बड़ी खबर : मजदूरों से भरी बस गिरी नदी में, घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है यह खबर
पटना | कोचस थाना क्षेत्र के कोचस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 आज सुबह पटना से भभुआ जा रही बस धर्मावती नदी के डायवर्सन से पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बस में 75 मजदूर सवार थे।
पढ़ें : बड़ी खबर : लद्दाख में हुई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक जवान की मौत, पढ़ें पूरी खबर
मृतक की पहचान बांका जिले के ताहिरपुर निवासी मजहरुल हक के 22 वर्षीय पुत्र मो आलमगीर के रूप में गई। घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य का इलाज वहीं किया जा रहा है।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान
घटना में घायल मजदूरों ने बताया कि बस पटना से रात नौ बजे खुली थी। सभी मजदूरों ने मिलकर बस को रिजर्व किया था। पटना से कैमूर जिले के मोहनिया तक के लिए बस को रिजर्व किया गया था। वहां से सभी को बनारस जाना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मावती नदी का पुल काफी जर्जर है।
पढ़ें : नहर किनारे मिला पालीथिन में बंद नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी
दो साल से पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी एनएच 30 पर एनएचएआइ डायवर्सन तक नही बना पाया था। बस का संतुलन अचानक बिगड़ जाने के कारण वह गड्ढे में पलट गई। वहां पानी रहने के कारण स्लीपर पर सोए युवक की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। घायलों को बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ संग्राम सिंह ने बताया कि छह मजदूरों को यहां भर्ती कराया गया है। उनमें से एक एक की स्थिति गंभीर बनी है। उसे सासाराम सदर अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दियाहै।







.jpeg)












