BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: जवानों को चकमा देकर कैदी मेकाहारा अस्पताल से फरार

 बड़ी खबर: जवानों को चकमा देकर कैदी मेकाहारा अस्पताल से फरार
Share

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल से एक विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी को एक दिन पहले ही इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी का नाम  सुघन पैकरा है। वह मारपीट के एक मामले में अम्बिकापुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद था। 75 वर्षीय सघन की तबियत खराब होने 18 दिसंबर को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैदी की सुरक्षा में दो जवान लगाए गए थे। 19 दिसम्बर को सुबह 5 बजे बाथरूम के बहाने सघन दोनो जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना दोपहर में मौदहापारा थाना को दी गयी।

पुलिस केस दर्ज कैदी की तलाश में जुट गई है. मामले में मौदहापारा पुलिस का कहना है कि विचाराधीन बंदी सघन पैकरा को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। उसको मेंटली प्रॉब्लम के अलावा पाईल्स की समस्या थी। सुबह चकमा देकर वह फरार हो गया है। उसकी पता तलाश जारी है।


Share

Leave a Reply