नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के पॉश इलाकों में बिना मास्क के सुबह-शाम हो रही सैर, कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे लोग

 राजधानी के पॉश इलाकों में बिना मास्क के सुबह-शाम हो रही सैर, कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे लोग
Share

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी की चपेट में रायपुर सहित पूरा प्रदेश इन दिनों कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या में आ चुका है। लगातार राजधानी में हर गली-मोहल्लों में निकलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए जहां शासन द्वारा एम्स हास्पिटल, मेकाहारा, जिला अस्पताल एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय को कोरोना निदान सेंटर बनाया गया है।
 
 
वहीं शंकर नगर, सिविल लाइन, जलविहार कालोनी, अनुपम नगर, गायत्री नगर, अवंति विहार सहित शहर के  इलाकों में सुबह शाम की सैर करने वाले बिना मास्क लगाए स्वस्थ लोगों के लिए संक्रमण का सबब बन रहे हैं। लाकडाउन के बाद भी कुछ नासमझ जानबूझकर अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करते हुए बिना मास्क के घूमते हैं।
 
 
वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जहां शहर के गली मोहल्लों में बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। जबकि पाश इलाकों के रईस परिवारों को बिना मास्क घूमने पर भी ना तो पुलिस प्रशासन की टीम टोक रही है और न ही उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। शहर के प्रबुद्ध नागरिक प्रोफेसर एके शुक्ला ने गंभीर लापरवाही बरतने वाले बिना मास्क पहनकर संक्रमण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एक समान जुर्माने की कार्रवाई का निर्देश तत्काल प्रभाव डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस को देने की मांग की है। 


Share

Leave a Reply