आज 7 नवम्बर का राशिफल
आज 7 नवम्बर का राशिफल
शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय , देवेंद्र नगर में गांधी विचार दिवस मनाया जाएगा। महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की श्रृंखला में इस का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जायसवाल के निर्देशन में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक माननीय श्री कुलदीप जुनेजा जी तथा रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे जी होंगे।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, सेंट्रल रिजनल ऑफिस,भोपाल के तत्वाधान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में आज दिनाँक 07/11/2019 को AICTE: NORMS, STANDARDS AND QUALITY INITIATIVES AND TEACHERS’ TRAINING SENSITIZATION विषय पर भव्य सेमीनार का आयोजन होने जा रहा है | इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सभी संस्थाएं भाग लेंगी | उक्त कार्यक्रम की अग्रिम सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि, कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन 150 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करा लिया है | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश पटेल, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, माननीया श्रीमती रेनू जी. पिल्ले, प्रमुख सचिव, Technical Education, Employment & Training, Skill Development & Director General, Chhattisgarh Administrative Academy, को आमंत्रित किया गया है | तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय प्रो. डॉ. एम्. के. वर्मा, कुलपति, CSVTU, भिलाई, एवं प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर एवम समस्त शिक्षकगण उपस्थित होंगे | कार्यक्रम की औपचारिक शुभारम्भ ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती का अहवान कर किया जायेगा | इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर, RIFD, AICTE, मुख्यालय होंगे | श्री वेंकट, ‘Quality Initiative Awareness’ विषय पर अपना विस्तृत और प्रायोगिक व्याख्यान देंगे | इनके अतिरिक्त श्री Earnest Joshua, NITTTR, भोपाल भी वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे | श्री अर्नेस्ट, ‘Technical Teachers’ Training Module Awareness’ विषय पर अपना वैश्लेषिक व्याख्यान देंगे | इस कार्यक्रम का समन्वयन और कोआर्डिनेशन प्रो. डॉ. आर. एच. तलवेकर के द्वारा किया जाएगा ।
रायपुर। धान न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे को लेकर कांग्रेस 13 नवंबर से दिल्ली कूच करने जा रही है। इसे लेकर आज राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।
मोहन मरकाम ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार 25 सौ रुपए धान खरीदेगी। चाहे केन्द्र सरकार मदद करें या नहीं। लेकिन हम अपनी मांग को मनाने के लिए केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते रहेंगे।
मरकाम ने बताया कि दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से पचास हज़ार किसान जाएंगे। हजारों वाहन में किसान महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। मरकाम ने बताया कि हमारी मांग को देश के कई संगठनों ने समर्थन दिया है। हमारे कार्यक्रम से देश की राजनैतिक पार्टियों में किसानों के प्रति नई चेतना आएगी।
मुंबई/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्त रखी है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने कहा है कि शिवसेना केंद्र की एनडीए सरकार से बाहर हो जाए तो उसे कांग्रेस का समर्थन मिलेगा । गौरतलब है कि शिवसेना को केंद्र कीएनडीए सरकार में एक मंत्री पद मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवसेना इस शर्त को मान लेगी।
क्योंकि एकओरकेंद्र का सिर्फ एक मंत्री पद व दूसरी ओर महाराष्ट्र की सत्ता। वहीं महाराष्ट के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार नेकहाकि यदि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा ने उक्त शर्त रखी है तो यह ठीक ही है।
यदि शिवसेना को कांग्रेस-राकांपा का समर्थन चाहिए तो उसे एनडीए से बाहर जाना ही होगा और भविष्य में यूपीए के साथ आना होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हालातों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार सोनिया गांधी से मिले थे। अब कहा जा रहा है कि इस बैठक में इसी शर्त पर चर्चा हुई होगी।
धमतरी। सिलेंडर से भरा एक ट्रक घाटी के पास पलट गया। गनीमत है कि ट्रक में खाली सिलेंडर भरा हुआ था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।
हादसा धमतरी जिले के केरेगांव घाटी के पास हुआ। बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में हिंदुस्तान कंपनी का खाली सिलेंडर भरा हुआ था। वहीं, ट्रक के पलटने से खाली सिलेंडर सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक स्पीड से घाटी में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2020 में होने वाले 10-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर यह सख्त निर्देश दिए है। इस निर्देश के साथ ही थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआती तारीख की भी जानकारी दी है। इन्हीं निर्देशों के आधार पर देश के सभी सीबीएसई स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करनी हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, देशभर के सभी सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2020 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट्स असेसमेंट की प्रक्रिया एक जनवरी 2020 से शुरू होनी हैं। ये परीक्षाएं 7 फरवरी 2020 तक संचालित की जा सकती हैं। वहीं, कौशल विषयों के लिए थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो सकती हैं।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट असेसमेंट स्कूल खुद ही करेंगे। पहले की तरह ही इस बार भी इन परीक्षाओं में एक इंटर्नल और एक एक्सटर्नल एग्जामिनर होंगे। एक्सटर्नल एग्जामिनर सीबीएसई द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट दोनों के लिए बोर्ड एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त करेगा। ऑब्जर्वर की देखरेख में ही दोनों परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।
स्कूलों को परीक्षा / असेसमेंट खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा दी गई लिंक के जरिए छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे। इस लिंक के जरिए जो फोटो अपलोड होंगी, उनमें जियोटैगिंग और टाइम टैगिंग होगी। इससे पता चलेगा की फोटो किस समय और किस जगह से अपलोड की गई है।
बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि छात्रों के अंक बेहद ध्यानपूर्वक अपलोड करें। क्योंकि इसके लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
राजनांदगांव| सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ सरकार और सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पर किसानों से ठगी करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का संकल्प लिया था, लेकिन अब केंद्र पर आरोप मढ़कर जिम्मेदारी से बचा जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पर्वतारोही सुश्री याशी जैन को प्रोत्साहन स्वरूप स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने उनके आगामी पर्वतारोहण अभियानों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी सुश्री याशी जैन एक प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। वे छत्तीसगढ़ की एक मात्र पर्वतारोही है, जिन्होंने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्ब्रस को फतह किया है। सुश्री जैन इसके साथ ही माउण्ट जोगिन-3 (20,120 फीट), एवरेस्ट बेस कैम्प (17,600 फीट) और काला पत्थर (18,510 फीट) भी फतह कर चुकी है।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और श्री विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अनेक जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता राशि मंजूर की। उन्होंने भिलाई सेक्टर-32 निवासी श्री इंदरचंद जैन को इलाज के लिए एक लाख रूपए की राशि मंजूर की। श्री जैन पिछले एक वर्ष से लकवाग्रस्त हो गए है। अवंति बिहार रायपुर निवासी श्री कुलवंत सिंह खुराना को एक लाख रूपए की सहायता, पेंशनबाड़ा रायपुर निवासी श्री पंकज कुमार मिश्रा को व्यवसाय के लिए 50 हजार रूपए, कबीरधाम जिले के पण्डरिया तहसील के ग्राम पलानसारी के दिव्यांग श्री सुशील चंद्रवंशी को 10 हजार रूपए, श्री मनोज चंद्रवंशी को 10 हजार रूपए, रायपुर भनपुरी गीतानगर निवासी श्री टी.वेंकटराव को 10 हजार रूपए, मौदहापारा रायपुर निवासी श्रीमती जरीना खान को बेटी की शादी के लिए 10 हजार रूपए, महासमुंद जिले के बागबहरा तहसील के ग्राम टोंगोपानी के जय मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह को सामग्री खरीदी के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के विरेन्द्रनगर निवासी दिव्यांग श्री नेतराम साहू को 10 हजार रूपए, रायपुर कटोरा तालाब निवासी श्रीमती राधाबाघ को पति के इलाज के लिए 10 हजार रूपए, सरोरा गोंदवारा निवासी श्रीमती ईश्वरी बंजारे को 4 वर्षीय बेटे के इलाज के लिए 10 हजार रूपए, कबीरधाम के सहसपुरा लोहारा तहसील के ग्राम सूरजपुरा के श्री कृपाराम, श्रीमती नेमुनबाई, श्रीमती नुनका बाई, श्रीमती सीता साहू और श्री साधेलाल, बेमेतरा जिले के ग्राम खपरी की श्रीमती अनिता बाई और रायपुर रामसागरपारा के श्री टीकाराम को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की। मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के दादरखुर्द के प्रतिभा महिला स्व सहायता समूह को धान कुट्टी हालर मिल और हल्दी मिर्च आटा चक्की सेट के लिए कलेक्टर कोरबा को डीएमएफ से सहायता देने के निर्देश दिए।
स्थानीय वन विद्यालय जगदलपुर में बनाये गये बड़े पिंजरेे में सुरक्षित रूप से रखी गई राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना अपनी जिंदगी पिंजरे में रहते-रहते हार गई और उसकी मौत हो गई। यह मैना पिछले 15 वर्षों से पिंजरे में रही और समझा जा रहा है कि आयु होने के कारण इसकी स्वाभाविक मौत हुई है।
बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 के संस्करण में एक अतिरिक्त टीवी अम्पायर नो बॉल पर नजर रखेगा। आईपीएल के अगले संस्करण में अब हर मैच में चार अंपायर होंगे। चौथे अंपायर का काम नो बॉल पर नजर रखना होगा ताकि गलतियां कम हों। आईपीएल के पिछले सीजन में अम्पायरों की गलतियां काफी चर्चा में रही थीं और नो बॉल को लेकर काफी गलतियां हुई थी। इन गलतियों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हर मैच में नो बॉल पर पैनी नजर रखने के लिए एक अतिरिक्त अंपायर को लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान पावरप्लेयरÓ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा।
माना जा रहा है कि हवा में घुलते प्रदूषक तत्वों से इंसान ही नहीं, भगवान भी परेशानी में हैं, वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में। इसीलिए भक्तों ने भगवानों की प्रतिमाओं को मास्क पहना दिया है, ताकि उन्हें प्रदूषण के खतरे से बचाया जा सके।
कन्याकुमारी। पीएम मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया। इस पोस्ट के एक महीने बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के निवासी जबीन चार्ल्स को एक साल के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना पड़ेगा। जबीन ने इसके लिए बाकायदा मद्रास हाई कोर्ट में लिखित हलफनामा भी दिया है। सोमवार को अग्रिम जमानत लेने के लिए जबीन ने मद्रास हाईकोर्ट को लिखित में दिया कि वह अगले एक साल तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने कहा कि अगर जबीन को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो उनकी जमानत कैंसल कर दी जाएगी। जस्टिस स्वामीनाथन ने जबीन को कहा कि वह एक माफीनामा लिखकर भी कोर्ट को दें।
रायपुर। उधार को दिये पैसे के विवाद में आरोपियों ने हाथ मुक्का एवं डंडे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीरगांव उरला निवासी विजय प्रताप मिश्रा 29 वर्ष पिता सुभाष चंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि संतोष तिवारी एवं मकान मालिक ने उधार में दिए पैसा की लेनदेन की बात पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व डंडे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है।
रायपुर। घर के अंदर जबरन प्रवेश कर हाथ बांह पकड़कर बेईज्जत करने का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौद नवापारा निवासी प्रार्थियां 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि घर के अंदर जबरन प्रवेश कर राघवेंद्र सिंह पिता उदयभानसिंह ने जबरन हाथ बांह पकड़कर बेईज्जत करने का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
रायपुर | 25 नवंबर से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए सदस्यों द्वारा कुल 961 सवाल लगाए गए है। इनमें 520 तारांकित एवं 441 अतारांकित सवाल है।