नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मछली दिखाने के बहाने युवक ने नाबालिग को छेड़ा, अपराध दर्ज

मछली दिखाने के बहाने युवक ने नाबालिग को छेड़ा, अपराध दर्ज
Share

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खेल रही एक नाबालिक लड़की को तालाब में मछली दिखाने के बहाने युवक ने छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत के बाद अश्लील हरकत करने की शिकायत पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 

प्राप्त जानकारी खरसिया क्षेत्र में दिनांक शनिवार 7 नवंम्बर को थाना खरसिया में एक नाबालिक बालिका से 33 वर्षीय युवक मनीराम यादव द्वारा अश्लील तरीके से छेड़खानी की रिपोर्ट बालिका की माँ द्वारा दर्ज कराया गया है। बालिका की माँ ने थाने में बताया कि शुक्रवार 6 नवम्बर को बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी।
 
 
तभी गांव का मनीराम यादव आकर लड़कियों को चलो तालाब में मछली दिखाऊंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां वह लड़की को झाड़ियों के पास ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। बालिका अपने आपको छुड़ाकर मनीराम की गंदी हरकतों के बारे में सहेलियों को बताते हुए भागते हुए घर आई और अपनी माँ व घरवालों को घटना की जानकारी दी।
 

वहीं पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 472/2020 धारा 354, 354-ख भादवि 8, 12 पास्को एक्ट के तहत आरोपी मनीराम यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Share

Leave a Reply