नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : दो सगे भाइयों की एक ही कमरे में फांसी पर झूलती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर : दो सगे भाइयों की एक ही कमरे में फांसी पर झूलती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर
Share

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक साथ दो भाईयों की लाश फंदे पर लटके देख पुलिस के होश गुम हो गए। मामला  चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी की है। दोनों भाई इंजीनियर हैं, जिनमें से एक बतौर मैकेनिकल इंजीनियर जेपीएल में पदस्थ था। मृतक के शव के पास एक सुसाईड नोट भी मिला है।

पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर

जिसमें आत्महत्या की बात की गयी है और परिवार को परेशान ना करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ मृतक का नाम अविनाश चौधरी और हरेकृष्ण चौधरी बताया जा रहा है। मृतक अविनाश जेपीएल में मैकेनिकल इंजीनियर हैं, वहीं उसका भाई हरेकृष्ण भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। वहीं उसके पिता उद्योग विभाग में पदस्थ हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान

घटना के एक दिन पहले अविनाश ने अपनी पत्नी और मां को गांव भेज दिया था, जबकि अविनाश और हरेकृष्ण केलो बिहार में ही रूक गये थे। शनिवार को जब घर से उन दोनों को कॉल किया गया तो दोनों का फोन स्वीच आफ मिला।  फ़ोन नहीं उठने के बाद मृतक के चचेरे भाई को हाल जानने के लिए भेजा गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

पढ़ें : बड़ी खबर : भारत गैस कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग में लागु हुए नए नियम, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जाने क्या है पूरी खबर 

भाई ने जब एक पेड़ पर चढ़कर अंदर झांका तो दोनों का शव फंदे में लटके हुए मिला। घटना की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सुसाइड नोट के आधार आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। सुसाइड नोट में दोनों ने स्वयं की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए सचिव की हुई नियुक्ति, जाने किसे मिली जिम्मेदारी 

परिजनों के मुताबिक अविनाश अपने छोटे भाई हरेकृष्ण की तबीयत को लेकर बेहद परेशान था। दरअसल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही हरेकृष्ण की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी थी, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। 

 


Share

Leave a Reply