नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राजभवन ने लौटाई विशेष सत्र आहूत करने की फाइल

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राजभवन ने लौटाई विशेष सत्र आहूत करने की फाइल
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सरकार के विशेष सत्र आहूत करने की फाइल वापस लौटा दी है। सरकार ने सोमवार को ही विशेष सत्र आहूत करने फाइल राजभवन भेजी थी। राजभवन ने पूछा है कि ऐसी कौन सी परिस्थिति है कि विशेष सत्र बुलाया जाये। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि 58 दिन पहले ही सत्र आहूत हुआ था। बीते दिनों ही राज्यपाल अनुसुइया उइके की गृह विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने के मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीते शनिवार को सफाई दी थी।
 
 
अपने निवास कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में ताम्रध्वजसाहू ने कहा था कि राज्यपाल के अपमान की उनकी कोई मंशा नहीं है। राज्यपाल की चिट्ठी मिलने के बाद तत्काल बाद राजभवन में बैठक की तारीख तय की गई। वे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, इसलिए बैठक में नहीं जाने का निर्णय लिया गया। इसे किसी विवाद, टकराव या अवमानना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। अगर अवमानना या टकराव की कोई बात होती तो राजभवन से चिट्ठी आने के बाद बैठक की तारीख तय ही नहीं की जाती। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने भी राजभवन और सरकार के बीच टकराव से इनकार किया है।


Share

Leave a Reply