। देश के लिए 126 एयरक्रॉफ्ट खरीद को अगस्त 2007 में मंजूरी दी गई थी।

यूपीए सरकार में नहीं हो सकी डील, मोदी सरकार ने बढ़ाया आगे
यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान तकनीक ट्रांसफर से जुड़े मुद्दों को लेकर यह समझौता नहीं हो सका था। जिसे बाद में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद आगे बढ़ाया गया। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान साल 2015 में मोदी ने राफेल विमान खरीद को समझौता किया था। इस समझौते के तहत भारत को शुरुआत में 36 राफेल विमान मुहैया कराने की डील की गई थी।

राफेल की कीमत पर कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
केंद्र सरकार ने संसद में राफेल की कीमत 670 करोड़ बताई थी। लेकिन कांग्रेस ने सरकार द्वारा बताई गई इस कीमत पर सवाल खड़े किए थे। तत्कालीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सौदे में घोटाला होने को लेकर मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया था। राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंचों से एक राफेल विमान की कीमत 1500 करोड़ से ज्यादा तक की बताई थी। इसके बाद राफेल डील पर देशभर में सियासत गरमाई थी।
 
राज्योत्सव में समूह की महिलाओं को 50 हजार रूपये से अधिक की हुई आमदनी :  मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री ने महिलाओं के हुनर को सराहा

राज्योत्सव में समूह की महिलाओं को 50 हजार रूपये से अधिक की हुई आमदनी : मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री ने महिलाओं के हुनर को सराहा

त्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को हैण्डीक्राफ्ट, आभूषण और लकड़ी के सजावटी सामानों की बिक्री से 50 हजार रूपये से अधिक की आमदनी हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने भी स्टॉल का निरीक्षण कर महिलाओं के हुनर को सराहा। मुख्यमंत्री ने स्टॉल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संबंधित चित्रों को देखकर विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी से अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।  
स्टॉल में लाखेनगर रायपुर की महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह ने हैण्डीक्राफ्ट और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को विक्रय सह प्रदर्शन के लिए रखा था। समूह की अध्यक्ष श्रीमती रेणु विश्वकर्मा ने बताया कि राज्योत्सव में विभाग ने उन्हें अपने सामानों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्थान उपलब्ध कराया है। समूह द्वारा पेपरमेशी गुलदस्ते, सजावटी सामान, मोबाइल कव्हर, पर्स के साथ बड़ी, पापड़, रूई के बत्ती जैसे कई घरेलू उपयोग के सामानों की बिक्री की गई जिससे उन्हें 12 हजार रूपये की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि बिक्री के लिए रखे गए सारे सामान महिलाएं स्वयं तैयार करती हैं। राज्योत्सव में सरकार द्वारा विक्रय के लिए स्थान उपलब्ध कराने से उन्हें बाजार उपलब्ध हो जाता है और अच्छी आमदनी हो जाती है। इसी तरह राजेन्द्र नगर रायपुर की पारिजात महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आभूषणों के विक्रय से लगभग 15 हजार रूपये की और आमापारा रायपुर के प्रोत्साहन स्व सहायता समूह की महिलाओं को लकड़ी के सामानों के विक्रय से लगभग 25 हजार रूपये की आमदनी हुई।

प्रधानमंत्री ने वीडियों कांन्फ्रेन्सिंग के जरिए राज्यों के मुख्य सचिवों से की चर्चा

प्रधानमंत्री ने वीडियों कांन्फ्रेन्सिंग के जरिए राज्यों के मुख्य सचिवों से की चर्चा

मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने राज्य के आंकाक्षी जिलों की प्रगति की दी जानकारी 

प्रधानमंत्री राज्य के कांकेर, कोण्डागांव और सुकमा आंकाक्षी जिलों की प्रगति से हुए संतुष्ट 
 
रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'प्रधानमंत्री प्रगति विषय' के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा की। 
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव  आर.पी. मण्डल से भी प्रधानमंत्री द्वारा नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (एनएएम) तथा ट्रांसफारमेशन ऑफ एसप्रेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम  के संबंध में चर्चा की गई। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर, कोंडागांव और सुकमा जिले की प्रगति से संतुष्ट हुए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की 14 मंडियों में मूलभूत हार्डवेयर एवं इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है, साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए लैब की स्थापना भी की जा चुकी है।