नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – सास की इस हरकत से परेशान थी बहू, फिर कर दिया ये बड़ा कांड, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश…..

CG – सास की इस हरकत से परेशान थी बहू, फिर कर दिया ये बड़ा कांड, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश…..
Share

 बालोद। सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 8 साल बाद भी बहू को बच्चा नहीं होने से सास उन्हें बांझ बोलकर बेटे को दूसरी शादी करने कहती रहती थी। रोज-रोज के ताने से तंग होकर बहू ने कुल्हाड़ी से वारकर सास को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी बहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र के बघमरा गांव की है।

10 जून को बालोद पुलिस को ग्राम बघमरा में गीता देवांगन की लाश खून से लथपथ घर में पड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंचकर मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजकर मकान का बारीकी से निरीक्षण किया। घर वालों और आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतिका के बहु खिलेश्वरी देवांगन पर बालोद पुलिस को संदेह हुआ, जिसको हिरासत में लिया गया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहू से बार-बार पूछताछ करने पर मृतिका की बहु खिलेश्वरी देवांगन ने बताया कि मेरी सास गीता बाई देवांगन आए दिन बांझ निःसंतान हो, आज तक बच्चा पैदा नहीं कर सके, तुम बोझ हो कहकर ताना मारती थी और अपने पुत्र को मुझे छोड़ने के लिए भड़काती थी। मेरे पति अपनी मां की बातों में आकर आये दिन मुझसे लड़ाई झगड़ा करता था।

आरोपी बहू ने बताया, 10 जून को भी उसी बात को लेकर पुनः झगड़ा कर रही थी, तब गुस्से में आकर पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा, जहां दिखा वहां बार-बार मारने लगी। मेरी सास लेटे-लेटे अपने हाथ से रोकने का प्रयास कर रही थी मैं हसिया से मारते जा रही थी जब मेरी सास मर गई तब मैं कुछ देर वहां बैठकर सोचती रही, उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताया कि मेरी सास खुद को चाकू मारकर बेहोश हो गई है। हसिया से मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आई है। आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा।



Share

Leave a Reply