BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नौकरी लगाने के नाम से हुई 2 लाख 40 हजार की ठगी

नौकरी लगाने के नाम से हुई 2 लाख 40 हजार की ठगी
Share

कोरबा, बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बालको भदरापारा में निवासी मनीष कुमार कसेर पिता मनोज कुमार कसेर उम्र 29 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। जिसकी मुलाकात 2018 में प्रदीप पुराने नामक व्यक्ति से हुआ प्रदीप पुराने अक्सर मनीष कसेर के घर आया करता था।
प्रदीप पुराने अपने आप को कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष बताकर अपना पहुँच छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से होना बताया तथा मनीष की नौकरी कलेक्ट्रेट में चपरासी के पोस्ट में लगाने की बात कही। जिसमें 3 लाख रुपए की मांग की, जिसमें 2 लाख 40 हजार की व्यवस्था किसी तरह मनीष के पिता द्वारा प्रदीप पुराने को दिया गया। बाकी के 60 हजार रुपये नौकरी लग जाने के बाद देना कहकर प्रदीप पुराने 2 लाख 40 हजार रुपये ले गया। छ: महीने के भीतर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा देगा, छ: महीने के बाद जब नौकरी का कुछ पता नहीं चला, तब मनीष अपने पिता द्वारा दिये गए पैसों की मांग की, तब प्रदीप पुराने द्वारा आज दूंगा कल दूंगा करके पैसा वापस नहीं किया गया। मनीष कसेर को न ही अपना पैसा मिला न ही नौकरी। जिसकी शिकायत थाना बालको को दे दी गई है। पुलिस प्रदीप पुराने की तलाश कर रही है।

 



Share

Leave a Reply