BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में अवैध प्लाटिंग की आशंका पर 34 भू स्वामियों के खरीद बिक्री एवं डायवर्सन पर रोक

जिले में अवैध प्लाटिंग की आशंका पर 34 भू स्वामियों के खरीद बिक्री एवं डायवर्सन पर रोक
Share

अम्बिकापुर। नगर निगम एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए एस.डी.एम. अम्बिकापुर ने तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 34 भू स्वामियों के जमीन का डायवर्सन, क्रय-विक्रय, अंतरण, नामांतरण तथा किसी प्रकार के निर्माण कार्य करने पर जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक रोक लगा दी गई है। स्थगन आदेश में कहा गया है कि निजी भूमि स्वामियों ने कृषि से भिन्न प्रयोजन के लिए भूमि का समतलीकरण करते हुए ईंट, चूने व सीमेंट पोल से टुकड़ों में भूमि चिन्हांकित किया जा रहा है। इन टुकडा भूमि का स्वरूप परिवर्तित कर कालोनियों के निर्माण व विक्रय के लिए अवैध प्लाटिंग संभावित है। इसलिए जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय, डायवर्सन आदि पर रोक लगाया जाता है।

 रोक लगाए गए भूमि स्वामियों की देखें सूची
भगवानपुरकला के सुरेश गुप्ता, अम्बिकापुर की जूही मेहता, सुभाष नगर के दिलीप धर, अमन राय, राधेकृष्ण गोयल, शैलेंद्र राय, अनिल कुमार ताम्रकार, अनिल सिंह, चठीरमा के आयुष गोयल, नेहरूनगर के सुमंत सिकदर, दीपक गोस्वामी, सरगवां के राधेश्याम अग्रवाल, बिजेंद्रिा यापुर के श्प् संतोष, देवी राम, भिट्ठीकला के दीपक रूप चंदानी, संजय गुप्ता, क्रान्तिप्रकाशपुर के सूरजमनिया, मोहम्मद इरसाद अंसारी, भरत, संतोष अग्रवाल, फुन्दूरडिहारी के मकृष्ण गोयल, सुभाष राय, रीता गोयल, अंजना, केशवपुर के भीमसेन, रेनु सिंह, अशोक सिंह, हर्राटिकरा के बारातू, सोनपुरकला के प्रमोद कुमार भगत, कपिल देव, ब्रम्हानंद रेलवानी, असोला के श्रीनाथ एवं रंजना पाठक शामिल है।
 



Share

Leave a Reply