BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिवाली में बढ़ रही बाजार में भीड़, यातायात को लेकर प्रशासन नहीं है गंभीर

 दिवाली में बढ़ रही बाजार में भीड़, यातायात को लेकर प्रशासन नहीं है गंभीर
Share

महासमुंद। दिवाली त्यौहार चार दिन शेष है। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। दुकानदारों ने सामान मंगा लिया है और बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। नगर के रायपुर रोड से बरोंडा चौक तक दुकानों के साथ सड़कों पर पसरा भी लगा है, लोग खरीदी के लिए बाजार पहुंच रहे है, लेकिन यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पालिका प्रशासन व यातायात विभाग ने अभी तक प्लान तैयार नहीं किया है ।
 
 
जिसकी वजह से खरीददारी करने आ रहे लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण वे अपनी गाडिय़ा सड़कों पर ही खड़े कर रहे हैं। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शहर के मध्य से राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 गुजरी है। वहीं दुकानदार भी अपने सामान व विज्ञापन बोर्ड को सड़क पर बाहर निकाल देते है, जिसकी वजह से रोड सकरी हो रहीं है।
 
 
इस संबंध में यातायात निरीक्षक दीपेश जायसवाल का कहना है कि पार्किंग के लिए जगह नहीं होने के कारण प्लान तैयार नहीं किया गया है, लेकिन दुकानदारों को सामान व विज्ञापन बोर्ड निकलाने के लिए मना करेंगे। इसके अलावा भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध कुछ घंटों के लिए लगाने का भी प्लान चल रहा है। विभाग की पेट्रोलिग शहर में घूम कर व्यवस्था बना रही है। वहीं अहिंसा मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा दिया है । त्योहार के मद्दनेजर आवागमन में परेशान न हो इसके लिए विभाग जुटा हुआ है।

फुटकर व्यापारियों का कब्जा, पालिका सुस्त-
इधर, नेशनल हाइवे- 353 पर फुटकर व्यापारियों का कब्जा होने से सड़क और सकरी हो गई है। वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पालिका फुटकर व्यापारियों के लिए पालिका जगह का आबंटन करा दी है, इसके बावजूद व्यापारी वहां से नहीं हट रहे हैं। वहीं पालिका भी व्यापारियों को नहीं हटा पा रही है। पर्व के पू्र्व ही पालिका ने आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

धनतेरस से दीपावली तक भरेगा बाजार-
13 नवंबर को धनतेरस है । खरीददारी के लिए लोग अब बाजार पहुंच रहे हैं । यह भीड़ 14 नवंबर के शाम तक रहेगी । इस दौरान सराफ लाइन, गोल बाजार, बिन्नी बाई सब्जी मार्केट और रायपुर रोड से बरोंडा चौक मेन रोड तक भीड़ ज्यादा रहेगी । इस दौरान आसपास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, क्योंकि बड़ी वाहनें इसी मार्ग से गुजरेगी ।


Share

Leave a Reply