ऑनलाईन मोबाईल मंगवाना पड़ा भारी, युवक से 1 लाख 58 हजार की ठगी
रायपुर। ऑनलाईन मोबाईल मंगवाने के चक्कर में युवक 1 लाख 58 हजार 973 रुपये के ठगी का शिकार हो गया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीनगर सेक्टर-2 निवासी प्रथम जैन 19 वर्ष पिता यशवंत जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अली बाबा डट कम की साईड मे जाकर स्टेनलोय वल्र्ड लिमिटेड कम्पनी से दो एप्पल कम्पनी का मोबाईल खरीदने के लिये ऑन लाईन ऑडर किया था, जिसमे अज्ञात मोबाईल नबंर 66956801*** , 19084857*** एंव मोबाईल नबंर 919108383*** के द्धारा मेरे द्धारा किये गये आर्डर मोबाईल के डिलवरी एंव जी एस टी चार्ज एंव कस्टम चार्ज के नाम पर राजिस्ट्रर खाता क्रमाक 842810110006*** मे ऑन लाईन कुल 1,58,973 रूपये जमा करवाने के बाद मोबाईल नहीं भेजा।
पढ़ें : भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सेना ने 2 आतंकी ठिकानों का किया भंडाफोड़- गोलाबारूद बरामद
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने 28 जनवरी को अली बाबा डॉटकाम एप्पल कम्पनी का मोबाईल खरीदने के लिये मोबाईल नबंर 9589143*** से मैसेज आया आने पर मोबाईल नबंर 66956801***था। मोबाईल फोन धारक द्वारा उक्त मोबाईल नबंर में वाट्सप से बातचीत करने लगा मुझे दो एप्पल कम्पनी का मोबाईल का रेट 64173/- रूपये बताया गया। जिसके बाद पीडि़त ने कंपनी के राजिस्ट्रर खाता क्रमांक 842810110006*** में 29 जनवरी को अपने दोस्त रोहन पंडित के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरबा के खाता क्रमाक 20246284*** से फोन पे के माध्यम से 64 हजार 173 रूपये ऑन लाईन भेजा गया उसके बाद मोबाईल नबंर 66956801*** के अज्ञात धारक के द्धारा मुझे बोला गया की आगे का प्रोसेस मेरे पार्टनरदेखेंगे और आपको मैसेज करेंगें। उसके बाद 29 जनवरी मोबाईल नबंर 19084857*** से वाट्सप मैसेज आया कि आपका पेंमेंट कन्फ र्म हो गया है आपको ऑडर किया गया मोबाईल भेजा जा रहा है।
फिर से वाट्सप मैसेज आया की पकिस्तान का कस्टम चार्ज 50,000/- रूपये लगना है। खाता क्रमाक 842810110006*** मे पेमेंट करने बोलने पर 19084857*** के धारक द्धारा मुझे वाटसप मैसेज आया कि मोबाईल नबंर 919108383*** का व्यक्ति आपके पार्सल को लेकर आने की बात कहकर ,कस्टम पेमेंट करने की बात कहकर एच डी एफ सी बैंक शाखा जय स्तम्भ चौक रायपुर के खाता क्रमाक 50100333206*** से पेटीएम के माध्यम से कस्टम चार्ज 50,000/- रूपये को ऑन लाईन पेमेंट फिर किया। 01 फरवरी को मोबाईल नबंर 19084857*** से वाट्सप मैसेज आया की आपको जी एस टी का 44800/- रूपये पेमेंट करना है एंव मोबाईल नबंर 919108383*** से फोन आया की आपको जी एस टी पेमेंट करना अनिवार्य है तब मै पुन: अपने एच डी.एफ.सी बैंक जय स्तम्भ चौक के खाता से खाता क्रमाक 842810110006*** मे 44800/- रूपये का पेमेंट कर दिया। इस तरह से युवक ने ऑनलाईन मोबाईल मंगाने के चक्कर में लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गया।




