BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित युवती ने की थी आग लगाकर आत्महत्या, मर्ग जांच में हुआ मामले का खुलासा

 दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित युवती ने की थी आग लगाकर आत्महत्या, मर्ग जांच में हुआ मामले का खुलासा
Share

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला निवासी रेखराम यादव (35) पर ही पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मर्ग जांच किया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 
 
पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि आरेापी की पत्नी हेमा यादव 15 जनवरी को अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़कर आत्महत्या करने का प्रयास की थी। परिजनों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए सामुदाियक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर डीकेएस में भर्ती कराया गया था। जहां युवती में 17 जनवरी को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद मर्ग कायम कर जांच के लिए पटेवा थाना में डायरी पहुंची।
 
 
जांच में मृतिका हेमा यादव के मायके पक्ष के मृतिका की खल्लारी निवासी मां रमोतिन बाई यादव, पिता बुधराम यादव, कुमारी निषाद का कथन लिया गया। कथन में स्पष्ट हुआ कि उसका पति तोरला निवासी रेखराम यादव पिता भुवन यादव (30) आए दिन मोटरसाइिकल मायके से लाकर देने की बात को लेकर मारपीट व प्रताडि़त करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है।  

96 प्रतिशत जल गई थी युवती, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस-
युवती अपने पति से तंग आगकर आत्महत्या जैसे कमद उठाई। बताया जा रहा है कि उसे मोटर साइिकल के लिए उसका पति शारीरिक व मानसिंक रूप से प्रताडि़त करना था, जिससे वह तंग आ गई थी। इसके बाद उसने आपने आप पर आग लगा ली। इससे वह 96 प्रतिशत जल गई थी। उपचार डीकेएस रायपुर में चल रहा था, लेकिन उसने दो दिन बाद ही दम तोड़ दिया है।
 
 
आरोपी पति पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार किया जाएगा। आरोपी शराब के नशे में ऐसी हरकत करता था। इनके दोनों का विवाह हुए दस वर्ष हो चुका है।


Share

Leave a Reply