राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, चना-मुर्रा नही देने पर किया जानलेवा चाकू से हमला
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान लोगों को चना-मुर्रा बाट रहे व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करायी गई है कि लॉकडाउन के दौरान मुंगराराव जी भाई 70 वर्ष प्रतिदिन के भांति बुधवार को देापहर 215 बजे के स्टेशन के सामने गुरुद्वारा अरिहंत काम्पलेक्स के सामने स्टेशन के सामने फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को चना-मुर्रा बाट रहा था तभी ज्वाला गढेवाल 20 वर्ष ने एक बार लेने के बाद फिर से चना-मुर्रा मांगने लगा,और भी लोगों को देना है कहकर मना कर से आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से प्राणघायत हमला कर दिया। जिसके चलते प्रार्थी के जांघ में चोट लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




