नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शहर के आमातालाब में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामूली पैसे की लेनदेन पर किया चाकू से हमला

 शहर के आमातालाब में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामूली पैसे की लेनदेन पर किया चाकू से हमला
Share

धमतरी। शहर के आमातालाब रोड के अब्दुल्ला गली में चाकूबाजी की घटना घटित होने की सूचना जरिए मोबाइल मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भावेश गौतम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए घटना की जानकारी लेकर पीडि़त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद करते हुए मामले में आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ी जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 
 
 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आमातालाब अब्दुल्ला गली निवासी बिलाल शेख ने 1 वर्ष पूर्व विधि से संघर्षरत बालक जो उनके मोहल्ले में रहता है उसे 1500/- रुपए उधार दिया था जिसे वापस करने के लिए कई बार बोलने पर भी रुपए वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को पीडि़त अब्दुल हबीब खान ने विधि से संघर्षरत बालक से कहा कि रुपए क्यों नहीं वापस देते हो, इस बात को लेकर विधि से संघर्षरत बालक रंजिश रखता था और दिनांक 11/08/2020 के करीबन 2:30 बजे अब्दुल्ला गली के पास पीडि़त अब्दुल हबीब खान को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान सहित खत्म करने की धमकी देकर अपने जेब में रखे चाकू से उसके शरीर पर वार कर दिया जिससे अब्दुल हबीब खान के चोट आई। चाकूबाजी से घायल मुर्तजरर अब्दुल हबीब खान को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


Share

Leave a Reply