नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी

BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी
Share

रायपुर | राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में सोमवार रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) की दीवार में जा घुसी। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। वहीं कार के सामने वाले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए।

इसके अवाला कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों को भी छुटपुट नुकसान हुआ है। दुकानों को ठोकर मारते हुए कार दिवार में जा घुसी। इसकी सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


बता दें कि शंकर नगर के इस इलाके में शाम के वक्त काफी भीड़ देखने को मिलती है। खास तौर पर शाम को लोग दोस्तों और परिवार के साथ लुत्फ उठाने निकलते हैं। जिन दुकानों को नुकसान पहुंचा है वहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। गनीमत रही की देर रात की घटना होने के चलते दुकान बंद थी। अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।

 



Share

Leave a Reply