नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तालाब में मिली वृद्धा की लाश, कमर में बंधा था ईंट

तालाब में मिली वृद्धा की लाश, कमर में बंधा था ईंट
Share

पिथौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में लाश तालाब में मिली। उसके कमर पर ईंट बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
 
 
थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। वह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल टीम जांच में जुटी है।
 
 
थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम पिलवापाली के एक तालाब में महिलाए का शव है। टीम तालाब पहुंची और शव को बाहर निकाला तो, उसकी शिनाख्त गांव की कार्तिक मति पति देवचरण पटेल (80) के रूप में हुई। जब उक्त घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तालाब पहुंचे।
 
 
जहां पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार 12 बजे से निकली थी, जो रात को घर वापस नहीं लौटी थी। गांव व रिश्तेदारों के यहां पूछताछ भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि गांव के तालाब में सुबह से  लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं ग्रामीण सहम गए थे।  


Share

Leave a Reply