बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना होने के बाद मनोज वाजपेयी अपने घर पर सेल्फ क्वारनटाइन में हैं. मनोज वाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग घर रहे थे ऐसे में डायरेक्टर के बाद अब मनोज वाजपेयी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है. फिल्म की शूटिंग रोक दी है.
एक्टर की टीम ने बयान जारी कर कहा, ‘डायरेक्टर के कोविड 19 का शिकार होने के बाद मनो वायपोयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है. अभिनेता और डायरेक्टर के कोविड संक्रमित होने के बाद फिल्म की शूटिंग को कुछ महीनों के लिए रोक दिया गया है. फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं.
Got COVID positive today. Please do COVID test yourself who came in contact with me
— Yashwant Kumar IAS (@Yashias) March 11, 2021
नई दिल्ली। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम जोनल यूनिट ने नई दिल्ली निवासी रविंदर कुमार (उर्फ रविंदर) को इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाने और चलाने का आरोप है। इन कंपनियों का उपयोग बिना वास्तविक रसीद के और वस्तु और सेवा की सप्लाई के बगैर इनपुट टैक्स क्रेडिट पर लाभ उठाने में किया गया।
अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि रविंदर कुमार ने हरियाणा, नई दिल्ली और झारखंड में अनेक स्वामित्व वाली, साझेदारी वाली और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों को सिर्फ कागज पर बना रखा था। रविंदर जांच से बचता रहा और अनेक अवसर पर समन जारी किए जाने के बावजूद जांच अधिकारियों के सामने हाजिर नहीं हुआ।
रविंदर फरार था और अपनी जगह बदलता रहा। महानिदेशालय के अधिकारियों ने उसकी जगह बदलने पर नजर रखी और सक्रिय चौकसी के कारण उसे पकड़ने में सफल रहे। उसने दो प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, एक पार्टनरशिप फर्म और अनेक स्वामित्व की फर्में बनाने की बात कबूल की है। इन कंपनियों ने बिना सामान के 237.98 करोड़ रुपए का फर्जी बिल बनाया और फर्जी आईटीसी पर 43 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की हेराफेरी की।
डीजीजीआई की टीम ने की थी छापेमारी
दिल्ली और हरियाणा के कई स्थानों पर जांच की गई और दस्तावेजी साक्ष्य तथा दर्ज किए गए बयान से यह साबित हुआ कि रविंदर कुमार जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियों का रैकेट चलाने वाला प्रमुख व्यक्ति है। रविंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया और नई दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 378 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 155 मरीज, दुर्ग से 84, राजनांदगांव से 21, बालोद से 2, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 7, धमतरी से 0, बलौदा बाजार से 2, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 26, रायगढ़ से 5, कोरबा से 10, जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 15, कोरिया से 5, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से 0, जशपुर से 12, बस्तर से 7, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 2, कांकेर से 3, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 133 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3537 है |
आज 378 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 133 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,537 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/AVmZp233ko
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 11, 2021
पश्चिम बंगाल , आयकर विभाग ने 10 मार्च, 2021 को कोलकाता में दो अलग-अलग व्यक्तियों के खिलाफ ज़ब्ती और छापेमारी का अभियान चलाया, जो विभिन्न लोगों के नकदी से जुड़े काम-काज को कमीशन पर करने के कार्यों में लिप्त पाये गए हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई विभाग के सूत्रों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर की गई है। जांच के दौरान बरामद की गई कुल 121.50 लाख रुपये की बिना हिसाब की नक़दी को ज़ब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
ममता बनर्जी का नया हेल्थ बुलेटिन जारी- कल से बेहतर है ममता बनर्जी की हालत, ममता ने अस्पताल से बयान जारी कर कहा- दो से तीन दिन में फिर से वापस आ जाऊंगी













