BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: सड़क पार कर रही मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत बेटी गंभीर रूप से घायल

 बड़ी खबर: सड़क पार कर रही मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत बेटी गंभीर रूप से घायल
Share

भिलाई। एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। हादसा भिलाई-3 क्षेत्र में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर हुआ। ममता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पैर टूट गया है। साथ ही सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
 

जानकारी के मुताबिक, बजरंगपारा निवासी रंजना (55) अपनी बेटी ममता (35) के साथ बुधवार रात करीब 8.30 बजे दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे पर पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दुर्ग की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सिर के बल गिरे। जिसके चलते मां रंजना की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है-
थाने से कुछ दूर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मां-बेटी दोनों को लेकर पुलिस स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंची, वहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी ममता की हालत गंभीर बनी हुई है।

उसका पैर टूट गया है। साथ ही सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।


Share

Leave a Reply