शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मगरलोड। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज न्यायालय में पेश किया। इस सम्बन्ध मे टीआई विनोद कतलम ने बताया कि एक युवती ने 11 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगरी के जंगलपारा निवासी घनश्याम नेताम पिता भूरू राम उम्र 28 वर्ष अपना ससुराल आता जाता था। उसने उसी गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारिरिक संबंध बनाया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और 19 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया।
पढ़ें : कोरोना कहर छत्तीसगढ़: दुकान एवं प्रतिष्ठानों को प्रात: 09 बजे से सायं 5 बजे तक संचालन की अनुमति
परिजनों ने लड़के के बाप के बारे में पूछा तो घनश्याम नेताम का नाम बताया। अब युवती की उम्र 18 वर्ष हुई।पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी घनश्याम नेताम के खिलाफ धारा 376, 506, पॉस्को एक्ट 4 ,6 अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी थी। आरोपी को पकडऩे एसआई सुभाष लाल, एएसआई सूरजपाल साहू, आरक्षक ओमप्रकाश जांगड़े जुटे थे। आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया|




